140601
बनूड़ में नगर कौंसिल रोड पर सीवर जाम, दुकानों के आगे फैला गंदा पानी
Banur, Punjab:नगर कौंसिल रोड पर सीवर जाम हो गया है जिससे गंदा पानी दुकानों के आगे सड़क पर फैल गया है। इस वजह से सड़क पर चलने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एमसी रोड के दुकानदारों का कहना है कि गंदे पानी के कारण उनका काम-धंधा ठप हो गया है और ग्राहक दुकानों में नहीं आ रहे। पिछले 24 घंटे से सीवर का पानी सड़क पर बह रहा है लेकिन नगर कौंसिल के पार्षद और ऑफिसर इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाई कोर्ट ने भोजशाला-कमल मौला मस्जिद विवाद में मंदिर घोषित किया, मुस्लिम समुदाय निराश
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (UP): खालिद रशीद फिरंगी महली (AIMPLB सदस्य) ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच के भोजशाला मंदिर-कमल मौला मस्जिद परिसर विवाद मामले पर दिए गए फैसले पर प्रतिक्रिया दी; कोर्ट ने परिसर को हिंदू मंदिर घोषित किया. हाई कोर्ट ने लंबे समय से चले आ रहे भोजशाला और कमल मौला मस्जिद विवाद में हिंदू पक्ष के पक्ष में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस धार्मिक संरचना को एक मंदिर घोषित किया है और मुस्लिम पक्ष को इसके लिए कोई वैकल्पिक ज़मीन तलाशने का सुझाव दिया है। इस फैसले से मुस्लिम समुदाय में निराशा है, जो सदियों से इस जगह पर नमाज़ अदा करते आ रहे हैं। मुस्लिम पक्ष इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की योजना बना रहा है; उन्हें पूरा भरोसा है कि अपने ऐतिहासिक सबूतों और प्रमाणों के आधार पर उन्हें ज़रूर इंसाफ मिलेगा। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में अयोध्या मामले का भी एक नज़ीर (मिसाल) के तौर पर ज़िक्र किया, हालाँकि यह भी स्पष्ट किया कि ये दोनों मामले एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। मुस्लिम समुदाय हाई कोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी में है, और उन्हें उम्मीद है कि वहाँ से उनके पक्ष में ही कोई फैसला आएगा।0
0
Report
नीट पेपर लीक केस: सीबीआई ने विकास बिवाल समेत परिवार पर सवाल उठाए
Sawai Madhopur, Rajasthan:एंकर-नीट परीक्षा 2026 का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द होने के बाद सीबीआई अब उन आरोपियों पर शिकंजा कस रही है , जिन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक में भूमिका अदा की । इस मामले में नीट परीक्षा पेपर लीक सरगना मांगीलाल बीवाल को सीबीआई गिरफ्तार कर चुकी है। अब शिकंजा उसके पुत्र विकास बिवाल पर भी कसा जा रहा है। मांगीलाल बीवाल का बेटा विकास बिवाल सवाई माधोपुर के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में अध्यनरत है। चौकाने वाली बात यह है कि विकास बिवाल बेहद औसत बौद्धिक क्षमता वाला विद्यार्थी रहा है और जनवरी से लेकर अब तक प्रत्येक माह इसकी उपस्थिति भी मेडिकल कॉलेज में नहीं के बराबर रही। इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि नीट परीक्षा आयोजित होने के बाद यह लगातार कॉलेज में उपस्थित रहा। लेकिन अब पिछली 11 मई से यह बिना सूचना के सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज से नदारद है। ऐसे में सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज भी अब सीबीआई की जांच के दायरे में आ सकता है , इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। विकास की पढ़ाई के आंकड़े बताते हैं कि वो औसत बौद्धिक क्षमता का विद्यार्थी रहा है। लेकिन 2025 में उसका चयन नीट परीक्षा में 86% अंक लाकर हुआ यह बड़े अचरज की बात है। जाँच एजेंसियों द्वारा की जा रही जाँच में जिस तरह के तथ्य निकलकर सामने आ रहे है उससे 2025 की नीट परीक्षा की पारदर्शिता पर भी अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है, सीबीआई मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। जनवरी से लेकर 30 अप्रैल तक विकास की मेडिकल कॉलेज सवाई माधोपुर में उपस्थित नहीं के बराबर रही है। साथ ही समय समय पर लिए गए टेस्ट से भी वो नदारद रहा,वही जिस टेस्ट में शामिल हुआ उसी में केवल उसके तीस फीसदी अंक ही आए हैं, ऐसे में वह मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई में भी फिसड्डी ही साबित होता रहा है। अब अचानक विकास बिवाल 11 मई से बिना सूचना के कॉलेज से नदारद है, सीबीआई द्वारा इसे हिरासत में लेने की बात सामने आ रही है लेकिन इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। मांगीलाल बीवाल के समूचे परिवार में पेपर लीक से ही ये पारिवारिक सदस्य नीट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर मेडिकल कॉलेजो में दाखिला ले सके, इसकी पुष्टि होती चली जा रही है। नीट पेपर लीक मामले की जांच अब सिर्फ साल 2026 तक सीमित नहीं रह गई है। सीबीआई की जाँच में जो खुलासे हुए हैं उसमें साल 2025 की नीट परीक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए है। सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या 2026 की तरह 2025 का पेपर भी लीक हुआ था। क्या 2025 में भी दिनेश और मांगीलाल तक नीट परीक्षा का पेपर पहले से पहुंच चुका था। सीबीआई की जांच में सामने आया है कि दिनेश, मांगीलाल और उनके भाई स्वर्गवासी बड़े भाई घनश्याम के परिवार के ऐसे सात सदस्य हैं जो पिछले दो वर्षों में नीट परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से पांच सदस्य सफल रहे। बिवाल परिवार के विकास सहित परिवार के पांच सदस्य 2025 की ही नीट परीक्षा में सफल हुए थे। इसमें विकास को सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज मिला, तो कोई एसएमएस मेडिकल कॉलेज पहुंचा, किसी का चयन मुंबई और वाराणसी मेडिकल कॉलेज में हुआ। एक ही परिवार के इतने सदस्यों का एक साथ एक ही साल मेडिकल कॉलेजों तक पहुंचना अब जांच एजेंसियों को भी चौंका रहा है। जांच में सामने आया है कि साल 2025 में मांगीलाल का बेटा विकास नीट परीक्षा पास कर सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचा ।मांगीलाल की बेटी प्रगति का चयन दौसा मेडिकल कॉलेज में हुआ। दिनेश की बेटी गुंजन को वाराणसी मेडिकल कॉलेज अलॉट हुआ। वहीं घनश्याम की बेटी पलक को एसएमएस मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिला और दूसरी बेटी सानिया मुंबई के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। यानी जो छात्र दसवीं और बारहवीं में औसत विद्यार्थी थे उन्होंने बड़ी ही आसानी से नीट क्लियर कर लिया। जाँच में सामने आया कि विकास के 10वीं में 63 प्रतिशत और 12वीं में 55 प्रतिशत अंक थे।नीट-2024 में उसे 720 में से केवल 270 नंबर मिले थे। सीकर की कोचिंग में दिए गए 46 टेस्ट में उसका औसत 384 नंबर रहा। इसके बावजूद नीट-2025 में उसने 85.11 फीसदी अंक हासिल कर सवाई माधोपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पा लिया। प्रगति के 10वीं में 69 प्रतिशत और 12वीं में 91 प्रतिशत अंक थे। नीट-2024 में उसे 332 नंबर मिले थे। कोचिंग टेस्ट में उसका औसत करीब 302 नंबर रहा। इसके बाद नीट-2025 में उसने 89.08 फीसदी अंक हासिल कर दौसा के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया। गुंजन के 10वीं में 86 प्रतिशत और 12वीं में 70 प्रतिशत अंक थे। नीट-2024 में उसे 355 नंबर मिले थे। कोचिंग टेस्ट में उसका औसत 320 से 342 नंबर के बीच रहा। हालांकि नीट-2025 में उसने 92.53 प्रतिशत स्कोर कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में जगह बना ली। सानिया के 10वीं में 63 प्रतिशत और 12वीं में 89 प्रतिशत अंक थे।नीट-2024 में उसे 360 नंबर मिले थे। सीकर की कोचिंग में उसका टेस्ट औसत 341 से 361 नंबर के बीच रहा। बाद में नीट-2025 में उसने 94.07 प्रतिशत हासिल कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया। पलक के 10वीं में 93 प्रतिशत और 12वीं में 89 प्रतिशत अंक थे। नीट-2024 में उसे 512 नंबर मिले थे। कोचिंग टेस्ट में उसका औसत 515 से 550 नंबर के बीच रहा। नीट-2025 में उसने 98.61 परसेंटाइल हासिल कर जयपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडिशन प्राप्त किया। जांच में यह भी सामने आया है कि इस बार विकास के चचेरे भाई ऋषि बिवाल के लिए भी पेपर खरीदा गया था। ऋषि 12वीं में ग्रेस मार्क्स के सहारे पास हुआ था। उसके 12वीं में करीब 50 प्रतिशत और 10वीं में 43.67 प्रतिशत अंक थे। इस साल परिवार के दो अन्य सदस्य दिनेश के बेटे ऋषि और मांगीलाल के बेटे अमन ने भी परीक्षा दी थी, लेकिन आंसर-की के आधार पर दोनों के करीब 105 से 110 अंक ही बन रहे थे। इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पोस्ट और कोचिंग संस्थानों के प्रचार पोस्टर भी जांच के दायरे में आ गए हैं। दिनेश बिवाल ने 6 नवंबर 2025 को फेसबुक पर पोस्ट डालकर परिवार के पांच बच्चों के MBBS में चयन की जानकारी साझा की थी। वहीं सीकर के दीप करियर इंस्टीट्यूट ने भी गुंजन, सानिया और पलक की सफलता को अपने प्रचार में प्रमुखता से इस्तेमाल किया था।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के खरडेश्वर महादेव मंदिर के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ शहर के खरडेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित नई पुलिया के नीचे गंभीरी नदी में गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव तैरता देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, सिविल डिफेंस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा शव को सावधानीपूर्वक नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार शव पानी में कई दिनों से पड़ा होने के कारण पूरी तरह फूल चुका था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है और शव चार से पांच दिन पुराना माना जा रहा है। मौके पर डीएसपी बृजेश सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर आसपास के थानों में सूचना भेजी है। फिलहाल पुलिस गुमशुदगी के मामलों से मिलान कर मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
बिहार में पेट्रोल-डीजल बचाने की मुहिम पर विपक्ष-सरकार में तकरार, दीर्घकालिक समाधान की मांग
Patna, Bihar:पटना Anchor पेट्रोल डीजल की बचत मुहिम के तहत बिहार सरकार के मंत्री विधायक साइकिल,पैदल,रेल और ई रिक्शा का सहारा ले रहे है लेकिन विपक्ष का कहना है कि यह सिर्फ दिखावा है..फोटो सेशन चल रहा है वास्तविक समस्या इससे दूर नहीं होगी..विशेषज्ञ का मानना है कि यह एहतियाती कदम है लेकिन स्थायी समाधान के लिए अलग उपाय करने होंगे वी/ओ 1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहल का असर बिहार में मुख्यमंत्री समेत दूसरे मंत्रियों के आवागमन को लेकर उठाए गए कदम द्वारा देखा जा रहा है.. मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी रेल से यात्रा कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री शुक्रवार को पैदल सचिवालय गए ..शिक्षा मंत्री ई रिक्शा में तो मंत्री दीपक प्रकाश पैदल सचिवालय पहुंचे .. बीजेपी का कहना है कि अन्तराष्ट्रीय स्तर पर जो परिस्थिति बनी है इसमें इस तरह के एहतियात जरूरी है बाइट 1 प्रेमरंजन पटेल,बीजेपी प्रवक्ता वी/ओ 2 सत्ता पक्ष द्वारा इस पहल पर दिए जा रहे बयान और इस तरह को कवायद को विपक्ष फोटो सेशन मात्र करार देते हुए कह रही है कि दिखावा के लिए पैदल जा रहे हैं मंत्री पीछे पीछे वाहन और लौटते इसी वाहन से हैं लिहाजा पेट्रोल डीजल की बचत दिखावा है ..विपक्ष ने समय रहते उपयुक्त कदम न उठाने और केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल खड़ा कर रहा है बाइट 2 राजेश राठौर,कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता बाइट 3 शक्ति यादव,आरजेडी मुख्य प्रवक्ता वी/ओ 3 विपक्ष की प्रतिक्रिया पर बिहार सरकार के मंत्री जमा खान का कहना है कि विपक्ष विरोध का चश्मा पहना है लिहाजा उन्हें हर बात में बुराई नज़र आएगी.. बिहार सरकार में मंत्री मुख्यमंत्री, पीएम के सलाह का पालन करते हुए देश हित में कदम उठा रहे है बाइट 4 जमा खान,मंत्री बिहार सरकार बाइट अटैच है वी/ओ 4 पेट्रोल डीजल बचाने की मुहिम और इसको लेकर सत्तापक्ष के लोगों द्वारा उठाए जा रहे कदम पर राजनैतिक बयानबाजी चल रही है लेकिन आर्थिक विशेषज्ञ की माने तो यह अल्पकालिक उपाय है लेकिन समस्या का समाधान नहीं है .. चीन और अमेरिका के राष्ट्रपति के मुलाकात से कुछ उम्मीद बंधी है लेकिन स्थायी समाधान के लिए उचित कूटनीतिक पहल समय रहते करने की जरूरत है बाइट 5 घनश्याम कुमार,आर्थिक विशेषज्ञ वी/ओ 5 पश्चिम एशिया में जारी तनाव सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ी चिंता का कारण है .. अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहल पर सबकी नजर टिकी है कि समस्या का समाधान हो और फिर से होमुर्ज मार्ग खुल जाएं ..लेकिन पेट्रोलियम पर विदेशी निर्भरता को लेकर भी गंभीरता से सोचने की सलाह आर्थिक विशेषज्ञ दे रहे है और समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था को प्रश्रय देने के।लिए कदम उठाने की जरूरत पर भी जोर दे रहे है0
0
Report
अशोक गहलोत बोले- पेट्रोल-डीजल महंगे, राहुल गांधी के चुनावपूर्व दावे सच?
Jaipur, Rajasthan:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल- डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कहा राहुल गांधी ने बंगाल चुनाव के पहले ही कह दिया था कि चुनाव समाप्त होते ही कीमतें बढ़ेंगी। कीमतें बढ़ गई हैं और PM ने जो आह्वान किया है पब्लिक का, सात तरह के बचाव करने का, बचत करने का और उन्होंने कुछ सिंबॉलिक किया भी है तो उससे भी लोग समझ गए कि अब कीमतें बढ़ने वाली हैं और बढ़ ही गई आखिर के अंदर। अल्टीमेटली भार जनता पर ही डाला जा रहा है जबकि इनकी स्थिति बहुत मजबूत हो चुकी थी पहले से जब डॉ.मनमोहन प्रधानमंत्री थे जब 115-120 डॉलर प्रति बैरल भाव बढ़ गए थे क्रूड ऑयल के, जो एक्साइज ड्यूटी मिलती थी राज्यों को वो करीब करीब बंद कर दी उन्होंने और नया लगा दिया एडिशनल एक्साइज ड्यूटी जिसमें राज्यों को हिस्सा नहीं देना पड़े। एक लगा दिया स्पेशल एक्साइज ड्यूटी उस में भी राज्यों का हिस्सा नहीं होता। तो मतलब जो राज्य हिस्सा मिलते थे मूल एक्साइज ड्यूटी पर उनको सौ से पांच पर ले आए। इस प्रकार से ये जो इनकी जो अप्रोच है? वो पब्लिक के खिलाफ है? मेरा मानना है। पिछले 10 साल में कीमतें घट सकती थी, जो डॉलर प्रति बैरल का जो इनको लाभ मिला था, बहुत बड़ा लाभ मिला। वो चाहते तो पास ऑन कर देते पब्लिस को, पर इन्होंने नहीं किया। यह एप्रोच है? इन लोगों की। खाली जुमलेबाजी करते गए कांग्रेस और यूपीए गवर्नमेंट के खिलाफ। यह मेरा मानना है। इसलिए बढ़ाई जा रही है। इनकी एप्रोच गरीब विरोधी है, मध्यम वर्ग विरोधी सोच है। बाकी बड़े पूजीपतियों क्या फर्क पड़ने वाला है? जो कीमतें बढ़ी है? उनके कुछ फर्क नहीं पड़ेगा।0
0
Report
नो व्हीकल डे पर महापौर कामिनी राठौर आज इलेक्ट्रिक स्कूटी से नगर निगम कार्यालय पहुंचीं।
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। बढ़ती ईंधन खपत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन ने अनोखी पहल शुरू की है। में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील का असर अब फिरोजाबाद में भी दिखाई देने लगा है। फिरोजाबाद की महापौर कामिनी राठौर आज इलेक्ट्रिक स्कूटी से नगर निगम कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ईंधन बचत अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने ई-स्कूटी का उपयोग किया है। महापौर ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि लोग छोटी दूरी के लिए पैदल चलें, साइकिल या ई-रिक्शा का प्रयोग करें, जिससे पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। उन्होंने खासतौर पर महिलाओं और छात्रों से कहा कि यदि स्कूल, दफ्तर या बाजार पास हो तो वाहन के बजाय पैदल या साइकिल से जाएं।0
0
Report
Advertisement
ऑपरेशन म्यूल हंटर: कोटा से 3 संदिग्ध गिरफ्तार, बैंक खाते बेचने का नेटवर्क उजागर
Kota, Rajasthan:बोरखेड़ा (कोटा): ''ऑपरेशन म्यूल हंटर'' के तहत 3 संदिग्ध गिरफ्तार, साइबर ठगों को बेचते थे बैंक खाते ब्रेकिंग न्यूज़: कोटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोटा शहर एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में बोरखेड़ा थाना पुलिस ने ''ऑपरेशन म्यूल हंटर'' के तहत साइबर अपराध में शामिल 3 संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है。 बैंक खातों का सौदा: आरोपी पैसे के लालच में आम लोगों को बरगलाकर उनके बैंक खाते लेते थे और उन्हें साइबर ठगों (म्यूल अकाउंट्स) को उपलब्ध कराते थे。 देशव्यापी नेटवर्क: ठग इन खातों का उपयोग विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए कर रहे थे। पुलिस खातों के नेटवर्क को खंगाल रही है।0
0
Report
पूर्वी दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल में लेप्रोस्कोपी और 100 बेड क्रिटिकल केयर शुरू
Delhi, Delhi:यमुनापार के पूर्वी दिल्ली के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में आज का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ। दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने बुधवार को पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े नगर निगम अस्पताल, स्वामी दयानंद अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल में शुरू की गई अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा कर मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली。 निरीक्षण के दौरान महापौर ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया और अस्पताल में जोड़ी गई नई सुविधाओं की जानकारी साझा की। अब स्वामी दयानंद अस्पताल में लेप्रोस्कोपी सर्जरी की सुविधा शुरू कर दी गई है, जिसके माध्यम से मरीजों का बिना बड़े चीरे के आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन किया जा सकेगा। इस सुविधा से मरीजों को कम दर्द, कम संक्रमण और तेजी से रिकवरी का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही अस्पताल में 100 बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक भी तैयार किया गया है। यह ब्लॉक गंभीर रूप से बीमार मरीजों और आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर इलाज सुनिश्चित करेगा। महापौर ने कहा कि इस सुविधा से पूर्वी दिल्ली के हजारों मरीजों को समय पर गुणवत्तपूर्ण इलाज मिल सकेगा。 अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वातानुकूलित (AC) विश्राम गृह की भी शुरुआत की गई है। अब दूर-दराज से आने वाले मरीजों के परिजनों को अस्पताल परिसर में ही आरामदायक व्यवस्था मिल सकेगी。 इस अवसर पर महापौर प्रवेश वाही ने कहा, “दिल्ली नगर निगम का लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं को विश्वस्तरीय बनाना है। हम चाहते हैं कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को भी बेहतर और सस्ती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों। स्वामी दयानंद अस्पताल में शुरू की गई ये नई सुविधाएं पूर्वी दिल्ली की जनता के लिए बड़ी राहत साबित होंगी और लोगों को निजी अस्पतालों के महंगे इलाज से मुक्ति मिलेगी।” निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ पंकज अग्रवाल (एडिशनल कमिश्नर), पुनीत शर्मा (चेयरमैन, शाहदरा नॉर्थ जोन), श्रीमती ममता यादव (डीसी, शाहदरा जोन), वीर सिंह पवार (पार्षद), डॉ. सुनीता कुजूर (मुख्य चिकित्सक, स्वामी दयानंद अस्पताल), विकास हांडा (पूर्व मंडल अध्यक्ष), रीना शर्मा (सांसद प्रतिनिधि) सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे。 निरीक्षण के अंत में महापौर ने अस्पताल प्रशासन को साफ निर्देश दिए कि अस्पताल में स्वच्छता, मरीजों की देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
सिरसा से सचखंड नांदेड के दर्शन हेतु विशेष ट्रेन रवाना, सीएम ने शुभकामनाएं दीं
Chandigarh, Chandigarh:*सिरसा में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री का संबोधन* सिरसा की ऐतिहासिक धरा से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड के लिए श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन को रवाना करने का मिला अवसर- मुख्यमंत्री सैकड़ो की संख्या में साध संगत इस विशेष ट्रेन से सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड के दर्शन के लिए कर रही है प्रस्थान इस अवसर पर सभी गुरु साहिबान के पावन चरणों में कोटि-कोटि नमन- मुख्यमंत्री यहां उपस्थित साध संगत को इस मंगलमय यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं- मुख्यमंत्री सिरसा का नाम से इतिहास में अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ लिया जाता है- मुख्यमंत्री यह यात्राएं हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, अपनी संस्कृति और अपने संस्कारों से जोड़ती हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे हैं अभूतपूर्व कार्य सिख इतिहास और विरासत के संरक्षण के लिए भी केंद्र सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए- मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित सिक्के डाक टिकट और कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन वर्ष 2019 में डेरा बाबा नानक से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर का उद्घाटन कर उन्होंने करोड़ों श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार ने रेलवे विभाग के साथ किया विशेष अनुबंध गत 28 मार्च को भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या धाम के लिए विशेष ट्रेन भेजी गई आज यह दूसरी ट्रेन श्री हजूर साहिब भेजी जा रही जिसमें 14 जिलों से 800 से अधिक श्रद्धालु हो रहे हैं शामिल- मुख्यमंत्री सोमनाथ मंदिर गुजरात के लिए आगामी 8 जून को रवाना की जाएगी विशेष ट्रेन प्रदेश में श्रद्धालु आर्थिक अभाव के कारण तीर्थ यात्रा से वंचित न रहे इसीलिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना की गई शुरू स्वर्ण जयंती सिंधु दर्शन योजना के तहत 10 हजार प्रति तीर्थ यात्री वार्षिक वित्तीय सहायता देने का प्रावधान प्रदेश में अनेक शिक्षक व स्वास्थ्य संस्थानों सड़कों चौक द्वारा आदि गुरु साहिबान के नाम पर किए गए स्थापित- मुख्यमंत्री मंत्री ने श्रद्धालुओं से अपने परिवार के साथ-साथ हरियाणा की खुशहाली शांति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना करने का किया आग्रह0
0
Report
Advertisement
दिल्ली विधायक अनिल शर्मा ने पेट्रोल-डिजल बचाने के लिए EV गाड़ी अपनाई
Delhi, Delhi:प्रधानमंत्री मोदी की देश वासियों से डीजल पेट्रोल बचाने की अपील का पालन करते दिखे दिल्ली के विधायक। पेट्रोल डीजल की गाड़ी को छोड़ बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने अपनाई EV इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी। अनिल शर्मा विधायक डीजल की गाड़ी छोड़कर अपने क्षेत्र में EV इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी से घूम रहे है। आरके पुरम क्षेत्र के विधायक अनिल शर्मा ने भी इस दिशा में एक बड़ा संदेश देते हुए अपनी डीजल गाड़ी को छोड दिया है और अब EV इलेक्ट्रिक वाहन से क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि देश हित में हर नागरिक को ईंधन बचाने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जहां संभव हो, पेट्रोल-डीजल वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों या सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें, ताकि देश पर बढ़ रहे ईंधन दबाव को कम किया जा सके।0
0
Report
इंदौर हाई कोर्ट के फैसले से मथुरा-काशी में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर की उम्मीद उठी
Noida, Uttar Pradesh:मथुरा (UP): दिनेश शर्मा फलाहारी (अध्यक्ष, श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास) - इंदौर हाई कोर्ट ने भोजशाला मंदिर-कमल मौला मस्जिद परिसर विवाद मामले पर अपना फैसला सुनाया / कोर्ट ने इस क्षेत्र को एक मंदिर घोषित किया। माननीय न्यायालय द्वारा तथ्यों और सबूतों पर आधारित इस सराहनीय फैसले के परिणामस्वरूप, हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, हिंदू पक्ष के पक्ष में एक ऐतिहासिक फैसला आया है। इस फैसले को इलाहाबाद हाई कोर्ट में चल रहे कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मामले में एक आधार के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा, जहाँ कोर्ट ने 1968 की प्रभावी रिपोर्ट पर विचार नहीं किया था। इन तथ्यों को देखते हुए, यह फैसला कृष्ण जन्मभूमि और काशी में चल रहे मुद्दों पर भी असर डालेगा। ऐसी उम्मीद है कि, जिस तरह अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की स्थापना हुई, उसी तरह काशी और मथुरा में भी हिंदू पक्ष की जीत होगी, जिससे भगवान कृष्ण के लिए एक भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण हो सकेगा।0
0
Report
अमेठी-हर घर जल योजना में ठेकेदारों के कारण पेयजल संकट व्यापक
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी-हर घर जल योजना को पलीता लगाने में जुटे ठेकेदार, दो वर्ष बीत जाने के बावजूद भी लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है नल का जल, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई ठप, लोगों को हो रही भारी परेशानी, सड़कों के किनारे लगी टोंटियां टूटीं, पाइपलाइनें ध्वस्त, जगह-जगह हुई जलभराव की स्थिति, ग्रामीणों का आरोप, शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान, ठेकेंदारों की लापरवाही के चलते टंकी निर्माण का कार्य भी नहीं हुआ पूर्ण, जामों के कटारी गांव का है मामला,0
0
Report
Advertisement
इंदौर भोजशाला फैसले से हिंदू समुदाय में ऐतिहासिक विजय की लहर
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या (उत्तर प्रदेश): महंत सीताराम दास महाराज और महामंडलेश्वर विष्णु दास जी महाराज का मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के भोजशाला फैसले पर बयान धार भोजशाला मंदिर के पक्ष में इंदौर हाई कोर्ट का फैसला अत्यंत सराहनीय है। कोर्ट ने इस स्थल के ऐतिहासिक महत्व को मान्यता दी है, जहाँ ASI सर्वेक्षण के दौरान भगवान जटाधारी भूत भवन, देवी सरस्वती और कालभाभरव की मूर्तियों के साथ-साथ 1400 अन्य पुरावशेष भी प्राप्त हुए थे। वर्ष 2021 की ASI सर्वेक्षण रिपोर्ट पर आधारित यह फैसला, सत्य और न्याय के प्रति कोर्ट की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इस फैसले को हिंदुओं के लिए एक ऐतिहासिक विजय के रूप में मनाया जा रहा है, जो सनातनियों द्वारा किए गए लंबे संघर्ष और बलिदानों का सम्मान करता है। यह फैसला इस विश्वास को और सुदृढ़ करता है कि अंततः सत्य की ही विजय होती है, जैसा कि "सत्यमेव जयते" के आदर्श वाक्य में भी निहित है। हिंदू समुदाय इस फैसले का स्वागत करता है—ठीक वैसे ही जैसे अयोध्या राम मंदिर के फैसले का किया गया था—और इसके माध्यम से न्यायपालिका तथा संविधान में अपने विश्वास को पुनः पुष्ट करता है। इस स्थल पर हिंदुओं को पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान करने की अनुमति देने वाला कोर्ट का यह आदेश, उनके अधिकारों की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक स्वीकारोक्ति के रूप में देखा जा रहा है।0
0
Report
इटावा में श्रद्धालुओं से भरे लोडर के पलटने से छह घायल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में श्रद्धालुओं से भरा लोडर पलटने से हादसा हुआ, हादसे में 6 श्रद्धालु घायल हुए है जबकि लोडर में करीब 18 श्रद्धालु सवार बताइए जा रहे है। यह सभी इटावा से आगरा जनपद स्थित बटेश्वर मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। इटावा जनपद के थाना जसवंतनगर इलाके के नगला जसोहन कचोराघाट road पर श्रद्धालुओं से भरा लोडर अनियंत्रित होकर पलट जाने से हादसा हो गया बताया गया कि बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अहैरीपुर गांव के रहने वाले लोडर सवार सभी बटेश्वर मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे और बताया जा रहा कि ड्राइवर को झपकी आ जाने की वजह से लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया है। जिससे इस घटना में 6 लोग घायल हुए है जिसमें कुछ मामूली रूप से ही घायल हुए है लोडर में करीब 18 लोग सवार बताए जा रहे है। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां पर सभी का इलाज जारी है।0
0
Report
15 दिन बाद भी दूल्हे के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं, बहन ने मार्च किया
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में दूल्हे आजाद बिंद हत्याकांड को करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। न्याय की मांग को लेकर मृतक की बहन सौम्या बिंद गांव से ग्रामीणों के साथ हाथों में तख्ती और बैनर लेकर पैदल ही जिला मुख्यालय के लिए निकल पड़ी। भीषण गर्मी और 40 डिग्री तापमान के बावजूद लोगों का जत्था करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय कर कलेक्ट्रेट पहुंचा। रास्ते में कई स्थानों पर पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को रोककर समझाने का प्रयास किया, लेकिन सौम्या का कहना था कि अब परिवार को सिर्फ आश्वासन नहीं बल्कि आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय चाहिए। कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले ही प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करते हुए पूरे परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय के सामने मृतक का परिवार और ग्रामीण धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान सौम्या बिंद ने मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बिना पूरी जानकारी के किसी परिवार पर टिप्पणी करना गलत है। यदि किसी के परिवार की बहन-बेटियों के बारे में इस तरह की बातें कही जाएं तो उन्हें कैसा लगेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री परिवार से मिलने तक नहीं पहुंचे और इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। वहीं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने मामले के तीनों आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। स्थानीय पुलिस की कई टीमें और एसटीएफ आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं。0
0
Report
Advertisement
