Back
सूफिया सूफी ने मनाली-लेह रन से गिनीज रिकॉर्ड में नया इतिहास रचा
ADAbhijeet Dave
Feb 05, 2026 04:49:00
Ajmer, Rajasthan
अजमेर विधानसभा अजमेर अभिजीत दवे
एंकर - अजमेर की बेटी सूफिया सूफी ने पुरे देश को गर्व महसूस कराया है... सुफिया ने गिनीज विश्व रिकॉर्ड मे अपना नाम कर लिया है। सूफिया सूफी ने हिमाचल प्रदेश के मनाली से लेह तक 430 किलोमीटर की दूरी 98 घंटे 27 मिनट में पूरी की। सूफिया इससे पहले 4 रिकॉर्ड बना चुकी हैं। सुफिया ने बताया की मनाली से लेह तक पांचों ऊंचे दर्रों को पार करते हुए सबसे तेज रन पूरा किया। यह एक हाई-एल्टीट्यूड एंड्योरेंस रनिंग चैलेंज था जिसमें 8500 मीटर से ज्यादा की कुल चढ़ाई शामिल थी। इसकी दूरी 430 किलोमीटर थी। इसे 98 घंटे 27 मिनट में पूरा कर रिकॉर्ड बनाया। यह रेस 31 अगस्त 2023 को पूरी की। सुफिया को यह अवॉर्ड 2 दिन पहले मिला था. और उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसकी जानकारी साझा की.. इससे पहले 2021 में यह रन 156 घंटे में पूरा किया था. जो उस समय एक रिकॉर्ड था. लेकिन बाद में एक रनर प्रीति ने 100 घंटे से ज्यादा में पूरा कर रिकॉर्ड तोड़ दिया। तभी उन्होंने तय कर लिया था कि वह एक बार फिर दौड़ेंगी और नया रिकॉर्ड बनाएंगी। सुफिया के लिए मुकाम पाना आसान नहीं था. रनिंग की शुरुआत फिटनेस को बेहतर करने के इरादे से की थी। धीरे-धीरे यह जुनून बन गया। इस रेस के दौरान पेट में इन्फेक्शन होने के बावजूद हार नहीं मानी और इसे पूरा किया। मनाली से लेह तक के दुर्गम रास्तों पर दौड़ना आसान नहीं था. यह रेस दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण रेसों में से एक है। सोफिया का जन्म 1 अगस्त 1985 को अजमेर के वैशाली नगर, मित्र नगर रातीडांग रोड में हुआ। पिता का नाम रफीक अहमद और मां का नाम शहनाज खान है। उन्होंने अजमेर के महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया।2008 में दिल्ली चली गई और वहां एविएशन का कोर्स किया। 2009 में दिल्ली एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग ऑफिसर की नौकरी मिली, लेकिन 2019 में नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह से रनिंग को समर्पित कर दिया
रनर सोफिया, जो पहले ही ये रिकॉर्ड बना चुकी हैं
2019 में ट्रांस इंडिया रोड रनिंग चैलेंज (कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4000 किमी) पूरा करने वाली सबसे तेज महिला बनीं。
2021 में गोल्डन क्वाड्रिलैटरल रोड रनिंग चैलेंज (6000 किमी) पूरा करने वाली सबसे तेज महिला बनीं。
2023 में मनाली-लेह रनिंग चैलेंज (पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में) पूरा करने वाले सबसे तेज धावक हैं。
2023 में कतर की पूरी लंबाई में दौड़ने वाली पहली महिला बनीं。
सियाचिन से कारगिल (हाई एल्टीट्यूड रनिंग चैलेंज) तक दौड़ने वाली पहली महिला हैं。
गलवान से कारगिल तक (हाई एल्टीट्यूड रनिंग चैलेंज) दौड़ने वाली पहली महिला हैं。
भारत में पूर्व से पश्चिम तक दौड़, फिर दुनिया का चक्कर
सोफिया सूफी ने कहा- 1 अगस्त से भारत में पूर्व से पश्चिम तक दौड़ेंगी, यदि मैं ये रेस पूरी करती हूं तो फिर से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाएगा। इसके बाद दिसंबर से रन अराउंड द वर्ल्ड शुरू होगा। इसमें 30,000 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। इसमें करीब 630 दिनों में 30 देशों को कवर करने का लक्ष्य है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 12:06:510
Report
PSPramod Sinha
FollowFeb 10, 2026 12:06:350
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 10, 2026 12:06:180
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 10, 2026 12:04:580
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 10, 2026 12:04:420
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 10, 2026 12:04:030
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 10, 2026 12:03:390
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 10, 2026 12:03:240
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 10, 2026 12:03:060
Report
0
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 10, 2026 12:02:480
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 10, 2026 12:02:310
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 10, 2026 12:02:160
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 10, 2026 12:02:010
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 10, 2026 12:00:300
Report