Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Malda732101
মহালদারপাড়ায় পুকুরে বিদ্যুৎস্পৃষ্ট হয়ে দুই ব্যক্তির মৃত্যু!
RSRanajoy Singha
Jul 31, 2025 14:45:56
Malda, West Bengal
পুকুরে স্নান করতে গিয়ে বিদ্যুৎস্পৃষ্ট হয়ে মর্মান্তিক মৃত্যু হলো দুই ব্যক্তির। ঘটনাটি ঘটেছে মালদা জেলার কালিয়াচক থানার অন্তর্গত সিলামপুর ২ নম্বর গ্রাম পঞ্চায়েতের মহালদারপাড়া গ্রামে। বৃহস্পতিবার বিকেলে গ্রামের একটি পুকুরে স্নান করতে যান দুই ব্যক্তি। ওই পুকুরেই জল দেওয়ার জন্য একটি বৈদ্যুতিক মোটর লাগানো ছিল। প্রাথমিকভাবে অনুমান, মোটরের বৈদ্যুতিক তার শর্ট সার্কিট হয়ে যায় এবং পুকুরের জলে বিদ্যুৎ ছড়িয়ে পড়ে। সেই কারণেই ঘটনাস্থলেই বিদ্যুৎস্পৃষ্ট হয়ে মৃত্যু হয় তাঁদের। মৃতদের নাম নাম সাইফুদ্দিন মহালদার (৪০) এবং সালেক শেখ (৬০)। মৃতদেহ ময়নাতদন্তে পাঠিয়েছে কালিয়াচক থানার পুলিশ
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSHARVAN SHARMA
Aug 01, 2025 11:05:10
Shamli, Uttar Pradesh:
श्रवण पण्डित शामली स्लग ... भु माफियाओं पर बुलडोजर कार्यवाही एंकर ......... शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में काटी जा रही अवैध कॉलोनी के चलते विकास प्राधिकरण जहां कुंभकरन नींद सोया है।वही नगर के मदरलैंड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक के द्वारा लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से भु माफियाओं के खिलाफ लिखित में शिकायत की थी। जिसके चार दिन बीत जाने के बाद आज  अवैध कॉलोनीयों पर बुलडोजर में चलाकर कानूनी कार्रवाई की है। ..... आपको बता दे कि मामला सामने जनपद में कट रही अवैध कॉलोनी का है जहां पर शामली जनपद में भूमाफिया इस कदर हावी है। कि शामली जनपद के शासन प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए खाना पूर्ति होती है।जहां आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के पानीपत खटीमा हाईवे मार्ग पर स्थित मदरलैंड पब्लिक स्कूल के पास भू माफिया के द्वारा जमीन पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। जिसके चलते मदरलैंड पब्लिक स्कूल में आने जाने वाले मासूम बच्चों को दिक्कत हो रही थी।वही मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रबंधक के द्वारा समाज सेवी के साथ मिलकर लखनऊ पहुंचे।और वहां मुख्यमंत्री को लिखित में शामली जनपद में अवैध कॉलोनी के बारे में बताते हुए मदरलैंड पब्लिक स्कूल के सामने भू माफिया के द्वारा काटे गए कॉलोनी की शिकायत की।उक्त मामले में चेतन मुंजल स्कूल प्रबंधन के द्वारा लिखित में शिकायत की गई थी। वही शिकायत करने की चार दिन बाद आज मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम शामली पहुंची। जहां उन्होंने मदरलैंड पब्लिक स्कूल के पास अवैध कॉलोनी का ध्वती करण किया। वही इस मामले में विकास प्राधिकरण की टीम के इंचार्ज का कहना है कि हम लोग रूटीन में एक महीने में इस तरह की कार्रवाई करते रहते हैं इसकी शिकायत हम में पहले भी मिली थी जिसमें हमने जनवरी-फरवरी के करीब इसका दोस्तीकरण किया था लेकिन इन्होंने दोबारा से कॉलोनी को डेवलप किया और नक्शा पास नहीं कर जिसके चलते अब इसका ध्वतिकरण  किया जा रहा है।हालांकि अधिकारी केवल खानापूर्ति कर चलते बने । क्योंकि उक्त माफियाओं ने जहां पहले भी ध्वती करण के बाद फिर कॉलोनी को बसाने का प्रयास किया। लेकिन विकास प्राधिकरण ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बाइट ... टीम इंचार्ज विकास प्राधिकरण मुज़फ्फर नगर
0
Report
AKAtul Kumar
Aug 01, 2025 11:05:02
Mainpuri, Uttar Pradesh:
स्लग - मैनपुरी में बड़ा सड़क हादसा, 5 की मौत, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान रिपोर्ट - अतुल सक्सेना जिला - मैनपुरी दि. 01/08/2025 एंकर - मैनपुरी में बड़ा सड़क हादसा हो गया है सड़क हादसे में कार सवार 2 बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई वहीं एक अन्य बच्ची घायल है। कार सवार आगरा में पारिवारिक बर्थडे पार्टी में शामिल होकर बापस छिबरामऊ जा रहे थे। तभी NH 34 पर स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर दूसरी साइड जाकर केंटर में टकरा गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया वहीं एक मासूम घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सभी मृतकों के शब्द को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायल के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। बाईट - ब्रजेश कठेरिया, विधायक बाईट - गणेश प्रसाद, SP मैनपुरी
0
Report
SDSurendra Dasila
Aug 01, 2025 11:04:54
Dehradun, Uttarakhand:
फीड 2c पर अपलोड की गई है लोकेशन बागेश्वर एंकर –बागेश्वर जिले के लक्ष्मण कुमार उर्फ लच्छू भाई ने ये साबित कर दिया कि न कद मायने रखता है, न उम्र, और न ही कोई और बाधा! अगर आपके अंदर जुनून और कुछ कर गुजरने की चाहत हो, तो मंजिल खुद आपके पास चलकर आती है! इन तस्वीरों में आप जिस व्यक्ति को देख रहे हैं ये लक्ष्मण कुमार है जो गरुड़ बागेश्वर में रहते हैं। इनका कद भले हिलगभग 2.5 से 3 फिट के हों लेकिन इनके इरादे बहुत मजबूत हैं। उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की मतगणना जी शुक्रवार को संपन्न हुई, और इस चुनाव में बागेश्वर जिले के क्षेत्र पंचायत गढ़खेत, गरुड़ से लक्ष्मण कुमार उर्फ लच्छू भाई ने क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) के पद पर शानदार जीत हासिल की है। उनकी इस जीत ने न केवल उनके समर्थकों, बल्कि पूरे क्षेत्र में एक नई उम्मीद जगाई है। अपने प्रतिद्वंदियों को 300 वोटो से हराने पर लच्छू भाई ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझे मिलेगी। लेकिन मेरे गांव वालों ने मुझ पर भरोसा किया, और मैंने ठान लिया था कि उनके लिए कुछ करूंगा। मेरे लिए ये जीत मेरे लोगों की जीत है। लक्ष्मण कुमार उत्तराखंड की लोक फिल्मों और गीतों में अभिनय करते हैं। अपने चुनाव के प्रचार में भी इनका अलग रंग देखने को मिला है । लच्छू भाई की ये जीत एक मिसाल है कि अगर इरादे पक्के हों, तो कोई भी सपना असंभव नहीं। बागेश्वर जिले के इस नन्हे से योद्धा ने अपनी मेहनत और जनता के विश्वास से इतिहास रच दिया। बाइट लक्ष्मण कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य गरुड़
0
Report
ASAJEET SINGH
Aug 01, 2025 11:04:39
Jaunpur, Uttar Pradesh:
‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा, दिव्यांगों के अधिकारों की लड़ाई लड़कर जौनपुर के शुभलाल को मिला राष्ट्रपति भवन से न्योता REPORT-AJEET SINGH PLACE-JAUNPUR ANCHOR-जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ से प्रेरणा लेकर जौनपुर जिले के एक दिव्यांग युवक ने ऐसा कार्य किया, जिससे न सिर्फ दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया, बल्कि अब उन्हें देश की राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिला है। जिले के मुगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता शुभलाल सरोज, जो स्वयं दिव्यांग हैं, ने दिव्यांगजनों की समस्याओं को गंभीरता से लिया और उनके समाधान के लिए लगातार भारत सरकार को अपने सुझाव भेजते रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को प्रेरणा बनाकर दिव्यांग नीति में बदलाव की दिशा में निरंतर प्रयास किए। उनके प्रयासों से ‘बौनेपन’ (Dwarfism) को आधिकारिक रूप से दिव्यांग श्रेणी में शामिल किया गया, जिससे संबंधित व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया। इसके अलावा उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए अन्य कल्याणकारी योजनाओं में भी समावेश सुनिश्चित कराने में अहम भूमिका निभाई। शुभलाल के समर्पण और प्रयासों को राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा संज्ञान में लिया गया, और उनकी गतिविधियों पर निगरानी के बाद उन्हें 15 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किया गया है। इस उपलब्धि पर शुभलाल और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। इस सम्मान के लिए शुभलाल सरोज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति का आभार प्रकट करते हुए कहा कि, बाईट - शुभलाल सरोज , सामाजिक कार्यकर्ता बाईट - धर्मेंद्र कुमार सरोज , भाई बाईट - गायित्री देवी , बहन
0
Report
MKMohammad Khan
Aug 01, 2025 11:04:17
Bhilwara, Rajasthan:
लोकेशन - गुलाबपुरा जिला - भीलवाड़ा विधानसभा- आसींद- हुरड़ा स्थानीय संवाददाता:- चंद्रप्रकाश जोशी, मोबाइल नंबर:- 9413824365 जिला संवाददाता - दिलशाद खान मोबाइल नंबर- 9784859773 Twitter:- @BGNEWS5 गुलाबपुरा चावल भरे कंटेनर में लगी आग राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर तस्वरिया चौराहे की पुलिया पर लगी आग चालक मोहम्मद अफताब ने कूदकर बचाई जान हरियाणा के सुहाना से चावल भरकर मुंबई जा रहा था कंटेनर 5 अग्निशमन वाहनों ने पहुचकर आग पर क़ाबू पाया ट्रैफ़िक को पुलिया से नीचे किया डाइवर्ट गुलाबपुरा पुलिस पहुँची मौके पर ।
0
Report
RSRajendra sharma
Aug 01, 2025 11:03:54
Kota, Rajasthan:
नरेश मीणा की रिहाई की मांग को लेकर समर्थकों का प्रदर्शन सर्किट हाउस से जिला कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर पहुंचे समर्थक नरेश मीणा की रिहाई और झूठे मुकदमे हटाने की उठाई मांग झालावाड़ दुकांतिका में मृतक बच्चों के परिजनों के लिए मुआवजे की भी उठाई मांग एन्कर : झालावाड़ जिले में सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत गिरने से 7 बच्चों की मौत के मामले में मृतक बच्चों के परिजनों को एक करोड़ रूपए का मुआवजा देने और नरेश मीणा की रिहाई की मांग को लेकर आज नरेश मीणा समर्थकों ने जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन कर धरना दे दिया। इसके पहले आक्रोशित प्रदर्शनकारी सर्किट हाउस से जिला कलेक्ट्रेट तक रैली के रूप में पहुंचे। नरेश मीणा समर्थकों ने बताया कि झालावाड़ जिले में 7 बच्चों की मौत हो गई लेकिन सरकार ने 10 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा कर अपनी जिम्मेदारी से पलड़ा झाड़ लिया। जब नरेश मीणा ने इन बच्चों के परिजनो के लिए आवाज उठाई तो उनको राजनीति के चलते गिरफ्तार कर मुकदमा लगा दिया। जिसका लगातार विरोध किया जा रहा है यहां तक की शिक्षा मंत्री ने भी अभी तक अपना इस्तीफा नहीं दिया है। हमारी माग है कि नरेश मीणा को जल्द ही रिहा किया जाए और मृतक बच्चों के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। बाइट : अमित, समर्थक
0
Report
PPPrakash Pandey
Aug 01, 2025 11:03:40
Mau, Uttar Pradesh:
स्लग- मऊ में महिला के गर्भपात का मामला थानाध्यक्ष समेत 20 पुलिस कर्मियो पर लगा आरोप मुकदमा दर्ज करने का कोर्ट ने दिया आदेश । मऊ के सरायलखंसी थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। ताजपुर उस्मानपुर गांव की 40 वर्षीय रीता देवी की शिकायत पर CJM कोर्ट ने तत्कालीन थाना अध्यक्ष शैलेश सिंह समेत 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। रीता देवी के अधिवक्ता प्रमोद कुमार शर्मा के अनुसार, पीड़िता का अपने पड़ोसी रामभवन यादव और श्रीकांत यादव से सरकारी नाली और खड़ंजा को लेकर विवाद था। रीता ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। जांच में आरोप सही पाए गए थे। इसके बाद आरोपी पड़ोसी रामभवन यादव के रिश्तेदार और तत्कालीन चौकी प्रभारी केसर यादव द्वारा पीड़िता और उसके परिवार को धमकाया जाने लगा। 23 मार्च 2025 को स्थिति बिगड़ गई। रीता देवी का आरोप है कि लगभग 20 पुलिसकर्मी उनके घर में जबरन घुसे। पुलिसकर्मी पड़ोसी के छत से कुर्सी लगाकर और छत फांदकर अंदर आए। दरवाजा तोड़ा गया और उसके बच्चों को पीटा गया। गालियां दी गईं और बेटी के साथ अभद्रता की गई। *पुलिसकर्मियो के खिलाफ होगी कानूनी कार्यवाही* पीड़िता को पूरे गांव में घसीटते हुए थाने ले जाया गया। पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों से जबरन खाली स्टांप पेपर पर साइन करवाने की कोशिश की। विरोध करने पर थाने में फिर से पिटाई की गई। इस अमानवीय मारपीट से पीड़िता का गर्भपात हो गया। हालत बिगड़ने पर उसे पहले जिला अस्पताल और फिर बीएचयू रेफर किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद अब इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि शुरुआत में जिला प्रशासन ने आरोपियों के प्रभाव में आकर मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस अधीक्षक द्वारा कराई गई गहराई से जांच में सरायलखंसी पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाई गई।एक तरफा कार्रवाई की पुष्टि हुई। इसके बाद कोर्ट में दाखिल याचिका के आधार पर अब न्यायालय ने 20 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करने का आदेश दे दिया है। बाइट प्रमोद शर्मा वकील वादी बाइट पीड़ित के पति
0
Report
ADArjun Devda
Aug 01, 2025 11:03:35
Harda, Madhya Pradesh:
स्टोरी_ हरदा RTO ऑफिस में वाहन रजिस्ट्रेशन में फर्जीवाड़ा, बिना NOC के नामांतरण एंकर हरदा: जिले के आरटीओ कार्यालय में वाहन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, फायनेंस कंपनियों की बिना अनुमति (NOC) के ही कई वाहनों का नामांतरण किया जा रहा है। इससे फायनेंस कंपनियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। एक नामी श्रीराम फायनेंस कंपनी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हरदा एसपी को शिकायत दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कंपनी का आरोप है कि बिना नो-ड्यूज सर्टिफिकेट दिए ही वाहन मालिकों के नाम बदले जा रहे हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। इस मामले से आरटीओ कार्यालय की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। बाइट 01 कन्हैया जाट, मैनेजर कंपनी के अधिकारी का कहना है कि बिना अनुमति के वाहनों के मालिक हक को बदला एवं फर्जी वाला किया जाए इसी को लेकर लिखित शिकायत एसपी ऑफिस को की गई है, बाइट 02 आरके आहके ,आरटीओ ऑनलाइन में गलती हो गई थी जिसके कारण से नाम परिवर्तन हो गया था वहीं कंपनी के लिखित शिकायत आने के बाद में कार्रवाई को निरस्त कर दिया गया ह Wt 03 अर्जुन देवड़ा, रिपोर्टर हरदा
0
Report
ANAJAY NATH
Aug 01, 2025 11:03:18
Sambalpur, Odisha:
ସମ୍ବଲପୁରୀ ଦିନ ପାଇଁ ଶୁଭେଚ୍ଛା ବାର୍ତ୍ତା ଦେଲେ ସମ୍ବଲପୁର ସାଂସଦ ତଥା କେନ୍ଦ୍ର ଶିକ୍ଷାମନ୍ତ୍ରୀ ଧର୍ମେନ୍ଦ୍ର ପ୍ରଧାନ |
0
Report
PPPraveen Pandey
Aug 01, 2025 11:03:07
Kanpur, Uttar Pradesh:
कानपुर अवैध कब्जा धारकों पर चला बुलडोजर फुटपाथ और अवैध कब्जा करने वालों पर चला बुलडोजर कंपनी बाग चौराहे से लेकर कर्बला तक चलाया गया बुलडोजर कई अवैध कब्जे को किया गया ध्वस्त नगर निगम और पुलिस की टीम ने मिलकर चलाया बुलडोजर नगर निगम पुलिस की टीम मिलकर 1 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलाएगी अवैध अतिक्रमण करने वालों पर बुलडोजर
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Aug 01, 2025 11:02:32
Kanpur, Uttar Pradesh:
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षक संघर्ष समिति और अटेवा के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों व अन्य‌ कई विभागों के कर्मचारियों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। जिला पंचायत के टिन शेड से कर्मचारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय तक विशाल रोष मार्च निकाला और विरोध प्रदर्शन करते हुए पुरानी पेंशन की बहाली तथा सरकारी विभागों में निजीकरण को बंद करने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों व कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहा है अटेवा जिलाध्यक्ष अमर यादव ने पुरानी पेंशन बहाल करो, निजीकरण बंद करो के नारे के साथ गोंडा कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां सिटी मजिस्ट्रेट को अपना ज्ञापन दिया है। शिक्षक संघर्ष समिति के सहसंयोजक गौरव पांडेय ने कहा कि संसद में बैठे लोग जब चार चार पेंशन ले रहे हैं तो वहीं सीमा पर अपने प्राणों की आहुति देने वाला सीआरपीएफ का जवान बिना पेंशन के है। हम लोग पुरानी पेंशन सी मांग कर रहे हैं‌। पुरानी पेंशन से कम कुछ भी स्वीकार नहीं है। बाइट- गौरव पांडेय- सह संयोजक- शिक्षक संघर्ष समिति गोंडा। Visual
0
Report
ATALOK TRIPATHI
Aug 01, 2025 11:02:23
Gazipur, Dhaka Division:
गाजीपुर शराबी पति ने पत्नी की चाकू मारकर की निर्मम हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस खानपुर थानाक्षेत्र के सौना के मठिया गांव की घटना शराब के नशे में घर आया था आरोपी जलालुद्दीन पत्नी रेहाना के विरोध पर सीने में चाकू घोंपा मौके पर ही रेहाना की मौत, घर में मचा कोहराम बच्चों के शोर पर जुटे ग्रामीण, पुलिस को दी सूचना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा एसपी सिटी ने की मामले की पुष्टि, जांच जारी आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की टीमें मृतका के बच्चों और सास-ननद का रो-रोकर बुरा हाल गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के सौना के मठिया गांव में गुरुवार की देर शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक शराबी और मनबढ़ किस्म के पति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी जलालुद्दीन अक्सर शराब के नशे में पत्नी व बच्चों से झगड़ा करता था। गुरुवार को भी वो नशे में धुत होकर घर पहुंचा और मामूली कहासुनी के बाद पत्नी रेहाना के सीने में जानवर काटने वाला धारदार चाकू घोंप दिया। जिससे रेहाना की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त घर में मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सैदपुर सीएचसी भिजवाया, जहां रात 11 बजे के करीब शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस हत्याकांड की पुष्टि शुक्रवार दोपहर 2 बजे एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने की। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। रेहाना के बेटे-बेटियों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय जिला पंचायत सदस्य रामखेलावन यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। बाइट- रोशनी- मृतक की बेटी बाइट- ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद- एसपी सिटी ग़ाज़ीपुर
0
Report
JSJitendra Soni
Aug 01, 2025 11:02:13
Jalaun, Uttar Pradesh:
ब्रेकिंग जालौन जालौन के निजी क्लीनिक में गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान मौत, मौत के बाद महिला को किया मेडिकल कालेज रेफर, मेडिकल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को किया मृत घोषित, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम, महिला के परिजनों ने क्लीनिक के चिकित्सक पर लगाए गम्भीर आरोप, पूर्व में भी विवादों में रहा है चिकित्सक, क्लीनिक पर प्रसूता की हुई थी मौत, उरई कोतवाली क्षेत्र के स्वास्तिक नर्सिंग होम का मामला। बाइट:- विनोद कुमार--परिजन
0
Report
SSsubhash saheb
Aug 01, 2025 11:02:06
Dhamtari, Chhattisgarh:
स्लग - गौ तस्करी करते दो आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार एंकर...... भखारा थाना क्षेत्र के जुगदेही के पास उस वक़्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने गौवंश की तस्करी कर रहे दो तस्करों को रंगे हाथों पकड़ लिया...... पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि एक छोटा हाथी वाहन में ठूंस-ठूंसकर चार गौवंश को सिलौटी से जुगदेही ले जाया जा रहा है, टीम ने तुरंत एक्शन लिया.... तस्कर तेज़ी से वाहन भगाने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें धर दबोचा.... पकड़े गए आरोपियों की पहचान कामता प्रसाद साहू, निवासी कोर्रा, और कमल यादव, निवासी सिलौटी के रूप में हुई है.... दोनों तस्कर अवैध रूप से मवेशियों को ले जा रहे थे.... वही पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चारों गौवंश को सुरक्षित किया गया..... फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है..... पुलिस ने तस्करी के पूरे मंसूबे पर पानी फेरते हुए एक अहम कार्रवाई को अंजाम दिया है। बाईट - मणि शंकर चंद्रा एएसपी धमतरी
0
Report
PKPravesh Kumar
Aug 01, 2025 11:01:59
Ayodhya, Uttar Pradesh:
Anchor-- पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश और वर्षा काल के करण अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर 58 सेंटीमीटर खतरे के निशान की तरफ बढ़ चुका है। चेतावनी बिंदु को पार करके अब महज कुछ सेंटीमीटर ही खतरे के निशान के नीचे है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी दिनों में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार भी कर लेगा। लगातार हो रही बारिश के कारण सरयु का जलस्तर बढ़ रहा है जिस वजह से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी सरयु का जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए निचले इलाकों में दस्तक देना शुरू कर देगा हालांकि प्रशासन ने बाढ़ को लेकर के तैयारी पहले से ही कर ली है इसके साथ ही स्नान घाटों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सरयू के स्नान घाटों पर बाकायदा अस्थाई ब्रिज के अंदर स्नान करने के लिए लोगों को कहा जा रहा है जिसके लिए एसडीआरएफ और जल पुलिस की तैनाती की गई है तो वही सरयू नदी के जलधारा में सरयु में नौका विहार पर भी प्रतिबंध लगाया गया है सरकारी गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए ही सरयू नदी में बढ़ते हुए जलस्तर को देखते हुए नौका विहार कराया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ रुदौली इलाके में संभावित बाढ़ को लेकर विधायक रामचंद्र यादव ने अधिकारियों के साथ दौरा किया और नाव पर बैठकर बाढ़ का जायजा लिया। स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं को भी जाना।साथ ही तराई क्षेत्रो में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये। Byte- रामचंद्र यादव बीजेपी विधायक
0
Report
Advertisement
Back to top