Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Alwar301001

बूढ़ा हनुमान मंदिर महंत पर हमले से भड़का विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन!

SKSwadesh Kapil
Sept 01, 2025 07:48:47
Alwar, Rajasthan
एंकर, विजुअल ,बाइट बूढ़ा हनुमान मंदिर पांडुपोल महंत के साथ हुई मारपीट को लेकर आज विश्व हिंदू परिषद अलवर इकाई और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय मिनी सचिवालय पर किया जोरदार प्रदर्शन और दिया धरना. विश्व हिंदू परिषद ने जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बुड़ा हनुमानजी मंदिर पाण्डुपोल, टहला आश्रम निवासी संत 1008 महंत महाराज के साथ 28 अगस्त 2025 को कुछ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की. परिषद ने इस घटना को हिंदू समाज व संतों के सम्मान पर आघात बताया. ज्ञापन में कहा गया कि अगर जांच में संत दोषी पाए जाते हैं. तो उन्हें फांसी दी जाए.लेकिन यदि वे निर्दोष हैं. तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो. परिषद ने मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने व दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की. संस्था ने स्पष्ट किया कि संतों का अपमान सहन नहीं किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. विगत दिनों बूढ़ा हनुमान पांडुपोल मंदिर महंत के साथ मालाखेड़ा में कुछ असामाजिक तत्वों ने दक्षिणा देने के बहाने बुलाकर सरेआम मारपीट की थी. और टहला थाने में कुकर्म का मामला भी दर्ज कराया था. इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक राजगढ़ मनीषा मीना जांच कर रही है. वही महंत की ओर से मोब लीचिंग और लूट का मामला मालाखेड़ा थाने में दर्ज कराया गया है. महंत के द्वारा थाने में मामला दर्ज करने के बाद आरोपी घरों से भाग छूटे हैं.पुलिस की तलाश जारी है. इस मामले को लेकर हवा महल विधायक भी महंत के पक्ष में उतर आए. बाईट__ बिजेंदर खंडेलवाल, अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद अलवर (पीले कुर्ते में) बाईट__प्रेम सिंह राजावत, प्रांत संयोजक बजरंग दल (हल्के हरे कुर्ते में) बाईट___रामदयाल मीणा.., शहर प्रभारी, विश्व हिंदू परिषद (पीली शर्ट में)
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSundram Kumar
Sept 01, 2025 09:20:36
Patna, Bihar:
रिपोर्ट सुन्दरम लोकेशन पटना बीजेपी सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर को भेजा नोटिस 15 दिनों के अंदर मांगा जवाब जिसको लेकर के जनसुराज नेता अक्षय यादव ने कहा कि क्या है नोटिस में उसको देखेंगे. उन्होंने लीगल नोटिस में लिखा है और वह खुद ही एक्सेप्ट कर रहे हैं कि वह एक चुटपूंजीया नेता है. 2009 से जब यह सांसद बने थे पिछले 15 साल में पूरे बिहार का छोड़ दीजिए केवल बेतिया की बात कर रहे हैं इन्होंने ना शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार पर ध्यान दिया है. इनको यह नहीं मालूम है कि बिहार का जो व्यवस्था है जिसमें शिक्षा और डेवलपमेंट पर बात होनी चाहिए पलायन पर बात होनी चाहिए. मैं उनको सलाह देता हूं कि बिहार के जनता देख रही है कि आपने बिहार के डेवलपमेंट के लिए क्या काम किया है और मैं आपको बता दूं कि बिहार के बच्चे जब दूसरे राज्य में गाली खाकर के मार खाते हैं तो उनके जो दोहरा चरित्र वाले नेता हैं उनकी मानसिकता दिखती है कि बिहार के डेवलपमेंट के नाम पर यह क्या किए हैं. बाइट : अक्षय आनंद, नेता, जनसुराज
0
comment0
Report
GSGajendra Sinha
Sept 01, 2025 09:20:28
Koderma, Jharkhand:
कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 20 बाइपास रोड स्थित ए. आर. यामाहा इंटरप्राइजेज शोरूम में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी देते हुए शोरूम संचालक अभिषेक कुमार ने बताया कि हर दिन की भांति रविवार की रात उनके वर्कशॉप मैनेजर विशाल सिंह के द्वारा वर्कशॉप को बंद किया गया। वहीं सोमवार की सुबह जब वे वर्कशॉप पहुंचे, तो देखा की वहां ऊपर बने एलबेस्टर का छत कटा हुआ था। इसकी छानबीन की तो पाया कि वर्कशॉप का कैश काउंटर टूटा हुआ था और उसमें रखा लगभग 80 हजार रुपए नगद गायब था। वहीं वर्कशॉप के स्पेयर पार्ट्स एरिया से लगभग 50 हजार रुपए का मोटर पार्ट्स भी गायब था। उन्होंने बताया कि चोरों द्वारा ऑफिस उपयोग के लिए रख हुआ दो मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया गया है। इसके अलावा चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का पूरा वायरिंग सिस्टम काट डाला, ताकि चोरी की घटना की कोई भी रिकॉर्डिंग न हो सके। इधर, घटना की सूचना तिलैया पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। पुलिस शोरूम के आस-पास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कोडरमा जिले में बीते एक सप्ताह में आधे दर्जन से ज्यादा चोरी की घटनाएं घट चुकी हैं। इन घटनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा भी नाराजगी जताई थी। बाइट :- अभिषेक कुमार, शोरूम मालिक
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Sept 01, 2025 09:20:13
Keonjhar, Odisha:
୩ ଦିନ ପରେ ମିଳିଲା ବୁଢିଯାଇଥିବା ଲିପୁନ୍ ର ଶବ, ଉଦ୍ଧାର କାର୍ଯ୍ୟରେ ନିୟୋଜିତ ଫାୟାରମ୍ୟାନ୍ ଶାପକାମୁଡାର ଶିକାର ଆଙ୍କର: ନିଖୋଜ ହେବାର ୨ଦିନ ପରେ ଜଳପ୍ରପାତରୁ ମିଳିଲା ଯୁବକଙ୍କର ମୃତଦେହ । କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ବାଂଶପାଳ ଦମକଳ ବାହିନୀର ଆଜିର ପ୍ରଚେଷ୍ଟା ପରେ ନିଖୋଜ ଲିପୁନ୍ ବେହେରାଙ୍କର ଶବ ଉଦ୍ଧାର ହୋଇଛି । ଗତ ଶୁକ୍ରବାର, କେନ୍ଦୁଝର ଓ ଅନୁଗୁଳ ଜିଲ୍ଲା ସୀମାନ୍ତ ନାଗୀରା ଗର୍ଜନ ଖୋଲ ଜଳପ୍ରପାତକୁ ୩ଜଣ ଯୁବକ ବୁଲିବାକୁ ଯାଇ ଗାଧୋଇବା ବେଳେ ଜଳପ୍ରପାତ ପାଣିରେ ବୁଡ଼ି ଲିପୁନ୍ ନିଖୋଜ ହୋଇ ଯାଇଥିଲେ । ଲିପୁନ୍ ସେ ସମୟରେ ଗାଧୋଇବା ବେଳର ଭିଡ଼ିଓ ଭାଇରାଲ୍ ହୋଇଛି । ବାଂଶପାଳ ବ୍ଲକ ବାଲରାଇ ଗାଁରୁ ୨ଜଣ ଓ ଗୋପପୁର ଗାଁରୁ ଜଣେ ସାଙ୍ଗ, ଏଭଳି ୩ଜଣ ସାଙ୍ଗ ଏକାଠି ହୋଇ ନଗୀରା ଗର୍ଜନ ଖୋଲ ଜଳପ୍ରପାତ ବୁଲିବାକୁ ଯାଇ ସେଠାରେ ଗାଧୋଇବା ସମୟରେ ବାଲରାଇ ଗାଁର ଲିପୁନ୍ କୁମାର ବେହେରା ଜଳପ୍ରପାତ ପାଣିରେ ବୁଡ଼ି ନିଖୋଜ ହୋଇଯାଇଥିଲେ । ପରେ ଏ ବିଷୟରେ ଖବର ପାଇ ବାଂଶପାଳ ଦମକଳ ବାହିନୀ ସେଠାରେ ଖୋଜାଖୋଜି ଜାରି ରଖିଥିବା, ସନ୍ଧ୍ୟା ହୋଇ ଯିବାରୁ ଖୋଜିବା କାର୍ଯ୍ୟ ବନ୍ଦ ରଖିଥିଲେ । ଗତକାଲି ଉଭୟ ବାଂଶପାଳ ଓ ପାଲଲହଡ଼ା ର ଦମକଳ ବାହିନୀ ଓ ଦେବଗଡ଼ର ଓଡ଼୍ରାଫ୍ ଟିମ୍ ଖୋଜିବା ପରେ ମଧ୍ୟ ଲିପୁନ୍ ଙ୍କର ପତ୍ତା ମିଳି ନଥିଲା । ଆଜି ବାଂଶପାଳ ଦମକଳ ବାହିନୀ, ଜଳପ୍ରପାତ ନିକଟରେ ଖୋଜିବା ସମୟରେ ହିଁ ଲିପୁନ୍ ଙ୍କର ଶବ ଉଦ୍ଧାର କରିଥିଲେ ।କିନ୍ତୁ ଲିପୁନର ଶବ ମିଳିବା ପରେ ତାଙ୍କୁ ନେଇ ଆସିବା ସମୟରେ ବାଂଶପାଳ ଅଗ୍ନୀସମ ବାହିନୀ ର କର୍ମଚାରୀ ଦୟାନିଧି କିଷାନ ସାପ କାମୁଡା ର ଶିକାର ହୋଇଥିଲେ । ତଥାପି ଶବକୁ ପହଞ୍ଚାଇବା ପରେ ଦୟାନିଧି ଙ୍କୁ ବାଂଶପାଳ ଗୋଷ୍ଠି ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟକେନ୍ଦ୍ର ରେ ଭର୍ତ୍ତି କରାଯାଇଛି। ଜୀବନକୁ ବାଜୀଲଗାଇ ନିଜର କର୍ତ୍ତବ୍ୟ ପୁରା କରିଥିବାରୁ ତାଙ୍କର କତ୍ତିବ୍ୟପରାୟଣତା ପାଇଁ ଉପସ୍ଥିତ ଲୋକ ତାଙ୍କୁ ପ୍ରଶଂଶା କରିଥିଲେ। ତେବେ ଏଠାରେ ପର୍ଯ୍ୟଟକମାନଙ୍କ ସୁରକ୍ଷା ପାଇଁ ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ କୌଣସି ବ୍ୟବସ୍ଥା ନଥିବାରୁ ଏଭଳି ଘଟଣା ଘଟୁଥିବାରୁ ଏହାକୁ ନେଇ, ଲୋକମାନେ ଅସନ୍ତୋଷ ବ୍ୟକ୍ତ କରିଛନ୍ତି ।
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Sept 01, 2025 09:20:07
Aligarh, Uttar Pradesh:
*ब्रेकिंग अलीगढ़* तेज आंधी-बारिश में गिरा गणेश प्रतिमा का टेंट, क्षतिग्रस्त हुई आंबेडकर प्रतिमा, आक्रोश से फूटा जनसैलाब, लोगों ने लगाया साजिश का आरोप, पुलिस-प्रशासन ने समझा-बुझाकर कराया शांत। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सराय लवरिया में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब गणेश प्रतिमा का टेंट तेज हवा और बारिश के चलते गिर पड़ा और उसके पाइप आंबेडकर प्रतिमा पर जाकर लग गए। हादसे में प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। आज़ाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि ये कोई प्राकृतिक घटना नहीं बल्कि असामाजिक तत्वों की साजिश है। वहीं सूचना मिलते ही सीओ द्वितीय कमलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। बाइट :-रवि गौतम पदाधिकारी, (आज़ाद समाज पार्टी, अलीगढ़)* बाइट :-कमलेश कुमार (क्षेत्राधिकारी द्वितीय, अलीगढ़)*
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Sept 01, 2025 09:20:00
Amethi, Uttar Pradesh:
अमेठी - अमेठी में एक बार फिर चोरों ने पुलिस को दी चुनौती अमेठी में चोरों के हौसले बुलंद- चोरों ने छत के सहारे घर में घुसकर लाखों रूपए के कीमत के जेवर पर हाथ किया साफ, पीड़ित परिजनों ने पुलिस को दी सूचना, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, पीड़ित परिजनों के मुताबिक देर रात्रि चोरों ने घर में घुसकर चोरी की, शोरगुल की आवाज व आहट सुन उठी बहू को असलहे दिखाकर भाग निकले चोर, जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र जगदीशपुर कस्बा क्षेत्र का है मामला, बाइट रामदेव यादव पीड़ित बाइट केशकुमारी पीड़िता
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Sept 01, 2025 09:19:52
Bareilly, Uttar Pradesh:
VANDOR CODE 411545 REPORT....AJAY KASHYAP BAREILLY डिजे , और नाच गाना नाजायज व हराम, नौजवान बाज आएं, मुसलमान शारियत के खिलाफ न करें कोई काम, जुलूस में अम्न व शांति को कायम रखें। ANCHOR... ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए मोहम्मदी निकालने की तैयारियां चल रही है। जुलूस-ए मोहम्मदी में लोग पवित्रता का ख्याल नहीं रखते है, जबकि ये जुलूस पैग़म्बरे इस्लाम के जन्मदिन के मौके पर निकाला जाता है। इन्हीं बुराईयो के खात्मे के लिए आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जुलूस के लोगों शरियत द्वारा बताई गई हदों में रहने के लिए एक फरमान जारी किया है। मौलाना ने कहा कि जुलूस-ए मोहम्मदी का मकसद पैग़म्बरे इस्लाम के जन्मदिन की खुशी मनाना है और एक मुसलमान के लिए इस खुशी से बढ़कर कोई दूसरी खुशी नहीं हो सकती। इसलिए इस बड़े दिन की खुशी का इजहार अपने धार्मिक स्थलों और अपने घरों को सजावट करके करें। मौलाना ने अंजुमन के तमाम जिम्मेदारो को हिदायत देते हुए कहा कि ये दिन अम्न व शांति का है, जिसकी शिक्षा पैग़म्बरे इस्लाम ने पूरी दुनिया को अम्न व शांति का पैगाम दें कर किया। इसलिए जुलूस में अम्न व शांति बरकरार रखते हुए अकीदत व सम्मान के साथ जुलूस में शामिल हो, जुलूस में किसी तरह का भड़काऊ बयान य नारा न लगाएं, नमाजो को उनके वक्तो पर अदा करें, जाब्तो की पाबंदी करें, खाना बाटटे वक्त खाने की बेहुरमती न करें। मौलाना ने कुरानों हदीस के हवाले से कहा कि आज कल कुछ मुस्लिम नौजवान धार्मिक जुलूसो जैसे जुलूस-ए-मोहम्मदी और उर्स के दिनों में डिजे का खूब इस्तेमाल करते हैं, और डिजे के गाने बाजे पर नौजवान नात शरीफ की आवाज पर हाथो में रुमाल लेकर लहराते हुए डांस करते हैं। ये तमाम कार्य शरियत की नजर में नाजायज और हराम है। शारियत ने गाने बाजे और डांस वाली चिजों को शौतानी अमल बताया है। मजहबी जुलूसों में डिजे की आवाज पर थीरकने , रुमाल हवा में लहराने, हुल्लड़ बाजी का चलन बढ़ता जा रहा है, जो शख्त हराम और नाजायज है। फिर पैग़म्बरे इस्लाम के पाकिजा जुलूस ईद मिलादुन्नबी में इस कबीह फेल ( बहुत ग़लत कार्य) का करना , और खुदा के मुक़द्दस वालीयों सुफियों के उर्स, में चादर के जुलूसो में इन शैतानी कामों का करना उसकी बुराई को बड़ा देता है। मौलाना ने अपने बयान में कहा कि इस तरह के गेर शराई काम करने वाले अपने गुनाहों से तोबा करें और नाजायज और हराम काम से दुरी बनाए रखें, अगर ऐसे लोग बाज न आए तो मुसलमानो पर लाजीम है कि ऐसे लोगो को हरगीज हरगीज अपने धार्मिक जुलूसो में शिरकत न करने दें। और अगर कोई शख्स बजीद होकर डीजे लेकर आता है तो उसको जुलूस से बाहर कर दें। मौलाना ने कहा कि जुलूसे मोहम्मदी बहुत पाकीजा और सफाई और सुथराई वाला दिन है, उस दिन पूरी दुनिया को पैग़म्बरे इस्लाम के अमन व शांति वाले पैगाम को दुनिया के सामने पहुंचाया जाना चाहिए। और कोई भी कार्य ऐसा न करें जो नाजायज व हराम हो, और उनके काम से पैग़म्बरे इस्लाम नाराज हो, हमें कयामत के दिन खुदा व रसूल को मुंह दिखाना है। बाइट मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी, अध्यक्ष, अध्यक्ष, आल इंडिया मुस्लिम जमात
2
comment0
Report
AKAnkit Kunwar
Sept 01, 2025 09:19:35
Noida, Uttar Pradesh:
बिहार में नितांत असफल ‘वोट अधिकार यात्रा’ में सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव की हालत 'न तीन में न तेरह में' जैसी ही रही। जिस पार्टी का बिहार की धरती पर न कोई अतीत है, न वर्तमान और न कोई भविष्य। उनका बिहार से संबंध केवल श्री लालू प्रसाद यादव के परिवार से नातेदारी तक सीमित है। बिहार की जनता इनकी ख़ातिरदारी का बेसब्री से इंतज़ार कर रही है। इसकी बानगी आने वाले चुनाव में मिलेगी।
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Sept 01, 2025 09:19:27
Shimla, Himachal Pradesh:
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सैलानी हिमाचल आ सकते हैं. उन्होंने पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे अपना होटल नदी-नालों से दूर रहें. मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल आना सुरक्षित हैं, लेकिन उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है.
0
comment0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
Sept 01, 2025 09:19:20
Barmer, Rajasthan:
स्क्रिप्ट बाड़मेर हादसा: 24 घंटे बाद भी नहीं उठाया शव, परिजनों का कंपनी पर लापरवाही का आरोप बाड़मेर जिले में रविवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। लोहे से भरी गाड़ी से पिलर उतरते समय ट्रैक ड्राइवर सुखराम विश्नोई की मौत हो गई थी। हादसे में पिलरों के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही जान चली गई। परिजनों और विश्नोई समाज का आरोप है कि यह हादसा विष्णु प्रकाश आर. पुगलिया कंपनी की गंभीर लापरवाही के कारण हुआ। घटना को 24 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक कंपनी के किसी अधिकारी ने मृतक के परिजनों से वार्ता नहीं की है। इससे आक्रोशित परिजन और समाज के लोग बाड़मेर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक कंपनी जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करती और परिवार को उचित मुआवजा तथा परिजन को नौकरी देने की घोषणा नहीं करती, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा। धरने पर बैठे लोगों ने प्रशासन से भी मांग की है कि कंपनी को सख्त निर्देश दिए जाएं और मृतक परिवार को न्याय दिलाया जाए। मृतक सुखराम विश्नोई परिवार का मुख्य सहारा थे, उनकी अचानक मौत से परिजनों पर संकट आ खड़ा हुआ है। फिलहाल, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन जब तक कंपनी का रुख स्पष्ट नहीं होता, तब तक धरना और तनाव बने रहने की संभावना है। बाइट : धरनार्थी
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Sept 01, 2025 09:17:09
Kota, Rajasthan:
KOTA JK मजदूरों को मिला पूर्व सांसद कामरेड वृंदा करात का मिला समर्थन, JK मजदूरों का 250 करोड़ बकाया भुगतान को लेकर 18फरवरी से लगातार जारी धरना, कोर्ट द्वारा बकाया भुगतान आदेश के बावजूद जारी धरना, अराफात पेट्रो केमिकल के खिलाफ जारी हे धरना, लीज की शर्तों के विरूद्ध फैक्ट्री को खुर्दबुर्द करने का आरोप, जयपुर कोर्ट में चल रहा फैसला, KDA द्वारा फैक्ट्री की जमीन का अधिग्रहण भी हो चुका, CPIM बैनर के तले जारी मजदूरों का धरना, एंकर - सीपीएम के राष्ट्रीय नेता पूर्व सांसद कामरेड वृंदा करात कोटा दौरे पर।सोमवार को कोटा पहुंची कामरेड सांसद कलेक्ट्रेट पर जेके फैक्ट्री के मजदूरों का बकाया वेतन को लेकर चल रहे हैं धरने में शामिल हुई। सीपीआईएम नेता पूर्व सांसद करात ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर चल रहे धरने को सम्भोधित करते हुए राजस्थान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए घोर निंदा की उन्होंने कहा कि jk फेक्ट्री के मजदूरों का 250 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है।KDA द्वारा जमीन अधिग्रहण के बावजूद मजदूरों के भुगतान को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।18 फरवरी से लगातार जारी मजदूरों का धरना लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद भी भुगतान नही होना शर्मनाक है।उन्होंने कहा कि मजदूरों का उनके हक का बकाया पैसा देना चाहिए। जो कि नही दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा की सरकार मजदूर विरोधी है। बाइट - वृंदा करात कामरेड पूर्व सांसद
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Sept 01, 2025 09:16:57
Dungarpur, Rajasthan:
जिला डूंगरपुर विधानसभा-डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन-डूंगरपुर हेडलाइन- आल ड्राईवर वेलफेयर एसोसिएशन ने ड्राईवर की मांगो को लेकर शहर में निकाली रैली, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले में आल ड्राईवर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से ड्राइवर्स की 29 सूत्रीय मांगो को लेकर आज शहर में रैली निकाली गई | वही कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को पीएम व सीएम के नाम ज्ञापन सौपकर मांगो को पूरा करने की मांग की है | बॉडी- आल ड्राईवर वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गणेशलाल कटारा के नेतृत्व में जिले के ड्राइवर्स नेहरु पार्क में एकत्रित हुए | वही इसके बाद सभी ड्राइवर्स ने नेहरु पार्क से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली | रैली नेहरु पार्क से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी और कलेक्ट्रेट पर जाकर सम्पन्न हुई | इस मौके पर ड्राइवर्स ने 1 सितम्बर को ड्राईवर डे घोषित करने, राष्ट्रीय चालक आयोग व प्रदेश चालक आयोग सहित अपनी 29 सूत्रीय मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया | वही प्रदर्शन के बाद आल ड्राईवर वेलफेयर एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर को पीएम व सीएम के नाम ज्ञापन सौपा | ज्ञापन में आल ड्राईवर वेलफेयर एसोसिएशन ने 1 सितम्बर को ड्राईवर डे घोषित करने, चालको के लिए राष्ट्रीय व प्रदेश चालक आयोग का गठन करने, सडक दुर्घटना में अपंग होने पर 10 लाख का मुआवजा देने व मृत्यु पर परिजनों को 20 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने, नेशनल हाइवे व स्टेट हाइवे पर एम्बुलेंस की सुविधा बढाने सहित 29 सूत्रीय मांगो को पूरा करने की मांग की है | बाईट- गणेशलाल कटारा जिला अध्यक्ष आल ड्राईवर वेलफेयर एसोसिएशन अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Sept 01, 2025 09:16:29
Jhunjhunu, Rajasthan:
एंकर झुंझुनूं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक से कलेक्ट्रेट तक मौन रैली निकाली और कलेक्ट्रेट परिसर में राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान “कांग्रेस मुर्दाबाद”, “मां का अपमान बर्दाश्त नहीं” जैसे नारे लगाए गए। भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षनी कुलहरी ने कहा कि किसी की माता पर अपशब्द कहना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है और राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा, शहर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा सहित नेताओं ने कांग्रेस की भाषा को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताया। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष जयसिंह माठ ने कहा कि युवा आक्रोशित हैं और अगर माफी नहीं मिली तो आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज श्योराण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बाइट1- हर्षनी कुलहरी भाजपा जिला अध्यक्ष बाइट2 2- जयसिंह माठ युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक शर्मा झुंझुनूं
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Sept 01, 2025 09:16:19
Jhalawar, Rajasthan:
झालावाड़ एंकर इंट्रो_ झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस की जिला स्पेशल टीम, झालरापाटन थाना पुलिस तथा रटलाई थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सरकारी शिक्षक सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 37 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने इस दौरान एक इलेक्ट्रॉनिक तोलकांटा, एक मिक्सर और एक बोलेरो जीप भी जप्त की है। मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। झालरापाटन थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्रोथ सेंटर तिराहा पर एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली, जिसके पास से 32 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी अनिल विश्नोई निवासी जिला जोधपुर को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया और पूछताछ की। जिसमें उसने यह मादक पदार्थ शिवनारायण निवासी राजपुरा तथा रामबाबू निवासी लालियाखेड़ी से खरीद कर लाना बताया। जिस पर पुलिस टीम ने शिवनारायण के मकान पर दबिश दी, तो वहां मकान के कमरे और वहां खड़ी एक बोलेरो जीप से बड़ी मात्रा में अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। इस दौरान मकान से शिवनारायण सहित 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए। जिनके द्वारा भी पूछताछ में दो अन्य लोगों के नाम बताए गए। ऐसे में पुलिस द्वारा कुल सात आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 37 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा, इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा, मिक्सर और एक बोलेरो जीप भी जप्त की गई है। पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान जारी है। Mahesh Parihar Zee Media Jhalawar
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Sept 01, 2025 09:16:01
Nagaur, Rajasthan:
नागौर गोगेलाव में ATM से साढ़े 10 लाख लूटे सीएम भजनलाल के निर्देश पर लगा था, एटीएम गार्ड नहीं था, एक संदिग्ध स्विफ्ट में आए बदमाश नागौर में आज अलुसबह बदमाशें ने एक एटीएम को लूट लिया। बदमाशों ने एसबीआई के एटीएम से 10 लाख 58 हजार रूपए निकाल लिए। वारदात आज अलसुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में इनपुट जुटाए। पुलिस ने घटना की सूचना एसबीआई के अधिकारियों को दी। करीब 1 बजे एसबीआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सदर थाना इंचार्ज सुरेश कस्वां ने बताया कि गोगेलाव गांव में जीएसएस के पास लगे एटीएम से बीती रात करीब 3 बजे अज्ञात चोर नकदी चुरा ले गए। बैंक अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही एटीएम में पेमेंट जमा किया गया था। चोरों ने एटीएम को काटकर 10.58 लाख रूपए की लूट को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे मार दिया था। अभी आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर स्विफ्ट कार में चोरों के आने का अनुमान है। आपको बता दे कि फरवरी 2024 में रात्रि विश्राम के लिए आए सीएम भजनलाल शर्मा से ग्रामीणों ने गांव में एक एटीएम लगाने की मांग की थी। उस समय सीएम के निर्देश पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ये एटीएम लगाया गया था। लेकिन एटीएम पर कोई गार्ड मौजूद नहीं था, यहां दिन और रात में एटीएम पर कोई गार्ड मौजूद नहीं रहता है। ग्रामीणों में आम चर्चा है कि बदमाशों को एटीएम की सिक्योरिटी के बारे में पूरी जानकारी थी। जिलेभर की पुलिस अभी मुंदियाड़ के गणपति मेले और खरनाल मेले की व्यवस्थाओं में जुटी है, ऐसे में पुलिस की अनुपस्थिति का चाेरों ने फायदा उठाया और घटना को अंजाम दे दिया।
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Sept 01, 2025 09:15:52
Dausa, Rajasthan:
जिला दौसा दौसा के मेहंदीपुर बालाजी से उकेरी गांव में स्थित कपिल मुनि आश्रम के लिए चतुर्थ पदयात्रा रवाना हुई यात्रा की रवानगी से पहले शिव मंदिर में ध्वज पूजन किया गया तो वहीं गाजे बाजे के साथ पदयात्री रवाना हुए यात्रा का कस्बे में फूल वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया तो वहीं यात्रा के समापन पर भंडारे का आयोजन होगा
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top