Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rewa486001

भगवान जगन्नाथ का उपचार: 15 दिन बाद फिर से भक्तों से मिलेंगे!

PINEWZ
Jun 25, 2025 12:04:26
Rewa, Madhya Pradesh
रीवा में 15 दिन से बीमार चल रहे भगवान जगन्नाथ अब स्वस्थ हो रहे। लक्ष्मण बाग संस्थान में स्थित जगन्नाथ मंदिर में आज वैद्य जी के द्वारा महाप्रभु को ठंडई का उपचार दिया गया। कल महा स्नान के बाद 27 को भगवान भक्तों से को दर्शन देंगे। दरअसल रीवा में लगभग 350 सौ वर्ष पुरानी परंपरा के अनुसार ज्येष्ठ की पूर्णिमा से 15 दिनों तक भगवान जगन्नाथ ज्वर लीला करते हैं। इस दौरान भगवान गर्भ ग्रह से बाहर आराम की मुद्रा में रहते हैं। और लगातार वैद्यजी के संरक्षण में उनका उपचार चलता है। इसी क्रम में आज भगवान का अंतिम उपचार किया गया जिसके तहत भगवान को ठंडई दी गई। मान्यता है इसके बाद प्रभु ठीक हो जाएंगे और कल महास्नान कराया जाएगा। लगभग 15 दिन बीमार रहने के कारण भक्तों से दूर रहने की वजह से भगवान 27 जून को रथ यात्रा के माध्यम से अपने भक्तों को दर्शन भी देंगे जिसके लिए तमाम तैयारियां की जा रही हैं। रीवा के लक्ष्मण बाग संस्थान में स्थित इस मंदिर की सभी परंपराएं उड़ीसा के पुरी मंदिर के अनुसार चलती हैं। बाइट ओम प्रकाश पंसारी, वैद्य बाइट मुख्य पुजारी, लक्ष्मणबाग संस्थान
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement