Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kurukshetra136118

मारकंडा नदी में जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट!

DARSHAN KAIT
Jun 30, 2025 12:31:39
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र के शाहबाद में मारकंडा नदी का बढ़ा जलस्तर,मारकंडा नदी में बह रहा है 23112 क्यूसेक पानी, प्रशासन के आसपास के गांव और क्षेत्र में अलर्ट किया जारी, पहाड़ों में हो रही बारिश की वजह से बढ़ा जलस्तर, मारकंडा नदी के तट पर स्थित गौशाला की दीवारों और लेंटर में आई दरारे कुरुक्षेत्र:- शाहबाद मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इस समय शाहबाद मारकंडा नदी में 23112 क्यूसेक पानी बह रहा है। जिसको लेकर प्रशासन ने आसपास के गांव में अलर्ट जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर और काले आम में हुई बारिश की वजह से मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ा है। जल स्तर बढ़ने से मारकंडा नदी के तट पर स्थित गौशाला की दीवारों और लेंटर में दरार आ गई है। शाहाबाद में गेज रीडर रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पहाड़ों में हुई बारिश की वजह से मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ गया और इस समय मारकंडा नदी में 23112 क्यूसेक पानी बह रहा है उन्होंने कहा कि अगर पहाड़ों में बारिश बंद हो गई तो मारकण्डा नदी का जलस्तर भी कम हो जाएगा। लेकिन अगर पहाड़ों में लगातार बारिश होती गई तो लगातार मारकंडा नदी का जल स्तर बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि मारकंडा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने आसपास के गांव और क्षेत्र में अलर्ट भी जारी कर दिया है। बाईट:-शाहाबाद में गेज रीडर रविंद्र कुमार
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement