Back
हाथीखेड़ा गांव में जमीन विवाद पर हमला: परिवार पर जानलेवा हमला
ADAbhijeet Dave
Jan 08, 2026 07:49:27
Ajmer, Rajasthan
अजमेर के हाथीखेड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला हुआ। 10–12 बदमाशों ने परिवार पर कुल्हाड़ी, लाठी और डंडों के साथ पत्थर से हमला कर दिया। घायलों की संख्या एक दर्जन से ज्यादा है। घायलों को जेएलएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना का वीडियो सामने आया है। हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी महावीर शर्मा ने बताया कि गांव में विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। शिकायत मिलने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। घायल नौरत सिंह रावत ने बताया कि उनके परिवार की करीब 500 गज से ज्यादा जमीन है; कई साल पहले दादा ने जमीन खरीदी थी. आज भाई भागचंद अपनी जमीन के पास गया तो बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। परिवार की महिलाएं और बच्चे भी मौके पर गए तो उनपर भी हमला किया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
36
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
93
Report
91
Report
0
Report
0
Report