Back
सांप के काटने के बाद महिला की मौत, अंधविश्वास बना वजह!
Bahraich, Uttar Pradesh
रिपोर्ट/राजीव शर्मा/बहराइच/
बहराइच. सर्पदंश से महिला की मौत,,सांप कटने के बाद घंटों बैठा रहा महिला के पास,,
ख़बर बहराइच से है..जहां घर में फर्श पर सो रही महिला को सांप ने डस लिया। सांप काटने के बाद तकरीबन दो घंटे तक मृत महिला के आसपास बैठा रहा। परिजनों ने पहले झाड़ फूंक के चक्कर में फंसे रहे। जब महिला की हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में परिवार के लोग इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाएं। मेडिकल कॉलेज ने इलाज के लिए महिला को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला थाना बौण्डी इलाके का है.जहाँ के नंदवल गांव निवासी विवेक की 28 वर्सीय पत्नी क्षमा कमरे में फर्श पर सोई हुई थी। इसी दौरान फर्श पर सोते समय महिला को सांप ने डस लिया। और कमरे में बेड के नीचे बैठ गया। सांप के डसते ही महिला चिल्लाई और परिवार के लोगों को बताया और सांप के बेड के नीचे बैठे होने की बात बताई। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए ले जाने के बजाय अंधविश्वास में डूब गए। और झाड़-फूंक कराने में लग गए। झाड़ फूंक करने वाले बाबाओं ने सांप का जहर मंत्रो से बांधने और महिला को सुबह तक ठीक होने की बात कही। काफी देर बाद महिला की हालत बिगड़ी परिजनों ने इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां हालत गंभीर होने पर महिला को इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के रिश्तेदार ने बताया कि महिला रात में छत पर सोई हुई थी। अचानक बारिश होने लगी। जिससे वह नीचे आकर कमरे के फर्श पर लेट गई। अचानक महिला को सांप ने काट लिया महिला ने परिजनों को बताया। परिजनों ने समय से इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय अंधविश्वास में खोकर मंत्रों से इलाज कराने के लिए झाड़-फूंक कराने लगे। झाड़ फूंक कराने के चलते महिला की हालत बिगड़ी तो मेडिकल कॉलेज लेकर आए। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जहर शरीर में फैल गया था। समय से इलाज न होने पर महिला की मौत हो गई।
*बाइट - विवेक*
*(मृत महिला का पति)*
*बाइट - अनूप कुमार गौड़*
*(मृत महिला का रिश्तेदार)*
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement