Back
কল্যাণী এইমসে ভারত সরকারের ফ্লাগশিপ স্কিমের অনুষ্ঠান, প্রধান অতিথি শান্তনু ঠাকুর!
BMBiswajit Mitra
Aug 11, 2025 07:45:54
Ranaghat, West Bengal
মাই ভারত, ভারত সরকারের ক্রীড়া এবং যুব কল্যাণ দপ্তরের অধীনে কল্যাণী এইমস এ ভারত সরকারের ফ্লাগশিপ স্কিম অনুষ্ঠান অনুষ্ঠিত হলো কল্যাণী এইমস এর যৌথ উদ্যোগে , প্রধান অতিথি হিসেবে উপস্থিত ছিলেন ভারত সরকারের প্রতিমন্ত্রী শান্তনু ঠাকুর মহাশয়, অতিথি হিসেবে উপস্থিত ছিলেন কল্যাণী এমসের এক্সিকিউটিভ দিরেক্টর ডঃ রামজিত সিং, পদ্মশ্রী বিজ্ঞানী ডাক্তার নারায়ণ চক্রবর্তী, এক্সিকিউটিভ মেম্বার বিজ্ঞান ভারতী এবং মলিকুলার ফরেনসিক এবং ডিএনএ টেকনোলজিস্ট সপ্তর্ষি বিশ্বাস সহ কল্যাণী এমস এর ডঃ মহেশ jansarই বিভিন্ন বিভাগ প্রধান সহ ভারত সরকারের ইন্ডিয়ান অয়েল আধিকারিক গন. সরকারের চিন্তাভাবনা এবং সরকারের বিভিন্ন স্কিম সহ বিকসিট ভারত এবং আগামী দিনের ভাবনা নিয়ে আলোচনা হয়
13
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SBSantosh Bhagat
FollowAug 11, 2025 10:17:54Godda, Jharkhand:
बोरियो विधानसभा से चार बार चुनाव लड़ चुके कुख्यात सूर्या हांसदा की पुलिस से हुई मुठभेड़ में सोमवार को मौत हो गई है।,परिजनों ने फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया है।
गोड्डा जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र स्थित ललमटिया धमनी पहाड़ में पुलिस एनकाउंटर हुआ है।
गोड्डा SP मुकेश कुमार आज शाम पीसी कर ज्यादा जानकारी देंगे।
सूर्या की मां और पूर्व जिला परिषद सदस्य नील मनी मुर्मू एवं पत्नी ने पुलिस द्वारा फर्जी एनकाउंटर किए जाने का आरोप लगाया है।
बाइट मां,पत्नी
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowAug 11, 2025 10:17:42Jodhpur, Rajasthan:
जिला रिपोर्टर -- राकेश भारद्वाज
विधानसभा -- भोपालगढ़
इनफॉर्मर-- किशोर जाखड़
भोपालगढ़ जोधपुर
M-- 8094305515
kishorejak62405
खबरा गांव री
भोपालगढ़ जोधपुर
भोपालगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विधायक में शिक्षा विभाग के आरपी भागीरथ कड़वासड़ा के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को जागरुक करते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा झंडा लहराने का आह्वान किया। इस दौरान शिक्षकों की ओर से ग्रामीणों को तिरंगे भी वितरण किए गए।
0
Report
MKMANOJ KUMAR
FollowAug 11, 2025 10:17:33Purnia, Bihar:
पुर्णिया में आज से चार दिवसीय मशाल खेल महोत्सव शुरू हो गया है। इंदिरा गांधी स्टेडियम में बिहार सरकार के खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, सदर विधायक विजय खेमका, जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने संयुक्त रूप से मशाल जलाकर और बैलून उड़ाकर इस खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसमें जिले के सभी 14 प्रखंड. के 12 सौ स्कूली छात्र छात्रा शामिल हुए । इस दौरान राजस्थानी नृत्य और संगीत के साथ कई तरह के संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं खेल में एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल , वॉलीबॉल और साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के योजनाएं चला रखी है । सरकार ने मेडल लाओ नौकरी पाओ का अवसर भी दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चे बच्चिया जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपना परचम लहराये यही उसकी शुभकामना है ।
बाइट ...लेसी सिंह, खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिहार सरकार
0
Report
PSPrashant Shukla
FollowAug 11, 2025 10:16:56Seoni, Madhya Pradesh:
दो ट्रक की भिड़ंत के बाद केबिन में फंसा ड्राइवर।
विधायक ने ट्रक में फंसे ड्राइवर को लोगो की मदद से बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल ।
सिवनी जिले के छपारा थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे 44 में छपारा बाईपास पर दो ट्रको में आपस में भिंड़त हो गई। जिसके बाद एक ट्रक का ड्रायवर केबिन में बुरी तरह से फंस गया, जिससे वह काफी देर तक तड़पता रहा। जिसके बाद घटना स्थल में लोगों की भीड़ लग गई। इसी दौरान सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन वह से जा रहे थे,तभी उन्होंने अपनी गाड़ी को रुकवाया और लोगो की मदद से ट्रक के केबिन में फंसे ट्रक ड्रायवर को काफी मशक्क्त के बाहर निकालवाया एवं इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowAug 11, 2025 10:16:35Jodhpur, Rajasthan:
* *खबरां गांव री*
जिला संवाददाता-राकेश भारद्वाज
इन्फॉर्मर-भीम राज खत्री
Mobile No-94144-40408
District-जोधपुर
Local Location-तिंवरी
@ RajTinwari
तिंवरी, जोधपुर
एंकर-तिंवरी शहर में राजकीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। रैली के दौरान बालिकाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। रैली कस्बे के प्रमुख बाजारों और गलियों से निकली। रैली के माध्यम से देश भक्ति का संदेश दिया गया। रैली को लेकर बालिकाओं में उत्साह देखा गया।
0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowAug 11, 2025 10:16:00Etawah, Uttar Pradesh:
स्लग:भाजपा नेता का बयान/इटावा/अन्नू चौरसिया/11/08/2025/09410078610
एंकरइंट्रो:- इटावा में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और इटावा पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया ने सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस पहुंचे जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है
वहीं जी मीडिया से बात करते हुए विधानसभा के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन पर कहा कि समाजवादी पार्टी का जो रवैया है वो सभी जानते है नकारात्मक सोच के आधार पर विरोध करना यूपी में सभी व्यवस्थाएं सही है जो 2027 के आने वाले चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी इसलिए समाजवादी पार्टी के अंदर बेचैनी है इसलिए कभी विधानसभा के अंदर या फिर कभी कभी बाहर विरोध करती है
जनता अखिलेश जैसे नेता को मुख्यम6 बने अखिलेश तो मुख्यमंत्री नेताजी के सरकार बनाई और उनको सौंप दी है अखिलेश अंदर कोई गुण नहीं है जो सपने में भी सरकार बना पाए 2027 में भाजपा की सरकार बनेगी
वोट चोरी के सवाल पर कहा कि विपक्ष जब हारता है तब इसी तरह का आरोप लगाते है पहले ईवीएम पर आरोप लगाते थे अब कह रहे है कि वोट चोरी हो गए लेकिन वोट चोरी कैसे हो सकते है जो फर्जी वोट है वो तो कटेंगे तुम फर्जी वोट के आधार पर सरकार बनाने का सपना देख रहे हो वो नहीं होगा और उन्हें लगता है कि सरकार नहीं बनेगी इसलिए बौखलाकर इस तरह के बयानबाजी कर रहे है।
पीडीए की पाठशाला को लेकर कहा कि अखिलेश बाबू जब मुख्यमंत्री थे तब कोई स्कूल, इंटर कालेज या फिर यूनिवर्सिटी खोली हो तो बता दे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा बनारस सीट से वोट चोरी के बयान ओर कहा कि कोर्ट चले जाए या कुछ और कर ले ।
बाइट:- रामशंकर कठेरिया - पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एव पूर्व सांसद इटावा
0
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowAug 11, 2025 10:15:400
Report
PGPiyush Gaur
FollowAug 11, 2025 10:15:24Ghaziabad, Uttar Pradesh:
गाजियाबाद में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर निगम गाजियाबाद ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस विशेष यात्रा में स्कूलों के बच्चों ने 78 फीट लंबा विशाल तिरंगा थामकर नगर निगम मुख्यालय से शहीद स्थल तक मार्च किया और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त, सभी पार्षद और निगम अधिकारी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने कहा कि "हर घर तिरंगा" अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और आगामी 15 अगस्त को सभी घरों पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
यात्रा में शामिल बच्चों के जोश और शिक्षकों के उत्साहवर्धन ने माहौल को पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर कर दिया। नगर आयुक्त ने कहा कि आजादी अनगिनत संघर्षों और बलिदानों का परिणाम है, जिसे पूरे गर्व और उत्साह के साथ मनाना चाहिए।
बाइट विक्रमादित्य सिंह मलिक नगर आयुक्त गाजियाबाद
शॉट्स
78 फीट लंबे तिरंगे के साथ यह यात्रा शहरवासियों के लिए देशभक्ति और एकता का अद्भुत संदेश लेकर निकली।
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowAug 11, 2025 10:15:18Jodhpur, Rajasthan:
खबरा गांव री
ओसियां जोधपुर
शिवजी व्यवसायी शाखा की और से आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण मेँ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, स्वयंसेवको ने ध्वज को रक्षाशुत्र बांधकर एक दूसरे को मन राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व।
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowAug 11, 2025 10:07:25Saharanpur, Uttar Pradesh:
Date.....11.8.2025
Name... Neena jain
location... saharanpur
anchor....सहारनपुर में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर एक महिला से 98 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि मीशो ऐप से खरीदी गई टी-शर्ट में एक पीस न मिलने पर जब उसने रिटर्न के लिए फोन किया, तो खुद को मीशो का कर्मचारी बताने वाले शख्स ने हेल्प डेस्क ऐप डाउनलोड करवा कर खाते से पैसे उड़ा दिए। पीड़िता ने सिटी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 1:16 बजे उसके यूनियन बैंक (कन्हैया लाल मार्केट शाखा) के खाते से 98,000 रुपए गायब हो गए। महिला ने बताया कि- मीशो ऐप से ऑनलाइन दो टी-शर्ट मंगवाई थीं। एक टी-शर्ट न मिलने पर उसने डिलीवरी बॉय से बात की। रिटर्न न होने पर उसने गूगल से मीशो का नंबर निकाला।
नंबर मिलते ही कॉल करने पर सामने वाले युवक ने खुद को मीशो का कर्मचारी बताया और कहा कि वह रिफंड कर देगा। उसने महिला से हेल्प डेस्क ऐप डाउनलोड करवाया, फिर फोन पर एक्सिबिलिटी सेटिंग ऑन करने को कहा। इसके बाद महिला के मोबाइल पर नंबर से मैसेज आया कि 5,13,158.09 रुपए डेबिट हो गए हैं।
फोन करने वाले ने महिला को भरोसा दिलाया कि सारे पैसे उसके खाते में आ गए हैं। उसने 98,000 रुपए ट्रांसफर करने को कहा। महिला ने बताए गए Paytm पर रकम भेज दी। इसके बाद महिला के खाते से 98 हजार रुपए कट गए।
महिला तुरंत यूनियन बैंक पहुंची, जहां खाता फ्रीज कर शिकायत दर्ज की गई। साइबर सेल ने जांच में पाया कि पैसे बरेली के इंडियन बैंक के एक खाते में ट्रांसफर हुए हैं। ये खाता आसिफ नाम के युवक का है, जिसमें 12 बार लेन-देन हुआ। कभी 10 हजार, कभी 5 हजार और कभी 25 हजार रुपए निकाले गए। फिलहाल खाते में 13,012 रुपए शेष हैं। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है
बाइट... व्योम बिंदल एसपी सिटी सहारनपुर
नोट... दर्ज FIR की कॉपी व्हाट्सएप पर है
1
Report
ANAJAY NATH
FollowAug 11, 2025 10:07:17Sambalpur, Odisha:
राज्य से एक और नाबालिग लड़की की आत्महत्या का मामला सामने आया है। यह दुखद घटना बरगढ़ जिले के गैइसिलट इलाके से सामने आई है। हालाँकि, आत्महत्या की घटना का रहस्य समाचार लिखे जाने तक उजागर नहीं हो सका था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरगढ़ जिले के गेसिल्ट थाना अंतर्गत फिरिंगीमाल गाँव में सोमवार सुबह एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या का प्रयास किया। 13 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने घर से कुछ दूर स्थित एक खेल के मैदान के बीचों-बीच पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में बचाया और गेसिल्ट स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालाँकि, आत्महत्या के प्रयास का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। उसतरफ पीड़िता को सम्बलपुर के बुर्ला मेडिकल मैं भर्ती कराया गया है
जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की अपनी माँ के साथ रहती है जबकि उसके पिता काम करने के लिए राज्य से बाहर गए हुए हैं।ପୁଣି ଏକ ଆତ୍ମହୁତି ଉଦ୍ୟମ |ବରଗଡ଼ ଜିଲ୍ଲା ଗାଇସିଲଟ ଥାନା ଅନ୍ତର୍ଗତ ଫିରିଙ୍ଗିମାଲ ଗ୍ରାମ ରେ ଆଜି ସୋମବାର ସକାଳେ ଜଣେ ନାବାଳିକା ଯୁବତୀ ଆତ୍ମହୁତି ଉଦ୍ୟମ କରିଛନ୍ତି| ଜଣେ ୧୩ ବର୍ଷୀୟା ନାବାଳିକା ଘରଠାରୁ ଅନତି ଦୂରରେ ରହିଥିବା ଖେଳପଡ଼ିଆ ମଝିରେ ପେଟ୍ରୋଲ ଢାଳି ଆତ୍ମହତ୍ୟା ଉଦ୍ୟମ କରିଛନ୍ତି।ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକେ ତାଙ୍କୁ ଗୁରୁତର ଅବସ୍ଥାରେ ଉଦ୍ଧାର କରି ଗାଇସିଲେଟ ସ୍ବାସ୍ଥ୍ୟ କେନ୍ଦ୍ରକୁ ନେଇ ଛନ୍ତି। ତେବେ ଆତ୍ମହତ୍ୟା ଉଦ୍ୟମର କାରଣ ଏପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଜଣାପଡ଼ିନାହିଁ। ସୁଚନାନୁଯାୟୀ, ନାବାଳିକା ଜଣକ ନିଜ ମାମୁ ଘରେ ରହୁଥିବା ବେଳେ ତାଙ୍କ ବାପା ଦାଦନ ଖଟିବାକୁ ରାଜ୍ୟ ବାହାରକୁ ଯାଇଥିବା ସ୍ଥାନିୟ ଲୋକେ କୁହନ୍ତି। Byte - ସୁନାକର,ସ୍ଥାନୀୟ ବାସିନ୍ଦା Byte - ପୀଡିତା ର ମାମୁ (tk ସବୁ ଦେଖି ଲଗାଇବେ...କାରଣ minor girl...byte/vdo ବି ଦେଖିବେ...ଝିଅ ଟିର ନାଁ ରଶ୍ମି ସେଠ )
4
Report
AKAshwani Kumar
FollowAug 11, 2025 10:06:49Bhagalpur, Bihar:
एंकर - भागलपुर जिले में गंगा का जलस्तर अब स्थिर हो गया है। संभवतः आज रात से जलस्तर घटेगा लेकिन हर तरफ परेशानियां बरकरार है और यह परेशानी अगले कुछ दिनों तक देखने को मिलेगी। गंगा का प्रभाव कई ग्रामीण सड़कों समेत नेशनल हाईवे पर भी पड़ा है। भागलपुर में एनएच 80 पर डेढ़ से 2 फीट पानी बह रहा है। एनएच 80 पर नाथनगर सुल्तानगंज के बीच जगह जगह पानी का तेजी से बहाव हो रहा है। अकबरनगर के भवनाथपुर के समीप सड़क पर पानी तेजी से बह रहा है। इस क्षेत्र में प्रशासन ने वाहनों पर प्रतिबंध लगाए हैं लेकिन वाहन चालक धड़ल्ले से बेधड़क अपने वाहनों को लेकर पानी से होकर गुजर रहे हैं। वहीं बाइक चालकों और आम लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है स्थानीय लोग 5 से 7 किलोमीटर तक पैदल आवागमन करने को विवश हैं। तो वही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के ट्रॉली में बाइक को रखकर एक तरफ से दूसरे तरफ लेकर जा रहे हैं।एनएच 80 कई हिस्सों में प्रभावित हुआ है। जलस्तर बढ़ने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त तो है ही व्यापार पर भी इसका असर पड़ा है।करोड़ों का नुकसान हो रहा है। एनएच 80 से जायजा लिया है संवाददाता अश्वनी ने....
Wt - अश्वनी कुमार, ज़ी मीडिया ,भागलपुर
Byte- राजा कुमार , स्थानीय
Byte- दिलीप चौधरी, दूध विक्रेता
Byte- शिवम कुमार, पशुपालक
2
Report
IAImran Ajij
FollowAug 11, 2025 10:06:16Bagaha, Bihar:
BIHAR DESK...
LOCATION- BAGAHA
REPORT- IMRAN AZIZ
FORMAT- AVBB VISUAL BYTE
VTR TIGER FILE
1108ZBJ_BAGA_TIGER_R
ANCHOR- बड़ी ख़बर बगहा से आ रही है जहाँ टाइगर के हमले में टाइगर ट्रैकर बुरी तरह जख्मी हों गया है। जिसके बाद घायल वनकर्मी कों रामनगर अस्पताल में भर्ती कर उपचार ज़ारी है।
दरअसल बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व जंगल से आज फ़िर एक बार बाहर निकले बाघ द्वारा गन्ना की खेत में काम कर रहें किसान पर हमला किये जाने की सूचना पर गोबर्धना रेंज की टीम में शामिल विजय उरांव औऱ अन्य कर्मी मौके पर पहुँचे थे इसी दौरान गोवर्धना वन क्षेत्र में घोडा घाट के समीप गन्ना की खेत में छिपे बाघ ने वनकर्मी विजय उरांव पर एकाएक हमला कर उसे गंभीर रूप से जख़्मी कर दिया हालांकि वनकर्मियों के सहयोग औऱ तत्परता के कारण उसकी जान बची है ।
बताया जा रहा है की VTR से भटके बाघ कों जंगल में वापस करने के दौरान यह घटना घटी है जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है औऱ ग्रामीण व किसान डरे सहमे हुए खेत से भाग खड़े हुए हैं । टाइगर ऑपरेशन में जुटे वनकर्मी पर हमला के बाद वन विभाग की टीम सकते में आ गईं है ।
इधर सूचना पर गोबर्धना रेंज की टीम गाँव में गन्ना की खेत के समीप कैंप कर रही टाइगर ट्रेकिंग में जुटी है ताकि बाघ का सफ़ल रेस्क्यू हों सकें या उसे जंगल की ओर भगा दिया जाये ।
बता दें की बाघ के हमले में वनकर्मी के गंभीर रूप से जख़्मी होने की पुष्टि उसके सहयोगी वनकर्मी राम बिनय उरांव के साथ साथ CHC रामनगर के चिकित्सा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने भी किया है लिहाजा VTR के CF डॉक्टर नेशामणी के पुरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहें हैं ।
बाइट - रामविनय उरांव, चश्मदीद वनकर्मी VTR
बाइट - डॉ. मिथिलेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, रामनगर CHC
4
Report
RKRohit Kumar
FollowAug 11, 2025 10:06:09Sheikhpura, Bihar:
शेखपुरा में गंगा की सहायक हरुहर नदी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। हरूहर नदी अपने पूरे उफान पर है ।जिसके कारण घाट कुसंभा प्रखंड के पांच पंचायत के लोग जल कैद बने है ।वही दूसरी तरह पानापुर पंचायत को जोड़ने वाले मुख्य सड़क के पुल पर तीन से चार फोटो पानी बह रहा है जिससे पानापुर पंचायत पूरी आबादी प्रखंड और प्रखंड मुख्यालय से संपर्क कट गया है। टाल क्षेत्र में हरूहर नदी के बढ़ते जलस्तर ने कैसे लोगो को जल कैदी बनने पर मजबूर किया देखिए शेखपुरा से यह खास रिपोर्ट।
VO 1 - बिहार में गंगा नदी अपने पूरे उफान पर है और जिससे बिहार के कई जिले गंगा रौद्र रूप से भयभीत हैं ।जबकि गंगा की सहायक नदी भी अपने पूरे तूफान पर है जिसके कारण स्थिति विकराल होती जा रही है।शेखपुरा जिले के घाट कुसुंभा प्रखंड में बहने वाली हर घर नदी भी गंगा की उल्टी धार से अपने तूफान पर है और लोगों को अपना रौद्र रूप दिखा रही है घाटकुम्भा प्रखंड के पांच पंचायत डीह कुसंभा,पानापुर, गगौर , माफ़ो और भदौसी पंचायत के कुल 24 गांव जल प्रलय झेल रहा है। हरुहर नदी का उल्टा पानी का धार हजारों एकड़ में लगा धान मक्का के फसल को नष्ट करते हुए सैकड़ों घरों को जलमग्न कर दिया।जिसके कारण गांव के ग्रामीण छत और ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर है।पिछले 10 दिनों से पानी में घिरे लोगों किसी तरह छत और ऊंची स्थान पर पूरे परिवार के साथ खुले आसमान में रहने को विवश है।इस दौरान तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगो को बेचैन कर रहा है।जबकि घरों में पानी भर जाने के कारण बषैली सांप बिच्छू का भी खतरा बढ़ गया है।पिछले 8 दिनों से छत पर शरण लिए ग्रामीणों ने कहा कि घर में कमर भर पानी है जिससे पूरा परिवार के साथ छत पर है।और किसी तरह प्लास्टिक सीट से उमस गर्मी और धूप के साथ बारिश से बचने की कोशिक कर रहे है।लेकिन इस दौरान खाना बनाना और पानी की समस्या बढ़ गई है।घर में चापानल पानी में डूब गया है जिससे सड़क से किसी तरह पानी लाकर पी रहे है।
वाईट - विजय कुमार - ग्रामीण
VO 2 - ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि पानी और धूप में छत पर रहने के कारण बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है वहीं मवेशियों के समक्ष चार की परेशानी बढ़ गई है मवेशी आधे पेट खाकर रहने को विवश है लेकिन जिला प्रशासन के लोग अभी तक किसी तरह के राहत सामग्री सहित हाल-चाल लेने तक नहीं पहुंच रहे हैं। जबकि घरों से निकलने के लिए नाव की मांग कर इस्तेमाल करते हैं जिससे किसी तरह दिन कट रहा है।
वाईट - कारी देवी - ग्रामीण
VO3 - पिछले 10 दिनों से जल कैद की स्थिति को लेकर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता जिला प्रशासन के द्वारा किसी तरह की सुविधा नहीं उपलब्ध कराए जाने पर काफी नाराज है सामाजिक कार्यकर्ता मनोज राम ने कहा कि जिला प्रशासन के लोग टाल क्षेत्र में घूम घूम कर सिर्फ पिकनिक मनाने जैसे पहुंचते हैं और फोटो खिंचवाकर वापस लौट जाते हैं।जबकि किसी पीड़ित परिवार से मिलना मुनासिब नहीं समझते हैं।उन्होंने कहा कि सबसे विकट स्थिति पानापुर पंचायत के लोगों की है ।घाटकुसंभा से पानापुर को जोड़ने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर बने पुल पर 4 फुट से ज्यादा पानी बह रहा है ऐसी स्थिति में पानापुर पंचायत की सभी पांच गांव की प्रखंड मुख्यालय और जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है वहां स्थिति क्या हुआ है लेकिन अधिकारी इस दिशा में कोई पहल नहीं कर रहे हैं।
वाईट - मनोज राम - स्थानीय
F/VO - आपको बता दे घाटकुसंभा प्रखंड पिछले कई दशकों से बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है।लेकिन सरकार इस क्षेत्र को जलजमाव क्षेत्र मानती है।जिसके कारण यहां के लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है।जबकि हरूहर नदी के दूसरे किनारे पर बसा लखीसराय जिला बड़हिया प्रखंड के गांव को राज्य सरकार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र की श्रेणी में रहती है।जिसके कारण वहां सामुदायिक किचन के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र को मिलने वाला सभी तरह के राहत और बचाव कार्य चलाए जाते हैं। जबकि हरूहर के दूसरे किनारे पर बसा शेखपुरा जिला के गांव जल जमाव की श्रेणी में है । जिसके कारण यहां किसी तरह के राहत बचाव के साथ अन्य सुविधा नहीं दी जाती है ।सरकार के इस दोहरे मापदंड को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष देखा जा रहा है।
3
Report
ANAJAY NATH
FollowAug 11, 2025 10:05:25Sambalpur, Odisha:
ପୁଣି ଏକ ଆତ୍ମହୁତି ଉଦ୍ୟମ |ବରଗଡ଼ ଜିଲ୍ଲା ଗାଇସିଲଟ ଥାନା ଅନ୍ତର୍ଗତ ଫିରିଙ୍ଗିମାଲ ଗ୍ରାମ ରେ ଆଜି ସୋମବାର ସକାଳେ ଜଣେ ନାବାଳିକା ଯୁବତୀ ଆତ୍ମହୁତି ଉଦ୍ୟମ କରିଛନ୍ତି| ଜଣେ ୧୩ ବର୍ଷୀୟା ନାବାଳିକା ଘରଠାରୁ ଅନତି ଦୂରରେ ରହିଥିବା ଖେଳପଡ଼ିଆ ମଝିରେ ପେଟ୍ରୋଲ ଢାଳି ଆତ୍ମହତ୍ୟା ଉଦ୍ୟମ କରିଛନ୍ତି।ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକେ ତାଙ୍କୁ ଗୁରୁତର ଅବସ୍ଥାରେ ଉଦ୍ଧାର କରି ଗାଇସିଲେଟ ସ୍ବାସ୍ଥ୍ୟ କେନ୍ଦ୍ରକୁ ନେଇ ଛନ୍ତି। ତେବେ ଆତ୍ମହତ୍ୟା ଉଦ୍ୟମର କାରଣ ଏପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଜଣାପଡ଼ିନାହିଁ। ସୁଚନାନୁଯାୟୀ, ନାବାଳିକା ଜଣକ ନିଜ ମାମୁ ଘରେ ରହୁଥିବା ବେଳେ ତାଙ୍କ ବାପା ଦାଦନ ଖଟିବାକୁ ରାଜ୍ୟ ବାହାରକୁ ଯାଇଥିବା ସ୍ଥାନିୟ ଲୋକେ କୁହନ୍ତି।
Byte - ସୁନାକର,ସ୍ଥାନୀୟ ବାସିନ୍ଦା
Byte - ପୀଡିତା ର ମାମୁ
(tk ସବୁ ଦେଖି ଲଗାଇବେ...କାରଣ minor girl...byte/vdo ବି ଦେଖିବେ...ଝିଅ ଟିର ନାଁ ରଶ୍ମି ସେଠ )
2
Report