Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Begusarai851101

बेगूसराय में दहेज के लिए पत्नी की हत्या, इलाके में हड़कंप!

Jitendra Chaudhary
Jun 30, 2025 04:05:59
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत हो गई है। वही मृत महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज नहीं मिलने से नाराज पति के द्वारा पीट पीटकर और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव की है। मृत महिला की पहचान पनसल्ला गांव के रहने वाले निरंजन पासवान उर्फ बाबुल की पत्नी कुंती देवी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में मृत्यु महिला के मायके वालों का आरोपीय है कि 2 साल पहले शादी निरंजन पासवान उर्फ बाबुल के साथ बड़ी धूमधाम से किए थे। उन्होंने बताया की शादी के बाद से ही पति के द्वारा कुंती कुमारी के साथ मारपीट और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार इसको लेकर पंचायत भी किया लेकिन इसके बावजूद भी लड़का के द्वारा दहेज में कुछ रुपया मांगने को लेकर लड़की पर हमेशा दबाव बनाते रहता था। उन्होंने बताया है कि उसे दिन का समय लिए थे कि जो भी दहेज का बकाया रुपया है। वह मिल जाएगा। लेकिन इसके बावजूद भी लड़का के द्वारा माने को तैयार नहीं था। और मारपीट की घटना को अंजाम देते रहता था। उन्होंने बताया कि बीती रात भी दहेज का बकाया रुपया पति निरंजन पासवान और बाबुल के द्वारा कुंती मांग किया। तभी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ इसी विवाद से नाराज होकर पति निरंजन पासवान उर्फ बाबुल पहले बेहरमी से पिटाई किया। इसे मन नहीं भरा तो गला दबाकर हत्या कर दिया। उन्होंने बताया कि शरीर पर कई जगह चोट का निशान भी है और घटनास्थल से दो लाठी भी पुलिस ने बरामद किया है। वहीं इस घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए हैं। फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही छौड़ाही थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बाइट परिजन बाइट परिजन
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement