फिरोजपुर के गांव सूबा जदीद में 40 साल से हो रही है सर्वसम्मति से पंचायत का चुनाव
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर के गांव सूबा जदीद में पिछले 40 वर्षों से सरपंचों और पंचों का चुनाव सर्वसम्मति से हो रहा है। 1978 के बाद, गांव में केवल 1992 में एक बार चुनाव हुए थे, जबकि बाकी समय लगातार सर्वसम्मति से पंचायत चुनी जा रही है। नई पंचायत के सदस्यों ने कहा कि वे गांव के विकास के लिए सरकार और प्रशासन से ग्रांट मांगेंगे। सरपंच हीरा पुगल और पंच नवीन ने गांववासियों के साथ मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
