icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
345001
SDShankar Dan28 Jul 2025, 04:47 am

लाठी हाईवे पर जलभराव: एम्बुलेंस का टायर फटा, वाहन क्षतिग्रस्त!

Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा-पोकरण खबर की लोकेशन-लाठी रिपोर्टर-शंकर दान मोबाइल-9799069952 लाठी कस्बे में हाईवे पर जलभरावःएक एम्बुलेंस,कार का फटा टायर, आधा दर्जन से अधिक वाहन हुए क्षतिग्रस्त लाठी,जैसलमेर जैसलमेर के लाठी कस्बे से निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर पर पानी कि निकासी नहीं होने के कारण पिछले लम्बे समय से बारिश के दिनों मे जलभराव की समस्या पेदा हो जाती है। रविवार रात्रि मे हुई बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ गई। सड़क पर जलभराव के कारण यहां गुजर रही 108 एम्बुलेंस व एक कार टायर फट गया। वहीं आधा दर्जन से अधिक वाहन डिवाइडर एवं नालों पर चढ़ने से क्षतिग्रस्त हो गए।साथ ही जल भराव के यहां से गुज़र रहे अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानियों से सामना करना पड़ा है। गोरतलब है कि कुछ समय पहले लाठी कस्बे से निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 के नवीनीकरण व विस्तार के दौरान होटलों व घरों से निकलने वाले गंदे पानी और बारिश के पानी की निकासी को लेकर सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण करवाया गया था। निर्माण के दौरान गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण गांव में नाले के ऊपर की सीमेंट जगह-जगह से उखड़ से गई और गड्ढे हो गए हैं।गड्डों का मरम्मत कार्य नहीं करने से नालों में रेत व कचरा जमा हो गया है। ऐसे में बारिश के दिनों यहां पर कीचड़ एवं जलभराव की समस्या बन जाती है। रविवार शाम को भी लाठी कस्बे में हुई बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ गई। हाईवे पर जलभराव के कारण जैसलमेर से जोधपुर मरिज को ले जा रही 108 एंबुलेंस व एक अन्य कार का जलभराव के कारण अचानक जोरदार धमाके के साथ टायर फट गया। जिससे एंबुलेंस में सवार मरिज एवं उसके परिजनों में हड़कंप मच गया। एम्बुलेंस चालक सूझबूझ तरीके से एंबुलेंस को समय पर नियंत्रित कर दिया। ऐसे में एम्बुलेंस पलटी खाने से बच गई।इसी प्रकार एक अन्य कार का भी टायर फट गया। सुचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मोके पर ग्रामीणों ने मिस्त्री को बुलाकर दोनों गाड़ियों का टायर बदलने के बाद वहां से रवाना किया। इसी प्रकार यहां से गुज़र रही तीन ऑटो गाड़ी, दो बंद बोलोरो, दो स्विफ्ट कार, तीन मोटरसाइकिल सहित आधा दर्जन से अधिक वाहन असंतुलित होकर डिवाइडर व नाले पर चढ़ने क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसो के दौरान गाड़ियों में सवार लोगों को मामूली चोटे आई। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर कीचड़ एवं जल भराव की समस्या जस की तस बनी हुई है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वेव सिटी लूटकांड: पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपी घायल कर गिरफ्तार किया

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में 21 अगस्त को हुई 24.85 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। स्वाट टीम अपराध शाखा, स्वाट टीम नगर जोन और वेव सिटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान लूटकांड में शामिल दो आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लूटे गए पाँच लाख रुपये, दो अवैध तमंचे, चार जिंदा और चार खोखा कारतूस तथा बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है। 21 अगस्त को अलीबाग कॉलोनी मेरठ निवासी गिलमान से स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने 24 लाख 85 हजार रुपये लूट लिए थे। मामले में वेव सिटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि घटना में वांछित बदमाश स्प्लेंडर बाइक से राजा जी रोड क्षेत्र में घूम रहे हैं। चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे बाइक छोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सद्दाम (20) निवासी साहिबाबाद और आसिफ (38) निवासी लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर निकाय चुनाव: बीजेपी का शंखनाद, 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकशन डूंगरपुर निकाय चुनाव 2026, डूंगरपुर में बीजेपी का चुनावी शंखनाद, प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी बोले - विपक्ष के बहकावे में न आएं कार्यकर्ता, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना ही मूल लक्ष्य डूंगरपुर जिले में निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी के तहत डूंगरपुर नगरपरिषद चुनाव को लेकर शहर की गैप सागर झील की पाल पर भाजपा की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन व चुनावी सभा में चुनावी शंखनाद किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कार्यकर्ता सम्मेलन एवं चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी मैदान में जुटने का आह्वान किया। सम्मेलन में प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी, संगठन जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, नगरपरिषद चुनाव प्रभारी वंदना मीणा, पूर्व राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह, जिला अध्यक्ष अशोक पटेल सहित प्रमुख भाजपा नेताओं व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन को भाजपा नेताओं ने संबोधित किया और संगठन को मजबूत करते हुए डूंगरपुर नगरपरिषद में लगातार आठवीं बार भाजपा का बोर्ड बनाने का आव्हान किया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला । उन्होंने कहा कि डूंगरपुर शहर में विपक्ष के पास आज की तारीख में जनता के सामने जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। छोटी-छोटी लड़ाइयों, आपसी विवादों और भ्रामक प्रचार का सहारा लेकर वे कार्यकर्ताओं और आम जनता को भड़काने का काम करेंगे। वे कई तरह के पैंतरे अपनाएंगे और आप में संशय पैदा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन मुझे डूंगरपुर की जनता और हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है कि वे किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। संगठन और टिकट वितरण पर बात करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और कहा कि चुनाव में टिकट किसी एक ही प्रत्याशी को मिलता है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि बाकी लोग पीछे हट जाएं।विरोधी दलों के दुष्प्रचार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा, "विपक्ष कई बार आपके पास आकर सहानुभूति दिखाने का नाटक करेगा और कहेगा कि 'आप तो बहुत अच्छे थे, आपको टिकट नहीं मिला।' लेकिन उन्हें करारा जवाब दीजिए कि हम यहाँ किसी व्यक्तिगत पद या चुनाव लड़ने के लिए नहीं हैं। हम सब इस पवित्र मातृभूमि की सेवा के लिए हैं। यह जीवन इस मातृभूमि के लिए है और हम केवल देश व समाज के हित में काम करते रहेंगे। स्थानीय निकाय व संगठनात्मक चुनावी गणित पर जोर देते हुए उन्होंने मंच से स्पष्ट संदेश दिया कि “हमने जो 34 का नारा दिया है, उसमें 34 से 33 नहीं होना चाहिए। हमें 40 की 40 सीटें जीतकर दिखानी हैं। 2047 तक 'विकसित भारत' का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न को रेखांकित करते हुए प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का सपना है कि वर्ष 2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र और दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था व महाशक्ति बनाया जाए। डूंगरपुर की छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान करते हुए हमें इसी महान राष्ट्र-निर्माण के सपने को पूरा करना है। उन्होंने डूंगरपुर क्षेत्र के विकास का भरोसा दिलाते हुए कहा कि स्थानीय स्तर की सभी छोटी-बड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा और क्षेत्र में विकास की गति को और तेज किया जाएगा। बाइट - बाबूलाल खराड़ी प्रभारी मंत्री डूंगपुर अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report
Advertisement

फिरोजाबाद में मुठभेड़ में आरोपी घायल, अवैध तमंचा-कारतूस बरामद

Firozabad, Uttar Pradesh:Location --firozabad name--premendra kumar Date 25/08/2026 मुठभेड़ ANC - यूपी के फिरोजाबाद में पुलिस ने ईटो से पीटपीट कर हत्या करने वाले आरोपी को मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया है पुलिस ने हत्यारोपी के पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस व हत्या के समय प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद किया है पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है दिनाँक 23 अगस्त को थाना रामगढ़ क्षेत्र के नगला गुलरिया में निर्माणाधीन मकान के अंदर एक अज्ञात शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला था जिसकी शिनाख्त कमल निवासी नगला केसरी थाना एत्मादपुर जनपद आगरा के रूप में की गयी थी । जिसके संबंध में मृतक के पिता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना रामगढ़ पर मु0अ0सं0 514/26 धारा 103(1) में आकाश के विरुद्ध मुकद्दमा पंजीकृत किया गया था । उक्त घटना में वांछित अभियुक्त आकाश की गिरफ्तारी हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया था । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी इसी क्रम में थाना रामगढ़ पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि वांछित अभियुक्त आकाश सांती रोड़ पर छिपता हुआ घूम रहा है । उक्त सूचना पर थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की छिपने की जगह पर दबिश दी गयी । पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गयी । थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा की गयी जबावी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया । घायल अभियुक्त की पहचान आकाश पुत्र श्याम सिंह निवासी नगला गुलरिया थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद के रुप में हुई है । अभियुक्त आकाश के कब्जे से 01 तमंचा, 02 खोखा, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, मृतक कमल का मोबाइल फोन, मृतक के कपड़े व घटना के समय प्रयुक्त लोडर टिर्री बरामद हुए है । अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । Byte - रविशंकर प्रसाद ( एसपी सिटी फ़िरोज़ाबाद) Premendra kumar Zee up/uk, firozabad 9720626609,9456460660
0
0
Report

उत्तर प्रदेश में खाद्य विभाग ने मिलावटी छेना रसगुल्ले नष्ट कर नमूने भेजे

Noida, Uttar Pradesh:Ghaziabad (Uttar Pradesh): Food Department Destroys 100 Kg Chhena Rasgulla, Collects Samples During Raid / Visuals / Suresh Mishra (Food Department Officer) S/B उत्तर प्रदेश: खाद्य विभाग ने भीम नगर इलाके (क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में) में छापेमारी की और कई किलोग्राम मिलावटी 'छेना रसगुल्ले' नष्ट कर दिए। खाद्य विभाग के अधिकारी सुरेश मिश्रा ने कहा, "...हम 'छेना' और 'पनीर' समेत सभी डेयरी उत्पादों के संबंध में कार्रवाई कर रहे हैं। हमें यहां बड़े पैमाने पर छेना रसगुल्ले बनाने की शिकायत मिली थी और हमने निरीक्षण किया। लगभग 10 क्विंटल 'छेना रसगुल्ले' पाए गए; उन्हें बहुत ही अस्वच्छ और गंदी परिस्थितियों में बनाया जा रहा था... हमने नमूने एकत्र किए हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है... विभिन्न रसायनों की मौजूदगी के कारण खाद्य उत्पादों को नष्ट कर दिया गया, और विश्लेषण के लिए चार नमूने एकत्र किए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।"
0
0
Report
Advertisement

सागर में बोनट पर बच्ची बैठाकर कार चलाने वाला वीडियो वायरल

Sagar, Madhya Pradesh:सागर में लापरवाही की हद, कार के बोनट पर बच्ची को बैठाकर दौड़ाई कार, वीडियो वायरल.. एंकर/ सागर शहर के लाखा बंजारा एलिवेटेड कॉरिडोर से यातायात नियमों की अनदेखी और मासूम की जान जोखिम में डालने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक कार चालक छोटी बच्ची को कार के बोनट पर बैठाकर वाहन चलाता नजर आ रहा है। पीछे से गुजर रहे बाइक सवार ने इसका वीडियो बना लिया, और अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कार का नंबर MP 15 CB 3948 साफ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार द्वारा टोके जाने के बाद चालक ने बच्ची को कार के अंदर बैठाया। ऐसी स्थिति में अचानक ब्रेक लगने या वाहन को झटका लगने पर बच्ची सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो सकती थी। बताया जा रहा है कि इसके पहले भी यह व्यक्ति इसी तरह बच्ची को कार के बोनट पर बैठा कार चलाते हुए नजर आया है यातायात पुलिस लगातार लोगों को नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की समझाइश दे रही है। इसके बावजूद सामने आया यह वीडियो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो और वाहन नंबर के आधार पर यातायात पुलिस संबंधित चालक के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है。
0
0
Report

दौसा में मेहंदीपुर बालाजी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा; प्रेमी गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:राजस्तھان के दौसा की खबर मेंहदीपुर बालाजी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा यूपी के बुलंदशहर जिला निवासी दो आरोपी किए गिरफ्तार 17 अगस्त को मोरा माता मंदिर की पहाड़ी में मिला था युवती का शव प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर की हत्या एक साल से आरोपी गजेंद्र उर्फ सोनू मीणा के साथ थी प्रेम प्रसंग में लेकिन सोनू ने दो माह पूर्व किसी अन्य से कर ली शादी तो मृतका सोनू पर बना रही थी शादी का दबाव जिसके चलते आरोपी युवती को बुलंदशहर से दर्शन का बहाने लाये मेंहदीपुर बालाजी ओर यहां सुनसान जंगल में ले जाकर उतारा मौत के घाट दौसा की मेहंदीपुर बालाजी पुलिस ने 17 अगस्त को मोरा माता मंदिर की पहाड़ी में लहूलुहान हालत में मिले युवती के शव की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपी यूपी के बुलंदशहर जिले के निवासी गजेंद्र उर्फ सोनू मीणा और उसका दोस्त विवेक मीना है पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया आरोपी सोनू मीणा का मृतका से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन आरोपी ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली जब प्रेमिका को इस बात का पता लगा तो उसने सोनू पर शादी करने का दबाव बनाया ऐसे में सोनू ने मृतका से छुटकारा पाने के लिए अपने दोस्त विवेक मीणा के साथ उसकी हत्या की साजिश रची दौसा एएसपी शंकर लाल मीणा ने बताया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करना बड़ी चुनौती थी लेकिन इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया डीएसटी और साइबर सेल की भी मदद ली गई करीब 700 किलोमीटर के दायरे में 1000 सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए पुलिस मृतका के घर तक पहुंचे साथ ही संदेह के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया गया और जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो हत्या के राज का पर्दा फाँस हो गया इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में साइबर सेल के हेड कांस्टेबल दिनेश राठी की अहम भूमिका रही दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था बाइट शंकर लाल मीणा एएसपी दौसा
0
0
Report
Advertisement

दमोह पुलिस ने मुस्लिम त्योहारों के मद्देनजर फ्लैग मार्च किया

Damoh, Madhya Pradesh:देर रात तक एसपी के साथ पैदल मार्च पर रही पुलिस, त्यौहारों के मद्देनजर फ्लैग मार्च. ईद मिलादुन्नबी जैसे आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस एलर्ट मोड पर है. दमोह जिले में देर रात तक पुलिस ने सड़क पर घूमकर अपनी तैयारी दर्शाई. दमोह एसपी आनंद कलादगी के नेतृत्व में शहर में पैदल मार्च किया गया और मुख्य बाजारों के साथ मुस्लिम बहुल मोहल्लों में भी भ्रमण किया गया. एडिशनल एसपी के मुताबिक आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शहर और जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं. शहर के हर कोने पर फोर्स तैनात है और शांति और सद्भाव से त्योहार मनाने की अपील की गई है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top