152002
फिरोजपुर के गांव लखोके बहराम में रात के समय लुटेरों ने एक ढाणी पर बने घर को बनाया निशाना
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर के गांव लखोके बहराम में रात के समय 5-7 हथियारबंद लुटेरों ने एक घर पर धावा बोलकर 9 लाख रुपये नकद, 15 तोले सोना, एक 12 बोर की बंदूक, जिंदा कारतूस, और दो मोबाइल फोन लूट लिए। लुटेरों ने घरवालों को बंधक बनाकर यह लूटपाट की और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, और डीएसपी अतुल सोनी ने जल्द ही लुटेरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
40 दिनों ने जारी आंदोलन: मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने प्रशासक के इस्तीफे की मांग दोहराई
Nuh, Haryana:मांगों को लिखित मंजूरी मिलने के बाद भी नहीं थमा मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज का आंदोलन, छात्रों ने मांगा वक्फ बोर्ड प्रशासक का इस्तीफा 40वें दिन भी धरना जारी, मांग पत्र लेकर पहुंची कमेटी के सामने छात्रों ने किया जमकर हंगामा नूंह के पल्ला गांव स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज (वक्फ) में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों का आंदोलन मंगलवार को 40वें दिन भी जारी रहा। हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन की ओर से छात्रों की सभी मांगों को लिखित रूप में मंजूरी दिए जाने और उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद कॉलेज परिसर में चल रहा धरना समाप्त नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार, हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक द्वारा छात्रों की सभी मांगों को लिखित रूप में स्वीकार किए जाने के बाद मांग पत्र लेकर एक कमेटी धरना स्थल पर पहुंची। कमेटी के सामने छात्रों ने प्रशासक के इस्तीफे की मांग उठा दी। इस दौरान छात्रों ने जमकर हंगामा किया और अपना विरोध जताया। छात्रों का रुख देखकर स्पष्ट हो गया कि मांगों को लिखित मंजूरी मिलने के बावजूद आंदोलन को लेकर असंतोष बरकरार है। धरना स्थल पर छात्रों ने प्रशासक के इस्तीफे की मांग को प्रमुखता से उठाया। वहीं, 40 दिनों से जारी इस आंदोलन के बीच अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि लिखित मंजूरी के बाद मांगों को धरातल पर कब तक लागू किया जाता है और आंदोलन समाप्त कराने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।0
0
Report
उधम सिंह नगर: लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, बुलेट बाइक और ATM कार्ड बरामद
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग - लूट का खुलासा, 4 गिरफ्तार स्थान - उधम सिंह नगर ट्रांजिट कैम्प कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बुलेट मोटरसाइकिल, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने वाले चारों शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। ट्रांजिट कैम्प कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में पवन कुमार ने बताया था, वो सिडकुल की कंपनी से अपने घर जा रहा था, विवेकनगर के पास सुमित राजपूत उर्फ गंठा, सागर राजपूत, अभिषेक राजपूत और दीपक कुमार ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की और जेब से 5000 रुपये, एटीएम कार्ड और उनकी बुलेट मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू की थी, अब मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मोदी मैदान के पास से चारों आरोपियों को लूटी गई बुलेट के साथ गिरफ्तार किया हैं। पुलिस पूंछतांछ में आरोपियों ने अपना नाम अभिषेक राजपूत, दीपक कुमार, सागर राजपूत और सुमित राजपूत उर्फ गंठा बताया हैं। इनके कब्जे से लूटी गई बुलेट और लूट के 2610 रुपये बरामद हुए हैं।0
0
Report
अम्बेडकरनगर में भिड़ंत: दो बाइकों की टक्कर से तीन युवकों की मौत, तीन घायल
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर दो बाइको की आमने सामने भीषण टक्कर हादसे में तीन युवकों की मौत तीन घायल घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा जहांगीरगंज CHC के पास की बताई जा रही घटना0
0
Report
Advertisement
सरदारशहर में भीषण बस-पिकअप भिड़ंत, चालकों की मौत; कंडक्टर अस्पताल
Churu, Rajasthan:सरदारशहर में भीषण सड़क हादसा: निजी बस और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालकों की मौके पर मौत, मची चीख-पुकार सरदारशहर। क्षेत्र के भानीपुरा थाना इलाके में राणासर पंवारान के पास मेगा हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। निजी बस चुनाव ड्यूटी के लिए श्रीगंगानगर से सरदारशहर की ओर आ रही थी, वहीं पिकअप वाहन सब्जियां भरकर हनुमानगढ़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान राणासर पंवारान के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के चालकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद राणासर गांव के जसवंत सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए पिकअप चालक को अस्पताल पहुंचाया। वहीं बस चालक को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल बस कंडक्टर को प्राथमिक उपचार के बाद पल्लू ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही भानीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारू करवाया। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।0
0
Report
गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर मंडरायल-करौली में गोवर्धन पूजा धूमधाम से, लोगों ने लगाई परिक्रमा और प्रसादी का आयोजन
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन: मंडरायल - करौली क्षेत्र मैं धूमधाम के साथ की गई गोवर्धन महाराज की पूजा जगह जगह गिर्राज महाराज के गूंजे जयकारे से माहौल हुआ धर्ममय लोगों ने पूजा अर्चना कर लगाई परिक्रमा में गूंजे जयकारे लोगों मैं लड्डू खाने की होड़ लोगों ने गिर्राज जी पूजा के दिन मंदिरों पर किये अन्न कूट प्रारम्भ कस्बे के बिहारी जी मंदिर और मकनपुर गोपाल जी मंदिर पर हुआ भव्य अन्न कूट का आयोजन सैकड़ों लोगों ने पाई कड़ी चावल बाजरा सब्जी और छप्पन भोग की प्रसादी आज गोवर्धन पूजा के दिन सुबह ग्रामीण किसानो ने की अपने अपने पशुओं की पूजा लोगों ने बम फटाके फोड़ मनाया जश्न से त्योहार कल मनाया जायेगा भाई दूज महापर्व, त्योहार बहनें करेंगी भाईयों के टीका0
0
Report
आरा गाँव में भीषण बाढ़ से घर डूबे, Aceh के पिडी जया जिले में स्थिति
Noida, Uttar Pradesh:Current visuals show severe flooding entering homes in Ara Village, Bandar Baru District, Pidie Jaya, Aceh, Indonesia.0
0
Report
Advertisement
रायबरेली के लालगंज हाईवे पर बस ने दो कारों को टक्कर दी, कई घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर ने बताया रायबरेली में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां लालगंज थाना इलाके में फतेहपुर हाईवे पर रोडवेज बस ने दो कारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार फतेहपुर से उन्नाव जा रही बारात के साथ शामिल थी। फतेहपुर के शमीम नाम के युवक की शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला काफी देर तक कार में ही फँसी रही। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ की टीम ने उसे निकाल कर कुल चार महिलाओं और तीन बच्चों को अस्पताल रवाना किया। घटना में फतेहपुर के किशनपुर से उन्नाव जा रही बारात की दो गाड़ियां रोडवेज बस से टकरा गईं। भीषण हादसे में कई बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को लालगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लालगंज सीएचसी से गंभीर घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.0
0
Report
जोधपुर के जालप मोहल्ले में चाकूबाजी, युवक पर हमला; थाना क्षेत्र में घटना
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर. शहर के जालप मोहल्ला में चाकूबाजी की सूचना एक युवक को चाकू मारा खांडा फलसा थाना क्षेत्र का मामला मौके पर पुलिस मौजूद क्षेत्रवासी लगा रहे पुलिस पर भेदभाव का आरोप0
0
Report
अलवर में गोवर्धन पूजा श्रद्धा-उल्लास के साथ मनाई गई
Alwar, Rajasthan:अलवर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा अलवर। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों एवं घरों में गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा की गई। भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया गया। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। धार्मिक मान्यता के अनुसार गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौमाता और अन्न के सम्मान का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण और आपसी प्रेम एवं सद्भाव का संदेश देता है。0
0
Report
Advertisement
मनेंद्रगढ़ में 8.68 करोड़ के नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन; जायसवाल ने आधारशिला रखी
Muju, Jeonbuk State:एकर - एमसीबी जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आज एक बड़ी सौगात मिली है। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में 8 करोड़ 68 लाख 35 हजार रुपये की लागत से बनने वाले नर्सिंग कॉलेज का स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वीओ: आपको बता दें कि मनेंद्रगढ़ में बनने वाले इस नर्सिंग कॉलेज के शुरू होने से एमसीबी जिले के विद्यार्थियों को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए अब बेहतर अवसर मिल सकेंगे। इससे न केवल स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, बल्कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि अगले वर्ष से ही नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में एमसीबी जिला स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बाइट: श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन0
0
Report
मधेपुरा में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत; अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के बिहारीगंज बायपास रोड स्थित एसएच-58 पर मंगलवार रात करीब 8:45 बजे भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इससे पूर्व मंगलवार देर शाम मधेपुरा में बड़ा हादसा हुआ जहां तेरह लोग घायल हो गए थे जबकि एक की मौत हो गई थी। बिहारीगंज में सड़क हादसा अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों की पहचान बिहारीगंज प्रखंड के गमैल पंचायत अंतर्गत गोरपार वार्ड संख्या-14 निवासी मो. सुल्तान के पुत्र मो. जमशेद, मो. सत्तार के पुत्र मो. खुशो तथा सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र अंतर्गत देहदर निवासी मो. मंसूर के पुत्र मो. आफताब के रूप में हुई है। मो. जमशेद और मो. खुशो आपस में चचेरे भाई थे, जबकि मो. आफताब उनका फुफेरा भाई था। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक खाना खाने के बाद एक ही बाइक पर सवार होकर सरौनी कला में आयोजित काली पूजा का मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान बिहारीगंज बायपास रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक को पुलिस प्रशासन की मदद से बिहारीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर پہنچी और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। बिहारीगंज थानाध्यक्ष लव कुश कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा जाएगा। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। एक ही परिवार से जुड़े तीन युवकों की असामयिक मौत से गोरपार सहित आसपास के इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
तीसरी रेल लाइन निर्माण के दौरान धंसी मिट्टी, डाउन लाइन पर परिचालन बंद
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर-झिंगुरा के बीच तीसरी रेल लाइन निर्माण के दौरान धंसी मिट्टी, डाउन लाइन पर परिचालन बंद, सात ट्रेनों का बदला गया मार्ग, एक ट्रेन निरस्त; अप लाइन पर आवागमन जारी मिर्जापुर: मिर्जापुर-झिंगुरा रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार शाम करीब 6:20 बजे मिट्टी धंसने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने तत्काल एहतियाती कदम उठाते हुए डाउन लाइन पर रेल परिचालन बंद कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर डाउन लाइन को सुरक्षित करने का काम किया जा रहा है, जबकि अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन जारी है। घटना के बाद रेलवे के संबंधित विभागों की तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच गईं। टीमें मिट्टी धंसने के कारणों का आकलन करने के साथ ही सुधारात्मक कार्रवाई में जुटी हैं। रेलवे प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। सुरक्षा कारणों से सात ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इनमें ट्रेन संख्या 12274, 12398, 12368 और 12947 को प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, बनारस, वाराणसी जंक्शन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाया जाएगा। इसके अलावा 10 नवंबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 26505 तथा नौ नवंबर को रवाना हुई ट्रेन संख्या 12167 को प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग और बनारस के रास्ते डायवर्ट किया गया है। ट्रेन संख्या 22971 को भी परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं, सूबेदारगंज से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जाने वाली ट्रेन संख्या 63238 को निरस्त कर दिया गया है। यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर खड़ी है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
मोदी सरकार के नेतृत्व में नक्सलमुक्त हुआ छत्तीसगढ़, राहुल गांधी के बयान अर्थहीन: सीएम विष्णुदेव साय
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस की चुनौती दिए जाने पर तीखा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से नक्सलवाद के प्रभाव से मुक्त हुआ है। उन्होंने राहुल गांधी की टिप्पणियों को पूरी तरह बेबुनियाद और अर्थहीन करार दिया। साय ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक नक्सल समस्या को अनदेखा किया, जबकि मौजूदा सरकार के निर्णायक अभियानों से राज्य में स्थायी शांति और विकास स्थापित हुआ हैं । Chhattisgarh Freed From Naxalism Under PM Modi’s Leadership, Rahul Gandhi’s Remarks Meaningless: CM Vishnu Deo Sai0
0
Report
अलीगढ़ के छिपेटी बाजार में दीपावली आग, दमकल ने दो घंटे में काबू पाया
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में दीपावली पर पटाखों की चिंगारी से छिपेटी बाजार भीषण आग में झूली. कन्फेक्शनरी की दुकान की ऊपरी मंजिल धू-धूकर जली. थाना दिल्ली गेट क्षेत्र के छिपेटी बाजार में राकेश कुमार की दुकान की ऊपरी मंजिल पर लगी भीषण आग. दुकान में प्लास्टिक और खिलौने का सामान रखने के चलते आग ने विकराल रूप धरा. दीपावली पर चलाए जा रहे पटाखों से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग से दुकान में भारी नुकसान की आशंका, नुकसान का आकलन किया जा रहा है.0
0
Report
कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया ने मनकापुर के मंदिर में अन्नकूट प्रसाद वितरित किया
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं विदेश राज्यमंत्री तथा पर्यावरण,वन व जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ 'राजा भैया' आज मंगलवार देर शाम मनकापुर स्थित ऐतिहासिक एवं पवित्र खाकी दास बाबा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्तिक मास के उपलक्ष्य में आयोजित अन्नकूट प्रसाद वितरण एवं भंडारे के कार्यक्रम में सपरिवार प्रतिभाग किया। इस दौरान उनके साथ उनके पुत्र कुंवर जयवर्धन सिंह भी उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों, पुजारियों और स्थानीय नागरिकों ने केंद्रीय राज्य मंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इसके उपरांत कीर्ति वर्धन सिंह ने पुत्र कुंवर जयवर्धन सिंह के साथ मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र व देशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के लिहाज से यह अवसर पारिवारिक रूप से भी विशेष रहा, क्योंकि आज केंद्रीय राज्य मंत्री के पुत्र कुंवर जयवर्धन सिंह का जन्मदिन भी था। इस पावन अवसर पर पिता-पुत्र ने मंदिर में संतों और महंतों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों ने अन्नकूट महोत्सव के तहत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और खुद भी प्रसाद ग्रहण किया। पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के उपरांत विदेश राज्य मंत्री मंदिर परिसर में मौजूद क्षेत्रवासियों, बुजुर्गों और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने एक-एक कर लोगों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं व विकास कार्यों पर चर्चा की।0
0
Report
Advertisement
