Sahibzada Ajit Singh Nagar
बनूड़-जीरकपुर हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर, यातायात प्रभावित
Banur, Punjab:बनूड़-जीरकपुर हाईवे पर छत लाइट प्वाइंट पर मध्यरात्रि 1:00 बजे दो ट्रकों की भीषण टक्कर हुई। मोहाली से डेरा बस्सी जा रहा केमिकल टैंकर और बनूड़ से जीरकपुर जा रहे ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रैफिक कंट्रोल लाइटें टूट गईं। इस घटना से मार्ग पर यातायात बाधित हुआ और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शंकरपुर के पास नहर में बोरी में बंधा मिला युवक का शव पुलिस शिनाख्त और मामले की जांच में जुटी
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर नहर में रविवार को बोरी में बंधा एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में शव मिलने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर मटेरा थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। नानपारा के क्षेत्राधिकारी चित्रांशु गौतम भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद युवक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।पुलिस शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शवे रहर तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। नानपारा क्षेत्राधिकारी चित्रांशु गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संबंध में सही जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान कराने के साथ मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि मौत के कारणों के बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई0
0
Report
VIP प्रोटोकॉल छोड़ आम श्रद्धालुओं के बीच लाइन में लगीं पूर्व IAS दिव्या मित्तल, मां विंध्यवासिनी
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: पूर्व IAS दिव्या मित्तल राजनीति में आने का ऐलान करने के बाद नवरात्रि के पहले दिन विंध्याचल दर्शन करने पहुंची है। दिव्या मित्तल ने कोई VIP प्रोटोकॉल नही लिया। हजारों की संख्या में आम श्रद्धालुओं के बीच जाकर लाइन में लगी है। दर्शन पूजन करने के लिए उन्होंने आम नागरिक का रास्ता चुना है।0
0
Report
फरीदाबाद: बल्लभगढ़ के मलेरणा रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर, बाइक सवार की मौत
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग बल्लभगढ़ के मलेरणा रोड पर ईटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी बाइक सवार को टक्कर बाइक सवार की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग हुए एकत्रित ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते गई बाइक सवार की जान थाना आदर्श नगर पुलिस प्रभारी पहुंचे मौके पर लोगों को समझाने में लगे मृतक की पहचान 28 वर्षीय आरिफ के रूप में हुई0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद में मिशन शक्ति फेज-6: महिला सुरक्षा रैली से महिलाओं में आत्मविश्वास जगाया
Moradabad, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री के आदेश पर मुरादाबाद मे शुरु हुआ मिशन शक्ति फेस 6 के कार्यक्रम, नवरात्री के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुरादाबाद मे निकली मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा रैली, मुरादाबाद की कमिश्नर संगीता सिंह, डीआईजी मुनिराज जी, डीएम अनुन्य जहां एवं एसएसपी सतपाल अंतिल सहित पुरे पुलिस एवं प्रशासनिक अमला हुआ शामिल, रैली के माध्यम से महिलाओ को दिया सुरक्षा का विश्वास, Zee मीडिया ने की अभियान का नेतृत्व कर रहे डीआईजी मुनिराज जी एवं कमिश्नर संगीता सिंह से Exclusive बातचीत, डीआईजी मुनिराज जी बोले नारियो का सम्मान हमारी प्राथमिकता, वहीँ Zee मीडिया से बातचीत मे कमिश्नर संगीता सिंह बोलीं नारी को खुद को समझने और सरकार ने क्या व्यवस्थाएं की है उनके लिए उनको ये जानने की आवश्यकता, किसी नारी को डरने की जरूरत नहीं हम उनके साथ। नारी माँ और देवी का रूप लेकिन उसको सिर्फ देवजी नहीं बनाना है बल्कि बराबरी का दर्जा देकर आगे बढ़ने का मौका देना है।0
0
Report
नरवाना रोड पर गैस गुब्बारे से धमाका, दुकानदार और भतीजा झुलसे
Patran, Punjab:चुनाव प्रचार के लिए छोड़ा गुब्बारा बना मुसीबत, धमाके से दुकानदार और भतीजा झुलसे नरनवाना रोड पर मकान के बानेरे और दुकान के शेड से टकराकर गिरा गुब्बारा, बांधने की कोशिश के दौरान हुआ जोरदार धमाका; दोनों की हालत खतरे से बाहर शहर में राजनीतिक प्रचार के लिए आसमान में छोड़े जाने वाले गैस भरे गुब्बारे लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं। रविवार को नरवाणा रोड स्थित एक मोहल्ले में आसमान से नीचे गिरा गुब्बारा के कारण दुकान पर बैठे दो लोग झुलस गए। घायलों की पहचान अमरजीत सिंह और उसके भतीजे के रूप में हुई है। दोनों को तुरंत दुर्गा दल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान आसमान में लहरा रहा एक गुब्बारा रस्सी टूटने के बाद अचानक नीचे आ गिरा। पहले गुब्बारा एक मकान के बानेरे से टकराया, जिससे उसे नुकसान पहुंचा। इसके बाद गुब्बारा एक दुकान के शेड से टकराकर नीचे गिर गया। दुकान पर बैठे अमरजीत सिंह और उसके भतीजे ने गुब्बारे को सुरक्षित तरीके से बांधने की कोशिश की। इसी दौरान गुब्बारे में भरी गैस के रिसाव के बीच अचानक जोरदार धमाका हो गया और आग की लपटें निकलने लगीं। इसकी चपेट में आने से दोनों के बाजू और टांगें झुलस गईं। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।igion के सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी रोटरी क्लब रॉयल के सदस्य अमनदीप सिंह ने प्रशासन से मांग की कि राजनीतिक प्रचार और प्रसिद्धि के लिए आसमान में छोड़े जाने वाले गुब्बारों के मामले में सुरक्षा नियमों का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह के गुब्बारे लोगों और संपत्ति के लिए खतरा बन सकते हैं। प्रशासन को इस संबंध में उचित कदम उठाने चाहिए और गुब्बारों को छोड़ने या लगाने की अनुमति तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। घायल अमरजीत सिंह ने बताया, रविवार दोपहर करीब एक बजे वह दुकान पर बैठा था। इसी दौरान आसमान से गिरा गुब्बारा मकान के बानेरे को नुकसान पहुंचाते हुए दुकान के शेड में फंस गया।ouwen जब उन्होंने गुब्बारे को बांधने की कोशिश की तो उसमें से गैस निकलने के कारण जोरदार धमाका हो गया। आग की लपटें लगने से उनके बाजू और पैर झुलस गए। घटना के बाद उन्हें और उनके भतीजे को अस्पताल ले जाया गया। बाईट समाज सेवा अमनदीप सिंह बाईट जख्मी अमरजीत सिंह0
0
Report
कैमूर के भभुआ में वार्ड 18 सब्जी मंडी में युवक की हत्या
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर जिले के भभुआ शहर के वार्ड 18 सब्जी मंडी में एक युवक को चाकू मार कर, करदी गई हत्या। मामला स्पष्ट नहीं। मृतक के परिजनों ने एकता चौक के पास शव को रख कर सड़क जाम कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान धनजी पासवान पिता स्वर्गीय अनिल पासवान मोहल्ला वार्ड नंबर 25 का रहने वाला बताया जा रहा है। शरीर पर सात जगह चाकू मारने के निशान मिलने की बात बताई जा रही हैं。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, कॉनॉट प्लेस पर भारी सुरक्षा
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: POLICE HOLD FLAG MARCH AND DETAIN PROTESTERS. HEAVY POLICE FORCE DEPLOYED AT CONNAUGHT PLACE.0
0
Report
पूर्व डीएम दिव्या मित्तल विंध्याचल में भक्तों का गर्मजोशी से स्वागत
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल रविवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल धाम पहुंचीं। उनके आगमन पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे और उनसे मुलाकात कर अपना लगाव जताया। दिव्या मित्तल ने कलश स्थापना किया। नवरात्र में वह विंध्याचल में ही रुकेगी। पूर्व जिलाधिकारी के जिले में राजनैतिक क्षेत्र में आने की घोषणा के बाद प्रथम आगमन पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। सितंबर 2022 से सितंबर 2023 तक जिले की कमान संभालने वाली दिव्या मित्तल ने अपने कार्यकाल के दौरान कुछ ऐसे कार्य किए, जिनकी चर्चा जिले से बाहर तक हुई। खासकर दूरस्थ पहाड़ी गांव लहुरियादह में पेयजल पहुंचाने की पहल ने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई। दिव्या मित्तल के कार्यकाल की सबसे चर्चित पहलों में लहुरियादह गांव तक पाइपलाइन से पेयजल पहुंचाना शामिल रहा। गांव के लोग लंबे समय से पेयजल संकट का सामना कर रहे थे और पानी के लिए टैंकरों सहित दूसरे साधनों पर निर्भर थे। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण गांव तक पानी पहुंचाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी। इस समस्या के समाधान के लिए दिव्या मित्तल ने संबंधित विभागों और विशेषज्ञों के साथ समन्वय कर प्रयास किए। आखिरकार अगस्त 2023 में गांव में पाइपलाइन से पानी पहुंचा। इस पहल के बाद ग्रामीणों में खुशी देखने को मिली और तत्कालीन जिलाधिकारी के प्रयासों की काफी चर्चा हुई। लहुरियादह गांव की यह कहानी उनके कार्यकाल की पहचान बन गई। जिले में लगभग एक वर्ष तक जिलाधिकारी रहने के बाद सितंबर 2023 में दिव्या मित्तल का तबादला बस्ती कर दिया गया था। उनके स्थानांतरण की खबर के बाद जिले में उनके कार्यकाल और खासकर लहुरियादह में पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयासों को लेकर काफी चर्चा हुई। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाओं ने भी इस बात को सामने रखा कि जिले में उनके काम को याद किया जा रहा था। विंध्याचल पहुंचने पर लोगों ने किया स्वागत। अब मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल पहुंचीं पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। उनके आगमन पर लोगों का उत्साह यह दिखाता है कि उनके मिर्जापुर कार्यकाल से जुड़ी यादें अब भी चर्चा में हैं। दिव्या मित्तल का यह दौरा धार्मिक आस्था से जुड़ा रहा। मां विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन-पूजन के साथ उनके आगमन ने मिर्जापुर में उनके पुराने कार्यकाल की यादों को भी फिर से चर्चा में ला दिया।0
0
Report
भूपेंद्र चौधरी ने सहारनपुर में शाकम्भरी देवी मेले का उद्घाटन किया
Saharanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी सहारनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी मंदिर में आयोजित मेले का उद्घाटन किया। नवरात्रि के पावन अवसर पर मां शाकम्भरी देवी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। नवरात्रि के नौ दिनों तक यहां मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। मेले को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिलता है। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक गतिविधियां बढ़ जाती हैं। श्रद्धालु मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। मंत्री भूपेंद्र चौधरी द्वारा मेले का उद्घाटन किए जाने के साथ ही नवरात्रि मेले की शुरुआत हो गई। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखना मेले के दौरान प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण रहता है।0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी में महिला पुलिसकर्मी के साथ शराबी की अभद्रता का वीडियो वायरल
Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड के हल्द्वानी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि बाजार क्षेत्र में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने शख्स की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उसकी चेकिंग की। आरोप है कि शख्स शराब के नशे में धुत था। पुलिसकर्मी द्वारा चेकिंग किए जाने से वह भड़क उठा और नाराजगी जाहिर करते हुए महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर के साथ गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
इटावा और लखनऊ की सब्जी मंडी में आग, 10 दुकानें प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:इटावा की सब्जी मंडी में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में करीब 10 दुकानें आ गईं और हजारों के नुकसान की आशंका है... लखना की सब्जी मंडी में आग से करीब 10 दुकानें प्रभावित हुई हैं। अब पुलिस आग लगने की वजह का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
बारिश से किसानों को बड़ा नुकसान, खरार अनाज मंडी में सप्लाई बाधित
Kharar, Punjab:ਬੇਮੌਸਮੀ ਬਰਸਾਤ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਕਾਲਜਿਆਂ ਪਾਏ ਹਾਲ। ਫਸਲਾਂ ਦੀ ਲਿਫਟਿੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਜਿੱਥੇ ਸੰਤੁਸ਼ਟੀ ਜਾਹਰ ਕੀਤੀ ਉਧਰ ਹੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆੜਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਤਾਂ ਆਪਣੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਪੂਰੇ ਕੀਤੇ ਹੋਏ ਹਨ ਬਰਸਾਤ ਹਨੇਰੀ ਤੋਂ ਬਚਣ ਲਈ ਤਰਪਾਲਾਂ ਦਾ ਇੰਤਜਾਮ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ ਲੇਕਿਨ ਖਰੜ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਸੈਡਾ ਦੀ ਘਾਟ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਨੁਕਸਾਨ ਜਰੂਰ ਹੋਇਆ। ਲੇਕਿਨ ਬਰਸਾਤ ਕਾਰਨ ਨਹੀਂ ਸੀਵਰੇਜ ਦੇ ਬੈਕ ਮਾਰਨ ਕਾਰਨ ਨੁਕਸਾਨ ਦੀ ਮਾਰ ਝਾਲ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿਸਾਨ ਅਤੇ ਮੰਡੀ ਵਾਲੇ。0
0
Report
Advertisement
मिर्जापुर: दिव्या मित्तल पहुंची जनता ने किया स्वागत।
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: पूर्व IAS दिव्या मित्तल का ग्रामीणों ने रास्ते में रोक कर किया जोरदार स्वागत, दिव्या मित्तल का मिर्जापुर जनपद के जिगना में हुआ भव्य स्वागत, दिव्या मित्तल कुछ ही देर में मां विंध्यवासिनी मंदिर में करेंगे दर्शन पूजन। राजनीति में आने के ऐलान के बाद पहली बार पहुंच रही है मिर्जापुर ।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ बेगूं में सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में तीन दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुई महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. हादसा नेशनल हाईवे-27 पर बेगूं थाना क्षेत्र के मांडना के पास हुआ था. यहां सवारियां उतारते समय खड़ी कमांडर जीप को पीछे से आ रही क्रेटा कार ने टक्कर मार दी थी. हादसे में जीप में सवार सभी लोग घायल हो गए थे. घायलों को काटूंदा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायल 44 वर्षीय लीला पत्नी किशनलाल रेगर, निवासी धनोरा को उदयपुर रेफर किया गया था. महिला की मौत के बाद बेगूं उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया.0
0
Report
भरतपुर में अतिक्रमण हटाकर रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड बनने को आगे बढ़ेगा
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर में अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर... हीरादास चौराहे से कुम्हेर गेट तक हटाए गए अतिक्रमण... एलिवेटेड रोड और ओवरब्रिज निर्माण के लिए हुई कार्रवाई। भरतपुर शहर में सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद तेज हो गई है... हीरादास चौराहे से कुम्हेर गेट तक नगर निगम ने अतिक्रमणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया... इस दौरान सड़क की जद में आ रहे दुकानों और मकानों के हिस्सों को ध्वस्त किया गया। दरअसल, हीरादास चौराहे से कुम्हेर गेट तक एलिवेटेड रोड और ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है... इसी को लेकर करीब चार महीने पहले नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए गए थे... कार्रवाई से पहले करीब 90 प्रतिशत लोगों ने अपने स्तर पर ही अतिक्रमण हटा लिए थे... लेकिन कुछ लोगों ने निर्माण नहीं हटाए... जिसके बाद आज नगर निगम की टीम ने बुलडोजर से शेष अतिक्रमणों को ध्वस्त किया... नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क चौड़ीकरण और प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए रास्ता साफ करना है। फिलहाल नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद हीरादास से कुम्हेर गेट तक एलिवेटेड रोड और ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ होने की उम्मीद है... अब देखना होगा कि शहरवासियों को इस परियोजना का लाभ कब तक मिल पाता है।0
0
Report
Advertisement
