152002
जेल में बंद रवि कुमार ने सरपंच चुनाव जीता, गांव में मच गया हंगामा!
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर के गांव मद्दरे में जेल में बंद रवि कुमार ने सरपंच का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने 137 वोट प्राप्त कर अपनी प्रतिद्वंद्वी पार्टी को सिर्फ 2 वोट से हराया। इस चुनाव में कुल 290 वोट पड़े, जिनमें 272 वोट सही थे। रवि की जीत से गांव वालों ने उनकी लोकप्रियता को दर्शाया है, जबकि दूसरी पार्टी को 135 वोट मिले।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोन नदी में अवैध रेत उत्खनन पर सोन घड़ियाल टीम दबिश, 9 ट्रक जप्त
Sidhi, Madhya Pradesh:सोन घड़ियाल की टीम ने मारा छापा, सोन नदी से रेत का उत्खनन कर परिवहन, 9 ट्रकों को अवैध रेत का परिवहन करते हुए जप्त किया गया. सोन नदी से रेत उत्खनन कर रीवा, शहडोल व सीधी में होती थी सप्लाई. मैहर जिले की सीमा में सोन घड़ियाल टीम ने की कार्यवाही, तीन रेंज के कर्मचारियों ने देर रात दबिश, सभी ट्रकों को लाया गया सीधी. सोन घड़ियाल अमले द्वारा दबिश कार्यवाही करते हुए सोन नदी से अवैध रेत का उत्खनन कर परिवहन करते 9 ट्रकों को जप्त करने में सफलता पाई है, लंबे समय से बुढ़वा, शहडोल, मैहर जिलों से सोन नदी क्षेत्र से अवैध रेत निकासी की सूचना मिल रही थी जिस पर सोन घड़ियाल के तीन परिक्षेत्रों की टीम जिसमें 40 से ज्यादा कर्मचारी हथियारबन्द तैयार होकर विगत दिनों रवाना हुई थी और देर रात रामपुर नैकिन परिक्षेत्र के रामनगर थानांतर्गत कुबरी गांव में सोन घड़ियाल के हथियार बन्द कर्मचारियों ने दबिश दी जिसके बाद क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई कुछ गाड़ियो को ड्राइवर मौके से लेकर भाग खड़े हुए लेकिन 9 ट्रकों को जप्त करने में सफलता पाई है, जिसके बाद सभी ट्रकों को सीधी जिला मुख्यालय लाकर सिटी कोतवाली में सुपुर्द खड़ा कराया गया है।0
0
Report
जयपुर टाइगर सफारी में भक्ति नामक टाइग्रेस ने दो शावकों को जन्म दिया
Jaipur, Rajasthan:जिंदगी की जंग-शावकों को बचाने के लिए डमी टाइग्रेस से मां का अहसास,अमेरिका का दूध पिलाया जा रहा अमेरिका का दूध पिलाया जा रहा जयपुर की टाइगर सफारी में पहली बार टाइग्रेस ने दो शावकों को जन्म दिया. लेकिन अभी दोनों मादा शावक मुश्किल दौर से गुजर रही है. मां से अलग होने के बाद दोनों शावकों को डमी टाइग्रेस से मां का अहसास करवाया जा रहा है. शावकों को अमेरिका का स्पेशल दूध पिलाया जा रहा है. आखिरकार जिंदगी बचाने के लिए डॉक्टर्स कैसे शावकों के लिए असली परीक्षा के गुजर रहे हैं. पहली बार टाइगर सफारी में खुशखबरी-जयपुर में पहली बार टाइगर सफारी में भक्ति नाम की टाइग्रेस ने दो शावकों को जन्म दिया. अभी दोनों शावक जिंदगी और मौत की जंग लड रहे हैं. जन्म के बाद से ही मां ने दोनों शावकों को अपने से अलग कर दिया. जिसके बाद अब वन विभाग के डॉक्टर्स नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में दोनों को इलाज कर रहे हैं. शावकों को बचाने के लिए स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. डॉक्टर्स ने टाइग्रेस भक्ति की 11 घंटे तक निगरानी की, लेकिन मां शावकों के करीब नहीं आई तो चिकित्सकों को अपना इलाज शुरू करना पड़ा. दोनों शावकों को टाइग्रेस की डमी से मां का अहसास करवाया. अमेरिका से मंगवाया स्पेशल दूध पिलाया गया. डॉ अरविंद माथुर के नेतृत्व में शावकों का इलाज किया जा रहा है. 72 घंटे दोनों शावकों के लिए मुश्किल भरा समय है. स्कंधी और भीम पर सफल प्रयोग-इसके पहले भीम और स्कंधी दोनों शावकों का भी कुछ इसी तरह का हाल हुआ था,जब दोनों शावकों को मां ने अलग किया था. सफेद बाघ भीम और गोल्डन बाघिन दोनों भाई बहन जब जिंदगी और मौत के बीच लड रही थी तब उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टर अरविंद माथुर और उनकी टीम ने कई प्रयोग किए. दोनों के लिए डमी टाइग्रेस से मां का अहसास करवाया. अस्पताल में मां रानी की तरह डमी टाइग्रेस रखी,इसमें रानी के टॉयलेट का स्पे किया गया,ताकि दोनों शावकों को मां का अहसास हो सके. 5 महीने अस्पताल में रखने के बाद उन्हें बायोलॉजिकल पार्क लाया गया.इसके कई महीने बाद उन्हें डिस्प्ले में रखा गया. अब दोनों भाई बहन खुले जंगल में आजाद हो गए. रिसर्च में दावा किया गया है कि टाइग्रेस के पहली बार मां बनने के बाद वो तुरंत ही शावकों से अलग होती है. अभी शावकों को 4-4 घंटे से दूध पिलाया रहे है. उनका वेट लिया जा रहा है. अभी डमी टाइग्रेस को पिंजरे से दूर रखा जा रहा है.कुछ समय बाद शावकों को डमी के नजदीक लाया जाएगा.0
0
Report
जयपुर की सफाई: एक दिन की मेहनत के बाद फिर बिखरता कचरा
Jaipur, Rajasthan:एंकर-राजधानी में नगर निगम जयपुर की ओर से चलाए गए मेगा सफाई अभियान के अगले ही दिन सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को जिस शहर को रिकॉर्ड सफाई के दावों के साथ चमकाया गया, रविवार सुबह वही शहर फिर कचरे के ढेरों में दबा नजर आया। गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक हालात फिर पुराने जैसे....न कहीं नियमित झाड़ू, न कचरा उठाने की व्यवस्था.....यानी एक दिन की मेहनत, अगले ही दिन बेअसर...सवाल ये है कि क्या शहर की सफाई सिर्फ अभियानों तक सीमित रह गई है.....क्या स्थायी सिस्टम पूरी तरह फेल है....स्थानीय लोगों की नाराजगी भी अब खुलकर सामने आ रही है। स्कूलों के बाहर खुले में कचरा डाले जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि ओपन डिपो खत्म करने के दावे कागजों तक सीमित हैं, जबकि हकीकत में बच्चे गंदगी और बीमारियों के खतरे के बीच पढ़ने को मजबूर हैं.....सबसे बड़ा सवाल जब 9 हजार कर्मचारी और इतनी बड़ी मशीनरी एक दिन में शहर को साफ कर सकती है, तो रोजाना साफ-सफाई क्यों नहीं हो पाती.....क्या मॉनिटरिंग की कमी है, या फिर जिम्मेदारी तय करने वाला सिस्टम ही कमजोर है.......ये तस्वीर सिर्फ सफाई की नहीं…बल्कि शहर के सिस्टम की असलियत बयां कर रही है…जहां मैराथन तो दिखता है, लेकिन मेंटेनेंस गायब है…0
0
Report
Advertisement
पुष्कर घाटी के पास बस पलटी, घायलों को जेएलएन अस्पताल लाया गया
Jaipur, Rajasthan:अजमेर से बड़ी खबर पुष्कर घाटी के पास बस पलटी घायलों को लाया जा रहा है जेएलएन अस्पताल0
0
Report
जयपुर टाइगर सफारी में भक्ति ने दो शावकों को जन्म दिया—इलाज जारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- जयपुर की टाइगर सफारी में पहली बार टाइग्रेस ने दो शावकों को जन्म दिया। अभी दोनों मादा शावक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। मां से अलग होने के बाद दोनों शावकों को डमी टाइग्रेस से मां का अहसास करवाया जा रहा है और अमेरिका का स्पेशल दूध पिलाया जा रहा है। आख़िरकार जिंदगी बचाने के लिए डॉक्टर्स कैसे शावकों के लिए असली परीक्षा के गुजर रहे हैं—देखिए इस रिपोर्ट में। पहली बार टाइगर सफारी में खुशखबरी- जयपुर में पहली बार टाइगर सफारी में भक्ति नाम की टाइग्रेस ने दो शावकों को जन्म दिया। अभी दोनों शावक जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। जन्म के बाद से ही मां ने दोनों शावकों को अपने से अलग कर दिया, जिसके बाद वन विभाग के डॉक्टर नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में दोनों को इलाज कर रहे हैं। शावकों को बचाने के लिए स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। डॉक्टरों ने टाइग्रेस भक्ति की 11 घंटे तक निगरानी की, लेकिन मां शावकों के करीब नहीं आई, तो चिकित्सकों को अपना इलाज शुरू करना पड़ा। दोनों शावकों को टाइग्रेस की डमी से मां का अहसास करवाया गया, अमेरिका से मंगवाया गया स्पेशल दूध पिलाया जा रहा है। डॉ अरविंद माथुर के नेतृत्व में शावकों का इलाज हो रहा है—72 घंटे दोनों शावकों के लिए मुश्किल भरे समय हैं। स्कंधी और भीम पर सफल प्रयोग- इससे पहले भीम और स्कंधी दोनों शावकों का भी कुछ इसी तरह का हाल हुआ था, जब दोनों शावकों को मां ने अलग किया था। सफेद बाघ भीम और गोल्डन बाघिन दोनों भाई बहन जब जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे थे तब उनकी जान बचाने के लिए डॉक्टर अरविंद माथुर और उनकी टीम ने कई प्रयोग किए। दोनों के लिए डमी टाइग्रेस से मां का अहसास करवाया गया। अस्पताल में मां रानी की तरह डमी टाइग्रेस रखी गई, ताकि दोनों शावकों को मां का अहसास हो सके। पांच महीने अस्पताल में रखने के बाद उन्हें बायोलॉजिकल पार्क लाया गया, फिर डिस्प्ले में रखा गया और अब वे खुले जंगल में आजाद हो गए हैं। रिसर्च में दावा, पहली बार में दिक्कत- रिसर्च में दावा किया गया है कि टाइग्रेस के पहली बार मां बनने के बाद वह तुरंत ही शावकों से अलग होती है। अभी शावकों को हर चार घंटे में दूध पिलाया जा रहा है, उनका वजन लिया जा रहा है। डमी टाइग्रेस को पिंजरे से दूर रखा गया है और कुछ समय बाद शावकों को डमी के नजदीक लाया जाएगा। नोट-इस खबर की फीड 2 सी में अटैच है।0
0
Report
बेनीवाल का निशाना बीजेपी पर: नारी शक्ति वंदन अधिनियम और परिसीमन
Jodhpur, Rajasthan:बाड़मेर-जैसलमेर से सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में बिल पास नहीं होने के मुद्दे पर भाजपा द्वारा कांग्रेस और विपक्ष पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। बेनीवाल के अनुसार, कांग्रेस हमेशा से महिलाओं को राजनीतिक अधिकार देने के पक्ष में रहे है और पहले भी इस तरह का विधेयक लेकर आई थी। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को परिसीमन से जोड़कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि असम और जम्मू-कश्मीर में मनमाने तरीके से परिसीमन किया गया और अब भाजपा शासित राज्यों में सीटों का संतुलन अपने पक्ष में करने की कोशिश की जा रही है, जिसे कांग्रेस सफल नहीं होने देगी। पचपदरा रिफाइनरी के 21 अप्रैल को प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम पर भी बेनीवाल ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछली वसुंधरा राजे सरकार और वर्तमान भजनलाल शर्मा सरकार ने परियोजना को लटकाए रखा और now अधूरी तैयारी के साथ लोकार्पण किया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने भाजपा पर जनाधार खोने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को लाने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
41 जिलों के 820 सरकारी स्कूलों में विज्ञान क्लब बनेंगे, बच्चों की वैज्ञानिक सोच निखरेगी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर स्कूली शिक्षा को अधिक प्रयोगात्मक और रोचक बनाने की दिशा में शिक्षा विभाग द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से प्रदेश के 41 जिलों के 820 सरकारी विद्यालयों में विज्ञान क्लब स्थापित किए जाएंगे। इन क्लबों के माध्यम से विद्यार्थी नवाचार, प्रयोग और व्यावहारिक गतिविधियों के जरिए विज्ञान को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। शिक्षा विभाग ने इस योजना के लिए प्रत्येक जिले के सर्वाधिक नामांकन वाले 20-20 विद्यालयों का चयन किया है। इस प्रकार पूरे प्रदेश में कुल 820 विज्ञान क्लब शुरू किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने चयनित विद्यालयों की सूची जारी कर दी है, वहीं जिला स्तर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा गठित विज्ञान क्लबों के जरिए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इनमें राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार, विज्ञान नाटक प्रतियोगिता, विज्ञान मेले, मॉडल और शिक्षण प्रतियोगिताएं शामिल हैं। साथ ही विद्यार्थियों को विज्ञान केंद्रों के एक्सपोजर विजिट भी कराए जाएंगे। स्कूल स्तर पर वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, विज्ञान प्रदर्शनी, पोस्टर, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही सालभर वैज्ञानिकों की जयंती, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विशेष कार्यक्रम होंगे, जिससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच का विकास हो सके। विज्ञान क्लबों के माध्यम से केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक और सामाजिक समझ भी विकसित की जाएगी। पर्यावरण संरक्षण, जल जागरूकता, स्वास्थ्य सेवाएं और विज्ञान आधारित नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियों पर भी फोकस रहेगा। साथ ही विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए आर्टिफिकल इंटेलिजेंस, वेब डिजाइनिंग, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, मोबाइल मरम्मत और साइबर जागरूकता जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।0
0
Report
डेटिंग ऐप से बुजुर्ग के साथ लूट: 4 गिरफ्तार, 2 फरार
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर से एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 69 वर्षीय बुजुर्ग को डेटिंग ऐप के जरिए फंसाकर उनके साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि सुनियोजित तरीके से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने जाँच के बाद चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला थाना कोतवाली शहर क्षेत्र का है। पीड़ित बुजुर्ग बीरेंद्र भटनागर की पहचान एक डेटिंग प्लेटफॉर्म पर “बेबी” नाम की आईडी से हुई थी, जिसे आरोपी समीर चला रहा था। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और फिर एक साजिश के तहत बुजुर्ग को मिलने के लिए बुलाया गया। 17 अप्रैल 2026 को तय योजना के अनुसार, बुजुर्ग व्यक्ति खुद आरोपी के बताए स्थान पर पहुंचे। वहां पहले से मौजूद आरोपी मोनिश ने उन्हें अपनी बाइक पर बैठाया और फिर सुनसान बाग की ओर ले गया। जैसे ही बुजुर्ग वहां पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे अन्य आरोपी—समीर, आकिल, अनस, फरहान और फरदीन—ने मिलकर उन्हें घेर लिया। इसके बाद बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, उन्हें डराया-धमकाया गया और फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने बुजुर्ग से एक सोने की अंगूठी और गले की चेन छीन ली। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका—उन्होंने पीड़ित का मोबाइल फोन छीनकर उससे जबरन फोन-पे का पासवर्ड लिया और करीब 65 हजार रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। अगले ही दिन, 18 अप्रैल को पीड़ित के बेटे विशाल भटनागर ने थाना कोतवाली शहर में तहरीर दी। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करते हुए मु0अ0सं0 299/2026 धारा 309(6) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए टीमों का गठन किया और तकनीकी व सर्विलांस के जरिए आरोपियों की पहचान कर ली। जांच के दौरान मोनिश, समीर, आकिल और अनस के नाम सामने आए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सामान—एक अंगूठी, एक चेन और करीब 42,380 रुपये नकद—भी बरामद कर लिए हैं। साक्ष्य मिलने के बाद इस मामले में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है। पूछताछ में आरोपी समीर ने खुलासा किया कि यह पूरी वारदात पहले से प्लान की गई थी। डेटिंग ऐप के जरिए बुजुर्ग को फंसाया गया, फिर उन्हें सुनसान जगह पर बुलाकर अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की गई। लूटी गई रकम को बाद में सभी आरोपियों ने आपस में बांट लिया। हालांकि़ इस गैंग के दो आरोपी—फरहान और फरदीन—अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और दावा कर रही है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। यह घटना एक बार फिर यह बड़ा सवाल खड़ा करती है कि सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स पर अनजान लोगों से संपर्क करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है।0
0
Report
गोंडा रेलवे सिग्नल केबल चोरी: दो संदिग्ध गिरफ्तार, 50 मीटर केबल बरामद
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा रेलवे स्टेशन नए भवन पीछे रेलवे सिग्नल निर्माण विभाग द्वारा रेलवे सिग्नल केबल बिछाए जाने का कार्य किया जा रहा है। सिग्नल केबल बिछाए जाने के दौरान ही दो आरोपियों द्वारा सिग्नल केबल चोरी किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। गोंडा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट और सीआईबी गोंडा द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए इमामबाड़ा नगर कोतवाली के रहने वाले आरोपी फरहान खान और गिर्द गोंडा नगर कोतवाली के रहने वाले अम्मार बशीर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों के कब्जे से दो सफेद रंग की बोरियां में 54 विभिन्न साइज की कटे हुए सिग्नल केबल बरामद हुए हैं। जिसकी कुल लंबाई 50 मीटर है और इसकी कीमत सरकारी 37500 बताई जा रही है। इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके गोंडा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट और सीआईबी द्वारा रेलवे न्यायालय में पेश किया गया। जहां इन दोनों आरोपियों को रेलवे न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा सिग्नल केबल बिछाए जाने के दौरान ही इसे देखा गया था और यह लोग इसे चोरी करके मोटे दामों पर बेचने की फिराक में थे। इन लोगों ने दो प्लास्टिक की बोरी को भी खरीदा था उसी प्लास्टिक की बोरी में यह लोग चोरी करके इन सिंग्नल केबल को लेकर के जा रहे थे।0
0
Report
Advertisement
नव निर्वाचित अध्यक्ष,महामंत्री लेखपाल संघ एवं प्राचार्य को संस्थान ने किया सम्मानित
Gonda, Uttar Pradesh:नव निर्वाचित अध्यक्ष,महामंत्री लेखपाल संघ एवं प्राचार्य को संस्थान ने किया सम्मानित गोंडा आज रविवार को मुख्यालय स्थित सरदार पटेल सेवा संस्थान ट्रस्ट निकट सोनी गुमटी पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान द्वारा नवनिर्वाचित लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा मंत्री आत्मा राम वर्मा एवं टामसन इंटर कालेज के नवनियुक्त प्राचार्य राज करन वर्मा को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र देकर तथा माला पहना कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर शिव प्रसाद वर्मा,चंद्र प्रकाश वर्मा,विश्वनाथ वर्मा,मुकेश वर्मा,लाल चंद चौधरी,शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष बलजीत वर्मा,अवधेश वर्मा, बंसराज वर्मा,आनंद वर्मा,मनोज वर्मा,रवि त्रिपाठी,उदयभान वर्मा,शिवकरण,प्रदीप वर्मा,शिवचंद वर्मा,राम बुझारत वर्मा,मस्त राम वर्मा आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके पूर्व सभी ने प्रांगण में स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।0
0
Report
जयपुर फूड सेफ्टी ने 250 किलो मिलावटी पनीर नष्ट किया; जांच जारी
Jaipur, Rajasthan:Jaipur फूड सेफ्टी टीम ने 250 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट करवाया सी एम एच ओ जयपुर सेकंड डॉ मनीष मित्तल और उनकी टीम की कार्रवाई अक्षय तृतीया के सावे पर पनीर की डिमांड बढ़ जाने से मिलावटी पनीर सप्लाई किए जाने की आशंका पर एक्शन मांग्यवास स्थित हनुमान पनीर भंडार के गोदाम पर छापा जांच करने पर पनीर में पीलापन और चखने पर स्वाद में कसैला निकला शादियों के आर्डर के लिए सिकराय से 190 रुपए किलो के भाव से पनीर मंगवाया गया और बाजार में इसी पनीर क़ो 240 रुपए किलो बेचा जा रहा था पनीर में मिलावट का अंदेशा होने पर मौके से सैंपल लेकर लगभग 250 किलो नष्ट करवाया गया0
0
Report
पटना कुर्जी में बुलडोजर से अवैध कब्जे के 15 घर ध्वस्त, मामला 79 नंबर गेट का
Noida, Uttar Pradesh:पटना के कुर्जी में चला सम्राट का बुलडोज़र सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बने 15 घर तोड़े गए पटना के कुर्जी के 79 नम्बर गेट का मामला0
0
Report
Advertisement
अक्षय तृतीया: चौथ बरवाड़ा 18 गांवों में शहनाई नहीं, जोड़ों की स्मृति याद
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र- खण्डार खबर लोकेशन- चौथ का बरवाड़ा 18 गांवों में अक्षय तृतीया पर शहनाई नहीं बजती; चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र के 18 गांवों में इस दिन ना बैंड-बाजे की आवाज सुनाई देती है और ना ही कोई शुभ समारोह होता है। घरों में कढ़ाई नहीं चढ़ती और सब्ज़ी में हल्दी डालना वर्जित माना जाता है। जानकारों के अनुसार, इस परंपरा के पीछे एक ऐतिहासिक घटना जुड़ी है: राजसी काल में बैसाख सुदी तीज के दिन 18 गांवों के नवविवाहित जोड़े चौथ माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। दुल्हनें घूंघट में थीं और कई दुल्हनें अपने असली दूल्हे नहीं पहचान पाईं, जिससे विवाद हुआ और 84 दूल्हा-दुल्हनों की मौत हो गई। मेलक देव चौहान ने अक्षय तृतीया के दिन शोक मनाने का आदेश दिया। तब से यह परंपरा चली। आज भी इन गांवों में अक्षय तृतीया के दिन मंदिरों में वाद्य यंत्र नहीं बजाए जाते; चौथ माता मंदिर के घंटों को एक दिन पहले ऊंचाई पर बांध दिया जाता है ताकि बज न सकें। घटना के स्थान पर 84 जोड़ों की स्मृति में चबूतरे बनाए गए हैं, जहां लोग पूजा-अर्चना करने आते हैं। बाइट- बाबू मीना, स्थानीय निवासी बाइट – राधेश्याम, दुकानदार बाइट – हेमराज, पुजारी, चौथ माता मंदिर जहां अक्षय तृतीया खुशियों का प्रतीक मानी जाती है, वहीं इन 18 गांवों में यह दिन एक ऐतिहासिक त्रासदी की याद में शोक के रूप में मनाया जाता है जो परंपरा आज भी जीवित है।0
0
Report
ग्वालियर में रंगदारी के चलते युवक पर हमला CCTV में कैद; पुलिस जांच में
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग रंगदारी के चलते युवक से मारपीट तीन युवकों ने की दो युवकों के साथ की मारपीट शराब पीने के लिए मांग रहे थे पैसे पैसे ना देने पर की मारपीट मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। फरियादी कपिल गुप्ता ने थाने में की शिकायत पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी गिरवाई थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी की घटना0
0
Report
हांसी में JP ने सरकार पर कड़ा हमला, किसानों के मुद्दे जमकर उठाए
Hansi, Haryana:हांसी पहुंचे हिसार कांग्रेस सांसद का इनेलो पर कटाक्ष बोले इनेलो नेता अभय चौटाला जंगली भाषा का करते है प्रयोग, यह निंदनीय बीजेपी नेता बारिश होने पर गेहूं का वजन बढ़ने की बात करते दूसरी ओर किसानों की फसल को मंडियों में नमी की बताकर फसल की खरीद नहीं हो रही हांसी के बीजेपी विधायक विनोद भयाना द्वारा कॉलोनियां काटने पर करारा प्रहार कॉलोनियां काटना व्यापारियों का काम होता है, नेताओं का नहीं। हिसार में जेजेपी पार्टी की वायरल वीडियो के मामले पर कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने दी प्रतिक्रिया जो करता है, उसका निर्वाहक भी वही होता महिला आरक्षण बिल पर बोले सांसद भाजपा की यह बिल पारित नहीं महिलाओं को करना था गुमराह भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु द्वारा दिए गए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी वाले बयान पर तंज कसते हुए बोले अंडे मुर्गी या मोरनी देती ,इंसान नहीं0
0
Report
Advertisement
