Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Moradabad244001

यशवीर महाराज का मुरादाबाद दौरा, भगवा पटाकों की धूम!

ASAkash Sharma
Jul 26, 2025 06:19:16
Fazalpur, Uttar Pradesh
Big Breaking..... Exclusive. 1st on Zee. मुरादाबाद पहुंचे यशवीर महाराज, कावड़ मार्गो पर पड़ने वाले रेडी पटरियों औऱ दुकानों पर लगाएंगे भगवा पटाके एवं स्टिकर। यशवीर महाराज के साथ बड़ी संख्या मे हिन्दू संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मौजूद।
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASASHISH SHRIVAS
Jul 26, 2025 15:03:59
Raebareli, Uttar Pradesh:
बालाघाट प्रताप सिंह ने बताया कि जर्ज़र भवनों में अब स्कूल नहीं चलेंगे... जरूरत पड़ने पर किराए के भवन में कक्षाएं संचालित की जाएंगी। स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं, रास्तों और भवनों की स्थिति को लेकर भी बैठक में समीक्षा की गई। मंत्री ने दावा किया कि कोई भी सरकारी स्कूल शिक्षकविहीन नहीं है, जहां आवश्यकता है वहां अतिथि शिक्षकों को लगाया गया है। लेकिन विभाग बड़ा है, इसलिए स्थायी भर्ती जरूरी है। साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाने की बात कही। बाइट - उदय प्रताप सिंह स्कूल शिक्षा मंत्री ।
0
Report
NJNEENA JAIN
Jul 26, 2025 15:03:50
Saharanpur, Uttar Pradesh:
date....26.7.2025 Name...Neena jain location... saharanpur anchor....सहारनपुर पुलिस ने हनीट्रैप गैंग ग्रुप का किया खुलासा महिला सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार। सहारनपुर जिले से एक बार फिर हनीट्रैप का मामला आया सामने पुलिस ने गैंग का किया खुलासा महिला सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार, महिला के साथ व्यक्ति की वीडियो बनाकर 10 लख रुपए की कर रहे थे मांग। सहारनपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जिसमें हनीट्रैप गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी देहात सागर जैन के निर्देशन में फतेहपुर पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। हनीट्रैप गिरोह ने दतौली मुगल गांव निवासी आरिफ अली को अपना शिकार बनाया था। गिरोह ने आरिफ अली को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये की नगदी और जमीन का एग्रीमेंट करा लिया था। इसके बाद भी पीड़ित को डराया-धमकाया जा रहा था। पीड़ित आरिफ अली ने एसएसपी के पास न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर फतेहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हनीट्रैप गिरोह में शामिल शातिर महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1 लाख 48 हजार रुपये, दो मोबाइल और एक बैग बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ इस हनीट्रैप गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। एसपी देहात सागर जैन के निर्देशन में फतेहपुर पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से हनीट्रैप गिरोह के अन्य सदस्यों में भी खौफ पैदा होती है। फतेहपुर पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित आरिफ अली को न्याय मिला है। बाइट - मनोज यादव, सीओ सदर सहारनपुर
0
Report
BSBhanu Sharma
Jul 26, 2025 15:03:41
Dholpur, Rajasthan:
धौलपुर के जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने लंबित मामलों के जल्द निपटारे के दिए निर्देश। धौलपुर के जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पदभार संभालने के बाद अपनी पहली अपराध गोष्ठी आयोजित की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में एसपी सांगवान ने सभी अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया और उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने थानावार कानून व्यवस्था की समीक्षा की और लंबित प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी ने इस वर्ष की पुलिस प्राथमिकताओं पर चर्चा की। उन्होंने पुलिस मुख्यालय और रेंज स्तर से चलाए जा रहे विशेष अभियानों पर फोकस करने को कहा। आईटीएसएसओ संबंधी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में वांछित और इनामी अपराधियों की धरपकड़ तेज करने पर जोर दिया गया। सड़क दुर्घटनाओं की आईआरएडी में एंट्री करने और थानों में दर्ज प्रकरणों की त्वरित अनुसंधान पर भी चर्चा हुई। एसपी सांगवान ने संगठित अपराधों, अवैध हथियार, अवैध शराब और अवैध खनन पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पॉक्सो सहित महिला अपराध और दलित उत्पीड़न के मामलों में विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी कमलकुमार जांगिड़ सहित सभी वृत्ताधिकारी और थानाधिकारी मौजूद रहे।
0
Report
HGHarish Gupta
Jul 26, 2025 15:03:27
Chhatarpur, Madhya Pradesh:
ब्रेकिंग न्यूज़ छतरपुर - 25 वर्षीय PHd की छात्रा ने की आत्महत्या युवक द्वारा प्रताड़ना से तंग आकर उठाया कदम पुलिस चौकी के सामने शव को रखकर धरने पर बैठे परिजन छात्रा को युवक करता था फोन पर अश्लील हरकत और मानसिक प्रताड़ित परिवार ने पुलिस को कई बार दिए युवक के खिलाफ शिकायती आवेदन पुलिस ने मामले में नही दिखाई गंभीरता घटना से आहत होकर परिजनों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन बकस्वाहा थाना क्षेत्र के बम्होरी गांव की घटना बाईट - सुनील कुमार जैन, परिजन
0
Report
SPSatya Prakash
Jul 26, 2025 15:03:18
Raipur, Chhattisgarh:
भाजपा से निष्काषित किए जा सकते हैं रवि भगत. भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष हैं रवि भगत. भगत को कारण बताओ नोटिस जारी. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जारी किया नोटिस. रवि भगत के खिलाफ अनुशासनहीनता का मामला. सोशल मीडिया पर लगातार सरकार और भाजपा नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप. 7 दिन के भीतर संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर निष्काषन की होगी कार्रवाई.....
0
Report
RNRandhir Nidhi
Jul 26, 2025 15:02:27
Gumla, Jharkhand:
*गुमला के बसिया में मंत्री चमरा लिंडा ने किया पौधारोपण और साइकिल वितरण, बच्चों को दी शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण की सीख* गुमला - अनुसूचित जनजाति, जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा शनिवार को बसिया प्रखंड के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पौधारोपण और साइकिल वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और छात्रों को शिक्षा, खेल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और दीप प्रज्वलन से हुई, जहां छात्रों ने स्वागत गीत और पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी। मंत्री लिंडा ने कहा कि गुमला जिला खेल के क्षेत्र में राज्य और देश का नाम रौशन कर रहा है। उन्होंने खेल मैदान निर्माण और दसवीं-बारहवीं के बाद कोचिंग की सुविधा शुरू करने की भी घोषणा की। "वृक्ष जीवनदाता हैं", यह संदेश देते हुए उन्होंने पौधा लगाकर सभी को हर साल एक वृक्ष लगाने की अपील की। स्कूल ड्रॉपआउट रोकने की दिशा में बच्चों को साइकिल वितरित की गई, जिसे मंत्री ने खुद चला कर गुणवत्ता भी परखी। बीआईटी सिंदरी में चयनित छात्र सुधीर उरांव को सम्मानित किया गया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की बात कही, वहीं सिसई विधायक जिगा होरो और विभागीय सचिव कृपानंद झा ने भी विद्यालय की सराहना की। कार्यक्रम में जिले के कई पदाधिकारी, शिक्षक और छात्र मौजूद रहे। वाइट - 1चमरा लिंडा मंत्री झारखंड सरकार 2 कृपानंद झा सचिव कल्याण विभाग झारखंड 3 जिगा सुसारण होरो विधायक सिसई 4 प्रेरणा दीक्षित डीसी गुमला
0
Report
RNRandhir Nidhi
Jul 26, 2025 15:02:18
Gumla, Jharkhand:
*भरनो में कारगिल विजय दिवस पर शहीद विश्राम मुंडा को श्रद्धांजलि, परिजनों को किया गया सम्मानित* गुमला - भरनो प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। नवाटोली गांव के शहीद विश्राम मुंडा को विशेष रूप से याद करते हुए उनकी बहु संजू मुंडा को बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बीडीओ ने कहा कि देश सेवा सर्वोपरि है और शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने आश्वस्त किया कि शहीद परिवार को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा। इस मौके पर अधिकारियों व कर्मियों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम में सीआई शाहिद अनवर, सीडीपीओ नीलम केरकेट्टा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वाइट - अरुण कुमार सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी भरनो (गुमला)
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Jul 26, 2025 15:02:10
Sikar, Rajasthan:
सीकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जिले के मंडावरा में आएंगे रविवार को मुख्यमंत्री शर्मा के आगमन की तैयारियों को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच ने ली बैठक मुख्यमंत्री के पौधारोपण व सभास्थल आगमन पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे - प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच मुख्यमंत्री शर्मा का वन महोत्सव में भाजपा कार्यकर्ता करेंगे ऐतिहासिक स्वागत - जिलाध्यक्ष बाटड़ एंकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को जिले के धोद विधानसभा के मंडावरा गांव में आएंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल रविवार को सीकर जिले के धोद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मंडावरा आएंगे। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर से दोपहर 1:55 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2:20 बजे हेलीपैड मंडावरा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलीपैड मंडावरा से 2: 25 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 2:30 बजे ग्राम मंडावरा धोद पहुंचेंगे जहां एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं वन महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंडावरा धोद से 3:35 बजे हेलीकॉप्टर से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। वे हरियालो राजस्थान एवं वन व पर्यावरण अभियान में एक साथ 11 हजार पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने शनिवार को भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की अहम बैठक ली। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, धोद विधायक गोरधन वर्मा, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, केडी बाबर, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, विष्णु चेतानी व इंद्रा चौधरी, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, श्रवण चौधरी, गजानंद कुमावत, दिनेश जोशी, वन व पर्यावरण अभियान के जिला सहसंयोजक नीलम मिश्रा, नंदकिशोर सैनी व गोविंद बिजारणियां, प्रधान शंकरलाल यादव, भीलवाड़ा के पूर्व जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा आदि मंचस्थ रहे। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी बैठक में बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि राजस्थान में शुरू हो रहे वन महोत्सव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीकर आएंगे। वे धोद विधानसभा के मंडावरा गांव में दोपहर 12.15 बजे पौधारोपण स्थल पर पधारेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए होने वाले पौधारोपण में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि वे सर्वाधिक संख्या में पौधारोपण में भाग लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार के ऐतिहासिक कार्यों को जनता के बीच रखें। कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार के कार्यकाल में शानदार कार्य हुए हैं। कहा कि इतने काम पूर्ववर्ती सरकारों में कभी नहीं हुए। बैठक में जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन पर सीकर की आठों विधानसभाओं से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इसके लिए जो भी जिम्मेदारी जिसे मिले वो पूर्ण निष्ठा के साथ तैयारी में लगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रत्येक विधानसभा से तीन हजार की संख्या से भी अधिक कार्यकर्ता पौधारोपण व सभा में पहुंचेंगे। तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन पर ऐतिहासिक संख्या में कार्यकर्ता पौधारोपण व सभा स्थल पर पहुंचें इसकी जिम्मेदारी हम सभी की बनती है। जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि इस दौरान जिला महामंत्री राजेश रोलन, रामावतार रूंथला, पूर्णमल गुर्जर, नेमीचंद कुमावत, बनवारी यादव, जितेंद्र सिंह कारंगा, अजय खर्रा, प्रभुसिंह सेवद, सुमन वर्मा, श्रीहरि बियाणी, बाबुसिंह बाजौर, तेजप्रकाश सैनी, मूलचंद रणवां, भंवरप्रकाश शर्मा, मंजू वर्मा, बलदेव सिंह खंडेला, गोविंदराम बिजारणियां, राजकुमार महला, गिरीश प्रधान, सुरेश फागलवा, विष्णु काबरा, सरोज कड़वासरा, रामप्रसाद मिश्रा, शिवदयाल धाबाई, बाबुलाल हल्दुनिया, अनिता शर्मा, सुरेश सैनी, अशोक चौधरी, इंद्र शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, मनोहरलाल सैनी, गोकुल माथुर, नरेंद्र कौशिक, सजन सिंह निर्वाण, शारदा काबरा, सजन सैनी, महेंद्र जोशी, हीरालाल कुमावत, डॉ. बीएल रणवां, जगदीश कुमावत, भंवरी खोखर, महेश खोखर, कंचन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
0
Report
DSDevendra Singh
Jul 26, 2025 15:02:01
Bharatpur, Rajasthan:
एंकर--डीग जिले की नगर विधानसभा सीट से विधायक व राजस्थान सरकार में गृह राज्य मंत्री का जिम्मा सम्भाल रहे जवाहर सिंह बेढंम ने आज नगर विधानसभा के लोगो को बड़ी सौगात दी है। नगर विधानसभा में मंत्री के प्रयासों से सड़कों का जाल बिछ रहा है इसी कड़ी में मंत्री बेढंम ने आज नगर विधानसभा के खोहवाटी इलाके में करोड़ो रूपये की लागत से बनने वाली 11 बड़ी सड़कों के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ा जन सैलाब उमड़ा। लोगों ने जेसीबी से फूल वर्षा कर मंत्री का विकास कार्यो के लिए आभार जताया और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जिंदाबाद ,मंत्री जवाहर सिंह बेढंम और बीजेपी जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। मंत्री बेढंम ने आज 9741.28 लाख की लागत से बनाई जा रही 78 किलोमीटर लंबी 11 बड़ी सड़को का शिलान्यास व लोकार्पण किया। साथ ही मंत्री बेढंम ने इस मौके पर 19 करोड़ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले श्री देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालय पसोपा का शिलान्यास भी किया। मंत्री बेढंम द्वारा नगर विधानसभा में कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर लोगों ने कहा कि नगर विधानसभा में भी अब विकास का पहिया घूम रहा है। गृह राज्य मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद कर नगर में हो रहे विकास कार्यों के बारे में पूछा तो लोगों ने खुशी एवं संतुष्टि जाहिर की। क्षेत्र में बालिकाओं की शिक्षा में सुधार, सुरक्षा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए गृह राज्य मंत्री द्वारा ₹ 19 करोड़ रुपए की लागत से श्री देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालय पसोपा का शिलान्यास किया गया। बेढ़म ने कहा कि यह विद्यालय बालिकाओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करते के साथ ही उन्हें सुरक्षित वातावरण में रहने और सीखने की सुविधा सुनिश्चित करेगा तथा सामाजिक-आर्थिक बाधाओं को दूर करने में लाभदायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालय बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे, जिससे उनकी साक्षरता दर में ओर अधिक वृद्धि होगी एवं वे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बेहतर रूप से तैयार होंगी। इस अवसर पर बेढ़म द्वारा परमदरा, सेऊ, खोह, चुल्हैरा, अढावली तिराहा, पसोपा, घमूडकी, बासबुर्जा, पालका, बैरु, दौराला एवं भावली गांव का भ्रमण कर 11 सड़क मार्गों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। इनमें परमदरा से गुहाना तक 2 किलोमीटर लंबी सड़क मार्ग,1 किमी सम्पर्क सडक चुल्हेरा में, डीग- सीकरी रोड से पहलवाडा तक 3.53 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास व लोकार्पण शामिल है। बजट घोषणा के तहत 2130 लाख रुपए की लागत से खोह से बरसाना (उत्तर प्रदेश की सीमा तक) वाया सेऊ, धमारी, नाहराचैथ 15 किलोमीटर लंबी सड़क, 18.95 करोड़ रुपए की लागत से श्री देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय पसोपा, 5100 लाख रुपए की लागत से पान्हौरी से बासबुर्जा बाया ककडा, पाडला, पाटका, बेरू, खेस्ती एवं फूटाकी तक 42 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। वही मिसिंग लिंक योजना के तहत 184.14 लाख रुपए की लागत से खोह से अढावली तिराहा तक 5 किलोमीटर लंबी सड़क, 74 लाख रुपए की लागत से इमलारी से पालका तक 2 किलोमीटर लंबी सड़क, 72 लाख रुपए की लागत से पालका से पटवन बिहार तक 2 किलोमीटर लंबी सड़क एवं मिसिंग लिंक योजना में 112.40 लाख रुपए की लागत से दौराला से पक्की तक 3 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। मिसिंग लिंक नाॅनपैचेवल के तहत 19 लाख रुपए की लागत से बूडली रोड से घमूडकी तक 1 किलोमीटर लंबी सड़क एवं एडिशनल एसआर टू रोड योजना में 15 लाख रुपए की लागत से सीसी कार्य भावली .30 किलोमीटर का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। बाईट--जवाहर सिंह बेढंम मंत्री ।
0
Report
ACAshish Chaturvedi
Jul 26, 2025 15:01:54
Karauli, Rajasthan:
शांति और सुरक्षा के संदेश के साथ करौली पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - हरियाली तीज और आगामी त्योहारों को लेकर करौली पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। इसी कड़ी में शहर में शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को करौली कोतवाली पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च करौली कोतवाली से शुरू होकर हिंडौन दरवाजा, चौधरी पाडा, फूटकोटा, मदन मोहन मंदिर, सदर बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान डीएसपी अनुज शुभम, थाना अधिकारी अध्यात्म गौतम समेत शहर चौकी, डीएसबी शाखा और अन्य पुलिस जवान मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के दौरान दुकानदारों और आमजन को यातायात व्यवस्था में सहयोग की समझाइश की गई। डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि हरियाली तीज के अवसर पर रविवार को कस्बा करौली में दोपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और त्यौहार शांतिपूर्वक तरीके से मनाया जा सके। उन्होंने अपील की कि शहरवासी, दुकानदार और बाहर से आने वाले श्रद्धालु पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे त्योहारों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी को सुरक्षा व सुविधा मिल सके।   बाइट - अनुज शुभम , डीएसपी करौली आशीष चतुर्वेदी 8769912378
0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Jul 26, 2025 15:01:34
Banka, Bihar:
Script Bihar desk-9931437813 Birendra banka-26-7-25 Slug-Accident-1 Anchor-बांका मे बस के धक्के से स्कूटी सवार शिक्षिका पति की मौत  Vo-घटना जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र तरपतिया केफेटेरिया धर्मशाला के पास कटोरिया - देवघर मुख्य मार्ग पर शनिवार को यात्री बस के धक्के से स्कूटी सवार एक शिक्षिका पति की मौत हो गई। जबकि घटना में शिक्षिका गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई। मृतक चांदन थाना अंतर्गत बाजार के गांधी चौक निवासी रविन्द्र मंडल बताया गया है। जबकि जख्मी शिक्षिका हेमंती साह, चांदन प्रखंड के दक्षिणी कसवावसीला पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हृदयडीह की प्रधानाध्यापिका है।  जानकारी के अनुसार शिक्षिका हेमंती साह अपने विद्यालय से स्कूटी से पति रविंद्र मंडल के साथ घर लौट रही थीं। स्कूटी उनके पति चला रहे थे। इसी दौरान तरपतिया के पास सुल्तानगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक यात्री पवन बस ने पीछे से स्कूटी में धक्का मार दिया। जिससे दोनों गिरकर गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए।  Vo-स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी दोनों को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर बिनोद कुमार द्वारा जांच कर शिक्षिका के पति रविन्द्र मंडल को मृत घोषित कर दिया। जबकि जख्मी शिक्षिका का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के बाद बस चालक एवं खलासी मौके पर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। कटोरिया पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया। वहीं बस को कब्जे में लेकर थाना लाया गया। इधर, घटना की सूचना पर चांदन प्रमुख रवीश कुमार रेफरल अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाया। फिलहाल इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं कटोरिया पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।मृतक को एक पुत्र एक पुत्री है जिसमें पुत्री की विवाह हो गई है और पुत्र सूरत में जाॅव कर रहे हैं। Byite-Rahgir Report-Birendra banka
0
Report
SSSwapnil Sonal
Jul 26, 2025 15:01:23
Patna, Bihar:
swapnil. Patna, Bihar 26 July 2025 **"बिहार में कानून नहीं, गुंडों का राज है" – प्रेम चंद्र मिश्रा का प्रशासन पर तीखा हमला** बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस के पूर्व एमएलसी प्रेम चंद्र मिश्रा ने राज्य सरकार और प्रशासन पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री स्वयं गृह मंत्री हों और फिर भी राज्य में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम न लें, तो यह प्रशासन की विफलता का साफ प्रमाण है। मिश्रा ने कहा, *“यहाँ कानून का राज है ही नहीं। अपराधियों में प्रशासन का जो डर होना चाहिए, वह बिल्कुल नहीं है।* सरकारी एंबुलेंस में दुष्कर्म की हालिया घटना का हवाला देते हुए मिश्रा ने सवाल उठाया कि जब शासन की संपत्तियों का भी अपराध के लिए इस्तेमाल हो रहा है, तो आम जनता कैसे सुरक्षित महसूस करेगी? उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में *“अपराधियों का राज”* और *“गुंडा राज”* चल रहा है, जिसकी वजह से आम लोग डरे और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रेम चंद्र मिश्रा ने यह भी दावा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो मात्र **24 घंटे** के अंदर अपराधों पर काबू पा लिया जाएगा। उन्होंने वादा किया कि प्रभावी अधिकारियों की तैनाती की जाएगी, अपराधियों को जेल में डाला जाएगा और कानून व्यवस्था को पटरी पर लाया जाएगा। Bite प्रेमचंद मिश्रा वरिष्ठ नेता कांग्रेस
0
Report
MKManitosh Kumar
Jul 26, 2025 15:01:19
Muzaffarpur, Bihar:
Desk - Bihar Location - Muzaffarpur Reporter - Manitosh Kumar Slug- तीसरी सोमवारी को लेकर मुजफ्फरपुर पहुँचने लगे काँवरिया, छोटे छोटे बच्चों को लेकर पहलेजा से पैदल चल कर बाबा भक्त पहुंचे मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ धाम Anchor - सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर पहलेजा से इस बार लाखों की संख्या काँवरिया जल लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुँचने लगे हैं, इस बार करीब 4 लाख से अधिक कांवरिया जलाभिषेक करेंगे, इसको लेकर आज से ही कांवारियों का आना शुरू हो गया हैं. हर उम्र वर्ग के श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं. सभी रविवार की देर रात 12 बजे के बाद जलाभिषेक करेंगे. श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा हैं, मुजफ्फरपुर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि करीब 14-15 घंटे से लगातार पैदल चलकर बाबा के दरबार जा रहे हैं. वहीं एक श्रद्धालु ने कहा की मन्नत पूरी होने पर अपने अपने छोटे छोटे बच्चों को लेकर जलाभिषेक करने पहुंचे हैं तो ऐसे ऐसे कई भक्त हैं जो मन्नत पूरी होने कंधे पर कांवर और गोद में बच्चे को लेकर बाबा गरीब नाथ के दरबार पहुंच रहे हैं. इस बार भिड़ ऐसा है कि मुजफ्फरपुर पटना फोर लेन पर कांवरियों का तांता लगा हुआ है और जैसे-जैसे बाबा गरीब नाथ धाम पहुंच रहे हैं वैसे-वैसे कांवरियों में जोश दिखाने लगा है. WT - कांवरिया पथ पर कांवरियों से बातचीत की हमारे संवाददाता मणितोष कुमार *इनपुट - मणितोष कुमार*
0
Report
RMRam Mehta
Jul 26, 2025 15:01:06
Natai, Rajasthan:
बफ्रेंड्स महिला क्लब की महिलाओं ने मनाया सावन लहरिया उत्सव सावन के गीतों पर किया डांस परंपरागत राजस्थानी गीतों पर थिरकी महिलाएं बारां....... फ्रेंड्स महिला क्लब की (संस्थापिका) अध्यक्ष सपना गोयल के सयुक्त में महिलाओ द्वारा सावन के महीने में लहरिया उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया सपना गोयल ने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार, सावन के महीने में जगत जननी माता पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने के लिए सोमवार के व्रत रखे थे और उन्होंने इसी महीने में घोर तपस्या भी की थी इस तपस्या के कारण
0
Report
SASHAKIL AHMAD
Jul 26, 2025 15:00:30
Agra, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट :- सैय्यद शकील आगरा जमीयत या किसी भी दूसरे मुस्लिम संगठन की बाइट चाहिए. कोर्ट ने कहा है कि आप भारत की समस्याएं उठाएं. आपको गाजा ही क्यों दिखता है - bite :- हाजी मोहम्मद जावेद bite :- हाजी शरीफ उस्मानी bite :- ज़ैनुल आब्दीन
0
Report
Advertisement
Back to top