Back
पुष्कर मेला: कार्तिक पूर्णिमा पर तीन लाख भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी
ADAbhijeet Dave
Nov 05, 2025 11:40:07
Ajmer, Rajasthan
अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला पूर्णिमा महास्नान के साथ सम्पन्न, three लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। जैसे-जैसे पूर्णिमा का समय निकट आया, पुष्कर की ओर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। देर शाम तक लगभग तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने रातभर सरोवर के घाटों पर भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना में समय बिताया। जैसे ही पंचांग के अनुसार पूर्णिमा का आगमन हुआ, श्रद्धालु स्नान के लिए सरोवर में उतर पड़े। मान्यता है कि सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा ने इसी सरोवर के बीच माता गायत्री के साथ कार्तिक एकादशी से पूर्णिमा तक यज्ञ किया था, जिसके दौरान 33 करोड़ देवी-देवता पुष्कर में उपस्थित रहते हैं। इसी कारण कार्तिक माह के इन पांच दिनों का धार्मिक महत्व अत्यधिक होता है। भारी भीड़ के चलते पुष्कर कस्बे की सभी सड़के श्रद्धालुओं से भारी नजर आईं। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजा-अर्चना कर पुरोहितों को दान-दक्षिणा दी। ब्रह्मा मंदिर में दर्शन के लिए भी भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं पुष्कर सरोवर के परशुराम घाट पर केबिनेट मंत्री सुरेश रावत ने प्रदेश में शांति और खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, यह अत्यंत हर्ष का विषय है। उन्होंने मेले को भव्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व सभापति कमल पाठक, मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक और भाजपा प्रवक्ता अरुण वैष्णव मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JCJitendra Chaudhary
FollowNov 05, 2025 13:39:130
Report
MKMANOJ KUMAR
FollowNov 05, 2025 13:38:270
Report
RKRishikesh Kumar
FollowNov 05, 2025 13:37:590
Report
IAImran Ajij
FollowNov 05, 2025 13:37:440
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 05, 2025 13:37:240
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 05, 2025 13:37:010
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 05, 2025 13:36:440
Report
SSSUNIL SINGH
FollowNov 05, 2025 13:36:270
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowNov 05, 2025 13:36:140
Report
ADArvind Dubey
FollowNov 05, 2025 13:35:590
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowNov 05, 2025 13:35:430
Report
ASArvind Singh
FollowNov 05, 2025 13:35:330
Report
DRDamodar Raigar
FollowNov 05, 2025 13:35:050
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 05, 2025 13:34:530
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowNov 05, 2025 13:34:180
Report