Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalore343001

जालोर में बारिश का येलो अलर्ट: क्या मौसम में बदलाव आ रहा है?

HBHeeralal Bhati
Jul 18, 2025 11:01:33
Jalore, Rajasthan
जालोर में सुबह से हल्की बूंदाबांदी व रिमझिम बारिश का दौर जारी है। रात में हल्की बूंदाबांदी के साथ 3 एमएम बारिश हुई। सुबह से धूप नहीं खिलने के साथ मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जालोर में गुरुवार की रात को हल्की बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार को सुबह करीब 10.30 बजे के आसपास हल्की बारिश हुई। धूप नहीं खिलने के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। रात भर में जालोर में 3, आहोर में 4 व सायला में 2 एमएम बारिश हुई। जालोर में बारिश नहीं होने से बुधवार के मुकाबले गुरुवार को तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। कल दिन का तापमान 33.4 डिग्री और रात का तापमान 27.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि आगामी दो दिन रिमझिम तो कई हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top