Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dhanbad826001

संयुक्त मोर्चा की हड़ताल: श्रमिकों के अधिकारों पर बड़ा खतरा!

NMNitesh Mishra
Jul 08, 2025 13:32:02
Dhanbad, Jharkhand
एंकर -- केंद्र सरकार के चार श्रमिक कोड कानून के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है।भारतीय मजदूर संघ ने खुद को इस हड़ताल से अलग रखा है। संयुक्त मोर्चा और बीएमएस ने इसे लेकर अलग अलग प्रेसवार्ता कर जानकारी दिया।भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष व कोयला प्रभारी के लक्ष्मा रेड्डी ने धनबाद विश्वकर्मा भवन में मिडिया को सम्बोधित कर कहा कि 9 जुलाई की आम हड़ताल राजनीति से प्रेरित है। जिसमे हमारे यूनियन के कर्मी भाग नहीं लेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के चार श्रम कोड में दो श्रम कोड अच्छे हैं जिसका बीएमएस समर्थन करती है।बाकी ट्रेड यूनियन केवल मजदूरों को दिगभर्मित करने का काम कर रही है।उन्होंने कहा दो अन्य लेबर कोड के मामले में सरकार से वार्ता जारी है। इस तरह हड़ताल पर जाना कही से उचित नहीं है।वार्ता से ही समाधान निकाला जा सकता है।लक्ष्मण रेड्डी ने मजदूरों के विभिन्न मसलों को लेकर बीएमएस के आगामी अभियान की घोषणा की।बताया कि 23 जुलाई से 17 सितंबर तक अभियान चलाया जायेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य कोल इंडिया को बचाना और मजदूरों का शोषण रोकना है।उन्होंने कहा पहले कोल इंडिया में स्थायी मजदूरों की संख्या 6 लाख थी, जो अब घटकर 2 लाख से भी कम हो गई है. कोयला उत्पादन में वृद्धि मुख्य रूप से एमडीओ मॉडल आउटसोर्सिंग ठेका मजदूर और कोल ब्लॉक शेयरिंग के माध्यम से की जा रही है। वही संयुक्त मोर्चा इंटक नेता ऐ.के. झा ने कहा की केंद्र सरकार की चार लेबर कोर्ड के खिलाफ ये आंदोलन है। चार लेबर कोर्ड से मजदूरों किसानों पर काफी असर पड़ेगा। हड़ताल की घोषणा से पहले केंद्र सरकार से वार्ता का काफी प्रयास किया गया लेकिन नहीं हो पाया। चार लेबर कोर्ड लागू होने पर मजदूरों के अधिकार को खत्म किया जा रहा है, उसी वेतन पर 8 घंटे से अधिक काम लिया जाएगा, कंपनियों को निजीकरण किया जा रहा है। चार लेबर कोर्ड लागू हो गए तो मजदूर अपने अधिकार के लिए आंदोलन भी नहीं कर सकेंगे। धनबाद कोयलांचल में कोलियरियों से एक छटाक कोयला नहीं उठेगा। बाइट -- के. लक्ष्मा रेड्डी(भारतीय मजदूर संघ केंद्रीय उपाध्यक्ष व कोयला प्रभारी)वाइट कुर्ता में बाइट -- ऐ.के झा(इंटक नेता)वाइट कुर्ता तिलक लगाएं हुए बाइट --- शिव बालक पासवान , सीटू नेता
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top