Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khunti835210

15 साल बाद भी पेशा कानून क्यों नहीं? अर्जुन मुंडा का सवाल!

BKBRAJESH KUMAR
Jul 15, 2025 14:07:59
Khunti, Jharkhand
रिपोर्ट - ब्रजेश कुमार क्षेत्र - खूँटी स्लग - झारखंड में 15 वर्ष बाद भी पेशा कानून लागू न होने से झारखंड सरकार के नियत पर अर्जुन मुण्डा ने उठाए सवाल। एंकर - झारखंड में 15 वर्ष बाद भी पेशा कानून लागू न होने से झारखंड सरकार के नियत पर अर्जुन मुण्डा ने सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। झारखण्ड में पेशा कानून लागू कराने और झारखण्डियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए पेशा कानून का इंतजार वर्षों से हो रहा है। जिससे ग्रामसभा को उनका अधिकार व ग्राम सभा मजबूत होने का माध्यम बनेगा। जिससे झारखंड के लोगों के लिए उनका हक मिल पाएगा, और गाँव के लोगों को अपने विकास के लिए स्वयं निर्णय हक मिलेगा। जिसका झारखण्ड वासियों को इंतिजार है। वहीं खूँटी के पूर्व सांसद व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड सरकार झारखण्ड वासियों का हित नहीं चाहती है। इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी झारखंड में पेशा कानून लागू नहीं करा रही है । जबकि उड़ीसा सरकार पेशा कानून उस राज्य में लागू कर दिया है। जिससे उड़िसा के लोगों को उनका अधिकार पेशा कानून के तहत मिलने लगा है। ये पेना कानून झारखंड और उड़ीसा दोनों एक साथ बात उठी थी और उड़िसा सरकार लागू करा दिया लेकिन झारखंड सरकार अबतक राज्य में पेशा कानून लागू नहीं कराना यह यहां की जनता के साथ छलावा कर रही है। जबकि ये सरकार अपने आपको आदिवासियों की सरकार कहती हैं लेकिन आदिवासी विरोधी कार्य कर रही है । गांव का विकास करना नहीं चाहती है। ये बात खूंटी दौरा के दौरान अर्जुन मुंडा ने कही । बाईट ‌- अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड सरकार।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top