Back
বৃষ্টিতে জল জমে, গ্রামবাসীদের রাস্তা অবরোধের প্রতিবাদ!
ADAnup Das
Aug 18, 2025 09:02:12
Krishnanagar, West Bengal
নদীয়া অনুপ কুমার দাস
রাস্তায় জমে জল,মসজিদে নামাজ কিংবা একমাত্র সজল ধারায় জল আনতে পুরুষ মহিলাদের পোশাক ভিজিয়ে যেতে হচ্ছে, জন প্রতিনিধি, কিংবা প্রশাসন সহ নেতাদের বলে কোনো কাজ না হওয়াতে গ্রামবাসী রাস্তা অবরোধ করে বিক্ষোভ আজ।নদীয়ার পলাশীপাড়া থানার বার্নিয়া গ্যামাপাড়া মসজিদের কাছে গ্রামবাসীরা করলেন রাস্তা অবরোধ,গত কযেক বছর ধরে বার্নিয়া গ্যামাপাড়ায় মসজিদের কাছে মসজিদে যাওয়ার রাস্তা ও সজলধারা জল আনতে যাওয়ার রাস্তা সামান্য বৃষ্টি হলেই জমে হাটুজল,বার্ণিয়া গ্রাম পঞ্চায়েত থেকে তেহট্ট ২ বিডিওকে বলেও কোনো লাভ হযনি,এর পরিপেক্ষিতে আজ বার্নিয়া গ্যামাপাড়াতে মসজিদের কাছে,বার্নিয়া পলাশীপাড়া রাজ্য সড়ক অবরোধ করে বিক্ষোভ দেখাতে থাকেন। তাদের দাবী তাদের রাস্তা ভালো করে দিতে হবে যাতে বৃষ্টি হলেই জল না জমে।
1নং বাইট আইজুদ্দিন মন্ডল,
2নং বাইট নুরুল ইসলাম
ছবি বাইট একত্রে 2সি তে 180825ZG_NAD_ROAD_BLOK নামে 1 ফাইল
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAmit Singh01
FollowAug 18, 2025 11:03:26Rishikesh, Uttarakhand:
टॉप : ऋषिकेश
रिपोर्टर : अमित कंडियाल
सलग : हरेला पर्व के समापन पर पौधारोपण और स्वच्छता अभियान
एंकर : हरेला के समापन पर खांड गांव में विकास समिति ने पौधारोपण और स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया।
वी.ओ : कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन विभाग, नगर निगम और तहसील प्रशासन ने अपनी अहम भूमिका निभाई। मौके पर एसडीएम योगेश मेहरा, रेंजर जी.एस. धमांदा और पूर्व मेयर अनिता ममगाई ने पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान फल और औषधि प्रजातियों के दर्जनों पौधे लगाए गए और उनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड भी लगाए गए। भारी बारिश के बीच हुए पौधा रोपण के दौरान लोगों ने पौधों को जीवित रखने का संकल्प भी लिया। मौके पर स्वच्छता अभियान चलाकर कचरा भी एकत्रित किया। कचरे को नगर निगम के सहयोग से डंपिंग ग्राउंड भेजा गया। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि विकास समिति ने जिस प्रकार पौधा रोपण और स्वच्छता अभियान कार्यक्रम किया है वह सराहनीय है। शहर के प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण और कचरा निस्तारण के लिए आगे आने की जरूरत है। जिससे शहर स्वस्थ और स्वच्छ रहे।
बाइट : अनीता ममगाई ( पूर्व मेयर, ऋषिकेश )
बाइट : योगेश मेहरा ( एसडीएम, ऋषिकेश )
बाइट : जी.एस धमांदा ( रेंजर, ऋषिकेश )
0
Report
KKKamal Kumar
FollowAug 18, 2025 11:03:15Pakhanjur, Chhattisgarh:
पखांजूर -कांग्रेस का धरना स्थल परिवर्तन करने का आदेश जारी।अनुविभागीय अधिकारी ने जारी किया आदेश।
बाजार कमिटी के शिकायत पर धरना स्थल की जगह बदलने दिया आदेश।अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर 11 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना कर रहे कांग्रेसी।
नयाबाजार बस स्टैंड से हटाकर सुभाषचंद्र स्टेडियम के सामने धरना देने का दिया आदेश।
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowAug 18, 2025 11:03:09Bareilly, Uttar Pradesh:
VANDOR CODE 411545
REPORT....AJAY KASHYAP
BAREILLY
ANCHOR.....बरेली में तीन रोजा आला हज़रत के उर्स के पहले दिन आल इंडिया मुस्लिम जमात के तत्वावधान मे देश भर से आए हुए रज़वी बरेलवी ने उलमा की एक महत्वपूर्ण मीटिंग ग्रांड मुफ्ती हाउस स्थित सौदागरान बरेली मे सम्पन्न हई। मीटिंग में उलमा ने मुस्लिम एजेंडा जारी करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस मे बताया कि मुस्लिम समाज में बुराईयां बहुत ज्यादा बढ़ गई है, जगह जगह से शिकायतें और बिगड़े हुए हालात की जानकारी मिल रही है। इसलिए मुसलमानो के दरमियान फैली हुई बुराईयों के खिलाफ आंदोलन चलाया जायेगा। मुस्लिम समाज को इस वक्त कुछ ऐसी बुराईयों से बचने की जरूरत है जो समाजिक, धार्मिक, और नैतिक रूप से नुकसान पहुंचा सकतीं हैं। ये बुराईया आज के दौर की चुनौतीयो और इस्लामिक मूल्यों के आधार पर देखी जा सकती हैं
साथ ही एजेंडे में बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बरेली शरीफ आला हजरत करने की भी मांग की गई, साथ ही त्रिशूल हवाई अड्डे के भी नाम बदलकर आला हजरत एयरपोर्ट करने की भी मांग की गई।
मौलाना ने यह भी बताया कि समाजिक और राजनीतिक मैदान में बरेलवी बहुत पीछे हैं, बरेलवी उलमा ने सियासत को सीधे तौर पर पसंद नहीं किया, और नौजवानों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल सका। मगर अब देश के सियासी हालात के परिप्रेक्ष्य में जरुरत पेश आयी कि बरेलवियों को भी राजनीति के मैदान मे कदम रखना चाहिए। इसलिए अब हर जिले मे बरेलवी क़यादत यानि लीडरशिप को उभारा जायेगा, राजनीतिक मैदान मे दम खम के साथ नुमाइंदगी (प्रतिनिधित्व) किया जायेगा।
मौलाना ने यह भी बताया कि पैगम्बर ए इस्लाम ने शिक्षा हासिल करने पर जोर दिया है। कुरान शरीफ मे खुद ने सबसे पहली आयत पैगम्बर ए इस्लाम पर नाजिल की (उतारी) वो भी शिक्षा पर आधारित है। मुसलमान शिक्षा के क्षेत्र में अभी भी दुसरी कौमों से बहुत पीछे है, अगर यह कहा जाये कि मुसलमानो की हालत दलित से ज्यादा बुरी है तो गलत न होगा। इसलिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों पर तकिया रखकर भरोसा कर की जरूरत नहीं है, बल्कि खुद मुसलमानो को अपनी नयी नस्ल (New generation) की तालीम अ तरबियत के लिए खड़ा होना होगा, वरना पीछे ढकेल दिये जाओगे।
शादी विवाह में गैर शरई काम
1. इस्लाम ने शादी बिहा को बहुत आसान और कम खर्च वाला कार्य बनाया है, मगर आज कल मुसलमान शादी बिहा को बहुत महंगा कर दिया जो गैर शरई है।
2. निकाह में जो तरीका अपनाया जा रहा है, दुल्हा और और दुल्हन की तैयारियां में जो तौर तरीका अप जाता है, वो सब गैर शरई है।
3. शादियों में बारात का खाना, फिर वलीमे का खाना, फिर लड़की वालो कि तरफ से खाना, हाल की बुकिंग के साथ ही और दीगर चींजो मे फिजूल खर्ची की जाती है जो नाजायज है।
4. शादी के दिन लड़की वाले हाल में दहेज़ की नुमाइश करते हैं, ये भी नाजायज है।
5. इस्लाम में दहेज के मांगने पर सख्त मनाही की है, मगर शादी की तारीख तय करते वक्त दुल्हे की तरफ से दहेज के लिए जिन जिन चीजों का मुतालबा किया जाता है, वो सब नाजायज़ कार्य है।
6. लडके वाले हो या लड़की वाले दोनों तरफ के खाने के इंतजाम में खड़े होकर खाना खिलाने की व्यवस्था की जाती है, शरीयत की नजर में यह सख्त गुनाह का काम है। बैठकर खाना खिलाने कि व्यवस्था होनी चाहिए।
शिक्षा के मैदान में कार्य
1. दीनी और दुनियावी शिक्षा के लिए स्कूल, कालेज, और विश्वविद्यालय मालदार मुसलमान खोलें। मौजूदा समय में तकनीकी शिक्षा में पीछे रहना भी समाज के लिए नुकसान देय है।
2. दुनियावी और धार्मिक शिक्षा में संतुलन, और विज्ञान व तकनीक में जागरूकता लाना भी जरूरी है।
3. उच्च शिक्षा के लिए IAS, IAF, IPS, PCS, PCS J आदि कोचिंग सेंटर खोले जायें। आर्थिक तौर पर
ग़रीब व कमजोर छात्रों को फ्री कोचिंग करायी जाये।
4. मौजूदा हालात के पेशे नज़र लड़कियों के लिए अलहेदा स्कूल व कॉलेज खोले जायें, ताकि लड़कियों की शिक्षा अच्छे से अच्छे अन्दाज मे हो सकें, ताकि समाज के दरमियान वो भी तरक्की कर सकें।
फिजूल खर्ची और नशा
1. आजकल अकसर नौजवान नशे के आदी हो चुके हैं, जिसकी वजह से उनकी सेहत के साथ परिवार में
विवाद और मां बाप के लिए एक मुसीबत का सबव बन जाते हैं।
2. मस्जिद के इमामों और बुद्धिजीवियों को इस पर काम करना होगा।
3. मुसलमान शादी बिहा और दीगर कार्यक्रमो के साथ ही साथ जलसा, जुलूस, लगर और उर्स मे बेपनाह
फिजूल खर्ची करते हैं। इस फिजूल खर्ची से कोई सबाब नही हासिल होता, बचना जरूरी है।
4. मुसलमान पीरी मुरीदी को असल इस्लाम न समझे, बल्कि असल इस्लाम तोहिद, नमाज, रोज़ा, हज़, ज़कात हैं। इनके करने से खुदा और रसूल खुश होंगे।
बाइट मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी,(राष्ट्रीय अध्यक्ष) आल इंडिया मुस्लिम जमात
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowAug 18, 2025 11:03:00Sri Ganganagar, Rajasthan:
एंकर - श्रीगंगानगर के रावला में आज किसानों ने सिंचाई पानी की मांग को लेकर तहसील कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान किसानों ने आज तहसील कार्यालय के आगे एक दिन का सांकेतिक धरना लगाकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए आईजीएनपी नहर के चार ग्रुप में से दो ग्रुपो में सिंचाई पानी की मांग की । इसी दौरान अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक ने कहा कि पोंग डेम में पर्याप्त पानी होंने के बावजूद भी किसानों को सिंचाई पानी नही मिल रहा है। वहीं विधायक ने लगने वाले स्मार्ट मीटर का विरोध जताया।विधायक ने कहा कि सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों की मांग पुरी नही हुई तो इलाके के किसान बड़ा आंदोलन करेंगे।
बाईट विधायक शिमला नायक
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowAug 18, 2025 11:02:52Betul, Madhya Pradesh:
एंकर - बैतूल शहर में आज उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निलय डागा के प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ता शहर में झंडे लगा रहे थे। इस दौरान कांग्रेसियों ने कारगिल चौक पर भी झंडे लगाने के दौरान भाजपा ने नेता और कांग्रेसी आमने सामने आ गए।
आरोप है कि भाजपा नेता ने शहीदों के स्मारक स्थल पर झंडा लगाने से कांग्रेसियों को मना किया, इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि कांग्रेसियों ने भाजपा नेता के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। घटना की जानकारी लगते ही भाजपा विधायक योगेश पंडाग्रे और जिला अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में भाजपाई कोतवाली थाने पहुंच गए और आरोपी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। भाजपा नेता का कहना है कि उन्होंने शहीद स्मारक पर किसी राजनीतिक दल का झंडा लगाने से मना किया था,जिसके बाद कांग्रेसियों ने उन पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर कांग्रेस के शहर ब्लॉक अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया,पार्षद उमा शंकर दिवान सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं कांग्रेसियों का आरोप है कि हमने कारगिल चौक पर झंडे लगाए थे जिसे भाजपा नेता ने निकाल कर फिंकवा दिए।
बाइट -1- सतीश बड़ोनिया,भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद
बाइट -2- रविकांत डहेरिया,थाना प्रभारी कोतवाली बैतूल
0
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowAug 18, 2025 11:02:35Narayanpur, Chhattisgarh:
एंकर - नारायणपुर जिले के ओरछा-नारायणपुर मार्ग पर इन दिनों यात्रा करना किसी खतरे से कम नहीं रह गया है। गड्ढों और कीचड़ से भरी इस सड़क पर पैदल चलना तो दूर, वाहन चलाना भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। आए दिन आमजन की गाड़ियां कीचड़ में फंस जाती हैं, जिससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। स्थानीय नागरिकों ने सड़क की हालत को जानलेवा बताते हुए प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की है।
इस मार्ग पर स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को वैद्यराज हेमचंद मांझी से दवा लेने के लिए छोटेडोंगर आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ और गड्ढों के कारण न केवल मरीजों को परेशानी हो रही है, बल्कि आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क की दुर्दशा के पीछे मुख्य कारण भारी भरकम खनन वाहनों की लगातार आवाजाही है। खासतौर पर आमदाई क्षेत्र में संचालित निक्को माइंस कंपनी की गाड़ियां प्रतिदिन इस मार्ग से आयरन अयस्क लेकर गुजरती हैं। इन बड़े-बड़े ट्रकों के कारण सड़क की परतें उखड़ चुकी हैं और हर बारिश के बाद यह मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है।
चौंकाने वाली बात यह है कि माइंस से करोड़ों की कमाई करने वाली निक्को कंपनी आमजन की इस परेशानी से पूरी तरह अनजान बनी हुई है। अब तक न तो सड़क की मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम उठाया गया है और न ही जनसुविधा की दृष्टि से कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
स्थानीय निवासी रमेश कश्यप बताते हैं, "हम रोज़ इसी सड़क से गुजरते हैं, बच्चों को स्कूल ले जाना हो या किसी बीमार को अस्पताल, हर कदम पर जान जोखिम में डालनी पड़ती है।
ग्रामीणों की मांग है कि या तो निक्को माइंस कंपनी को इस सड़क के रख-रखाव की जिम्मेदारी दी जाए, या फिर प्रशासन इस मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराए। साथ ही, भारी वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने की भी मांग उठ रही है ताकि आमजन को राहत मिल सके।
यह स्थिति सिर्फ नारायणपुर जिले के विकास कार्यों पर सवाल नहीं उठाती, बल्कि यह भी दर्शाती है कि जब कॉरपोरेट लाभ सर्वोपरि हो जाए और आमजन की सुविधाएं पीछे छूट जाएं, तो विकास का असली उद्देश्य कहीं न कहीं खो जाता है। अब देखना यह होगा कि स्थानीय प्रशासन और संबंधित कंपनियां इस गंभीर समस्या पर कितनी शीघ्र और प्रभावी कार्यवाही करती हैं।
बाइट 01 राहगीर ओरछा मार्ग
बाइट 02 मरीज परिजन , वैद्यराज के पास दवाई लेने पहुंचे
बाइट 03 ग्रामीण
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowAug 18, 2025 11:02:18Jalore, Rajasthan:
जालोर
राजस्थान ग्रेनाइट माइनिंग एसोसिएशन के नेतृत्व में खनन उद्योग 1 अगस्त से हड़ताल पर है। संगठन ने जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई. और संगठन की ओर से जिला कलेक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर खनन पट्टों से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
एसोसिएशन अध्यक्ष भवानीसिंह धांधिया व महासचिव बजरंग लाल जांगिड़ ने बताया कि छोटे स्तर के खनन पट्टों पर अव्यवहारिक नियम लागू किए जा रहे हैं। ड्रोन सर्वे, पर्यावरण सहमति शुल्क और SEIAA कमेटी के नए आदेशों से खनन पट्टाधारियों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। ज्ञापन में 2 वर्ष से बंद खदानों को निरस्त करने के आदेश वापस लेने, बीमारू उद्योग मानकर राहत देने और पर्यावरण सहमति शुल्क कम करने की मांग की गई है।संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशभर में आंदोलन और तेज किया जाएगा।
बाइट__01भवानीसिंह धांधिया एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष,
बाइट__02 सुरेश चौधरी, खनन उद्योगी
बाइट__03 शैतान सिंह ग्रेनाइट एसोसिएशन
0
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowAug 18, 2025 11:02:07Jhunjhunu, Rajasthan:
झुंझुनूं
RAC कॉन्स्टेबल की सुसाइड नोट वीडियो ने खोली घरेलू विवाद की परतें
एंकर
झुंझुनूं जिले में आज एक दिल दहलाने वाली घटना ने सभी को झकझोर दिया। शहर की किसान कॉलोनी में तैनात RAC कॉन्स्टेबल राजकुमार कांटीवाल ने अपनी पत्नी कविता और 6 साल के बेटे पर तलवार से हमला कर दिया, फिर स्वयं ने भी रतन शहर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पहले राजकुमार ने एक सुसाइड नोट वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग और धमकियों को अपनी मौत का कारण बताया।वीडियो में राजकुमार ने दावा किया कि कविता का हरियाणा के विक्रम चौधरी नामक युवक से एक साल से संबंध था। कविता को जयपुर SMS अस्पताल रेफर किया गया, जबकि बेटे का इलाज झुंझुनूं में चल रहा है। पड़ोसियों ने बताया कि राजकुमार ने दो दिन पहले गांव से तलवार लाकर छुपाई थी और उसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया ।
बाइट01-कोतवाल हरजिंदर सिंह झुंझुनूं
अशोक शर्मा
झुंझुनूं
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowAug 18, 2025 11:01:58Sikar, Rajasthan:
जिला सीकर
डेट लाइन रींगस सीकर
हरीश गुर्जर स्थानीय संवाददाता
7014484873
चारा काटते समय करंट लगने से युवक की मौत
एंकर
सीकर जिले के रींगस पुलिस थानांतर्गत गांव महरोली में पशुओं के लिए चारा काटते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई, जिसके शव का रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया गया। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि मशीन से चारा काटते समय करंट लगने से 43 वर्षीय राजेंद्र पुत्र रामचंद्र कुमावत निवासी महरोली की मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई छोगाराम ने रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि उसका भाई घर पर पशुओं के लिए चारा काट रहा था इसी दौरान मशीन से करंट लगने से बेहोश हो गया जिसको रींगस राजकीय उप जिला अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक खेत बंटाई में लेकर अपना जीवन यापन करता था।
बाइट - डॉ अविकेश अग्रवाल
0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowAug 18, 2025 11:01:50New Delhi, Delhi:
नांगल राय मार्किट में दुकानदारों और रेहड़ी पटरी के झगड़े के बाद एमसीडी का दिखा एक्शन
एमसीडी ने मौके से हटाया अतिक्रमण
एमसीडी ने वहां खड़ी रेहड़ी को उठाकर गाड़ी में डालकर हटाया अतिक्रमण
रात्रि में दुकानदार की पिटाई के बाद आज दुकानदारों ने मार्किट की दुकानें बंद कर किया प्रोटेस्ट
मौके पर दिल्ली पुलिस भी रही मौजूद
राजेश शर्मा
राजधानी में अतिक्रमण एक बड़ी समस्या बनी हुई है पश्चिमी दिल्ली के प्रमुख मार्केट नांगल राया में बीती रात यही अतिक्रमण पहले झगड़े की वजह बनी और फिर नाराज नांगल राय मार्केट के दुकानदारों ने दुकानदार बंद कर प्रोटेस्ट किया दरअसल बीती रात नांगल नया मार्केट में लगने वाले रेहड़ी पटरी वालों की एक गाड़ी मार्केट के एक दुकान के आगे खड़ी कर दी गई जिसको हटाने के लिए कहा गया पटरी वालों ने दुकानदार के साथ मारपीट की इस बात से गुस्साए दुकानदार ने पहले पुलिस में शिकायत की लेकिन जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो नाराज दुकानदारों ने आज मार्केट बंद कर विरोध जताया साथ ही एमसीडी में भी शिकायत की, मामला बढ़ता देख मौके पर पुलिस के साथ-साथ एमसीडी दस्ते को भी भेजा गया और फिर एमसीडी के दस्ते ने वहां से रेहड़ी पटरी के साथ-साथ पटरी लगाने वालों का सामान भी जप्त कर ले गए।
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowAug 18, 2025 11:01:39Sikar, Rajasthan:
जिला सीकर
डेट लाइन रींगस सीकर
हरीश गुर्जर स्थानीय संवाददाता
7014484873
@ HarishG37295838
खाटूश्याम जी आ रहे श्याम भक्तों का सामान चोरी, एसी कोच से मोबाइल और नगदी चोरी, जीआरपी चौकी में दर्ज हुआ मुकदमा
विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के आने वाले श्रद्धालु ट्रेनों में भी सुरक्षित यात्रा नहीं कर सकते हैं, यात्रा के दौरान श्याम श्रद्धालु चोरी की घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। आज बरेली से खाटू श्याम जी आ रहे श्याम भक्तों का रेवाड़ी के आसपास टनकपुर एक्सप्रेस में सामान चोरी हो गया। अज्ञात चोरों ने महिला श्रद्धालु का पर्स चोरी किया जिसमें 2 मोबाइल सहित 20 हजार से अधिक नगदी थी। महिला श्रद्धालु उत्तराखंड निवासी सुरभि रस्तोगी ने रींगस जीआरपी चौकी में चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया। जीआरपी चौकी प्रभारी एएसआई मुकेश सैनी ने बताया कि रेवाड़ी से रींगस के बीच महिला का पर्स चोरी हुआ है जिसका मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए रेवाड़ी भेजा जाएगा। गौरतलब है कि श्याम श्रद्धालु टनकपुर से दौरई चलने वाली ट्रेन के थर्ड एसी कोच में यात्रा कर रहे थे।
बाइट - 1. एएसआई मुकेश सैनी, प्रभारी जीआरपी चौकी रींगस
2. मनोज रस्तोगी (श्याम श्रद्धालु)
0
Report
RRRikeshwar Rana
FollowAug 18, 2025 11:01:32Dantewada, Chhattisgarh:
एंकर-
महिलाओं के साथ किरंदुल-बचेली क्षेत्र में लगातार बढ़ती यौन उत्पीड़न और हिंसक घटनाओं को लेकर आदिवासी महासभा द्वारा आवराभांटा दुर्गामंच में धरना देते हुये कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल मांगो का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया. बीते महीने भर में बैनपाल,पीना बचेली और कड़मपाल गांव में अबतक 09 महिलाओं के साथ बलात्कार के साथ गुप्तांग में ठोस वस्तु डालकर जान से मारने का काम हो रहा है. क्षेत्र में एनएमडीसी, एएनएमएस, रेलवे विभाग, और पाइप लाइन बिछाने के काम मे आये बाहरी मजदूरों की भरमार के बाद घटनाएं बढ़ गयी है। घटनाओं पर जल्द लगाम और अपराधियों की धरपकड़ तेज करने की मांग के साथ क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुदृढ़, शराब दुकानों से शराब बिक्री की खाली बोतलों को खेत मे फेंकने से परेशानी,जैसी मांगे भी लिखी हुई थी।
बाईट- बादल बैनर्जी
VISशाट्स( रैली निकालते ग्रामीण)
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowAug 18, 2025 11:01:26Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर। नगर निगम अतिक्रमण शाखा ने सोमवार को बस स्टैंड के पास बड़ी कार्रवाई की। लंबे समय से चर्चा में रहे राजस्थानी होटल को जेसीबी मशीन की मदद से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि निगम ने पहले ही आसपास की कई दुकानों को तोड़ दिया था। इसके बाद सोमवार को मुख्य सड़क के बीचोंबीच बनी राजस्थान जलेबी दुकान पर भी कार्रवाई की गई।नगर निगम की इस कार्रवाई में जलेबी की दुकान पूरी तरह से हटा दी गई है। निगम अधिकारियों का कहना है कि मुख्य सड़क पर अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, जिस पर कार्रवाई आवश्यक थी।
इस संबंध में जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप ने जानकारी दी कि राजस्थान जलेबी दुकान संचालक सीताराम मटोलिया को निगम के परिसर में नई दुकान का आवंटन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा बनाए जा रहे नए परिसर में सभी प्रभावित दुकानदारों को जगह दी जा रही है, ताकि उनकी आजीविका प्रभावित न हो।
नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई से जहां यातायात व्यवस्था सुधरेगी, वहीं प्रभावित दुकानदारों को भी वैकल्पिक स्थान मिलने से राहत मिलेगी.....
बाइट–प्रवेश कश्यप जोन कमिश्नर
0
Report
VAVijay Ahuja
FollowAug 18, 2025 11:01:18Gauri Kala, Uttarakhand:
स्थान- उधम सिंह नगर
रिपोर्टर- विजय आहूजा
एंकर- किच्छा के ग्राम दरऊ में पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षो के बीच कई राउंड फायरिंग हुई जिसमे एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। फायरिंग की इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है।
वोइस 1- दरयु गांव में रहने वाले अकरम खान और रेहान खान पक्ष के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। विवाद के चलते दोनों पक्ष भाजपा व कांग्रेस से जुड़ गए थे। दोनो पक्षों में कई बार झड़प भी हो चुकी है। पिछले दिनों भी अकरम खान पक्ष ने रेहान खान को घेर कर फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने रेहान खान की शिकायत पर आलीम खान, इकराम समी खान आदिल खान, अदीब खान के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की थी। आज फिर यह दोनो पक्ष आमने सामने आ गए।दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग में एक गोली आदिल को लग गयी वही दूसरे पक्ष का राहत खान भी गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और बुरी तरह घायल आदिल को सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया। जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते मे आदिल ने दम तोड़ दिया। इस दौरान वहां भाजपा नेता साजिद खान की वहां खड़ी कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी। विवाद गहराने की संभावना के चलते फोर्स तैनात कर दिया है।
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowAug 18, 2025 11:00:45Sri Ganganagar, Rajasthan:
वेबसाइट और टीवी दोनो के लिए खबर
विजुअल we ट्रांसफर से
https://we.tl/t-Nz8EUvMC4h
किसानों के प्रदर्शन की खबर के विजुअल, फोटो और किसान नेता सुनील गोदारा की बाईट..
हैडलाइन
अखिल भारतीय किसान सभा ने एडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन,
आईजीएनपी में 4 में से 2 समूह में सिंचाई पानी व अन्य मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
इंट्रो (एंकर)
अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में आज सोमवार को किसानों ने अनूपगढ़ के एडीएम कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए इंदिरा गांधी नहर परियोजन में 4 में से 2 समूह में सिंचाई पानी की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर एडीएम अशोक सांगवा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने सिंचाई पानी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। किसान नेता सुनील गोदारा ने एडीएम को बताया कि आज पोंग डैम के केचमेंट एरिया में लगातार बारिश हो रही है। सरकार द्वारा पोंग डैम को खाली करके लाखो क्यूसेक पानी पाकिस्तान भेजा जा रहा है लेकिन राजस्थान कैनाल में 13 हजार क्यूसेक पानी होने के बाद भी नहरे तीन में से एक समूह में चलाई जा रही है। किसान नेता सुनील गोदारा ने सिंचाई विभाग और सरकार पर लापरवाही बरतने और किसान विरोधी बताते हुए कहा कि अनूपगढ़ क्षेत्र में अत्यधिक तापमान होने और बरसात नहीं होने के कारण फसलें झुलस रही है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि किसानों को आईजीएनपी में चार में से दो समूह में सिंचाई पानी दिया जाए और गंगनहर में शेयर के मुताबिक पूरा पानी दिया जाये।
किसान नेता राजू जाट ने बताया कि इसके अलावा इंदिरा गांधी नहर परियोजना के प्रथम चरण में चार में से दो समूह में तुरंत सिंचाई सुविधा शुरू की जाये, पोंग डैम को उसकी क्षमता के अनुरूप 1410 फीट तक भरा जाय, गंगनहर में शेयर के मुताबिक पूरा पानी दिया जाए लेकिन लिंक चैनल के द्वारा RD 491 आईजीएनपी के गेट से पानी नहीं देकर गंग कैनाल के चैनल से क्षेत्र के किसानों पानी दिया जाए।
किसान नेता सत्यप्रकाश सियाग ने बताया कि कांग्रेस सरकार के समय जो अजमेर जेल समझौता हुआ था उस समझौते को लागु कर प्रथम चरण का 58 प्रतिशत पानी रिजर्व करने की मांग भी प्रमुखता से की गई है। उन्होंने बताया कि राजस्थान केनाल की मुख्य नहर परियोजना को शुरू से लेकर 179 आरडी तक के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने, मूंग की सरकारी खरीद शुरू करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल तुरंत शुरू कर प्रत्येक आधार कार्ड पर 40 क्विंटल मूंग की खरीद करने की मांग की गई है।
किसान नेता शोभा सिंह ढिल्लो ने बताया कि आज एडीएम को ज्ञापन सौंप कर मांग की गई है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों से किसानों की वार्ता करवाई जाए और उनकी समस्या का तुरंत प्रभाव से समाधान करवाया जाए।
एडीएम अशोक सांगवा ने किसानों को आश्वासन दिया है कि आगामी 2 दिनों में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को एडीएम कार्यालय बुलाया जाएगा और किसानों के प्रतिनिधित्व मण्डल से उनकी वार्ता करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन और सरकार किसानों की समस्या को लेकर काफी गंभीर है।
बाईट- सुनील गोदारा, किसान नेता
0
Report