icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
460001
RKRupesh Kumar4 Sept 2025, 11:05 am

उमंग सिंगार का विवादित बयान: छिंदवाड़ा में राजनीति गरमाई!

Betul, Madhya Pradesh:एंकर - छिंदवाड़ा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के विवादित बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस बयान को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने कड़ी आपत्ति जताई है। बता दें कि उमंग सिंगार ने छिंदवाड़ा में कहा था कि “आदिवासी समाज हिंदू नहीं है”। उनके इस बयान के बाद पूरे प्रदेश में सियासत गर्मा गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने उमंग सिंगार के बयान को राष्ट्रविरोधी करार दिया और कहा कि इससे धर्म और संस्कृति को क्षति पहुँची है। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज सनातन धर्म से जुड़ा हुआ है और उसकी उत्पत्ति भी वहीं से हुई है। दुर्गादास उईके ने उमंग सिंगार को नसीहत दी है कि वह अपने गौरवशाली इतिहास को देखें और तुरंत अपने बयान को वापस लें। साथ ही उन्होंने जनजाति समाज से माफी मांगने की हिदायत भी दी है। बाइट-दुर्गादास उईके,केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

काशी में भागवत गीता क्लब की ऐतिहासिक शुरुआत, 750 से अधिक स्कूलों में योजना

JPJai PalJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:• काशी में भागवत गीता क्लब की ऐतिहासिक शुरुआत । • काशी में नई पहल 750 से अधिक स्कूलों में बनेंगे भागवत गीता क्लब। • वाराणसी जिला प्रशासन और कर्मयोगी पीठ के सहयोग से हो रही अनूठी शुरुआत। • Gen Z को मिलेगा गीता का ज्ञान कर्मयोगी पीठ का बड़ा अभियान। • हजारों युवाओं को जीवन प्रबंधन, चरित्र निर्माण और सशक्त राष्ट्र निर्माण का पाठ पढ़ाया जाएगा। • सामाजिक समरसता का अनोखा प्रयास। • ईसाई मिशनरियों और मदरसों के युवाओं को भी भगवत गीता के संदेशों से जोड़ने की योजना। • युवाओं के हर सवाल का जवाब बनेगी गीता। • तनावमुक्ति, कर्मयोग और सही दिशा चुनने में स्कूलों के जरिए छात्रों को मिलेगा मार्गदर्शन। • काशी बनेगी 'भागवत गीता' की मॉडल सिटी। • वाराणसी में सफलता के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में चलाया जाएगा कर्मयोगी पीठ का यह अभियान।
0
0
Report

अमरोहा में मदरसों पर बयान के विरोध में मुस्लिम समाज ने जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मदरसो को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अमरोहा में मुस्लिम समाज ने किया विरोध, जामा मस्जिद के बाहर मुस्लिम समाज ने जताई नाराजगी उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा मदरसों को लेकर दिए गए बयान के विरोध में शुक्रवार को अमरोहा नगर की जामा मस्जिद के बाहर जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने नाराजगी जताई। समाजसेवी नासिर फारूक एडवोकेट के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने बयान की निंदा करते हुए इसे समाज में अनावश्यक विवाद पैदा करने वाला बताया। नासिर फारूक एडवोकेट ने कहा कि एक ओर भारतीय जनता पार्टी "सबका साथ, सबका विकास" की बात करती है, वहीं चुनाव नजदीक आते ही इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं, जिससे समाज में विभाजन की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने कहा कि वह केशव प्रसाद मौर्य के बयान की कड़ी निंदा करते हैं और इसे वापस लेने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह की बयानबाजी जारी रही तो लोकतांत्रिक तरीके से विरोध और आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। मौके पर मौजूद लोगों ने भी बयान के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
0
0
Report

इल्तिजा मुफ्ती FIR के सिलसिले में कोठीबाग थाने पहुँचीं, हाथापाई का मामला हाई-प्रोफाइल

Srinagar, Uttarakhand:4 अगस्त को हुई हाथापाई के मामले में FIR के बाद इल्तिजा मुफ्ती कोठीबाग पुलिस स्टेशन में पेश हुईं. श्रीनगर, 7 अगस्त: PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती 4 अगस्त को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ हुई हाथापाई के बाद उनके खिलाफ दर्ज FIR के सिलसिले में शुक्रवार को श्रीनगर के कोठीबाग पुलिस स्टेशन में पेश हुईं। इल्तिजा मुफ्ती ने आर्टिकल 370 बहाल करने की मांग को लेकर PDP के विरोध प्रदर्शन के दौरान लाल चौक की ओर मार्च करने की कोशिश की थी, लेकिन पोलो व्यू पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। इसके बाद उनके और पुलिसवालों के बीच हाथापाई हो गई थीl पुलिस ने बाद में आरोप लगाया कि इल्तिजा मुफ्ती ने झगड़े के दौरान एक IPS अधिकारी को काट लिया था। घटना के बाद, पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की और उन्हें मामले के सिलसिले में कोठीबाग पुलिस स्टेशन में पेश होने का निर्देश दिया。 इल्तिजा अपने कई समर्थकों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचीं। हालांकि, पुलिस ने समर्थकों को उनके साथ पुलिस स्टेशन के अंदर जाने से रोक दिया। यह डेवलपमेंट 5 अगस्त के विरोध प्रदर्शनों और PDP की जम्मू-कश्मीर के पुराने संवैधानिक नियमों को फिर से लागू करने की नई मांगों के बाद कश्मीर में बढ़ी राजनीतिक हलचल के बीच हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान की शुरुआत, ग्राउंड लेवल पर तैनाती और स्पेंड संकेत

Chhindwara, Madhya Pradesh:जन विश्वास अभियान की शुरुआत में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में की प्रेस संवाद छिंदवाड़ा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जन विश्वास अभियान की शुरुआत की जिसमें प्रेस संवाद में उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अब किसी भी तरह की मीटिंग नहीं होगी सभी अधिकारी और कर्मचारियों को ग्राउंड लेवल पर पहुंचना होगा जन समस्या के लिए उसी दौरान उन्होंने जिले के सीएमएचओ और एक तहसीलदार और एक पटवारी को भी तत्काल प्रभाव से स्पेंड कर दिया है उन्होंने कहा जो अच्छा काम करेगा तो प्रमोशन मिलेगा लेकिन अनुचित कार्यों में कार्यवाही भी की जाएगी .
0
0
Report

बस्तर में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा: 15 अगस्त को गांव-गांव तिरंगा

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस इस बार बस्तर में होगा बेहद खास 15 अगस्त के उपलक्ष में भाजपा ने की बड़े कार्यक्रमों की घोषणा 10 अगस्त से 14 अगस्त के बीच बस्तर के घर- घर पहुंचेगी भाजपा 15 अगस्त को बस्तर में सभी गांव में तिरंगा फहराया जाएगा बीजापुर के 33 गांव और नारायणपुर के 9 गांव में पहली बार ध्वजारोहण होगा जहां-जहां बड़ा नक्सली मुठभेड़ हुआ है वहां पर बाइक रैली निकाली जाएगी गांव के लोगों को जोड़ने का काम होगा शहीदों के घर जा जाकर तिरंगा भेट भाजपा कार्यकर्ता करेंगे महिला बाइकर्स की टोली भी साथ जाएगी नक्सली हिंसा प्रभावित लोगों के घरों में पहुंचने का काम होगा 500 से ज्यादा स्कूल और सामूहिक जगह का नाम शहीदों के नाम पर होगा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा- तिरंगा यात्रा से देश को देशक्ति से जोड़ना, लोगों को जागरूक करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी दो चरणों में तिरंगा यात्रा का अभियान चलाया जाएगा 10 से 14 अगस्त तक प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा सभी छोटे - बड़े गांवों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी 450 मंडलों में तिरंगा यात्रा की तैयारी चल रही है, तिरंगा यात्रा की शुरुआत 10 अगस्त को रायपुर से होगी Marine Drive में सुबह 10 बजे से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी.
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ में गुर्जर महासभा ने माँ पन्नाधाय के इतिहास को लेकर प्रदर्शन किया

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में राजस्थान गुर्जर महासभा के बैनर तले समाजजनों ने माँ पन्नाधाय के इतिहास को कथित रूप से गलत तरीके से प्रस्तुत किए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इतिहास को सही तथ्यों के साथ दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि केंद्रीय प्रकाशन विभाग की पुस्तक भारत के नारी रत्न सहित कुछ माध्यमों में माँ पन्नाधाय की ऐतिहासिक पहचान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। महासभा ने इतिहास से छेड़छाड़ करने वालों पर कानूनी कार्रवाई, पाठ्यक्रमों में सही तथ्य शामिल करने तथा पांडोली गांव में निर्माणाधीन माँ पन्नाधाय पैनोरमा का कार्य शीघ्र पूरा कराने की भी मांग की。
0
0
Report
Advertisement

एबीवीपी के प्रदर्शन के बाद पुलिस के साथ झड़प, एमबीआर कॉलेज के सामने सड़क जाम

Jaipur, Rajasthan:छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एबीवीपी का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प के बाद सड़क जाम बालोतरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एमबीआर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान परिषद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जो बाद में झड़प में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने एक छात्रा पर लाठीचार्ज किया, जिससे मौके पर माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। घटना के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। सड़क जाम होने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से समझाइश कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया。 छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा。
0
0
Report

CBI ने बारासात कोर्ट में चंद्रनाथ रथ हत्या के 11 आरोपियों पर आरोपपत्र दाखिल किया

Kolkata, West Bengal:মুখ্যমন্ত্রীর আপ্ত সহায়ক চন্দ্রনাথ রথ খুনের ঘটনায় বারাসত আদালতে চার্জশিট পেশ করল সিবিআই। এই মামলায় মোট ১১ জনের বিরুদ্ধে চার্জশিট জমা দেওয়া হয়েছে বলে তদন্তকারী সংস্থা সূত্রের দাবি। সিবিআইয়ের চার্জশিট অনুযায়ী, এই খুনের ঘটনায় মূল চক্রান্তকারী হিসেবে উঠে এসেছে সাগর সোনকার এবং তার ভাই সাহেবের নাম। তদন্তকারীদের দাবি, চন্দ্রনাথ রথের অন্যতম সহযোগী ছিল সাগর এবং সাহেব。 গত ৬ মে মধ্যমগ্রামে ভাড়া বাড়িতে ফেরার পথে গাড়ির মধ্যেই চন্দ্রনাথ রথকে গুলি করে খুন করা হয়। ঘটনার তদন্তে নেমে এখনও পর্যন্ত ছয় জন বন্দুকবাজকে গ্রেফতার করা হয়েছে। চার্জশিটে তাদের নাম হিসেবে উল্লেখ করা হয়েছে মনু সিংহ, রাজ সিংহ, গুলু সিংহ, ময়াঙ্ক রাজ মিশ্র, ভিকি মৌর্য এবং নবীন কুমার সিংহ। পাশাপাশি, খুনের ঘটনায় তিনজনকে ‘মিডিলম্যান’ হিসেবে চিহ্নিত করেছে সিবিআই। চার্জশিটে বিনয় রায়, সঞ্জয় রায় এবং বিকাশ মিশ্রের নাম রয়েছে। তদন্তকারীদের দাবি, চন্দ্রনাথ রথ খুনের ঘটনায় এই তিনজন সক্রিয়ভাবে যুক্ত ছিলেন। তবে তদন্তকারীদের দাবি, এই ঘটনায় জড়িত আরো একাধিক ব্যক্তি এখনও পলাতক। তাদের খোঁজে তদন্ত চালাচ্ছে সিবিআই。 অর্থাৎ, চন্দ্রনাথ রথ খুনের ঘটনায় তদন্তের পর্বে বড়সড় অগ্রগতি হিসেবে ১১ জনের বিরুদ্ধে আদালতে চার্জশিট পেশ করল কেন্দ্রীয় তদন্তকারী সংস্থা。
0
0
Report

रतलाम के पहलवानों के साथ कांवड़ यात्रा, उज्जैन महाकाल के लिए श्रद्धालुओं की तैयारी

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में आज आस्था और भक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। शहर की सड़कों पर कांवड़ यात्रियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अलग-अलग स्थानों से निकली कांवड़ यात्राएं पैदल उज्जैन के लिए रवाना हुईं, जहां श्रद्धालु भगवान महाकाल का जलाभिषेक करेंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी रतलाम के पहलवानों की विशेष कांवड़ यात्रा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस यात्रा के स्वागत के लिए शहरभर में मंच सजाए गए हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हो रहे हैं। यात्रा का नेतृत्व शहर के पहलवान कर रहे हैं, जो माही नदी का पवित्र जल कांवड़ में लेकर पैदल उज्जैन के महाकाल लोक तक पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं का लक्ष्य सावन माह के सोमवार को भगवान महाकाल का अभिषेक करना है। इसी वजह से आज बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री उज्जैन के लिए रवाना हुए हैं। पूरे रास्ते में भक्तों के उत्साह और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर तालाब डूबे युवक पंकज जाटव की तलाश जारी, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के जनकगंज थाना इलाके में दोस्तों के साथ घर से घूमने निकला युवक नहाते समय तालाब में डूब गया. युवक के परिजनों को पता लगा तो घर में कोहराम मच गया इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. घटना बीती शाम की है लेकिन अभी तक युवक का शव तालाब से बरामद नहीं किया जा सका है. ऐसे में अभी पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर युवक के शव को तलाशा जा रहा है. युवक का नाम पंकज जाटव बताया गया है. युवक जनकगंज थाना क्षेत्र के मेहराब की ताल के पास का ही रहने वाला है. युवक पेशे से टमटम ड्राइवर है. और बीते रोज अपने दोस्तों के साथ ताल पर नहाने के लिए पहुंचा था इसी दौरान यह हादसा हुआ. CSP रोबिन जैन का कहना है कि फिलहाल पुलिस द्वारा युवक के शव की तलाश की जा रही है. और शव मिलने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

खेत में रखा गया कीटनाशक: दो बच्चों की दुखद मौत

Nanded-Waghala, Maharashtra:Anchor - शेतकऱ्यांना खबरदार करणारी बातमी. एका शेतकऱ्याने आपल्या घरात ठेवलेल्या बियाण्याला कीड लागू नये म्हणून कीटकनाशकाचा वापर केला. कीटकनाशक टाकलेल्या खोलीतच कुटुंबीय झोपले. पण हीच चूक त्यांना चांगलीच महागात पडली. कीटकनाशकाच्या प्रादुर्भावामुळे दोन चिमुकल्या मुलींचा दुर्दैवी मृत्यू झाला. Vo - कीटकनाशकाच्या प्रादुर्भावामुळे दोन चिमुकल्या बहिणींचा दुर्दैवी मृत्यू झाला. नांदेड जिल्ह्यातील धर्माबाद तालुक्यातील बाळापूर येथे 6 ऑगस्ट रोजी ही धक्कादायक घटना घडली. हारभरा बियाण्याला कीड लागू नये म्हणून मल्लेश डेबेकर यांनी कीटकनशाकाच्या पुड्या बियाण्याच्या पोत्याजवळ ठेवल्या होत्या. डेबेकर दांपत्य रात्री आपल्या दोन मुलींना बियाणे ठेवलेल्या खोलीत झोपले. पहाटे दोन्ही मुलींना मळमळ आणि पोटदुखीचा त्रास सुरु झाला. सकाळी सहा वाजता रुग्णालयात जाण्यासाठी दोन्ही मुलींना घेऊन डेबेकर दांपत्य घराबाहेर पडले. पण घराबाहेर पडताच चार वर्षाच्या आराध्याचा मृत्यू झाला. रुग्णालयात पोहोचल्यावर दुसऱ्या मुलीवर उपचार सुरु करण्यात आले पण काही वेळातच सहा वर्षीय आरोहीचाही मृत्यू झाला. Byte - मल्लेश डेबेकर - वडील Byte - नातेवाईक महिला Byte - नातेवाईक Vo - शेतकरी नेहमीच कीटकनाशकांचा वापर करत असतात. पण कीटकनाशक ठेवताना पुरेशी काळजी घ्यावी. कीटकनाशकाचा थेट संपर्क टाळावा. कीटकनाशक ठरवलेल्या ठिकाणी कधीही झोपू नये. घरात फरशी पूसण्यासाठी वापरण्यात येणाऱ्या फिनेल आणि इतर केमिकलचा मुलांशी थेट संबंध येऊ नये याची काळजी घेय असा सल्ला डॉक्टरांनी दिला. Byte - डॉ. अनिल पाटील - BAMS, BDM, आरोग्यतज्ञ् Vo - कीटकनाशक वापरताना पुरेशी काळजी घेणं अत्यंत महत्वाचे आहे. कीटकनाशक ठेवलेल्या किंवा फवारलेल्या खोलीत झोपणे जीवावर बेतू शकते. त्यामुळे शेतकऱ्यांनी कीटकनाशक वापरताना विशेष खबरदारी घेणे गरजेचे आहे. नाहीतर त्यातून अशी दुर्दैवी घटना घडू शकते.
0
0
Report

मुरैना नगर निगम: 6 महीने बाद बैठक शुरू होते ही हंगामा, फर्जी हस्ताक्षर का आरोप

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - नगर निगम मुरैना में 6 महीने बाद बुलाई बैठक, शुरू होने से पहले ही खत्म — साइन फर्जी बताकर BJP पार्षदों का हंगामा” एकंर- नगर निगम मुरैना में आज करीब 6 महीने के लंबे समय के बाद अभियोचित सम्मेलन बुलाया गया था, लेकिन बैठक शुरू होने से पहले हंगामा शुरू हो गया। बैठक का उद्देश्य शहर की जनता की समस्याओं पर चर्चा करना और नगर निगम द्वारा खर्च किए गए करोड़ों रुपये का हिसाब-किताब देना था, लेकिन बेठक में हालात ऐसे बने कि बैठक बिना किसी निष्कर्ष के महज 15 मिनट में समाप्त हो गई। बैठक शुरू होने से पहले ही भाजपा पार्षदों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा पार्षदों का आरोप है कि बैठक आयोजित करने के लिए उनके फर्जी तरीके से हस्ताक्षर किए गए हैं। इस मुद्दे को लेकर बैठक में बहस और विरोध शुरू हो गया, जिससे बैठक की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और कहा कि शहर की समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए जानबूझकर विवाद खड़ा किया जा रहा है। कांग्रेस पार्षदों ने महापौर की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि महापौर कल तक भूमि पूजन और कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाई दे रही थीं, लेकिन जैसे ही इस महत्वपूर्ण बैठक की सूचना मिली, वह अचानक बीमार हो गईं। महापौर के साथ नगर निगम के कई पार्षद भी बैठक में शामिल नहीं हुए नगर निगम सभापति राधा रमण दंडोतिया ने हालात को देखते हुए बैठक को 3 दिन के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। इस घटनाक्रम के बाद एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर नगर निगम में जनता की समस्याओं पर गंभीरता से कब चर्चा होगी। सबसे बड़ी चिंता की बात यह रही कि शहर की मूलभूत समस्याओं—जैसे साफ-सफाई, जल निकासी, सड़कों की स्थिति—पर चर्चा शुरू होने से पहले ही बैठक समाप्त हो गई। ऐसे में मुरैना की जनता एक बार फिर अपने मुद्दों के समाधान के लिए इंतजार करती नजर आ रही है。 बाइट - विन्नी कंसाना नेता प्रतिपक्ष
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर के PBM अस्पताल में प्रसूता की मौत, दूसरी गंभीर

Bikaner, Rajasthan:पीबीएम अस्पताल में प्रसूता की मौत, दूसरी की हालत गंभीर अधीक्षक बोले- चूरू से रेफर के समय ही मरीज की स्थिति थी बेहद नाजुक दूसरी प्रसूता का विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी अस्पताल प्रशासन का दावा- दोनों मरीजों के लिए किए गए हरसंभव प्रयास Intro बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत की खबर सामने आई है तो वही दूसरी प्रसूता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दूसरी मरीज की स्थिति फिलहाल स्थिर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका लगातार उपचार किया जा रहा है। पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया ने बताया कि मृतक प्रसूता को 5 अगस्त को चूरू मेडिकल कॉलेज से रेफर कर बीकानेर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि रेफर किए जाने के समय से ही मरीज की हालत अत्यंत गंभीर थी। पीबीएम में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने उसे बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई अधीक्षक ने बताया कि दूसरी प्रसूता की भी गंभीर स्थिति को देखते हुए लगातार विशेषज्ञ डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है और उम्मीद है कि वह जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौट सकेगी फिलहाल अस्पताल प्रशासन पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।
0
0
Report

महाराष्ट्र से 840 महिलाओं की पदयात्रा बारिश में भी रींगस-खाटू मार्ग पर भक्तों का जोश जारी

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर डेट लाइन रींगस सीकर भारी बारिश में भी नहीं टूटी आस्था: महाराष्ट्र से 840 महिलाएं कर रहीं पदयात्रा और बारां का युवक कर रहा पेट पलायन रींगस-खाटू मार्ग पर जलभराव से खुली प्रशासन की पोल, श्याम भक्त परेशान रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर बारिश के बावजूद बाबा के दरबार पहुंचने के लिए भक्तों का जत्था लगातार आगे बढ़ता रहा। महाराष्ट्र से आई 840 महिलाओं का जत्था कर रहा पदयात्रा—देश की आस्था से जुड़ी यात्रा रींगस से खाटू धाम तक का मार्ग निभाते हुए भीगते कपड़ों और किचड़ भरे रास्तों के बीच भक्त बाबा श्याम के जयकारे लगाते रहे। भक्तों का कहना है कि बारिश आस्था के आगे छोटी है। बारां जिले के निवासी वीरेंद्र प्रजापति ने अपनी मन्नत पूरी होने पर अनोखी पेट पलायन यात्रा शुरू की, उन्होंने बताया कि बेटे की मनोकामना पूरी होने पर रींगस से खाटू धाम तक पेट के बल यात्रा कर रहे हैं। भारी बारिश और सड़क पर गहरे पानी के बीच भी भक्त जयकारे लगाते रहे। प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल रींगस-खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर कई जगहों पर भरा गहरा पानी प्रशासन और नगर पालिका के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल रहा है। पानी और कीचड़ के कारण पदयात्रा कर रहे भक्तों और आम राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और जय श्री श्याम के नारों से मार्ग गूंजता रहा। क्या है पेट पलायन? पेट पलायन एक धार्मिक परंपरा है जिसमें भक्त अपनी मन्नत पूरी होने पर मंदिर तक जमीन पर पेट के बल लेटकर यात्रा करते हैं। इसे कठिन तपस्या और आस्था की पराकाष्ठा माना जाता है。
0
0
Report

मेमो ट्रेन में बुजुर्ग का शव मिला, पहचान नहीं हो पाई

Damoh, Madhya Pradesh:मेमो ट्रेन में बुजुर्व का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दरअसल बीना से कटनी जाने वाली मेमो ट्रेन की एक बोगी में किसी व्यक्ति को अचेत पड़े होने की सूचना दमोह रेलवे स्टेशन मास्टर को मिली जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ और जीआरपी को इसकी सूचना दी और जब ट्रेन की बोगी को चेक किया गया तो उसमें एक व्यक्ति अकड़ा हुआ बैठा था और जब पुलिस ने देखा तो पहली नजर में समझ आ गया कि शख्स की जान चली गई है। शव को ट्रेन से नीचे उतारा गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और इनके पास से पहचान के योग्य दस्तावेज भी नहीं मिले। इस मामले में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई जब रेलवे स्टेशन से जिला अस्पताल तक शव को एंबुलेंस या शव वाहन नहीं मिली और शव माल वाहक में ले जाया गया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और शव को सुरक्षित मर्चरी में रखा गया है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top