Back
अजमेर नेहरू नगर मदर क्षेत्र में बदमाशों का हमला, सोने की चेन लूट
ADAbhijeet Dave
Oct 22, 2025 16:08:05
Ajmer, Rajasthan
अजमेर के नेहरू नगर मदर क्षेत्र में मंगलवार रात व्यापारी के घर में घुसकर बदमाशों ने उत्पात मचाया। बदमाशों ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ की और बच्चों और महिलाओं के साथ मारपीट भी की गई। वहीं, परिवार को जान से मारने की धमकी देकर सोने की चेन और नगदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद से जैन समाज में आक्रोश है। बुधवार सुबह समाज के लोगों ने अलवर गेट थाने पहुंचकर शिकायत देकर मामले में बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित पीयूष जैन ने बताया कि वह अपने भाई सुमित जैन के साथ नेहरू नगर मदर क्षेत्र में रहते हैं। दोनों का घर पास में है। मंगलवार रात वह घर के बाहर बच्चों और परिवार के साथ आतिशबाजी कर रहे थे। तभी प्रेम नाम का व्यक्ति आया और गाली गलौज करने लग गया। इस दौरान हाथापाई भी की गई। परिवार के लोगों ने बीच बचाव किया तो उसके बाद मामला शांत हुआ।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी प्रेम अपने साथ 20 से ज्यादा लोगों को लेकर भाई के घर के बाहर पहुंच गया। हाथों में डंडे और अन्य हथियार लेकर भाई के घर में घुस गए। घर में तोड़फोड़ की गई। गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। बच्चों और महिलाओं के साथ मारपीट की गई। परिवार में डर का माहौल है।
पीड़ित ने बताया कि इसी दौरान उन्होंने तुरंत अपने दरवाजे बंद कर दिए। लेकिन आरोपियों ने तीन सोने की चेन तोड़ी, 20 हजार नगदी लूट कर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि भाई के घर के पास में उसका भी घर है, वहां भी घुसने की कोशिश की थी। लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर बदमाश वहां से भाग गए।
पीड़ित ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने अलवर गेट थाने में दी है। दोनों भाइयों की तरफ से अलग-अलग शिकायत दी गई है। अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जैन परिवार पर हुए हमले को लेकर जैन समाज में आक्रोश है। बुधवार सुबह जैन समाज के प्रतिनिधियों के नेतृत्व में पीड़ित अलवर गेट थाने पहुंचे और शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जैन समाज के प्रतिनिधि नितिन जैन ने बताया कि मंगलवार रात जो जैन परिवार के साथ जो घटना हुई वह निंदनीय है। अगर पुलिस की ओर से कोई जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो एक उग्र आंदोलन किया जाएगा।
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AYAmit Yadav
FollowOct 22, 2025 18:34:280
Report
VPVinay Pant
FollowOct 22, 2025 18:34:100
Report
VPVinay Pant
FollowOct 22, 2025 18:33:520
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 22, 2025 18:33:320
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 22, 2025 18:33:150
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowOct 22, 2025 18:32:580
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowOct 22, 2025 18:32:410
Report
HSHITESH SHARMA
FollowOct 22, 2025 18:32:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 22, 2025 18:32:120
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 22, 2025 18:31:580
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowOct 22, 2025 18:31:450
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowOct 22, 2025 18:30:200
Report
NZNaveen Zee
FollowOct 22, 2025 18:18:136
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowOct 22, 2025 18:18:000
Report
APAnand Priyadarshi
FollowOct 22, 2025 18:17:430
Report