Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Tarn Taran143401
पंजाब पुलिस: गुमराह युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए काउंसलिंग शुरू
MSManish Sharma
Oct 14, 2025 09:21:24
Tarn Taran Sahib, Punjab
डीजीपी गौरव यादव बोले — गुमराह युवाओं की होगी काउंसलिंग और स्किल डेवलपमेंट, आईएसआई के मंसूबे नाकाम करने में सक्षम पंजाब पुलिस पुलिस कर्मियों की कमी दूर होगी कहा, कुख्यात तस्करों की 205 करोड़ की संपत्ति की गई फ्रीज पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि राज्य में गुमराह हुए युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए पुलिस अब काउंसलिंग और स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू करेगी। इसके साथ ही नारको टेरर से जुड़े 203 अपराधियों को विदेश से लाने के लिए रेड और ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस न केवल अपराध पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है, बल्कि युवाओं को गलत राह पर जाने से रोकने के लिए सकारात्मक कदम भी उठा रही है। डीजीपी गौरव यादव मंगलवार को तरन तारन पहुंचे, जहां उन्होंने जिला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस अवसर पर तरन तारन की एसएसपी रवजोत ग्रेवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। गौरव यादव ने कहा कि सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा को और मजबूत किया गया है ताकि किसी भी तरह की आतंकी या तस्करी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन पंजाब पुलिस पूरी तरह सतर्क है और उसके मंसूबों को नाकाम करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि राज्य में नारको-टेरर नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और कई बड़े गिरोहों को खत्म किया गया है। डीजीपी ने बताया कि अब तक करीब 205 करोड़ रुपए की संपत्ति तस्करों और नशा कारोबारियों की फ्रीज की जा चुकी है, जिससे ड्रग माफिया की कमर टूट गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस का लक्ष्य केवल अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि समाज में स्थायी शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। गौरव यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नशा रोकथाम और युवाओं के पुनर्वास पर विशेष ध्यान दें, ताकि पंजाब फिर से शांति, भाईचारे और तरक्की की राह पर अग्रसर हो सके।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPramod Sinha
Oct 14, 2025 12:36:57
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा कलेक्टर की जनसुनवाई में आज पांच गांव के किसान फसल की राहत राशि दिए जाने की मांग को लेकर पहुंचे। किसानों ने कहा सोयाबीन और कपास की फसल करीब 90 प्रतिशत खराब हो गई है। किसानों ने ठीक से सर्वे नहीं किए जाने के आरोप लगाते हुए कहा हमारे गांव में सर्वे टीम कह रही है कि एक गांव से 5, 7 किसानों के ही नाम राहत राशि के लिए जाएँगे। जबकि सभी किसानों की फसल खराब हुई है। किसानों ने कलेक्टर को समस्या बताते हुए जल्द फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग की। अतर, बमझार, तलवड़िया, रेवारा, सिररा गांव से आए किसानों ने कहा कि पहले बारिश के चलते और बाद में अधिक वर्षा से सोयाबीन और कपास की फसल करीब 90 प्रतिशत खराब हो गई है। जिसके कारण सभी किसान परेशान हैं। पहले भी जनसुनवाई में आकर जल्द राहत राशि दिए जाने की मांग की थी पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसी मांग को लेकर आज और आए हैं। किसानों ने ठीक से फसलों का सर्वे नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सर्वे टीम हमारे गांव में कह रही है कि 5,7 किसानों के नाम ही राहत राशि के लिए दिए जाएँगे। किसानों अपनी समस्या कलेक्टर को बताते हुए जल्द राहत राशि दिए जाने की मांग कर आवेदन दिया। खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने बताया कि जिले के किसानों की फसल नुकसानी हुई है। इसको लेकर सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि जहां जहां किसानों की फसल नुकसानी हुई वहां का प्रकरण बनाए जाएं। इनमें किसी प्रकार से किसानों की सीमा तय किए जाने की भ्रामक जानकारी है ऐसा नहीं किया गया है। किसी गांव में अधिक किसानों की फसल नुकसानी हुई तो सभी के प्रकरण बनाए जाएँगे।
0
comment0
Report
TBTarsem Bhardwaj
Oct 14, 2025 12:36:33
Ludhiana, Punjab:ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਸ਼ਿਵਰਾਜ ਸਿੰਘ ਚੌਹਾਨ ਨੇ ਆਈਸੀਏਆਰ-ਭਾਰਤੀ ਮक्कਾ ਖੋਜ ਸੰਸਥਾਨ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿਖੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕੀ ਭਵਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ ਮੱਕਾ ਹਿਤਧਾਰਕਾਂ, ਕਿਸਾਨਾਂ, ਗ੍ਰਾਮੀਣ ਵਿਕਾਸ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਦੇ ਲਾਭਪਾਤਰੀਆਂ ਅਤੇ ਮਹਿਲਾ ਸਵੈ-ਸਹਾਇਤਾ ਸਮੂਹਾਂ ਦੀਆਂ ਦੀਦੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਹੜ੍ਹਾਂ ਕਾਰਨ ਨੁਕਸਾਨੇ ਗਏ 36703 ਘਰਾਂ ਨੂੰ ਮੁੜ ਉਸਾਰਨ ਲਈ ਪ੍ਰਤੀ ਪਰਿਵਾਰ 1 ਲੱਖ 60 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਮਨਜ਼ੂਰ : ਸ਼ਿਵਰਾਜ ਸਿੰਘ ਚੌਹਾਨ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਫਸਲਾਂ ਦੇ ਨੁਕਸਾਨ ਦੀ ਭਰਪਾਈ ਲਈ ਕਣਕ ਦੇ ਬੀਜਾਂ ਦੀ ਮੁਫ਼ਤ ਸਪਲਾਈ ਲਈ ₹74 ਕਰੋੜ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਹਨ - ਸ਼ਿਵਰਾਜ ਸਿੰਘ ਚੌਹਾਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਕਿਸਾਨ ਸਨਮਾਨ ਨਿਧੀ ਅਧੀਨ 11.09 ਲੱਖ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਖਾਤਿਆਂ ਵਿੱਚ ₹222 ਕਰੋੜ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਟ੍ਰਾਂਸਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ - ਸ਼੍ਰੀ ਚੌਹਾਨ ਆਪਣੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਬਣੀਆਂ ਵਸਤੂਆਂ ਨੂੰ ਪਹਿਲ ਦਿਓ: ਸ੍ਰੀ ਸ਼ਿਵਰਾਜ ਸਿੰਘ ਚੌਹਾਨ ਲੁਧਿਆਣਾ ਕੇਂਦਰੀ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਭਲਾਈ ਅਤੇ ਪੇਂਡੂ ਵਿਕਾਸ ਮੰਤਰੀ ਸ਼ਿਵਰਾਜ ਸਿੰਘ ਚੌਹਾਨ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਖੋਜ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ (ਆਈਸੀਆਰ) ਦੇ ਭਾਰਤੀ ਮੱਕਾ ਖੋਜ ਸੰਸਥਾਨ (ਆਈਆਈਐੱਮਆਰ) ਲੁਧਿਆਣਾ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜਿੱਥੇ ਸੰਥਾਨ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬਣੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕੀ ਭਵਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਉੱਥੇ ਮੱਕਾ ਹਿਤਧਾਰਕਾਂ, ਕਿਸਾਨਾਂ, ਗ੍ਰਾਮੀਣ ਵਿਕਾਸ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਦੇ ਲਾਭਪਾਤਰੀਆਂ ਅਤੇ ਮਹਿਲਾ ਸਵੈ-ਸਹਾਇਤਾ ਸਮੂਹਾਂ ਦੀਆਂ ਦੀਦੀਆਂ ਨਾਲ ਵੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਖੇਤਰ ਲਈ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਮੁੱਖ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਤੇ ਗ੍ਰਾਮੀਣ ਵਿਕਾਸ ਪਹਿਲਕਦਮੀਆਂ ਅਤੇ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ ਗਈ。 ਇਸ ਮੌਕੇ ਕੇਂਦਰ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਭਲਾਈ ਰਾਜ ਮੰਤਰੀ ਸ੍ਰੀ ਭਾਗੀਰਥ ਚੌਧਰੀ, ਕੇਂਦਰੀ ਰੇਲਵੇ ਅਤੇ ਫੂਡ ਪ੍ਰੋਸੈਸਿੰਗ ਉਦਯੋਗ ਰਾਜ ਮੰਤਰੀ ਸ੍ਰੀ ਰਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ਅਤੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। ਸ਼ਿਵਰਾਜ ਸਿੰਘ ਚੌਹਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ੍ਰੀ ਨਰੇਂਦਰ ਮੋਦੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਤਹਿਤ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਖ਼ੁਰਾਕ ਉਤਪਾਦਨ ਨੂੰ ਵਧਾਉਣਾ, ਉਤਪਾਦਨ ਦੀ ਲਾਗਤ ਘਟਾ ਕੇ ਕਿਸਾਨ ਦੀ ਆਮਦਨੀ ਵਧਾਉਣਾ ਸਾਡੇ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਟੀਚੇ ਹਨ। ਕਣਕ ਅਤੇ ਚੌਲਾਂ ਦੀ ਖੇਤੀ ਪੱਖੋਂ ਅਸੀਂ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਆਤਮ-ਨਿਰਭਰ ਹਾਂ ਪਰ ਖੇਤੀ ਵਿੱਚ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਲਿਆਉਣੀ ਬਹੁਤ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ। ਕਣਕ ਅਤੇ ਝੋਨੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਤੀਜੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਫ਼ਸਲ ਮੱਕੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਖਾਣ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਕਈ ਕੰਮਾਂ ਲਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਝੋਨੇ ਦੀ ਫ਼ਸਲ ਦਾ ਮੁਕਾਬਲਾ ਸਿਰਫ਼ ਮੱਕੀ ਹੀ ਕਰ ਸਕਦੀ ਹੈ ਇਸ ਨਾਲ ਪਾਣੀ ਵੀ ਬਚੇਗਾ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਜ਼ਿਆਦਾ ਮੁਨਾਫ਼ਾ ਹੋਵੇਗਾ। 이 ਤਹਿਤ ਮੱਕਾ ਖੋਜ ਸੰਸਥਾਨ ਬਹੁਤ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਇੱਥੇ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਖੋਜਾਂ ਮੱਕੀ ਦੇ ਉਤਪਾਦਨ ਨੂੰ ਵਧਾਉਣ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਸਹਾਇਕ ਸਿੱਧ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਫ਼ਸਲਾਂ ਦੇ ਨੁਕਸਾਨ ਦੀ ਭਰਪਾਈ ਲਈ ਕਣਕ ਦੇ ਬੀਜਾਂ ਦੀ ਮੁਫ਼ਤ ਸਪਲਾਈ ਲਈ ₹74 ਕਰੋੜ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਹਨ ਅਤੇ ਸਰ੍ਹੋਂ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਬੀਜਾਂ ਲਈ ਫੰਡ ਮਨਜ਼ੂਰ ਕੀਤੇ gਏ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਕਿਸਾਨ ਸਨਮਾਨ ਨਿਧੀ ਅਧੀਨ 11.09 ਲੱਖ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਖਾਤਿਆਂ ਵਿੱਚ ₹222 ਕਰੋੜ ਪਹਿਲਾਂ ਤੋਂ ਟ੍ਰਾਂਸਫਰ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਐੱਮਆਈਡੀਐੱਚ ਸਕੀਮ ਰਾਹੀਂ ਬਾਗਬਾਨੀ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਨੁਕਸਾਨ ਦੀ ਭਰਪਾਈ ਲਈ ਵੀ ਸਹਾਇਤਾ ਭੇਜੀ ਜਾਵੇਗੀ。 ਕੇਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਸ਼ਿਵਰਾਜ ਸਿੰਘ ਚੌਹਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਹਮੇਸ਼ਾ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਹਾਇਤਾ ਲਈ ਖੜ੍ਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਣਯੋਗ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਜੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਹੋਏ ਨੁਕਸਾਨ ਪ੍ਰਤੀ ਚਿੰਤਤ ਹਨ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ 1600 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਪੈਕੇਜ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਮੁੜ ਲੀਹ 'ਤੇ ਆ ਸਕੇ। ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹਾਂ ਕਾਰਨ ਨੁਕਸਾਨੇ ਗਏ 36703 ਘਰਾਂ ਨੂੰ ਮੁੜ ਉਸਾਰਨ ਲਈ ਪ੍ਰਤੀ ਪਰਿਵਾਰ 1 ਲੱਖ 60 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਵਿੱਚ 1 ਲੱਖ 20 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਘਰ ਬਣਾਉਣ ਅਤੇ 40 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਮਜ਼ਦੂਰੀ ਅਤੇ ਪਖਾਨਿਆਂ ਦੀ ਉਸਾਰੀ ਲਈ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਆਪਣੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਬਣੀਆਂ ਵਸਤੂਆਂ ਹੀ ਖਰੀਦੀਏ। ਇਸ ਨਾਲ ਲੋਕਲ ਕਾਰੀਗਰਾਂ ਨੂੰ ਲਾਭ ਹੋਵੇਗਾ, ਦੇਸ਼ ਦਾ ਪੈਸਾ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਹੀ ਰਹੇਗਾ ਅਤੇ ਦੇਸ਼ ਆਰਥਿਕ ਪੱਖੋਂ ਹੋਰ ਖ਼ੁਸ਼ਹਾਲ ਹੋਵੇਗਾ。
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Oct 14, 2025 12:35:55
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं शहर के रोड नंबर 3 पर एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। एक पिकअप गाड़ी पर लदे एल्युमिनियम के बड़े पाइप अचानक खुलकर सामने से आ रही एक कार के शीशे में जा घुसे। हादसे में कार का पीछे का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन कार चालक युवक पूरी तरह सुरक्षित बच गया。 जानकारी के अनुसार, पिकअप गाड़ी पर एल्युमिनियम के बड़े-बड़े पाइप लडे थे, आगे कर चल रही थी इस दौरान कर चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तो पीछे चल रही पिकअप चालक ने भी गाड़ी को अचानक रोका तो पाइप खुल गए और आगे चल रही कार के शीशे को तोड़ते हुए अंदर घुस गए। इस घटना से रोड नंबर 3 पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे जाम की स्थिति बन गई。 सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू किया। हादसे में कार को भारी नुकसान हुआ, लेकिन चालक की जान बचने से सभी ने राहत की सांस ली
0
comment0
Report
APAvaj PANCHAL
Oct 14, 2025 12:35:38
Jaipur, Rajasthan:शुद्ध आहार – मिलावट पर वार अभियान के तहत सख्त कार्रवाई जारी। दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई। जयपुर की दूध मंडी शास्त्री नगर में आधा दर्जन प्रतिष्ठानों पर छापेमारी। मावा व्यापारियों से लिए गए 6 नमूने, मौके पर दो पिकअप वाहनों की जांच। सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत की मौजूदगी में हुई कार्यवाही। आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश पर सुबह 7:30 से शुरू हुई कार्रवाई। मावा मंडी में लगातार दूसरे दिन चली सघन जांच। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, वीरेंद्र सिंह, नरेश चेजारा सहित टीम रही सक्रिय। सुबह 7:30 से दोपहर 3 बजे तक चली मेराथन कार्रवाई। दीपावলি से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने में जुटा स्वास्थ्य विभाग। दीपावली पर्व के मद्देनज़र मिलावट पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज दूध मंडी शास्त्री नगर में आधा दर्जन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में मावा व्यापारियों से कुल 6 नमूने लिए गए। सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सुबह 7:30 बजे से कार्यवाही शुरू की और दो पिकअप वाहनों में लदे मावे की मौके पर जांच की। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत स्वयं उपस्थित रहे। लगातार दूसरे दिन भी मावा मंडी में सप्लाई हेतु तैयार विभिन्न प्रतिष्ठानों के मावे के नमूने एकत्रित किए गए। यह मेराथन कार्रवाई सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चली। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार सिंह, नरेश कुमार चेजारा, नरेंद्र शर्मा, पवन गुप्ता एवं विशाल मित्तल सक्रिय रूप से शामिल रहे।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Oct 14, 2025 12:35:19
Noida, Uttar Pradesh:एवज पांचाल जयपुर शुद्ध आहार – मिलावट पर वार अभियान के तहत सख्त कार्रवाई जारी। दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई। जयपुर की दूध मंडी शास्त्री नगर में आधा दर्जन प्रतिष्ठानों पर छापेमारी। मावा व्यापारियों से लिए गए 6 नमूने, मौके पर दो पिकअप वाहनों की जांच। सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत की मौजूदगी में हुई कार्यवाही। आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश पर सुबह 7:30 से शुरू हुई कार्रवाई। मावा मंडी में लगातार दूसरे दिन चली सघन जांच। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, वीरेंद्र सिंह, नरेश चेजारा सहित टीम रही सक्रिय। सुबह 7:30 से दोपहर 3 बजे तक चली मेराथन कार्रवाई। दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने में जुटा स्वास्थ्य विभाग।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Oct 14, 2025 12:35:08
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह में पुलिस नें एक बार फिर से तीन शातिर साईबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. तीनों साईबर अपराधियों को बेंगाबाद थाना क्षेत्र के टोल टैक्स के समीप से बीती रात को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ई थाना पुलिस नें बेंगाबाद थाना पुलिस को रात में सूचना देकर एक काले रंग की नई टाटा सफारी गाड़ी को रोकने के लिए कहा. जिसके बाद बेंगाबाद थाना पुलिस की टीम एक्टिव हुई ओर बेंगाबाद के इलाके में नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी लेनी शुरु कर दी. इसी के बाद बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पास टोल टैक्स के समीप पुलिस की टीम नें एक न्यू काली रंग की टाटा सफारी गाड़ी को पकड़ लिया. वाहन पर करीब आधा दर्जन से अधिक साईबर अपराधी सवार थे. जिसमें एक हार्डकोर साईबर अपराधी प्रदीप मंडल जो की मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गपई का रहने वाला है, सवार था. प्रदीप मंडल एक हार्डकोर साईबर अपराधी है जिसने करोडो रूपये की ठगी की है. हाल के दिनों में प्रदीप मंडल ने छतीशगढ़ के एक रिटायर्ड सरकारी कर्मी के खाते से 23 लाख रूपये की ठगी की थी. यह सरकारी कर्मी झारखण्ड के गढ़वा जिले के रहने वाले हैं. प्रदीप मंडल की तलाश में गढ़वा पुलिस की टीम ने दो - तीन बार प्रदीप मंडल को पकड़ने की कोशिश की लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रहा था. बीती रात को भी जब पुलिस ने गाड़ी को पकड़ा तो एक बार फिर से प्रदीप मंडल पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. लेकिन पुलिस नें उसकी 33 लाख रूपये की एक चमचमाती टाटा सफारी वाहन को जब्त करते हुए वाहन पर सवार तीन साईबर अपराधियों को पकड़ लिया. अब इस मामले में जांच के लिये एक बार फिर गढ़वा पुलिस की टीम गिरिडीह जांच के लिये पहुंच रही है. इधर बेंगाबाद पुलिस नें टाटा सफारी वाहन को जब्त करते हुए थाना ले गयी गयी है ओर गिरफ्तार साईबर अपराधियों से पूछताजछ कर रही है.
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Oct 14, 2025 12:34:40
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में आनेवाले त्यौहार दीपावली और छठ को देखते हुए पुलिस ने जिले के सभी थाना प्रभारी और डीएसपी के साथ किया बैठक। त्योहारों में सुरक्षा को लेकर की गई मंत्रण साथ ही वैसे अपराधियों पर विशेष नजर रखने की सलाह दी गई जो जेल से छूटा है साथ ही जिसका अपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने नक्सल अभियान के साथ साथ संगठित अपराध पर भी लगाम लगाने पर जोर दिया गया। बोकारो एसपी ने कहा कि जिले में पुलिस गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं ताकि आमजन को सुरक्षा का बेहतर अनुभव मिल सके। उन्होंने निर्देश दिया कि मुख्यालय के आदेशानुसार सभी थानों में आने वाले आगंतुकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एसपी ने यह भी कहा कि जेल से रिहा होने वाले अपराधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि वे दोबारा किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल न हों। उन्होंने हाल ही में जरिडीह थाना पुलिस द्वारा चोरी के मामले में भी अंकुश लगे इसके लिए सभी थाना प्रभारी को निर्देश जारी किए। इसके अलावा कल बोकारो और हजारीबाग पुलिस के द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में संयुक्त अभियान में दो हथियार और कई जिंदा कारतूस बरामद किया गया था जिससे बोकारो एसपी ने कहा कि लगातार अभियान के तहत सफलता मिलने से पुलिस टीम का मनोबल ऊँचा है और अपराध पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Oct 14, 2025 12:34:00
Latehar, Jharkhand:लातेहार बालूमाथ पुलिस को नक्सली संगठन टीसीपीसी के विरुद्ध बड़ी कामयाबी मिली है जहां बालूमाथ थाना पुलिस ने नक्सली संगठन टीएसपीसी के तीन हार्डकोर नक्सली को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के नक्सलियों किसी बड़ी घटना के वरदात देने के फिराक में थे। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर बालूमाथ डीएसपी विनोद रवानी, बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार और पुलिस बल के द्वारा छापेमारी कर टीएसपीसी के हार्डकोर नक्सलियों प्रताप गंझू, अशोक गंझू और संतोष गंझू को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 2 9MM पिस्तल, 1 देशी कट्टा, 45 जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद किया गया है। डीएसपी विनोद रवानी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम ने तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में प्रताप गंझू JMएम प्रखंड अध्यक्ष दिलशेर हत्या कांड मामले का मुख्य आरोपी था।
0
comment0
Report
APAvaj PANCHAL
Oct 14, 2025 12:33:39
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में SMS अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में रिज्यूम वॉटर वेपर थेरेपी से प्रोस्टेट का दर्द रहित इलाज सफल रहा। उत्तर भारत का पहला सरकारी संस्थान बनने के साथ, इस पद्धति से प्रोस्टेट ऑपरेशन बिना एनेस्थीसिया और बड़े ऑपरेशन के संभव हो गया है। यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. शिवम प्रियदर्शी की देखरेख में उपचार किया गया; मोहाली के डॉ. रोहित ने तकनीकी सहयोग दिया और उन्होंने 150 से अधिक ऐसे ऑपरेशन किए हैं। सरकार को इस मशीन की खरीद के लिए लगभग 90 लाख रुपये की प्रस्ता भेजी जाएगी। नवीन तकनीक से मरीज दर्द और भर्ती से मुक्त होकर उपचार पा रहे हैं, और सामान्य दिनचर्या में जल्दी लौट रहे हैं। सरकार और अस्पताल प्रशासन इस तकनीक को स्थाई रूप से शुरू करने के लिए कदम बढ़ा रहे हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top