Back
ବେଳାଭୂମିରେ ୧୨ଫୁଟ ହାତୀ କଳା: ସୁଦର୍ଶନ ପଟ୍ଟନାୟକଙ୍କର ସନ୍ଦେଶ!
SMSanjay Mohapatra
Aug 12, 2025 10:01:49
Puri, Odisha
Sand art on world elephant Day
() ଆଜି ବିଶ୍ୱ ହସ୍ତୀ ଦିବସ ।ପୁରୀ ବେଳାଭୂମିରେ ଅନ୍ତର୍ଜାତୀୟ ବାଲୁକାଶିଳ୍ପୀ ସୁଦର୍ଶନ ପଟ୍ଟନାୟକ ବାଲୁକା କଳାରେ ୧୨ଫୁଟ ଲମ୍ବାର ଏକ ବାଲୁକକଳାକୃତି ନିର୍ମାଣ କରିଛନ୍ତି ।ତେବେ ଏଥିରେ ବାର୍ତ୍ତା ଦେଇଛନ୍ତି save my habitat ମୋ ବାସସ୍ଥାନକୁ ସୁରକ୍ଷିତ ରଖ ।କାରଣ ଆଜି ମାନବ ସମାଜ ନିଜ ହିତ ପାଇଁ ଜଙ୍ଗଲ ନଷ୍ଟ କରି ଜନବସତି କରୁଛେ । ଏଥିରେ ହାତୀ ମଣିଷ ଲଢେଇରେ ବଳି ପଡୁଛନ୍ତି ଏହି ବନ୍ୟ ଯିବ । ତେବେ ଆମେ ଜୀବଜନ୍ତୁ ଓ ପରିବେଶ ସୁରକ୍ଷା ପାଇଁ ସମସ୍ତେ ପଦକ୍ଷେପ ନେବା ସହ ସଚେତନ ହେବା ଆବଶ୍ୟକ ବୋଲି ବାଲୁକା କଳାରେ ବାର୍ତ୍ତା ଦେଇଛନ୍ତି ସୁଦର୍ଶନ ପଟ୍ଟନାୟକ ।ତେବେ ବାଲୁକା କଳାରେ ଜଙ୍ଗଲକାଟି ସଫା ଓ ଗଛ ଗଣ୍ଡି ସହ ବିଶାଳ କାୟ ହାତୀ ଶୋଇକି କାନ୍ଦୁଛି ।ଏହି କଳାକୃତି ଦେଖି ବେଶ ପ୍ରଶଂସା କରିଛନ୍ତି ପର୍ଯ୍ୟଟକ।
13
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowAug 12, 2025 13:01:32Morena, Madhya Pradesh:
एंकर-ग्वालियर में ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक के साथ उनके ही मुनीम ने करीब साढ़े 24 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी।ट्रांसपोर्ट संचालक के यहां उनका मुनीम 15 सालों से काम कर रहा था और ट्रकों का भाड़ा वसूलने का जिम्मा उसी के पास था। पिछले तीन महीनों से वह भाड़े की रकम फर्म के खाते में जमा न करके अपने पास रख रहा था। मामला तब खुला जब कारोबारी को संदेह हुआ और उन्होंने रिकॉर्ड खंगाले। इसमें पता चला कि कई व्यापारियों से वसूले गए करीब 24.50 लाख रुपए फर्म में जमा नहीं हुए। जिस पर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।दरअसल बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के न्यू महावीर ट्रांसपोर्ट से 3 मई को नीरज डेंगरे ने 107 बोरी लोंग मुंबई से ग्वालियर भेजी थी, जिसका 33,600 रुपए भाड़ा 9 जून तक कंपनी के अकाउंट में जमा नहीं हुआ। ऐसे में जब ट्रांसपोर्टर ने कारोबारी को फोन लगाकर भाड़े के रुपए मांगे, तो उसने बताया कि मुनीम दरिया सिंह सोमरा 15 मई को ही नकद में रुपए ले जा चुका है। इस कांड का पता लगने पर कारोबारी ने अपने तमाम देनदारों से बातचीत की और कागजात खंगाले। जिसमें स्पष्ट हुआ कि सोमरा ने कई व्यापारियों से लिए भाड़े के करीब 24.50 लाख रुपए फर्म में जमा नहीं कराए हैं।ट्रांसपोर्टर ने पुलिस को बताया कि मुनीम दरिया सिंह सोमरा से जब भाड़े के रुपयों के बारे में पूछा गया, तो उसने 10 दिन में रुपए जमा कराने का आश्वासन दिया, लेकिन 18 जून के बाद सोमरा ने ट्रांसपोर्ट पर आना ही बंद कर दिया। जब उससे फोन पर बात की, तो उसने रुपए वापस देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट संचालक सुनील माहेश्वरी की शिकायत पर आरोपी मुनीम दरिया सिंह सोमरा के खिलाफ बहोड़ापुर थाने में केस दर्ज किया है।
बाइट-कृष्णपाल सिंह,सीएसपी,ग्वालियर
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowAug 12, 2025 13:01:23Nagaur, Rajasthan:
जिला- डीडवाना नावां
लोकेशन- नावां शहर
रिपोर्टर- मनीष पारीक
मो 9928382887
@ manishpurohit9
माकपा व किसानों ने नांवा की गलियों में स्मार्ट मीटर के विरोध में निकाली रैली, आमजन को किया जागरूक
स्मार्ट मीटर नही लगाने की मांग को लेकर सौपा SDM को ज्ञापन
अगर सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाना बन्द नही किया तो होगा देश व्यापी आंदोलन
एंकर_ डिडवाना जिले के नांवा में आज सैंकड़ों किसानों ने सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर SDM ओर अधिशासी अभियंता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इससे पहले अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने विधुत विभाग को आडे हाथों लेते हुए कहा कि अजमेर विधुत वितरण निगम जब से कम्पनी बनी है तब से लेकर आज तक बिजली की स्थिति में सुधार करने की बजाय बार बार मिटर बदल रही है। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव मोतीलाल शर्मा ने कहा हमने सम्पूर्ण जिले में स्मार्ट मीटर के विरोध का अभियान चला रखा हैं हमारा नैतिक दायित्व है कि हम आमजन को जागरूक करें। माकपा के तहसील सचिव हरदेवा राम अणदा,कामरेड अब्बास खान, सांवरमल चौधरी, खिंवकरण डबरिया, कानाराम बिजारणिया, संगीता बिजारणिया आदि ने सम्बोधित किया ।
मिटिंग के बाद अखिल भारतीय किसान सभा कार्यकर्ताओं ने जूलूस के रुप में नांवा की गलियों में स्मार्ट मीटर के ख़िलाफ़ नारेबाजी करते हुए निकलकर मुख्य बस स्टैंड होते हुए SDM व सहायक अभियंता कार्यालय पंहुचकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा व स्मार्ट मीटर लगाने पर तुरंत कार्यवाही रोकने के लिए कहा।
कामरेड् अब्बास खान ने अधिशासी अभियंता से बात करते हुए कहा कि कुछ जगहों पर स्मार्ट मीटर लगाए गए वंहा ठेकेदार के आदमी पुराने वाले मीटरों को तोड़ते हैं यह गलत है। यह हमारी सम्पत्ति है। साथ ही यह भी कहा कि पुराने मिटर उतारते समय उपभोक्ताओं को उस मीटर की वस्तुस्थिति नहीं दिखाते हैं। नए मीटर की यूनिट के साथ पुराने मीटर की रिडिंग बढाकर लगाते हैं। इसलिए पुराने मीटर की रिडिंग की वसूली बंद करें अन्यथा पुराने मीटर की रिडिंग उपभोक्ताओं को दिखाए। यदि पुराने मीटर को तोड़ दिया गया है तो वसूली उक्त ठेकेदार से उगाही जाए। समय पर सरकार स्मार्ट मिटर लगाना बन्द नही करती है तो देश व्यापी जनांदोलन खड़ा किया जाएगा।
0
Report
GSGAUTAM SARKAR
FollowAug 12, 2025 13:01:14Kurustikur, Chhattisgarh:
एंकर - धमतरी जिले के अर्जुनी थानाक्षेत्र के भोयना गांव के अन्नपूर्णा ढाबा में बीती रात रायपुर से आए पांच दोस्तों में से तीन दोस्तों की बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या दी थी। कुल आठ हमलावरों में से तीन नाबालिक को छोड़कर बाकी पांचों आरोपियों को आज धमतरी एस पी कार्यालय में पेश किया गया। एस पी सूरज परिहार ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि इस जघन्य हत्या को आरोपियों ने पूरी तरह से नशे में डूबे हुए जलते अंजाम दिया। दरअसल रायपुर से आए सभी दोस्त खाना खाने ढाबा पहुंचे थे। इसी बीच आपसी में झगड़ा हुआ और हत्या को अंजाम दिया गया।
0
Report
ASARUN SINGH
FollowAug 12, 2025 13:00:57Farrukhabad, Uttar Pradesh:
फर्रुखाबाद
अरुण सिंह
ट्रक ओवरटेक करने के चलते अनियंत्रित हुआ ऑटो सवारियां घायल
कमालगंज। थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर के पास नवीन मंडी के नजदीक एक बड़ा हादसा टल गया।ऑटो चालक शराब के नशे में तेज रफ्तार से कमालगंज से फतेहगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान ओवरटेक करने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो सीधे रेलवे सपोर्ट से जा टकराया।
घटना के समय रवि और उनकी पत्नी मोहनी, जो मायके से घर लौट रहे थे ऑटो में सवार थे घायल हो गए।टक्कर के बाद ऑटो का एक पहिया खुलकर दूर जा गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह चांदपुर से कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की ओर जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी है।
बाइट-- मोहिनी घायल
0
Report
AKAlok Kumar
FollowAug 12, 2025 13:00:47Sithmara, Uttar Pradesh:
स्लग – सरकारी जन औषधि केंद्र में बिक रही बाहरी दवा, छापेमारी में खुलासा
रिपोर्ट – आलोक त्रिपाठी | कानपुर देहात
जिलाधिकारी के आदेश पर ड्रग इंस्पेक्टर व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की कार्रवाई, सीएचसी रुरा से लिए गए सैंपल, जांच में खुलेंगे राज
कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही एक बार फिर सुर्खियों में है। जिले के सीएचसी रुरा स्थित सरकारी जन औषधि केंद्र में बाहर की दवाएं बेचे जाने का मामला सामने आया है। सरकारी योजना के तहत जन औषधि केंद्रों पर केवल भारत सरकार द्वारा निर्धारित ब्रांड की जेनेरिक दवाएं ही बेची जानी चाहिए, लेकिन यहां खुलेआम बाहरी कंपनियों की दवाएं मिलने की शिकायत पर कार्रवाई हुई।
जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने जन औषधि केंद्र पर अचानक छापेमारी की। मौके पर कई तरह की बाहरी कंपनियों की दवाएं पाई गईं, जिन्हें देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। टीम ने मौके से दवाओं के सैंपल लिए और उनकी पैकिंग, बिल व सप्लाई स्रोत की जानकारी जुटाई।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में अनियमितताएं साबित हुईं तो संबंधित जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जन औषधि केंद्र के संचालक से जवाब तलब किया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी योजनाओं का मकसद सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवा आम जनता को उपलब्ध कराना है, लेकिन कुछ लोग निजी मुनाफे के लिए इन योजनाओं की आड़ में गड़बड़ियां कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जांच के बाद इस पूरे प्रकरण में कौन-कौन फंसता है और जनता को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन क्या कदम उठाता है।
यह मामला न केवल स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि निगरानी व्यवस्था में कितनी ढील दी जा रही है।
0
Report
DMDinesh Mishra
FollowAug 12, 2025 13:00:20Varanasi, Uttar Pradesh:
ये इनपुट नेशनल के लिये है
वाराणसी में कांग्रेस की ओर से कथित वोट चोरी के आरोप पर अखिल भारतीय संत समिति का बयान। अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती का कहना है कि,कांग्रेस का यह आरोप सनातन हिन्दू धर्म और हिन्दू धर्माचार्यों को बदनाम करने की साजिश है। इस तरह के सुनियोजित प्रयास के खिलाफ अखिल भारतीय संत समिति मुकदमा दर्ज कराएगी।अखिल भारतीय संत समिति का कहना है कि गुरुकुल के छात्रों, ब्रह्मचारी या संत परंपरा के लोगों के आधार कार्ड और वोटर आई कार्ड में पिता की जगह उनके गुरु का नाम होता है। यह सनातन परंपरा है। इसको जाने बिना कांग्रेस अनाप शनाप आरोप लगाकर सनातन परंपरा और हिन्दू धर्माचार्यों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
बाइट-स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती महामंत्री अखिल भारतीय संत समिति
0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowAug 12, 2025 12:55:00Deoria, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट... त्रिपुरेश त्रिपाठी
लोकेशन..देवरिया
एंकर..... स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले के प्राचीर से जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ध्वजारोहण कर्रेगे।
तो उस समय देवरिया जनपद के ग्रामीण क्षेत्र से स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने वाली ग्रामीण परिवेश की महिलाओं में से सात महिलाये विशेष अतिथि बनकर जनपद का नाम रोशन करेंगी..
आज देवरिया के विकास भवन से एक निजी बस के द्वारा इन महिलाओं को दिल्ली के लिए रवाना किया गया.... देवरिया के मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडे ने इन महिलाओं को सम्मान के साथ बस में बैठाकर हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया... जाने वाली महिलाओं में राधा कुशवाहा.... विद्युत सखी के रूप में मनिता देवी... जनरल स्टोर .. रेनू पांडे ....बीसी सखी... प्रेमलता देवी.... जनरल स्टोर ....सुमन ....विद्युत सखी ....चिंता देवी. डेयरी और सुराती देवी..... गन्ना जूस के क्षेत्र में विशेष कार्य करते हुए अपने ग्रामीण अंचल की महिलाओं को इससे जोड़कर उन्हें भी आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है.... वही जाने वाली महिलाओं में दिल्ली जाने को लेकर विशेष उत्साह और चेहरे पर एक नई उत्साह देखने को मिल रही है.....
बाइट ..1. रेनू पांडे
बाइट .2.. चिंता देवी
बाइट..3..प्रेम लता
बाइट ...4. प्रत्यूष पांडे
मुख्य विकास अधिकारी देवरिया
4
Report
RNRajesh Nilshad
FollowAug 12, 2025 12:54:50Chittorgarh, Rajasthan:
रायपुर
कांपा मे कारोबारी से हुए 15 लाख लूट का हुआ खुलासा.. लूट का पीड़ित ही निकला पूरे मामले का मास्टरमाइंड.. पूछताक्ष मे प्रार्थी द्वारा लगातार बयान बदलने से गहराया शक.. फर्जी तरीके से मनगढंत कहानी बनाकर दिए थे वारदात को अंजाम.. MCX मे हुए नुकसान और देंनदारी से बचने बनाया फर्जी कहानी.. उड़ीसा के कारोबारी से देनदारी के चलते रची गई साजिश.. प्रार्थी चिराग के खिलाफ फर्जी मुकदमा के नाम पुलिस दर्ज कर,करेंगी कार्रवाई.. पंडरी थाना क्षेत्र का मामला.. रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिँह ने पूरे मामले का किया खुलासा..
बाइट- डॉ लाल उमेंद सिंह, एसएसपी, रायपुर (1208ZMP_RPR_CYBER_BYTE_R)
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowAug 12, 2025 12:54:46Chittorgarh, Rajasthan:
रायपुर
कांपा मे कारोबारी से हुए 15 लाख लूट का हुआ खुलासा.. लूट का पीड़ित ही निकला पूरे मामले का मास्टरमाइंड.. पूछताक्ष मे प्रार्थी द्वारा लगातार बयान बदलने से गहराया शक.. फर्जी तरीके से मनगढंत कहानी बनाकर दिए थे वारदात को अंजाम.. MCX मे हुए नुकसान और देंनदारी से बचने बनाया फर्जी कहानी.. उड़ीसा के कारोबारी से देनदारी के चलते रची गई साजिश.. प्रार्थी चिराग के खिलाफ फर्जी मुकदमा के नाम पुलिस दर्ज कर,करेंगी कार्रवाई.. पंडरी थाना क्षेत्र का मामला.. रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिँह ने पूरे मामले का किया खुलासा..
बाइट- डॉ लाल उमेंद सिंह, एसएसपी, रायपुर
0
Report
YSYeswent Sinha
FollowAug 12, 2025 12:54:21Nawada, Bihar:
नवादा में नाबालिग लड़कियों का अजीब मामला
दो सहेलियों ने आपस में की शादी, तीसरी बनी देवर; गुजरात से पकड़ी गईं
नवादा के अकबरपुर प्रखंड से तीन नाबालिग लड़कियां 19 जुलाई को मार्कशीट लेने के बहाने घर से निकलीं। इनमें से दो एक गांव की और एक दूसरे गांव की रहने वाली थी। तीनों एक ही स्कूल में पढ़ती थीं और उनके बीच गहरी दोस्ती थी।
परिजनों ने दो दिन तक खोजबीन की। कोई सुराग नहीं मिलने पर 21 जुलाई को नेमदारगंज थाने में गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस जांच में पता चला कि तीनों लड़कियां गुजरात के सूरत में पटेल नगर स्थित एक टेक्सटाइल मिल में काम कर रही थीं।
मामले में चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने तीनों को गुजरात से पकड़कर मंगलवार को नेमदारगंज थाने लाया। दो सहेली नाबालिगों ने आपस में शादी कर ली थी। एक लड़की की मांग में सिंदूर था और दूसरी उसका पति बनी हुई थी। तीसरी लड़की इन दोनों के साथ देवर बनकर रह रही थी।
थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि तीनों लड़कियों का बयान न्यायालय में धारा 164 के तहत दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
0
Report
VPVinay Pant
FollowAug 12, 2025 12:54:14Jaipur, Rajasthan:
जयपुर
एंकर– CRPF राजस्थान सेक्टर मुख्यालय नायला के
अधिकारियों और जवानों ने आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा में नायला और कानोता स्थित स्कूलों के छात्र–छात्राएं भी शामिल हुए। अधिकारियों और जवानों के साथ कदम से कदम मिला चलते हुए हाथों में तिरंगा थामे छात्र भी देशभक्ति से सराबोर नजर आए। देशभक्ति के गीतों पर भारत माता की जयकार करते हुए नायला बस अड्डे से मुख्य बाजार, नायला कस्बा होते हुए कानोता तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में कानोता कस्बे के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। CRPF राजस्थान सेक्टर IG डॉ.अर्चना शिवहरे के निर्देशन में इस विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। IG डॉ.अर्चना शिवहरे ने राष्ट्र ध्वज के सम्मान में सभी लोगों से 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लहराने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान निवासी सीआरपीएफ के शहीदों के परिवारों से मिल उनकी कुशलक्षेम जानने के लिए 27 जुलाई से संपर्क अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत उनसे उनकी समस्याओं को जान उनका भी निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। 27 जुलाई से चलाए जा रहे संपर्क अभियान का 14 अगस्त की शाम को समापन होगा और 14 अगस्त की शाम को जयपुर में बाइक तिरंगा रैली का भी आयोजन किया जाएगा।
बाइट– डॉ.अर्चना शिवहरे, IG– CRPF राजस्थान सेक्टर
नोट– खबर के साथ कुछ फोटो और वीडियो अटैच करके भेजे गए हैं।
नोट– फीड OFC की गई है।
0
Report
KCKhem Chand
FollowAug 12, 2025 12:53:55Kot Kapura, Punjab:
ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸੰਧਵਾਂ ਵਿਖੇ ਡੈਮੋਕਰੈਟਿਕ ਟੀਚਰ ਫਰੰਟ(DTF) ਦੀ ਜਿਲਾ ਇਕਾਈ ਵੱਲੋਂ ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਸਕੀਮ ਦੀ ਬਹਾਲੀ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਦੇ ਘਰ ਮੂਹਰੇ ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਦੇ ਹੋਏ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਗਈ. ਡੈਮੋਕਰੈਟਿਕ ਟੀਚਰ ਫਰੰਟ ਦੀ ਸੂਬਾ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਇਸ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਧਰਨੇ ਵਿੱਚ ਬੁਲਾਰਿਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਬਣਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਹਰ ਵਰਗ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਵੱਡੇ ਵੱਡੇ ਵਾਅਦੇ ਕੀਤੇ ਪਰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਾਅਦੇ ਨੂੰ ਇਨਾ ਵੱਲੋਂ ਅਜੇ ਤੱਕ ਪੂਰਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਾਲ 2022 ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਸਮੇਂ ਚੋਣ ਮੈਨੀਫੈਸਟੋ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨਾਲ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਬਣਨ ਸਾਰ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਚ ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਸਕੀਮ ਨੂੰ ਬਹਾਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਲੇਕਿਨ ਅਜੇ ਤੱਕ ਸਕੀਮ ਬਹਾਲ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਉਲਟਾ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਹਿਮਾਚਲ ਅਤੇ ਗੁਜਰਾਤ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਝੂਠਾ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਜਾਰੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਸਕੀਮ ਬਹਾਲ ਕਰਨ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਹਿਮਾਚਲ ਅਤੇ ਗੁਜਰਾਤ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਲੇਕਿਨ ਇਹ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਝੂਠਾ ਹੀ ਸਾਬਿਤ ਹੋਇਆ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਸਮੇਤ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਪੂਰਾ ਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਇਸ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਵੀ ਹੋਰਨਾਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੀ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਵਾਂਗ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਰੋਹ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪਵੇਗਾ ਅਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹਾਰ ਦਾ ਮੂੰਹ ਵੇਖਣਾ ਪਵੇਗਾ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਡੈਮੋਕਰੈਟਿਕ ਟੀਚਰ ਫਰੰਟ ਤੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੁੱਖੀ ਅਤੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਗਗਨ ਪਾਹਵਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨਾਂ ਦੀ ਜਥੇਬੰਦੀ ਵੱਲੋਂ ਇਨਾਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਾਂ ਦੇ ਰਾਹੀਂ ਨਾ ਸਿਰਫ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਸੁਚੇਤ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਬਲਕਿ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਗੁਮਰਾਹ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਦੂਜੀਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੂੰ ਭੰਡ ਕੇ ਅੱਗੇ ਆਈ ਇਹ ਪਾਰਟੀ ਵੀ ਉਨਾਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵਾਂਗ ਹੀ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।
ਬਾਈਟ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੁੱਖੀ
ਜਿਲ੍ਹਾ ਪਪ੍ਧਾਨ DTF
ਬਾਈਟ ਗਗਨ ਪਾਹਵਾ DTF ਆਗੂ
ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਤੋਂ ਕੇ ਸੀ ਸੰਜੇ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ
0
Report
Sheikhpura, Bihar:
केन्द्रीय विद्यालय निर्माण को लेकर जिला मुख्यालय में जमीन उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर केंद्रीय विधालय के जमीन शेखपुरा जिले के शेखोपुसराय बाजार चयनित होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।लोजपा रा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने नवादा के वार्डर एरिया पर केंद्रीय विद्यालय खोलने का आरोप लगाया है।जबकि उन्होंने इसको लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जमुई सांसद अरुण भारती के पहल पर विद्यालय के शेखपुरा के पचना में जमीन चिह्नित किए जाने की बात कही है।इसको लेकर लोजपा आर जिलाध्यक्ष इमाम गजाली के पचना में नौ एकड़ सरकारी जमीन खोज निकालने से केंद्रीय विधालय जिला मुख्यालय में खोले जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।इसको लेकर लोजपा आर के जिलाध्यक्ष ने नगर परिषदं शेखपुरा के पचना के इस सरकारी जमीन का खाता खसरा एवं रकवा देकर कहा कि जब जिला
0
Report
LCLAXMI CHAND NAGAR
FollowAug 12, 2025 12:51:46Baran, Rajasthan:
एंकर _इंट्रो। मांगरोल चिकित्सालय को यूँ तो उप जिला अस्पताल का दर्जा प्राप्त है लेकिन यहां पर 25 चिकित्सकों में से मात्र 3 चिकित्सक वर्तमान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिसके चलते रोगियों को अपने उपचार हेतु काफी लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। लम्बी लाईन मे लग कर ही रोगी और अधिक बीमार हो जाता हैं।
मांगरोल अस्पताल में 25 चिकित्सको के पद स्वीकृत हैं जिनमे से वर्तमान में मांगरोल चिकित्सालय में मात्र पांच चिकित्सक ही तैनात है मंगलवार को तो केवल तीन ही चिकित्सक अपनी ड्यूटी करते नजर आए। इसके साथ ही यंहा पर पदस्थापित दो चिकित्सक को अन्यत्र प्रतिनियुक्ति पर लगा रखा है। जबकि मांगरोल चिकित्सालय का ओपीडी 1000 से 1200 मरीजों तक का प्रतिदिन रहता है, लेकिन इसके बावजूद भी चिकित्सा प्रशासन का मांगरोल अस्पताल पर कोई ध्यान नहीं है, रिक्त पदों पर चिकित्सकों की तैनाती नहीं होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि रोगियों को कम इंतजार कर सुलभ उपचार मिल सके।
बाइट _चिकित्सा प्रभारी सोभाग मल मीणा मांगरोल।
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowAug 12, 2025 12:51:16Dhanbad, Jharkhand:
एंकर ---गिरिडीह जिले से डुमरी सीट से JLKM विधायक जयराम महतो अब कोयला मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ नामक संगठन का गठन किया है। धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि मजदूरों की आवाज को मजबूती देने के लिए यह कदम उठाया गया है। संगठन राज्य के सभी जिलों में जाकर कमेटियों का गठन करेगा और तय समय में यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रेसवार्ता के दौरान सूर्य नारायण हंसदा मामले पर भी उन्होंने बयान दिया। जयराम महतो ने कहा कि पार्टी चुनाव के दौरान उम्मीदवार खोज रही थी, तभी सूर्य नारायण हंसदा को टिकट दिया गया क्योंकि उन्होंने पहले बीजेपी से चुनाव लड़ा था। पार्टी को उनकी नक्सली गतिविधियों की जानकारी नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री और देश में आदिवासी राष्ट्रपति होने के बावजूद आदिवासी समाज नक्सलवाद से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाया है।
बाइट --- जयराम महतो, डुमरी विधायक
0
Report