Back
Ajmer305001blurImage

RAJASTHAN - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुष्कर दौरा: धार्मिक कार्यक्रमों की धूम!

PINEWZ
Jun 09, 2025 08:19:13
Ajmer, Rajasthan

(अजमेर) में आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा, ब्रह्मा मंदिर दर्शन और जनसभा को करेंगे संबोधित |राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सोमवार को तीर्थनगरी पुष्कर के दौरे पर रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में वे ब्रह्म घाट पर पवित्र सरोवर की पूजा अर्चना करेंगे, ब्रह्मा मंदिर में दर्शन करेंगे और फिर मेला मैदान में आयोजित ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के अंतर्गत जनसभा को संबोधित करेंगे।मुख्यमंत्री का पुष्कर दौरा लगभग 2 घंटे 5 मिनट का होगा। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और भाजपा संगठन पूरी तरह से तैयारियों में जुटे हैं।मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर सुबह 11:50 बजे जयपुर से रवाना होकर 12:25 बजे पुष्कर के सावित्री मार्ग स्थित हेलीपैड पर लैंड करेगा। इसके तुरंत बाद वे ब्रह्म घाट जाएंगे, जहां पवित्र सरोवर में जलाभिषेक व पूजा करेंगे। ब्रह्म घाट से 1100 महिलाओं की कलश यात्रा को भी मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वे ब्रह्मा मंदिर के दर्शन कर ब्रह्म वाटिका में पौधारोपण करेंगे। दोपहर 12:35 बजे मुख्यमंत्री मेला स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां 1:35 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में मुख्यमंत्री जल संरक्षण, धार्मिक पर्यटन और स्थानीय विकास को लेकर अहम घोषणाएं कर सकते हैं। जनसभा में पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के साथ ही आसपास के गांवों से 10 हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। इसके मद्देनजर वातानुकूलित पांडाल, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा और मेला मैदान, हेलीपैड, ब्रह्मा मंदिर और घाट क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने कहा कि सभी स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करने के लिए कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, पूर्व सभापति कमल पाठक, भाजपा कार्यकर्ता एवं तीर्थ पुरोहित संघ के प्रतिनिधि तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे पुष्कर से हेलिकॉप्टर द्वारा जवाजा के लिए प्रस्थान करेंगे।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|