Back
बाढ़ में फंसे गांव: रामबली यादव ने चुनाव आयोग से मांगी राहत!
MKMukesh Kumar
FollowJul 18, 2025 09:31:00
Jehanabad, Bihar
MUKESH KUMAR / JEHANABAD / 18-07-2025
SLUG - MALE_MLC
A.INTRO - जहानाबाद के घोसी विधानसभा क्षेत्र में फल्गु नदी की बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। तकरीबन 50 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है, जिससे लोगों की जिंदगी और जीविका दोनों खतरे में हैं। ऐसे हालात में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसी मुद्दे को लेकर घोसी से माले विधायक रामबली सिंह यादव ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुनाव आयोग से विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग की। विधायक ने कहा कि ऐसे हालात में लोग मतदाता सूची में नाम जोड़वाने या दस्तावेज जुटाने की बजाय अपनी जान बचाने और परिवार को सुरक्षित रखने में लगे हैं। ऐसे में पुनरीक्षण कार्य कराना अनुचित है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण कई पंचायतों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से कट गया है, और घरों में पानी घुसने से लोग अपने जरूरी कागजात नहीं जुटा पा रहे हैं। कई जगहों पर बीएलओ भी ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पा रहे। फिलहाल चुनाव आयोग से विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य टाल देने की मांग है साथ ही उन्होंने यह कहा कि अगर यह कार्य जरूरी है तो अगामी विधानसभा चुनाव के बाद इसे कराया जाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक रामबली यादव ने बिहार में गिरती विधि व्यवस्था पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि पटना जैसे राजधानी क्षेत्र के अतिसुरक्षित अस्पतालों में अपराधी घुसकर तांडव मचा रहे हैं और राज्य सरकार केवल किसानों और जनता पर दोष मढ़ने का काम कर रही है। उन्होंने बिहार में गिरती विधि व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई और सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नही है। ये सरकार को कुछ पदाधिकारी और अपराधी मिलकर चला रहे है। उन्होंने राज्य सरकार की हालिया घोषणाओं जैसे वृद्धा पेंशन और 125 यूनिट बिजली माफी के सवाल पर कहा कि 20 वर्षों से सत्ता में स्थापित है। इससे पहले जनता का ख्याल नही आया। जब भाकपा माले,महागठबंधन सरकार बदलने-सरकार बनाने का एलान किया तो थोड़ा थोड़ा कुछ कर रहे है। नाकामी सरकार और नाकामी प्रशासन अपराध रोकने में असफल है। अब अपराधी इनसे नही पकड़े जा रहे है तो अब किसान इनके निशाने पर है जो बहुत ही दुखद है।
Byte - रामबली सिंह यादव,माले विधायक,घोसी
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement