Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Karnal132114

यमुना के कटाव से ग्रामीणों में हड़कंप, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप!

KAMARJEET SINGH
Jul 01, 2025 15:41:35
Bassi Akbarpur, Haryana
स्टोरी- यमुना के पानी से खेतों में कटाव ने ग्रामीणों की उड़ाई नींद,ग्रामीणों का आरोप प्रशासन ने नहीं ली सुध,प्रशासन का कहना समय रहते सभी काम किये पूरे। एंकर- करनाल में यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते कई गांव प्रभावित होने शुरू हो गए है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। करनाल के लालू पूरा,ढाकवाला इलाके में यमुना की लहरें उफान पर है। जिसके चलते पहले ही बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए तमाम इंतजाम करने में जुटे हुए है। इस मामले में जब ग्रामीणों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण जमीनी कटाव की समस्या हो रही है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन ने बाढ़ रोकथाम के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए, जिसके कारण यमुना नदी के किनारे बसे गांवों में कटाव हो रहा है और जमीनें पानी में समा रही हैं। वीओ- ग्रामीणों का आरोप ग्रामीणों का कहना कि प्रशासन द्वारा हर साल की तरह समय रहते काम पूरे नही किये जाते अधूरे कामों की बजह से बनाई गई ठोकरें पकनी में बह जाती है। यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से जमीन का कटाव हो रहा है, जिससे कई गांवों में खेतों और घरों को नुकसान पहुंचेगा।प्रभावित क्षेत्र गढ़ी बीरबल और घरौंडा क्षेत्र के यमुना से सटे गांवों में पानी घुसने से फसलें बर्बाद हो सकती है ग्रामीणों का कहना है कि पानी उतरने के बाद भी कटाव का खतरा बना रहता है, क्योंकि पानी के बहाव में तेजी आने से जमीनें और कट सकती हैं। वीओ- स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित बाढ़ के कारण कई गांवों का संपर्क कट जाता है, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। वीओ- अधिकारियों का कहना सिंचाई विभाग अधीक्षक अभियंता मनोज गर्ग ने बताया कि सरकार के निर्देशों पर विभाग द्वारा 30 जून तक बाढ़ प्रभावित इलाकों में यमुना नदी के कटाव के बचाव के लिए व्यापक प्रबंध कर लिए गए है। अलग अलग 6 जगहों पर तटबंधों को बनाया गया है और इसके साथ पुराने तटबंधों को ठीक किया गया है जिसमे लगभग 14 करोड़ का खर्च आया है। वॉक थ्रू कमरजीत सिंह विर्क बाईट - ग्रामीण। बाईट - मनोज गर्ग - अधीक्षक अभियंता - सिंचाई विभाग।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement