Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Supaul852131

बिहार में मतदाता सूची अपडेट: DM सावन कुमार की बड़ी घोषणा!

Subhash Jha
Jun 27, 2025 07:38:47
Supal, Bihar
रिपोर्ट= सुभाष चंद्रा, सुपौल। स्लग= मतदाता सूची को अपडेट करने की शुरू होगी प्रक्रिया। एंकर= भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार राज्य में निर्वाचक सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कराए जाने का निर्देश दिया गया है। इसको लेकर सुपौल DM सावन कुमार ने प्रेस ब्रीफिंग कर यह जानकारी दी है। DM सावन कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक सूची को अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। जिसके तहत विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत BLO द्वारा घर घर जाकर सत्यापन करेंगे। कहा कि यह अभियान एक जुलाई 2025 से शुरू किया जा रहा है। जिसमें BLO प्रत्येक मतदाता के घर जाकर जिसका नाम मतदाता सूची में प्रकाशित हुआ है उसे एक फॉर्म देंगे। उक्त फॉर्म को भरकर वांछित दस्तावेज के साथ जमा किया जाएगा। जिसके बाद उसका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची में प्रकाशित होगा। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा पहल शुरू कर दी गई है। बताया गया कि यह प्रक्रिया ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनो तरीके से होगी। बाइट= सावन कुमार, DM, सुपौल।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement