Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bathinda151001
इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ हथियार दिखाने वाली वीडियो की पुलिस जांच
KBKulbir Beera
Jan 07, 2026 13:45:47
Bathinda, Punjab
ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਬਠਿੰਡਾ ਚ ਇੱਕ ਲੜਕੀ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਇੰਸਟਾਗਰਾਮ ਪੇਜ ਤੇ ਪਿਸਟਲ ਦੇ ਨਾਲ ਪਾਈਆਂ ਵੀਡੀਓ جسਤੇ ਭੜਕਾਊ ਗਾਣੇ ਲਾ ਕੇ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਸਲੇ ਦੀ ਨੁਮਾਇਸ਼ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਸ਼ੁਰੂ ਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਨਾਮ ਦੇ ਇੰਸਟਾਗਰਾਮ ਪੇਜ ਤੋਂ ਇੱਕ ਲੜਕੀ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇਹ ਲੜਕੀ ਸ਼ਰੇਆਮ ਅਸਲੇ ਦਾ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ प्रਚਾਰ ਕਰਦੀ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀ ਵੀਡੀਓ ਵਿੱਚ ਪਿਸਟਲ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਮੈਗਜ਼ੀਨ ਕੱਢਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਕਈ ਵੀਡੀਓ ਵਿੱਚ ਪਿਸਟਲ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਕਮਰ ਤੇ ਬੰਨ ਕੇ ਭੜਕਾਊ ਗਾਣੇ ਲਾ ਕੇ ਹਥਿਆਰਾਂ ਦੀ ਨੁਮਾਇਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਇਹ ਸਿਰਫ ਇੱਕ ਵੀਡੀਓ ਨਹੀਂ ਜੋ ਇੰਸਟਾਗ੍ਰਾਮ ਤੇ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਾਫੀ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਵੀਡੀਓ ਨੇ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਹਥਿਆਰਾਂ ਦੀ ਨੁਮਾਇਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਸ਼ੁਰੂ ਇੰਸਟਾਗਰਾਮ ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ https://www.instagram.com/mandeep_kaur_3184?igsh=MW5keHdrY3J5ZTUwNQ==
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 18, 2026 07:16:37
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जनपद की 21 वर्षीय युवती ने आरोप लगाए कि उनके पड़ोस में रहने वाले डॉक्टर सुलेमान ने उन्हें घर में घरेलू काम के लिए रखा और एक दिन उनकी तबीयत अचानक खराब होने पर बेहोशी का इंजेक्शन देकर बलात्कार किया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में बना ली, hoश में आने के बाद आरोपी ने वीडियो दिखाते हुए धमकी दी कि वह वीडियो वायरल कर देगा और परिजनों को नुकसान पहुंचाएगा। इसके बाद 14 महीने तक ब्लैकमेल करते हुए लगातार बलात्कार करता रहा। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी, पर कहीं से संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की धमकी दी गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और एसएसपी ने क्राइम इन्फोर्समेंट के नेतृत्व में जांच टीम बनाई। पीड़िता ने अपने बयान में मुस्कान नाम पेश किया और बताया कि घरेलू काम के लिए उसे घर बुलाकर तब यह सब हुआ। उसने कहा कि उसके पिता भी मामले की जानकरी लेने के लिए कोतवाली पहुंचे, लेकिन तब भी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने कहा कि वह इंसाफ की मांग कर रही है और अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या जैसी कठोर कदम उठाने को मजबूर होगी। क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने कहा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और जांच जारी है।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Mar 18, 2026 07:16:06
Jaipur, Rajasthan:रबी सीजन में MSP खरीद को गडबडी पर लगाम लगाने के लिए सख्त हुई सरकार,अनियमित्ताए हुई तो उप रजिस्ट्रार होंगे जिम्मेदार जयपुर-राजस्थान में MSP खरीद जल्द शुरू होगी.लेकिन इससे पहले राज्य सरकार सख्त हो गई है.पिछले दिनों खरीद,रजिस्ट्रेशन में भारी अनियमित्ताओं के बाद सहकारिता विभाग ने निर्देश दिए है कि गडबडी हुई तो उप रजिस्ट्रार जिम्मेदार होंगे.आखिरकार राज्य सरकार कैसे खरीद प्रक्रिया में अनियमित्ताओं पर कैसे लगाम लगाएगी.देखे इस रिपोर्ट में! फर्जीवाड़े पर सख्त हुई सरकार- रबी सीजन में MSP खरीद को गडबडी पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार सख्त हो गई है.एमएसपी पर सरसों-चना की खरीद प्रक्रिया में खरीद केंद्रों पर पहले जहां अनियमितताएं सामने आई हैं,उन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. साथ ही, फर्जी रजिस्ट्रेशन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए किसानों से भी फीडबैक लिया जाएगा.सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक ने अफसरों को निर्देश दिए है कि खरीद में गड़बड़ी हुई तो उप रजिस्ट्रार जिम्मेदार होंगे,अतिरिक्त रजिस्ट्रार के विरुद्ध भी लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की जाएगी.उन्होंने निर्देश दिए कि उप रजिस्ट्रार और राजफेड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रतिदिन खरीद केंद्रों का निरीक्षण करें. इन जिलों में इन दिन से खरीद- कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़,अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, ब्यावर, कुचामन-डीडवाना,श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़,भरतपुर, अलवर, खैरथल-तिजारा, डीग, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है,यहां खरीद 25 मार्च से शुरू होगी.जबकि जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, दौसा, सीकर, टोंक,झुंझुनूं,उदयपुर, सलूम्बर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, सिरोही, जालोर, बालोतरा, फलौदी,बीकानेर, चूरू में 25 से रजिस्ट्रेशन और 1 अप्रैल से खरीद शुरू होगी. टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत- आपको बता दे कि इससे पहले उपज खरीद और रजिस्ट्रेशन में भारी अनियमित्तएं सामने आई थी,जिसके बाद अब सहकारिता विभाग सख्त हो गया है.शिकायतों के लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर भी जारी किया है.जहां किसान समस्याओं के लिए शिकायत कर सकते है.
0
comment0
Report
MPMahesh Pareek
Mar 18, 2026 07:15:27
Jaipur, Rajasthan:हाई कोर्ट ने ड्यूटी के दौरान हुए एक्सीडेंट के चलते 2021 से कोमा में चल रहे पुलिस कांस्टेबल व उसके परिजनों को राहत दी है। अदालत ने राज्य सरकार को उसका विशेष असमर्थता अवकाश स्वीकार करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही राज्य सरकार को कहा है कि वह चार सप्ताह के भीतर अगस्त 2021 से उसे लगातार वेतन का भुगतान करे। जस्टिस आनंद शर्मा ने यह आदेश पुलिस कार्मिक नरेन्द्र सिंह की पत्नी शारदा कंवर की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया। याचिका में अधिवक्ता लक्ष्मीकांत मालपुरा ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता के पति ऑन ड्यूटी 22 अगस्त 2021 को मोटरसाइकिल का टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह कोमा में चले गए और वह 85 फीसदी तक दिव्यांग हो गए। याचिका में कहा गया कि दो साल अस्पताल में भर्ती रहने के बाद से उनका घर पर ही उसका इलाज जारी है। इस दौरान उसकी याचिकाकर्ता ने पुलिस विभाग को पत्र लिखकर उसके पति का वेतन और विशेष असमर्थता अवकाश स्वीकृत करने का आग्रह किया। जिस पर पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय सहित संबंधित थानाधिकारी ने उन्हें ऑन ड्यूटी मानते हुए गृह विभाग को उसका विशेष असमर्थता अवकाश स्वीकृति का आग्रह किया। इसके बावजूद भी अगस्त 2021 से उसके वेतन का भुगतान परिजनों को किया और ना ही उसके पति को विशेष असमर्थता अवकाश ही मंजूर किया। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने याचिकाकर्ता का विशेष असमर्थता अवकाश स्वीकार करने के साथ ही अगस्त, 2021 से वेतन का भुगतान करने को कहा है। BYTE- लक्ष्मीकांत मालपुरा, याचिकाकर्ता के वकील महेश पारीक, ज़ी मीडिया जयपुर。
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 18, 2026 07:06:03
Noida, Uttar Pradesh:हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कहना है कि निष्पक्ष पहुंच सुनिश्चित करने के लिए किसी भी उड़ान में कम से कम 60% सीटें मुफ्त में आवंटित की जानी चाहिए। 1. किसी भी उड़ान में कम से कम 60% सीटें मुफ्त आवंटित की जाएँ ताकि निष्पक्ष पहुँच सुनिश्चित हो। 2. एक ही PNR पर यात्रा करने वाले यात्रियों को एक साथ बैठाया जाए, बगल की सीटों पर। 3. खेल उपकरण और संगीत वाद्ययंत्रों का परिवहन पारदर्शी और यात्री-अनुकूल तरीके से सुगम बनाया जाए, जो लागू सुरक्षा और परिचालन नियमों के अधीन हो। एयरलाइंस को पालतू जानवरों के परिवहन के लिए भी स्पष्ट और पारदर्शी नीतियाँ जारी करनी होंगी। 4. यात्री अधिकारों के ढांचे का सख्ती से पालन किया जाए, खासकर उड़ान में देरी, रद्दीकरण और बोर्डिंग से इनकार के मामलों में। 5. यात्री अधिकारों की प्रमुखता से प्रदर्शन एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप्लिकेशन, बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट काउंटर पर किया जाए। 6. यात्री हक़ों की स्पष्ट जानकारी क्षेत्रीय भाषाओं में दी जाए ताकि व्यापक पहुँच और जागरूकता सुनिश्चित हो सके।
142
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 18, 2026 07:05:30
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साधीपारा के पास मुख्य मार्ग पर आज एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक स्कूली छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा सातवीं का छात्र जयवंत पटेल अपनी साइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रहा था, तभी अनियंत्रित बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
340
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Mar 18, 2026 07:05:06
Kawardha, Chhattisgarh:भोरमदेव महोत्सव: सांस्कृतिक रंग में डूबा कबीरधाम, एक दिवसीय आयोजन बना चर्चा का केंद्र कबीरधाम जिले में आयोजित 30वां भोरमदेव महोत्सव इस वर्ष एक दिवसीय आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। तेरस के पावन अवसर पर आयोजित इस पारंपरिक महोत्सव में देर रात तक दर्शक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए झूमते नजर आए। हालांकि, आयोजन स्थल में बदलाव और विशिष्ट अतिथियों की अनुपस्थिति ने इस बार महोत्सव को चर्चा का विषय भी बना दिया। भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण कार्य के चलते इस वर्ष महोत्सव को पारंपरिक स्थल के स्थान पर ग्राम छपरी में आयोजित किया गया। साथ ही, पूर्व में दो दिनों तक चलने वाला यह आयोजन इस बार केवल एक दिन तक सीमित रहा, जिससे स्थानीय जनमानस में कुछ मायूसी भी देखने को मिली। महोत्सव का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, कलेक्टर गोपाल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं, विधानसभा सत्र के कारण प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडे तथा पंडरिया विधायक भावना बोहरा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, जिसकी चर्चा आयोजन स्थल पर दिनभर बनी रही। संस्कृति संध्या कार्यक्रम महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक एवं शास्त्रीय परंपराओं का मनमोहक संगम देखने को मिला। स्थानीय एवं बाहरी जिलों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। विशेष रूप से सुप्रसिद्ध गायिका आरु साहू और जसगीत सम्राट दिलीप षाड़ंगी की प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। उनके गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे और पूरा वातावरण सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर हो गया। एक ओर जहां आयोजन की भव्यता और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, वहीं दूसरी ओर आयोजन अवधि में कटौती और प्रमुख अतिथियों की अनुपस्थिति ने दशकों में पहली बार हल्की मायूसी भी छोड़ दी। इसके बावजूद, भोरमदेव महोत्सव ने अपनी सांस्कृतिक गरिमा को बरकरार रखते हुए एक यादगार छाप छोड़ गया
158
comment0
Report
RTRAJ TAKIYA
Mar 18, 2026 07:04:50
Rohtak, Haryana:हाइकोर्ट की बार काउंसिल के चुनाव आज रोहतक में 6 मतदान केंद्र बनाए, 4,166 मतदाता डालेंगे वोट; पुलिस तैनात रोहतक शहर में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की बारको़न्सिल के चुनाव आज जिला न्यायालय परिसर में आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए 6 मतदान केंद्र बनाए गए है। मतदान केंद्रों पर जिले के 4166 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। बार काउंसल के चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा 6 मतदान पार्टियां और दो आरक्षित पार्टियां गठित की गई है। बार काउंसिल के चुनाव शांतिपूर्वक व निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के दृष्टिगत सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है
190
comment0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
Mar 18, 2026 07:04:39
Gaya, Bihar:गया एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कस्टम विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 करोड़ रुपए मूल्य का हाइड्रोपोनिक वीड (उन्नत किस्म का गांजा) जब्त किया है। इस कार्रवाई से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 14 मार्च को बैंकॉक से आई थाई एयरवेज की शेड्यूल फ्लाइट से पहुंचे दो संदिग्ध बैग को कस्टम अधिकारियों ने जांच के दौरान अलग कर लिया था। दोनों बैग काफी समय तक एयरपोर्ट पर पड़े रहे, लेकिन 3 दिनों तक कोई भी यात्री उन्हें लेने नहीं पहुंचा। इसके बाद कस्टम विभाग ने संदेह के आधार पर बैग की तलाशी ली, जिसमें से करीब 10 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया गया। अधिकारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपए आंकी गई है। फिलहाल कस्टम विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन लोग शामिल हैं। एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
343
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 18, 2026 07:04:15
Noida, Uttar Pradesh:डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का संबोधन अच्छा संयोग है नव वर्ष और नवरात्रि भी आरम्भ हो रहा है-केशव प्रसाद मौर्य 2016-17 में सपा की अराजकतावादी सरकार के खिलाफ हमने संघर्ष शुरू किया था-केशव प्रसाद मौर्य यूपी आरजकता और गुंडों वाला प्रदेश बना दिया था-केशव प्रसाद मौर्य सपा ने यूपी को बर्बाद और खजाना खाली करके छोड़ा था-केशव प्रसाद मौर्य आज सत्ता पाने के लिए गिरगिट की तरह रंग बदल रहे-केशव प्रसाद मौर्य सबके साथ छल और शोषण इन्होंने किया-केशव प्रसाद मौर्य इनके समय मे कोई निवेशक यूपी नही आना चाहता था-केशव प्रसाद मौर्य 2027 में 2017 से बड़ी विजय प्राप्त करेंगे-केशव प्रसाद मौर्य विकसित भारत बनाने का लक्ष्य लेकर हम चल रहे-केशव प्रसाद मौर्य 2047 तक विकसित भारत और विकसित यूपी बनेगा-केशव प्रसाद मौर्य अखिलेश जी मुंगेरी लाल के सपने मत देखो-केशव प्रसाद मौर्य 2047 तक आपको मौका मिलने वाला नही है-केशव प्रसाद मौर्य हमारी सरकार का खजाना बीमार के इलाज के लिए हमेशा खुला है-केशव प्रसाद मौर्य हमारी सरकार नही होती तो अयोध्या में हम राममंदिर न देख पाते-केशव प्रसाद मौर्य भारत दुनिया मे आकर्षण का केंद्र-केशव प्रसाद मौर्य भारत मे यूपी आकर्षण का केंद्र-केशव प्रसाद मौर्य फर्जी पीडीए की धज्जियां उड़ा दीजिए-केशव प्रसाद मौर्य पीएम मोदी और सीएम योगी में लोगो का भरोसा-केशव प्रसाद मौर्य हम पश्चिम बंगाल भी जीतने जा रहा-केशव प्रसाद मौर्य आसाम में फिर सरकार बनने जा रही-केशव प्रसाद मौर्य
227
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Mar 18, 2026 07:04:02
Uttarkashi, Uttarakhand:एंकर उत्तरकाशी जनपद में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड उत्तरकाशी द्वारा धनारी क्षेत्र के भालसी मोटर मार्ग में करीब ढाई किलोमीटर पर करोड़ों की लगात से वर्तमान में सड़क डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है सड़क डामरीकरण का कार्य इतना घटिया है कि महज 10 दिन में ही उखाड़ना शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग घटिया गुणवत्ता का कार्य कर रहा है जिस कारण सड़क की पेंटिंग 10 दिन में ही उखड़नी शुरू हो गई है तो यह डामरीकरण कैसे सालों तक टिक पाएगा लोक निर्माण विभाग सरकारी धन का इस प्रकार दुरुपयोग कर रहा है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदार ठहराया है और तत्काल कार्य की गुणवत्ता को ठीक करने की मांग की है। बाइट विजयपाल तंगानी स्थानीय ग्रामीण
336
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 18, 2026 07:03:47
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में यूपी बोर्ड की 10वीं और 12 वीं की परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य आज से शुरू। पहली बार परीक्षार्थियों की कॉपियों के पारदर्शिता के साथ मूल्यांकन के लिए मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों के नाम के सूची में नाम के आगे शिक्षकों के फोटो भी लगाए गए। मूल्यांकन कक्ष ने वॉयस रिकॉर्डर वाले सीसीटीवी कैमरों से मूल्यांकन कार्य की निगरानी। संभल जनपद में लगभग 51 हजार परीक्षार्थियों की 2 लाख कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 5 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, 1000 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। यूपी बोर्ड की परीक्षार्थियों की कॉपी के मूल्यांकन कार्य को लेकर जी मीडिया से खास बातचीत में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बताया। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12 के छात्रों की 0.53 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थियों की 3 करोड़ कॉপियाँ को जांचने के लिए 249 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। कॉपियों के मूल्यांकन कार्य के लिए डेढ़ लाख शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। 18 मार्च से 1 अप्रैल तक जांची जाएगी कॉपियाँ। वॉयस रिकॉर्डर, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में जांची जाएगी कॉपियाँ। जिला स्तर पर तैनात पर्यवेक्षक मूल्यांकन केंद्रों पर रखेंगे नजर। स्टेटिक मजिस्ट्रेट मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी करेंगे। 25 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की तैयारी। गुलाब देवी, माध्यमिक शिक्षा मंत्री यूपी
185
comment0
Report
Advertisement
Back to top