Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Munger811201blurImage

मुंगेर में वार्ड पार्षद की हत्या: अज्ञात युवक ने मारी गोली!

PINEWZ
Jun 24, 2025 19:57:18
Munger, Bihar
प्रशांत कुमार मुंगेर वार्ड पार्षद सदस्य को एक अज्ञात युवक ने  सर के पीछे मारी गोली घटना स्थल पर हुई मौत।जांच में जुटी पुलिस। मुंगेर:  जमालपुर प्रखंड के ईटहरी पंचायत के वार्ड 17 निवासी राजीव रंजन का 32 वर्षीय पुत्र सह वार्ड सदस्य सर्वजीत कुमार उर्फ प्रेमजीत कुमार को मंगलवार की देर शाम 6 बजे काली स्थान विजय नगर के पास एक अज्ञात युवक ने पीछे से गोली मारकर कर फरार हो गया ।वही जब परिजनों को घटना जानकारी हुई तो गंभीर रूप से घायल प्रेमजीत को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्त पताल में भरती कराया गया जंहा सदर अस्तपताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद  मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया की मृतक  काली स्थान विजय नगर के पास  वार्ड में होने वाले पानी की सप्लाई को देखने के लिए गया था तभी पीछे से घात लगाए एक अज्ञात युवक ने उसके सर के पिछले हिस्से में गोली मार दी जिसके कारण वह जमीन पर गिर गया जिसके बाद हमलोग आनन फानन में इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल में भरती कराया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया हमारा किसी से कोई दुश्मनी नहीं है ना ही गोली मारने वाले युवक की पहचान नही हो सकी ।उन्होंने कहा हम लोग पुलिस से इस हत्या की जांच का मांग करते है। बाइट जय प्रकाश मृतक का चचेरा भाई बाइट डॉक्टर नीतीश कुमार सदर अस्त p वही मृतक वार्ड सदस्य की शादी दो माह पूर्व भागलपुर जिला के घोंघा गांव की रहने वाली विनिता कुमारी से हुई थी।मृतक तीन भाई में बड़ा था। वही परिजनों का रो रो के बुरा हाल है। घटना की जानकारी  मिलने के बाद सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद , मुफसिल थानाध्यक्ष ,बरियारपुर थानाध्यक्ष सहित कई  थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है और मामले की छान बीन में जुटी है। वही कई पुलिस पदाधिकारी सदर अस्त पताल में पहुंचकर परिजनों से पूछ ताछ कर रही है और घटना के कारणों को जान रही है।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement