icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
301001
SKSwadesh Kapil19 Jul 2025, 03:00 pm

क्या संविधान की सुरक्षा के लिए राजस्थान की जनता उठेगी? जानें डोटासरा का बयान!

Alwar, Rajasthan:एंकर ,विजुअल ,बाइट राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आज संविधान खतरे में हैं. बीजेपी के कारण देश के जिस तरीके से हालत चल रहे हैं. यह चुनाव, लोकतंत्र ,संविधान, समानता अखंडता को खत्म करना चाहते हैं. यह सत्ता के लालची हैं. इन्हें देश से कोई मतलब नहीं है. उन्होंने यह बात आज अलवर में कांग्रेस द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में देश के सामने भारतीय जनता पार्टी ने बड़े-बड़े वादे किए थे. 11 साल हो गए, नरेंद्र मोदी तीन बार प्रधानमंत्री बन गए. काला धन लाने की बात की गई भ्रष्टाचार खत्म करने की बात की गई. किसानों की आदमी दुगना करने की बात की गई. पाक को आंख दिखाने की बात की गई. आतंकवाद को खत्म करने की बात की गई. युवाओं को रोजगार देने की बात की गई. लेकिन सब इन पर कुछ नहीं हुआ. सब झूठ आडंबर था. एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. प्रधानमंत्री 80 देश में अब तक भ्रमण कर चुके हैं .ऑपरेशन सिंदूर के मामले में किसी भी देश ने भारत का पक्ष नहीं लिया. उन्होंने कहा कि सरकार का कोई भी मिशन जब चलता है. तो उसका मकसद होता है. और मकसद में कामयाब होने के बाद ही वह खत्म होता है. फिर क्यों सीज फायर किया गया. उन्होंने कहा कि एक भी आतंकवादी नहीं पकड़ा गया. 26 पर्यटक मारे गए. उसमें शामिल एक भी आतंकवादी नहीं पकड़ा गया. अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी को अब तक भारत नहीं लाया जा सका. अमेरिका के राष्ट्रपति कह रहे हैं कि सीज फायर मैने कराया है. व्यापार की बातें हो रही हैं.उन्होंने प्रधानमंत्री पर आक्षेप लगाए की व्यापार के लिए प्रधानमंत्री नहीं बनाए गए हैं. देश के लिए प्रधानमंत्री बनाए गए हैं. देश में अदानी और अंबानी जो चाह रहे हैं वही हो रहा है. देश की जनता पूरी तरह त्रस्त है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर भी उन्होंने सीधा हमला बोलते हुए कहा की जब भी चुनाव होते हैं. वहां के नेता का एक विजन होता है. इनका कोई विजन नहीं है.राजस्थान की जनता के साथ धोखा किया .अगर पहले पता होता कि भजनलाल मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे तो राजस्थान की जनता उनसे पूछता कि उनका विजन क्या है.सीधे वोटिंग कराई जनता को विजन का पता नहीं चला पर्ची दिल्ली से आई. पर्ची से वह मुख्यमंत्री बने,वह पर्ची वैसी ही है. कोई काम नहीं हो रहा. अपने विवेक से कोई कार्य नहीं करते हैं ना कोई निर्णय लेते हैं.दिल्ली से पर्ची आ जाती है तो काम कर लेते हैं.प्रधानमंत्री ज्यादातर समय विदेश में रहते हैं.केंद्रीय गृहमंत्री और कामों में लगे रहते हैं .यहां कोई पर्ची नहीं आ रही. इसलिए राजस्थान में कोई काम नहीं हो रहा. 3500 करोड रुपए सड़कों के ठेकेदारों के बकाया चल रहे हैं.उनका भुगतान नहीं हो रहा.उन्होंने आईएएस अधिकारी और वित्त सचिव रहे अखिल अरोड़ा का जिक्र करते हुए कहा कि अखिल अरोड़ा को वहां से हटा दिया गया. वह अधिकारी जुगाड़ कर कर इधर से उधर किसी के भुगतान को नहीं रुकने देता था. अब हालत खराब हो गए हैं. लगातार शिकायतें मिल रही हैं. कोई विधायक पुलिस अधिकारी का पैर पकड़ रहा है. कोई विधायक इंस्पेक्टर की कुर्सी पर बैठ रहा है.सीएमओ में धक्का मुक्की हो रही है. यह सब क्या है. राजस्थान में हालत खराब हुए पड़े हैं. उन्होंने कहा कि यहां पर्ची से काम होते हैं. सड़के टूटी पड़ी हैं. उन्होंने कहा कि सीकर से मुझे आने में 7 घंटे लगे, जबकि 3 घंटे लगे चाहिए थे.सड़के खराब हैं. अतिवृष्टि के कारण राजस्थान की जनता परेशान है. मुख्यमंत्री का कोई ट्वीट नहीं आ रहा.बड़े अधिकारी सिर्फ रिसिप्ट डिस्पैच के बाबू बने हुए हैं.उन्होंने कहा कि संविधान में साफ लिखा है कि समय पर विधानसभा पंचायत और नगरीय निकाय के चुनाव होंगे. एक देश एक चुनाव की बातें करते हैं. कभी उसे पर विचार नहीं हुआ ना कभी बहस हुई. संविधान का उल्लंघन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री को इस मामले में सोचना चाहिए. कि लोकतंत्र में ताकत दी है आजादी दी है उसे यह खत्म करना चाहते हैं.देश खतरे में हैं. संविधान निर्माण के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि आरएसएस हमेशा बाबा साहब का पुतला जलती थी.संविधान के प्रति जलाती थी. समानता और अखंडता को खत्म करना चाहती है. संविधान बाबा साहब ने ही बनाया है. और कांग्रेस ने संविधान को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असफल कर दिया. क्योंकि पूरी तरह सत्ता में नहीं आने के कारण उनके मंसूबे धरे रह गए. उन्होंने कहा कि अब जनता समझ चुकी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में यात्राएं की गई संगठनों के बारे में चर्चाएं की जा रही है. अब मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे. सरिस्का की क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट सी टी एच को लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव पर तंज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बिना पर्ची के कोई काम नहीं करते. भूपेंद्र यादव की बाउंड्री खिसकाने की पर्ची आ जाती है. या कोई केंद्रीय नेताओं की पर्ची आ जाती है. उसके अनुसार काम करते हैं.उन्होंने कहा कि जनता भगवान होती है. जो जनता सर आंखों पर बैठाती है वह सड़क पर भी लाने पर देर नहीं करती. बाइट__गोविन्द सिंह डोटासरा
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

EWS आरक्षण: राजस्थान मॉडल पूरे देश में लागू करने की मांग तेज

Tonk, Rajasthan:टोंक EWS आरक्षण में संशोधन की मांग तेज, धर्मेंद्र राठौड़ बोले—राजस्थान मॉडल पूरे देश में हो लागू एंकर..आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) आरक्षण की पात्रता शर्तों में संशोधन की मांग को लेकर टोंक में EWS जन जागृति मंच की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंच के संयोजक एवं RTDC के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने किया। गोष्ठी से पहले सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार को EWS आरक्षण के लिए राजस्थान मॉडल को पूरे देश में लागू करना चाहिए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र लोगों को अधिक न्यायसंगत लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर वे अब तक राजस्थान के 25 से अधिक जिलों का दौरा कर जनसमर्थन जुटा चुके हैं। राठौड़ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो जल्द ही जयपुर में एक बड़ा जनसमागम आयोजित कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। गोष्ठी में EWS आरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और पात्रता shर्तों में संशोधन की आवश्यकता पर जोर दिया गया। मंच के पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों ने 정부 से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।
0
0
Report

100% मूंग MSP पर खरीद की मांग पर किसान मोर्चा भोपाल कूच करेगा

Narmadapuram, Madhya Pradesh:संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 15 किसान संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार को मूंग की 100 प्रतिशत उपज समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदे जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर भोपाल कूच के लिए एकत्र हुए। किसानों की पदयात्रा नर्मदापुरम के सेठानी घाट से मुख्यमंत्री निवास, भोपाल तक प्रस्तावित थी। हालांकि, पदयात्रा शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र सेठानी घाट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। किसानों को आगे बढ़ने से रोके जाने पर मौके पर जमकर नारेबाजी हुई और किसानों ने प्रशासन के रवैये के खिलाफ विरोध जताया। किसान नेताओं का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में मूंग की केवल 25 प्रतिशत उपज ही समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है, जबकि शेष 75 प्रतिशत उपज किसानों को खुले बाजार में कम कीमत पर बेचनी पड़ती है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों की प्रमुख मांग है कि मूंग की संपूर्ण उपज की 100 प्रतिशत खरीदी MSP पर सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था में सुधार तथा कृषि कार्य के लिए प्रतिदिन 10 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति की मांग भी उठाई गई। संयुक्त किसान मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि जब तक किसानों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसानों का कहना है कि सरकार बार-बार आश्वासन देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इसी वजह से विभिन्न किसान संगठनों ने एकजुट होकर भोपाल कूच का निर्णय लिया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर में अरपा नदी में अज्ञात युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत समृद्धि विहार के पास अरपा नदी में एक 25 से 30 वर्ष के अज्ञात युवक का संदिग्ध अवस्था में शव तैरता मिल-ne से इलाके में सनसनी फैल गयी है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला, लेकिन फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया है और मौत के असल कारणों तथा मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाते हुए आगे की जांच में जुट गई है.....
0
0
Report

शाजापुर की राशन दुकानदार महिलाएं कमीशन बढ़ाने की मांग लेकर कलेक्टर पहुंचे

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में जिलेभर की शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालित करने वाली महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं और कमीशन में की गई कटौती के विरोध में प्रधानमंत्री और कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर आलोक वर्मा को ज्ञापन सौंपकर कमीशन बढ़ाने सहित अन्य मांगों के निराकरण की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा जून 2018 से महिला स्वयं सहायता समूहों को शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी। समूह की महिलाएं वर्षों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों तक खाद्यान्न पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी महिलाओं ने जिम्मेदारी निभाते हुए राशन वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा। महिलाओं ने बताया कि पहले उचित मूल्य दुकानों का मासिक कमीशन 8,400 रुपये था, जिसे बाद में बढ़ाकर 10,500 रुपये किया गया था। आरोप है कि हाल ही में बिना पूर्व सूचना के कमीशन राशि में कटौती कर दी गई। कुछ दुकानों का कमीशन 8,000 रुपये और 2023 के बाद शुरू हुई दुकानों का कमीशन घटाकर 5,500 रुपये कर दिया गया है। महिलाओं का कहना है कि इतनी कम राशि में दुकान का किराया, बिजली बिल, इंटरनेट, परिवहन और अन्य खर्च वहन करना मुश्किल हो गया है। ज्ञापन में उचित मूल्य दुकान संचालकों का मासिक कमीशन न्यूनतम 25,000 रुपये करने, कमीशन की कटौती की राशि वापस करने, नियमित समय पर भुगतान करने, पंचायत स्तर पर दुकान के लिए स्थायी भवन उपलब्ध कराने, खाद्यान्न परिवहन और तुलाई व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की मांग की गई। इसके साथ ही सर्वर और पीओएस मशीन की तकनीकी समस्याओं का समाधान, तुलावटी का मानदेय, सेल्समैन का वेतन तथा सामाजिक सुरक्षा, दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं देने की मांग भी रखी गई। महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य कोमल राजपूत ने कहा कि इतने कम कमीशन में राशन दुकान चलाना मुश्किल है। न दुकान का किराया मिलता है और न ही तौलने वाले का खर्च। उन्होंने कहा कि यदि कमीशन नहीं बढ़ाया गया और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशभर में राशन दुकानें बंद कर शांतिपूर्ण हड़ताल की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

बुलेट-होन्डा शोरूम के बाहर दो बाइकों में सांप घुसे, हड़कंप मचा

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-सेंधवा में दो बाईकों में घुसे सांप मचा हड़कंप, मशक्कत के बाद निकाला दोनो को बाहर सेंधवा शहर के पुराने एबी रोड पर महालक्ष्मी मंदिर के सामने स्थित बुलेट बाइक शोरूम के सामने सोमवार दोपहर 12.30 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक साथ खड़ी दो बाईकों में सांप घुस गए. इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. जानकारी के अनुसार शोरूम के बाहर खड़ी बुलेट और होंडा साइन बाइक में लोगों ने दो अलग सांप देखें. इसके बाद मैकेनिक को बुलाकर बाइकों से सांप निकालने के लिए मशक्कत शुरू हुई. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बाइकों से सांप निकाला गया. स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों सांप उम्र में कम नजर आ रहे थे. सांपों के बाइकों से बाहर निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली.
0
0
Report

दिनदहाड़े बिलासपुर के तोरवा में ऑटो सवार पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुनानक चौक पर दिनदहाड़े बीच सड़क पर गुंडागर्दी और मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार, कुछ बदमाशों ने बाइक से पीछा कर एक ऑटो सवार युवक को बीच रास्ते में रोक लिया और लाठी-डंडों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बीच सड़क पर हुई इस मारपीट का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर फैल गया, जिससे शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में स्थानीय पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

हॉस्पिटल स्टाफ का प्रदर्शन: जल्द मांगे पूरी न होने पर राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Hoshiarpur, Punjab:ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕਾਂ ਵਿੱਚ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨਿਭਾ ਰਹੇ MBBS ਡਾਕਟਰਾਂ, ਫਾਰਮੇਸੀ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ 'ਤੇ ਵਾਅਦੇ ਪੂਰੇ ਨਾ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ ਜਲਦ ਹੱਲ ਨਾ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ。 ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕਾਂ ਵਿੱਚ ਸੇਵਾ ਦੇਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਅਜੇ ਤੱਕ ਪੱਕੀ ਨੌਕਰੀ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਦਿਹਾੜੀਦਾਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵਾਂਗ ਕੰਮ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਸਮੇਂ ਵੀ कਾਂਟ੍ਰੈਕਟ ਅਧਾਰ ’ਤੇ ਨਿਯੁਕਤ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਬਿਹਤਰ ਸਹੂਲਤਾਂ ਮਿਲਦੀਆਂ ਸਨ, ਪਰ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸਿਰਫ਼ ਭਰੋਸੇ ਹੀ ਦਿੱتے ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ。 ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਸਿਹਤ मੰਤਰੀ ਨਾਲ ਕਈ ਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਹਨ, ਪਰ ਅਜੇ ਤੱਕ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ’ਤੇ ਕੋਈ ਠੋਸ ਫ਼ੈਸਲਾ ਨਹੀਂ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਜਲਦੀ ਮੰਗਾਂ ਨਹੀਂ ਮੰਨੀਆਂ ਗਈਆਂ ਤਾਂ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰ 'ਤੇ ਹੋਰ ਵੱਡਾ ਅੰਦੋਲਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।
0
0
Report

धमतरी में आंगन में कपड़े सुखाते समय करंट से महिला की मौत

Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले मे घर के आंगन में कपड़े सुखाने के दौरान एक महिला करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है अधारी नवागांव निवासी संगीता साहू सुबह नहाने के बाद घर के आंगन में कपड़े सुखाने गई थीं. जिस रस्सी पर वह गीले कपड़े डाल रही थीं, उसके बेहद पास से बिजली का तार गुजरा हुआ है. इसी दौरान वह अनजाने में विद्युत तार के संपर्क में आ गईं और तेज करंट की चपेट में आ गईं. परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. इस हादसे के बाद एक बार फिर बिजली के खुले और असुरक्षित तारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गई हैं
0
0
Report

खेत की जुताई कर रहे किसान का ट्रैक्टर कुवे में गिरा, मौत

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-राजपुर थाना क्षेत्र की घटना ग्राम बिलवानी में खेत की ट्रेक्टर से जुताई कर रहे 20 वर्षीय किसान का ट्रेक्टर अनियंत्रीत होकर किसान सहित कुवे में गिरा किसान की मौत ग्राम बिलवानी में खेत की जुताई कर रहे सुमित पिता जगदीश परिहार उम्र 20 वर्ष निवासी बिलवानी की मौत हो गई जानकारी अनुसार सुमित छोटे ट्रेक्टर से खेत मे जुताई कर रहा था इसी दौरान उसका ट्रेक्टर से नियंत्रण हट गया और ट्रेक्टर सीधे खेत मे बने कुवे में जाकर आनन फानन में सुमित को कुवे से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर लाया गया जंहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया मामले की थाना राजपुर को सूचना दे दी गई है मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी है
0
0
Report
Advertisement

राजनांदगांव: जमीन गिरवी रखकर ब्याज पर धोखाधड़ी, दो भाई गिरफ्तार

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में जमीन गिरवी रखकर ब्याज पर पैसा देने और धोखाधड़ी कर जमीन अपने नाम कराने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने कर्ज के एवज में गिरवी रखी जमीन में से एक हिस्से की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। पुलिस ने जांच के बाद दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामलाम शहर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी निर्मल जैन और उसके भाई नलिन जैन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर धोखाधड़ी, कूटरचना और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों के पास से बड़ी तादाद में ब्लैक चेक बैंक पासबुक रजिस्ट्री के दस्तावजों सहित ए टी एम कार्ड बरामद किए गए ।आरोपियों द्वारा कई लोगों के साथ धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी पुलिस द्वारा दी गई पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने निर्मल जैन से दो प्रतिशत मासिक ब्याज पर 5 लाख 11 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके बदले उसने अपनी 40 डिसमिल जमीन गिरवी रखी थी। साथ ही आरोपियों ने उससे ब्लैंक चेक और कोरे कागजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए थे। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने इसी दौरान प्रार्थी की 12 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री कथित तौर पर धोखे से अपने नाम करा ली। शिकायत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top