Back
पातड़ां–पटियाला मार्ग पर किसान धरना, तुरंत सड़क निर्माण की मांग
SGSatpal Garg
Feb 02, 2026 11:51:20
Patran, Punjab
हल्का शुतराना की लिंक सड़कों की बदहाली को लेकर किसानों का सड़क जाम तीन घंटे तक पातड़ां–पटियाला चंडीगढ़ मार्ग रहा बाधित, एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त हल्का शुतराना की लिंक सड़कों की खस्ता हालत को लेकर किसान जत्थेबंदियों ने सोमवार को पातड़ां–पटियाला मुख्य मार्ग पर गांव दफ्तरीवाला के बस अड्डे के पास यातायात जाम कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़कों की तुरंत मरम्मत और निर्माण की मांग की। किसानों का कहना था कि लंबे समय से क्षेत्र की लिंक सड़कें पूरी तरह से टूट चुकी हैं, जिससे आम लोगों, किसानों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों की बदहाली के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन और सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। करीब तीन घंटे तक चले इस धरना प्रदर्शन के कारण पातड़ां–पटियाला चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित रहा, जिससे राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर एसडीएम पातड़ां अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और किसान जत्थेबंदियों के नेताओं से बातचीत की। एसडीएम अशोक कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि कुछ लिंक सड़कों बनाने का काम शुरू हो गया है और कुछ सड़कें फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही दफ्तरी वाला धुहड ब्रास आदि गांवों में जाने वाली सड़क प्रधानमंत्री योजना के अधीन है जिस कौ बनाने के लिए विभाग की और सरकार को पत्र लिखकर जल्द शुरू करने की कार्रवाई की जा रही है और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे। प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़कों के निर्माण को लेकर कोई ठोस समाधान नहीं हुआ तो वह बड़े स्तर पर संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
APAnand Priyadarshi
FollowFeb 02, 2026 14:35:340
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 02, 2026 14:34:390
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowFeb 02, 2026 14:34:000
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 02, 2026 14:33:380
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 02, 2026 14:33:170
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 02, 2026 14:32:52Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कानपुर में एक बार फिर थार का कहर देखने को मिला है...यहां थार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में जोरदार चक्कर मार दी. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपी की तलाश में जुटी है
0
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 02, 2026 14:32:410
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 14:32:200
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 02, 2026 14:32:090
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 02, 2026 14:31:470
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 02, 2026 14:31:350
Report
AMATUL MISHRA
FollowFeb 02, 2026 14:31:220
Report
MMMohammad Muzammil
FollowFeb 02, 2026 14:31:05Dehradun, Uttarakhand:देहरादून पुलिस ने नकली पनीर और नकली दही की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए गिरोह की जड़ें तलाश करने में जुटी है।
0
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 02, 2026 14:30:510
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 14:30:220
Report