Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sangrur148028
सुनाम में खादी के समर्थन की विशाल रैली: स्वदेशी अपनाने का संदेश तेज
RNRam Narian Kansal
Oct 23, 2025 07:03:28
Sunam Udham Singh Wala, Punjab
"अब बात करते हैं सुनाम से एक ख़ास पहल की, जहाँ 'स्वदेशी अपनाओ, खादी खरीदो, खादी पहनो' के संदेश को लेकर एक विशेष रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य लोगों को खादी के महत्व और उसके प्रयोग के लिए जागरूक करना था." "सुनाम में आज देशभक्ति और स्वदेशी भावना से ओतप्रोत नज़ारा देखने को मिला, जब बड़ी संख्या में लोगों ने खादी के समर्थन में रैली निकाली। ‘स्वदेशी अपनाओ, खादी खरीदो, खादी पहनो’ के नारों से गूंजती इस रैली में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया." रैली का मक़सद था – देश में निर्मित वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देना और खादी के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना। प्रतिभागियों ने बैनर और तख्तियाँ लेकर स्थानीय बाज़ारों से होकर मार्च किया और लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक मात्रा में खादी उत्पादों को अपनाएँ। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि खादी न सिर्फ़ हमारे स्वाभिमान और स्वदेशी भावना का प्रतीक है, बल्कि यह लाखों बुनकरों और कारीगरों की आजीविका से भी जुड़ी हुई है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि आने वाले त्योहारी सीज़न में लोग खादी वस्त्रों और उत्पादों की ख़रीद को प्राथमिकता दें।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KAKapil Agarwal
Oct 23, 2025 10:41:05
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग भाई दूज पर महिला के लिए बाइक सवार बना देवदूत आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को पुल से कूदने से बाइक सवार ने बचाया बाइक सवार के सामने ऊंचे पुल से कूद रही थी आत्महत्या के लिए पूछ रही थी महिला मौके पर बाइक सवार ने पुल से महिला को सड़क पर खींचा पति पत्नी के विवाद को लेकर आत्महत्या का प्रयास कर रही थी महिला मौके पर पहुंची थाना पुलिस महिला को लेकर गई थाने पूछताछ जारी महिला की आत्महत्या प्रयास की जानकारी परिजनों को पुलिस ने दी बाइक सवार सोनू सिकरवार की महिला की जान बचाने को लेकर आसपास के लोगों ने की जमकर तारीफ थाना खेरागढ़ क्षेत्र के उटगन नदी के पुल का पूरा मामला
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Oct 23, 2025 10:40:48
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद भाई दूज के दिन दो युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक बहन से मिलकर लौट रहे थे, तभी तेज़ रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एटा जिले के अलीगंज के नया नगला निवासी 20 वर्षीय विक्रांत यादव और उसके साथी पावस यादव, निवासी नगला इंद्र सिरौली, बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल फर्रुखाबाद में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक विक्रांत यादव के सिर में गहरी चोट आई है, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं पावस यादव का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। त्योहारों के मौके पर जब लोग घर लौट रहे हैं, सड़क पर बढ़ती रफ्तार हादसों में बदल रही है। ताकि किसी परिवार की खुशी यूँ अचानक दर्द में न बदल जाए। फिलहाल दोनों युवकों का इलाज जारी है और परिवारजन दुआ कर रहे हैं कि वे जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें। बाइट--पावस यादव घायल
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Oct 23, 2025 10:38:46
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में ब्रिज से गिरने से दो युवकों की मौत। युवक अपने दोस्त को छोड़ने जा रहा था, बाइक अनियंत्रित होने से उछलकर गिरे नीचे। सहारनपुर में सरसावा के सहकारी चीनी मिल के पास बुधवार की देर रात को ओवर ब्रिज से नीचे गिरने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पिलखनी भर्ती कराया, जहाँ उपचार के बाद दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना सरसावा के मोहल्ला हरिजनान निवासी विकास (25) अपने दोस्त राजन (32) को बाइक से छोड़ने के लिए जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार दोनों युवक चीनी मिल के पास रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों युवक बाइक से उछलकर ओवरब्रिज से करीब 30 फीट नीचे खेत में गिर गए। खेत से लौट रहे एक किशोर ने घायल अवस्था में दोनों को खेत में पड़े देखा और उसने पीआरवी चालक को फोन किया। पीआरवी चालक के द्वारा सरसावा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को उठाकर सरसावा सीएचसी लेकर पहुंची। गंभीर हालत के कारण दोनों को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी रेफर कर दिया गया। वहां दोनों युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उनके पास से मिले मोबाइल से दोनों की पहचान कर परिजनों को हादसे की खबर की। इसके बाद परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अस्पताल पहुंचे एक युवक प्रिंस ने बताया कि विकास उनका भाई था।
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Oct 23, 2025 10:38:01
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा दिनांक 23 अक्टूबर, दीपावली की रात हुड़दंगी युवकों पर कार्रवाई — सड़क पर फटाके फोड़ने वाले चार गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी. कवर्धा में दीपावाली की रात अम्बेडकर चौक के पास सड़क को पटाखा मैदान बनाने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन युवकों ने राहगीरों की सुरक्षा की परवाह किए बिना बीच सड़क पर जमकर पटाखे फोड़े और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस लापरवाह हरकत से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और आगजनी या जनहानि की आशंका भी बनी रही। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नाराजगी जाहिर की। मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना कवर्धा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने चार उपद्रवियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं — आशुतोष गुप्ता, पिता दिनेश गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामनगर, कवर्धा; प्रकाश साहू, पिता तिरीथ राम साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी भेदली, कवर्धा; दुर्गेश धनकर, पिता शत्रुहन धनकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी मठपारा, कवर्धा; रूपेश देवदास, पिता तिजऊ राम, उम्र 23 वर्ष, निवासी रामनगर, कवर्धा। पुलिस ने चारों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत मामला दर्ज कर उन्हें 23 अक्टूबर 2025 को एस.डी.एम. न्यायालय, कवर्धा में पेश किया है। जांच के दौरान अन्य संलिप्त युवकों की भी पहचान हो चुकी है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Oct 23, 2025 10:37:30
0
comment0
Report
PDPradyut Das
Oct 23, 2025 10:36:20
Jalpaiguri, West Bengal:তিস্তাপাড়ের বোন, দিদিদের কাছ থেকে ফোঁটা নিল ভারত বর্ষের পাশাপাশি নেপাল, মায়ানমার, বাংলাদেশ ও পাকিস্তানের ভাই ও দাদারা। জলপাইগুড়ির সরকারি হোম কোরকে এই ভাইফোঁটা অনুষ্ঠানের আয়োজন করা হয়। এই হোমে এখন ৮৯ জন ছেলে রয়েছে। বেশিরভাগের পরিবারের খোঁজ নেই। অনেকের আবার পরিবারের বলতে কিছু নেই। ওইসব ছেলেদের জন্য ভাইফোঁটার আয়োজন করে হোম কর্তৃপক্ষ। একটি স্বেচ্ছাসেবী সংস্থার উদ্যোগে বাইরে থেকে মেয়েরা এসে হোমের ছেলেদের ফোঁটা দেয়। ছিল মিষ্টিমুখের আয়োজন। ফোঁটা নিয়ে হোমের ছেলেরা উপহার হিসেবে তুলে দেয় নিজেদের হাতে তৈরি গ্রিটিংস কার্ড। হোমে আজ খাবারের মেনুতে ছিল মাংস ভাত। হোমের সুপার গৌতম দাস বলেন, স্বেচ্ছাসেবী সংগঠনের পাশাপাশি অন্য হোমের মেয়েরাও এসে আমাদের এখানকার ছেলেদের জাতি ধর্ম নির্বিশেষে ফোঁটা দেয়।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Oct 23, 2025 10:36:06
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल जिले में दिवाली के जश्न की रात कुछ मनचले युवाओं ने रील बनाने के जुनून में सड़कों को रणभूमि बना दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक रील ने पुलिस और प्रशासन की नींद उड़ा दी है। इस वीडियो में कुछ युवक व्यस्ततम सड़कों पर पटाखे जलाकर फोड़ते और होर्डिंग्स में फटाखे जला कर आग लगा कर होर्डिंग बर्बाद करते हुए नज़र आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला बैतूल के कारगिल चौक का है, जहां युवाओं ने रील बनाने के लिए कानून को ताक पर रख दिया। सड़क पर गुजर रहे वाहनों और लोगों की जान जोखिम में डालते हुए उन्होंने खुलेआम पटाखे जलाए, यहां तक कि व्यस्ततम सड़क पर पटाखे फेंकते हुए भी दिखे। इनकी लापरवाही से आसपास की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा और मौके पर अफरातफरी मच गई। होर्डिंग ठेकेदार ने इस मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। अब पुलिस वायरल रील की मदद से युवाओं की पहचान कर रही है और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटी。
0
comment0
Report
OTOP TIWARI
Oct 23, 2025 10:35:41
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर जिले के सपकारा गांव से भ्रष्टाचार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां पदस्थ पटवारी आयुष जायसवाल पर एक किसान से रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है,पटवारी ने किसान से चौहद्दी और फौती नामांतरण का काम करने के एवज में रुपए की मांग की थी,पीड़ित किसान रविशंकर का आरोप है कि पटवारी पहले ही उससे 6 हजार 500 रुपए ले चुका था, बावजूद इसके उसने अब तक काम पूरा नहीं किया, इसके बाद जब पटवारी ने दोबारा चार हजार रुपए की अतिरिक्त मांग की, तो किसान ने सबूत के तौर पर रिश्वत देने का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, वीडियो वायरल होने के बाद किसान ने पूरे मामले की लिखित शिकायत सूरजपुर कलेक्टर से भी की है और पटवारी को पद से हटाने की मांग की है, वहीं, जिला प्रशासन पूरे मामले की जांच कर कारवाई की बात कह रहा है
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 23, 2025 10:35:14
Patna, Bihar:महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई और मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया गया कांग्रेस को क्या मिला इसको लेकर के बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष राजेश राम ने कहा की तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे या नहीं यह सवाल उठता था अब यह साफ हो चुका है महागठबंधन का चेहरा तेजस्वी है डिप्टी सीएम बनने पर कहा विभिन्न वर्गों से चयन कर यह फैसला ले लिया जाएगा कांग्रेस डिप्टी सीएम के पद पर रहेगा या नहीं यह भी पर्दा चुनाव के बाद उठ जाएगा. सांसद पप्पू यादव द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ने की बात पर राजेश राम ने कहा राहुल गांधी देश का चेहरा है तेजस्वी बिहार का चेहरा है अभी तेजस्वी महागठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा है एनडीए बताएं कि उसमें मुख्यमंत्री का चेहरा कौन है. कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता टिकट बेचने का आरोप लगाकर धरना पर बैठने के मामले पर कहा पार्टी कार्यालय में धरना देना यह घर में बैठकर विरोध करने वाली बात है मैं अध्यक्ष के तौर पर चीजों को समझ रहा हूं सभी लोग चाहते हैं मैं चुनाव लडू मगर सीमित सीटों की संख्या होने के कारण सभी को मौका नहीं मिल सकता है. मुझे उन्हें मनाने का मौका मिलेगा और मैं मना लूंगा. चुनाव के बाद इस आरोप की जांच कर लूंगा टिकट बेचने का आरोप हर नेता पर चुनावी वर्ष में लगता है पैसे लेने देने का मामला जांच का विषय है. बाइट : राजेश राम, अध्यक्ष, बिहार कांग्रेस
0
comment0
Report
BMBiswajit Mitra
Oct 23, 2025 10:33:23
Ranaghat, West Bengal:নদিয়া বিরহী ১২ নম্বর জাতীয় সড়কের ওপরে এক যুবককে পিস্তল হাতে ঘুরে বেড়াতে দেখা যায়, যা দেখে রীতিমতো এলাকার মানুষ চমকে যায়, ওই যুবকের বাড়ি আমেদাবাদ গুজরাটের বাসিন্দা নাম,মাহিদা সিদ্ধার্থসিংহ বিক্রমসিংহ এইভাবে প্রকাশ্যে নদিয়া বিরহী ১২ নম্বর জাতীয় সড়কে বন্দুক এই যুবককে ঘোরাফেরা করতে দেখে এলাকার স্থানীয়রা, খবর দেওয়া নদীয়া হরিণঘাটা থানার অন্তর্গত, মোহনপুর পুলিশ ফাঁড়ি তদন্ত কেন্দ্রের আধিকারিকদের কাছে, তৎক্ষণাথ ঘটনাস্থলে ছুটে যায় মোহনপুর পুলিশ ফাঁড়ির আধিকারিকরা, সেখান থেকে ওই যুবককে পিস্তল ধরে পুলিশ,দুটি গুলি উদ্ধার করা হয় বন্দুক থেকে তাকে আটক করে জিজ্ঞাসাবাদ করার জন্য মোহনপুর পুলিশ ফাঁড়িতে, আনা হয়, পুলিশ সূত্রে জানা যায় ওই যুবকের শ্বশুরবাড়ি নদীয়ার শান্তিপুর area's,
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top