Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sawai Madhopur322001

खंडार में मूसलधार बारिश ने जनजीवन को किया अस्त-व्यस्त!

ASArvind Singh
Aug 23, 2025 05:49:22
Sawai Madhopur, Rajasthan
जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खंडार खबर लोकेशन-खंडार स्थानीय संवाददाता-रामावतार मेरोठा Mob. no.- 9571435333 जिला संवाददाता-अरविंद सिंह चौहान। हैडलाइन:- खंडार उपखण्ड क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़के दरिया बनीं, घरों में घुसा पानी एंकर:- सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखण्ड क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। गांवों से लेकर कस्बों तक सड़कों पर पानी का सैलाब उमड़ पड़ा है, वहीं कई कॉलोनियां और घर जलमग्न हो गए हैं। खंडार उपखण्ड क्षेत्र में पिछले 24 घंटों से जारी भारी बारिश ने आमजन का जीना मुश्किल कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से न केवल कस्बाई क्षेत्र बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी हालात बिगड़ गए हैं। सड़कों पर नदी जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। बहरावंडा कलां, बालेर, छाण, मई और गोपालपुरा सहित कई गांवों और कस्बों में बारिश का पानी घरों तक पहुंच गया है। लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। सबसे बड़ी परेशानी सड़कों के टूटने और आवागमन बाधित होने से हो रही है। नेशनल हाईवे-552 पर स्थित उघाड़ पुलिया भारी पानी के तेज बहाव में बह चुकी है, जिससे सवाई माधोपुर-श्योपुर मार्ग का संपर्क पूरी तरह कट गया है। इस कारण इमरजेंसी सेवाओं पर भी बड़ा असर पड़ा है। गंभीर बीमार मरीजों और आपातकालीन वाहनों को आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खबर:- बारिश के कारण जगह-जगह सड़कों में गड्ढे हो गए हैं और कई मार्ग अवरुद्ध हो चुके हैं। प्रशासन की ओर से राहत कार्य जारी है, लेकिन अभी तक लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिल पाई है। गांवों में हालात यह हैं कि लोग पानी से घिरे अपने घरों में ही फंसे हुए हैं। कई जगहों पर तो लोग अस्थायी नावों या ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आवाजाही करने को मजबूर हैं। बैकग्राउंड:- फिलहाल मौसम विभाग ने जिलेभर में और बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को अभी और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश ने उनके घरों और जीवन दोनों को प्रभावित कर दिया है। वहीं प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विजुअल/फोटो अटैच।
7
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ANAJAY NATH
Aug 23, 2025 08:21:54
Sambalpur, Odisha:
ଏବେ ହୀରାକୁଦ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର ରୁ ୪ ଟି ଗେଟ ଖୋଲିବା ପାଇଁ ନିର୍ଦେଶ ଜାରି କରାଯାଇଛି| ପ୍ରଥମେ ଆଜି ବାମ ପଟର ତିନୋଟି ଓ ଡାହାଣ ପଟର ଗୋଟିଏ ଗେଟ ଖୋଲିବ ବୋଲି ସୂଚନା ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଛି| ଉପର ମୁଣ୍ଡ ରେ ପ୍ରବଳ ବର୍ଷା ଓ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର କୁ ବେଶୀ ଜଳ ପ୍ରବାହିତ ହେଉଥିବା କାରଣରୁ ଆଜି ଦିନ ସାଢେ ଦଶ ଟା ସମୟରେ ଚାରିଟି ଗେଟ ଖୋଲିବା ପାଇଁ ନିର୍ଦେଶ ଜାରି କରାଯାଇଛି| ଆଜି ସକାଳ ନ ଟା ସୁଦ୍ଧା ହୀରାକୁଦ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର କୁ ଉପର ମୁଣ୍ଡରୁ ୨ ଲକ୍ଷ ୫୨ ହଜାର ୪୪୫ କିଉସେକ ଜଳ ପ୍ରବେଶ କରୁଥିବା ବେଳେ ତଳ ମୁଣ୍ଡରୁ ୩୧ ହଜାର ୫୨୫ କିଉସେକ ଜଳ ନିଷ୍କାସନ କରାଯାଉଛି |ସକାଳ ୯ ଟା ସୁଦ୍ଧା ହୀରାକୁଦ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର ର ଜଳ ସ୍ତର ୬୨୦.୫୦ ଘନଫୁଟ ରହିଛି | Byte - ସୁଶୀଲ କୁମାର ବେହେରା, ମୁଖ୍ୟ ଯନ୍ତ୍ରୀ,ହୀରାକୁଦ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Aug 23, 2025 08:21:46
Sambalpur, Odisha:
ଏବେ ହୀରାକୁଦ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର ରୁ ୪ ଟି ଗେଟ ଖୋଲିବା ପାଇଁ ନିର୍ଦେଶ ଜାରି କରାଯାଇଛି| ଉପର ମୁଣ୍ଡ ରେ ପ୍ରବଳ ବର୍ଷା ଓ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର କୁ ବେଶୀ ଜଳ ପ୍ରବାହିତ ହେଉଥିବା କାରଣରୁ ଆଜି ଦିନ ସାଢେ ଦଶ ଟା ସମୟରେ ଚାରିଟି ଗେଟ ଖୋଲିବା ପାଇଁ ନିର୍ଦେଶ ଜାରି କରାଯାଇଛି| ଆଜି ସକାଳ ନ ଟା ସୁଦ୍ଧା ହୀରାକୁଦ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର କୁ ଉପର ମୁଣ୍ଡରୁ ୨ ଲକ୍ଷ ୫୨ ହଜାର ୪୪୫ କିଉସେକ ଜଳ ପ୍ରବେଶ କରୁଥିବା ବେଳେ ତଳ ମୁଣ୍ଡରୁ ୩୧ ହଜାର ୫୨୫ କିଉସେକ ଜଳ ନିଷ୍କାସନ କରାଯାଉଛି |ସକାଳ ୯ ଟା ସୁଦ୍ଧା ହୀରାକୁଦ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର ର ଜଳ ସ୍ତର ୬୨୦.୫୦ ଘନଫୁଟ ରହିଛି |
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Aug 23, 2025 08:21:34
Ujjain, Madhya Pradesh:
राजा विक्रमादित्य द्वारा इस मंदिर की स्थापना की गई थी। पुलिस प्रशासन और होमगार्ड की व्यवस्था चाक चौबंद। आज शनिचरी अमावस्या के पावन पर्व पर उज्जैन के शिप्रा नदी के त्रिवेणी घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु रात 12 बजे के बाद से ही घाट पर पहुंचने लगे थे। स्नान के बाद उन्होंने शनि देव और नवग्रहों की पूजा-अर्चना की। हालांकि, बारिश के कारण प्रशासन ने घाटों पर फव्वारे लगाए, जिनमें स्नान करके श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था की डुबकी लगाई। शनिचरी अमावस्या के अवसर पर उज्जैन के प्रसिद्ध नवग्रह शनि मंदिर को फूलों से सजाया गया। शनि महाराज का विशेष श्रृंगार कर उन्हें राजा के रूप में पगड़ी पहनाई गई। ऐसी मान्यता है कि अमावस्या के दिन इस मंदिर में डुबकी लगाकर दर्शन करने के बाद श्रद्धालु पनौती के रूप में अपने पुराने कपड़े और जूते-चप्पल यहीं छोड़कर चले जाते हैं। यह माना जाता है कि शनिचरी अमावस्या पर स्नान के बाद कपड़े और जूते-चप्पल दान में छोड़ने से पनौती दूर होती है। त्रिवेणी घाट पर देशभर से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में कपड़े और जूतों का ढेर लगा दिया है। हालांकि, प्रशासन इन दान में छोड़े गए सामानों की नीलामी करेगा। शनि मंदिर के पंडित राकेश बैरागी के अनुसार, अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध का भी विधान है। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। पंडित ने बताया कि शनिवार को अमावस्या पड़ने के कारण शनि देव की पूजा करने से विशेष शांति मिलती है। जिन लोगों पर शनि की साढ़े साती चल रही हो, या जिन्हें पितृ दोष, कालसर्प योग या अन्य कठिनाइयां हों, उन्हें इस दिन शनिदेव की पूजा से विशेष लाभ मिलता है। आज जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुगम दर्शन व्यवस्था की गई है जगह-जगह पर बैरिकेट्स और सीसीटीवी लगाकर आसानी से लोगों को दर्शन हो ऐसी व्यवस्था हुआ है। रात 12:00 से शुरू हुए दर्शन व्यवस्था में अब तक 50000 से ज्यादा सरकारों ने शनिदेव के दर्शन किए हे । बाइट - मंदिर पुजारी राकेश बैरागी बाइट - महिला एवं पुरुष श्रद्धालु
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Aug 23, 2025 08:20:37
Barh, Bihar:
संतसंध्या दास महिला कॉलेज के खेल मैदान की जमीन पर कब्जे को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीओ चंदन कुमार के आदेश पर विवादित जमीन की नापी के लिए पहुंचे सरकारी अमीन को काम करने से रोक दिया। मामले को तूल पकड़ता देख अमीन भी मौके से लौट गए। संतसंध्या दास महिला कॉलेज बाढ़ अनुमंडल का एकमात्र महिला कॉलेज है, जहां आस पास के जिलों की दो हजार से अधिक लड़कियां पढ़ती हैं। हायर एजुकेशन का एकमात्र केंद्र होने से लड़कियां अब पढ़ने के लिए घर से निकलकर कॉलेज जाने लगी हैं। दरअसल, पूरा विवाद नानकशाही उदासीन मठ की जमीन को लेकर है, जिसे उसके सचिव राणा शिव लखपति ने 1954 में महिला कॉलेज बनाने के लिए महामहिम राज्यपाल को दान कर दिया था। विवाद तब शुरू हुआ, जब महिला कॉलेज प्रशासन ने लड़कियों के खेल मैदान के लिए जमीन की बाउंड्री करनी शुरू की। इसके बाद गुलाबबाग के कुछ ग्रामीणों ने दान की गई जमीन पर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके पूर्वजों ने मठ को जो जमीन दान की है, वे पूरी जमीन के मालिक नहीं थे। उन्होंने अपने भाइयों के हिस्से की जमीन भी दान कर दी थी। इससे पूर्व एसडीओ वंदना प्रेयसी ने दोनों पक्ष के कागजात की जांच के बाद जमीन का मालिकाना हक महिला कॉलेज को सौंप दिया था। पूरा विवाद बाढ़ में मठ की सैकड़ों एकड़ जमीन पर दबंग लोगों के जबरन कब्जे से शुरू होती है। ऐसे लोग मठ की जमीन पर कब्जा कर निजी हित में उसका इस्तेमाल कर रहे हैं। बाइट डॉ कौशल किशोर सिंह, प्रिंसिपल, संतसंध्या दास महिला कॉलेज शिवशंकर प्रसाद, वकील, दूसरा पक्ष राकेश रंजन, अंचल अमीन, बाढ़
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Aug 23, 2025 08:19:54
Munger, Bihar:
खड़गपुर हाट  बाजार स्थित मां शारदा ज्वेलर्स में भीषण चोरी 10 लाख से अधिक की ज्वेलरी पर चोरों ने किया हाथ साफ, चैंबर ने दिया आंदोलन की धमकी हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के हाट बाजार स्थित मां शारदा ज्वेलर्स में बीती शुक्रवार की देर रात्रि सटर तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया ।घटनाओं में 10 लाख से अधिक की ज्वेलरी की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा। वहीं घटना की सूचना पर हवेली खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के विरोध में चेंबर ऑफ कॉमर्स शाखा हवेली खड़गपुर ने पुलिस के निष्क्रियता के विरोध में आंदोलन की धमकी दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक दिन की तरह शाम में शशिधर वर्मा अपना दुकान बंद कर घर चले गए थे सुबह में चोरी की घटना की जानकारी मिली तो वे दुकान पहुंचे तो देखा कि पीछे से शटर तोड़ दी गई है। जिसके जरिए चोर अंदर प्रवेश किया और लाकर को तोड़ा लॉकर में रखें सभी ज्वेलरी एवं ज्वेलरी बनाने के समान को भी चोरों ने चोरी कर ली। चोरी की घटना में 10 लाख से अधिक की ज्वेलरी चोरों को हाथ लगी है। वहीं दुकानदारों ने बताया कि लगातार बाजार में चोरी की घटना बढ़ रही बीते दिनों भी एक इलेक्ट्रिकल दुकान में भी चोरी की घटना घटी थी। जिस मामले का पुलिस अब तक उद्वेदन नहीं कर पाया था की दूसरी बड़ी घटना ज्वेलरी शॉप में घट गयी। चेंबर अध्यक्ष अंजनी ठाकुर ने पुलिस गश्ती पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाजार में चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। पुलिस की निष्क्रियता है अब तक किसी भी चोरी की घटना का पुलिस उद्वेदन नहीं की है। इसके विरोध में चेंबर ऑफ कॉमर्स शाखा हवेली खड़गपुर चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी। वही पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि ज्वेलरी शॉप में चोरी की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस को मौके पर भेजा गया है मामले की छानबीन की जा रही अब तक दुकानदार के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जाएगी एवं चोर की शिनाख्त कर घटना का उद्वेदन किया जाएगा। बाइट:चेंबर अध्यक्ष अंजनी ठाकुर 
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Aug 23, 2025 08:19:46
Chhattisgarh:
स्लग: यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाले वाहन चालकों का 76 ड्राइविंग लाइसेंस को RTO ने किया गया सस्पेंड,,, एंकर: जांजगीर चांपा जिले में यातायात उल्लंघन करने वाले 76 लोगो के ड्राइविंग लाइसेंस को जिला परिवहन अधिकारी ने सस्पेंड किया गया है,जांजगीर में यातायात विभाग की टीम ने नियमों का उल्लंघन कर शहर की सड़कों पर फर्राटे भरने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही किया जा रहा है, यातायात विभाग की टीम ने शहर के अलग-अलग चौक चौराहों पर औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान टीम ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए, तीन सवारी और बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही किया है तो वहीं नाबालिग वाहन चालकों और उनके परिजनों को मौके पर बुलाकर समझाइश दिया गया है की, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 76 ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंशन के लिए आरटीओ विभाग भेजा गया है जिला परिवहन विभाग के यातायात विभाग के द्वारा 76 ड्राइविंग लाइसेंस का सस्पेंड के लिए भेजा गया था, जिसे आरटीओ विभाग के द्वारा 76 ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंशन की कार्रवाई की गई है, इसमें टू व्हीलर फोर व्हीलर और हैवी गाड़ी भी शामिल है,आगे भी यातायात के उल्लंघन करने वाले के ऊपर इस तरह की कार्यवाही की जाएगी,,, बाइट : गौरव साहू जिला (परिवहन अधिकारी जांजगीर चांपा,,,)
3
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Aug 23, 2025 08:19:36
Ambala, Haryana:
एंकर : कुछ दिन बाद गणेश चतुर्थी आने वाली है जिस दिन भगवान गणेश को लोग अपने घरों में विराजमान करवाते हैं वही अंबाला में पिछले 30 सालों से भगवान गणेश की प्रतिमाएं बना रहे मूर्तिकार ने बताया कि इस बार भी शेषनाग और मोरपंखी भगवान गणेश की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और अंबाला एक ऐसा स्थान है जहां से पंजाब उत्तराखंड से भी लोग आकर भगवान की प्रतिमाएं लेकर जाते हैं। वीओ : कुछ दिन बाद भगवान श्री गणेश लोगों के घरों में विराजमान होंगे इससे पहले अंबाला के बाजारों में भगवान श्री गणेश की बहुत सी प्रतिमाएं मिल रही है वही अंबाला में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो पिछले 30 सालों से भगवान श्री गणेश की विभिन्न प्रकार की प्रतिमाएं बनाकर बेच रहे हैं यह लोग यूं तो राजस्थान के रहने वाले हैं लेकिन अपनी कला का जादू जो है वह अंबाला में आकर दिखा रहे हैं और यहां अंबाला में लोग इसे भगवान गणेश की मूर्तियां बनवाते हैं। इस बार भी 6 से लेकर 10 फीट तक की भगवान गणेश की प्रतिमाएं बनाई गई है इनमें मोरपंखी गणेश भगवान शिव के रूप में गणेश और शेषनाग के नीचे बैठे भगवान गणेश की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है यहां पर हिमाचल पंजाब और उत्तराखंड से भी लोग भगवान गणेश की प्रतिमाओं को लेने आते हैं ज्यादा जानकारी देते हुए मूर्तिकार ने बताया कि वह पिछले काफी समय से अंबाला में ही मूर्तियां बनाकर बेचने का काम कर रहे हैं इस बार भी बहुत सी मूर्तियां बनाई गई है और लोगों से मूर्तियों के लिए मूल भाव नहीं किया जाता जो भी लोग अपनी श्रद्धा से देना चाहते हैं वही रख लिया जाता है। इस बार 10 मिनट तक की भगवान गणेश की प्रतिमा विशेष तौर पर बनाई गई है और गणेश चतुर्थी पर तो अंबाला भी मुंबई की तर्ज पर भगवान का यह त्यौहार बहुत धूमधाम से बनता है। बाइट : मूर्तिकार
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Aug 23, 2025 08:18:39
Giridih, Jharkhand:
एभीबी : गिरिडीह विधायक सह झारखंड सरकार के नगर विकास - वास एवं उच्च शिक्षा एवं तकनीकी मंत्री सदिव्य सोनू ने शनिवार को शहर में नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया. कुल 14 योजनाओं के शिलान्यास के साथ शहर के विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इन योजनाओं में कई प्रमुख सड़कों पर पीसीसी सड़क निर्माण, विद्यालयों में मिट्टी भराई और अन्य आधारभूत संरचनाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। शिलान्यास समारोह स्टेशन रोड स्थित वीर कुंवर सिंह चौक पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री सदिव्य सोनू ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद विभागीय अधिकारियों, नगर निगम पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में जुटे स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में उन्होंने योजनाओं का शिलान्यास किया। मंत्री सोनू ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए नगर निगम द्वारा किए जा रहे इन कार्यों से शहर की तस्वीर बदलेगी और लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है, जिसमें सड़क, जलनिकासी, शिक्षा और स्वच्छता जैसे क्षेत्र शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि पीसीसी सड़क बनने से लोगों को जाम और जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी, वहीं स्कूलों में मिट्टी भराई होने से बच्चों के पढ़ाई-लिखाई के माहौल में भी सुधार आएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में शहरवासियों और कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री के प्रति आभार जताया। लोगों ने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से इलाके की लंबे समय से चली आ रही कई समस्याओं का समाधान होगा। बाईट : सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखण्ड
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Aug 23, 2025 08:18:33
Chhattisgarh:
स्लग : जांजगीर-चांपा हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्यकर्मियों ने खून blood से लिखा पत्र, नियमितीकरण की मांग एकर - जांजगीर चांपा जिले में एनएचएम के संविदा कर्मचारी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं,,हड़ताल के पांचवें दिन, कर्मचारियों ने पंडाल में बैठकर एक अनोखा प्रदर्शन किया,,उन्होंने अपना खून निकलवाकर मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा और मांग पूरी करने की अपील की,,कर्मचारियों की मुख्य मांग है नियमितीकरण उनका कहना है कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होती,,तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे,,कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द फैसला नहीं लिया, तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे,,इस हड़ताल से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। बाइट - 01 गौतमी कश्यप ( cho स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी ) बाइट - 02 डॉ ओमकार पटेल ( मेडिकल आफिसर एनएचएम )
0
comment0
Report
HHHarvinder Harvinder
Aug 23, 2025 08:18:12
Mahendragarh, Haryana:
ब्रेकिंग न्यूज़ – नांगल चौधरी आधी रात माइनिंग विभाग और पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई ओवरलोड व अवैध माइनिंग के खिलाफ चला अभियान दो ट्रक मौके पर किए गए इंपाउंड पुलिस की दबिश पड़ते ही ड्राइवर बीच सड़क पर ट्रक छोड़कर फरार पूरी कार्रवाई में नांगल चौधरी पुलिस रही मौजूद माइनिंग अधिकारी ने बताया कि ये अभियान लगातार जारी रहेगा अवैध खनन के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है जिले में किसी भी कीमत पर अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अनिल कुमार असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Aug 23, 2025 08:17:37
Ajmer, Rajasthan:
राजस्थान के कई इलाकों में बरसात का सिलसिला जारी हो गया है। इसी दरमियान अजमेर शरीफ में एक तरफ मौसम सुहाना हो गया है तो वही दूसरी जानिब दरगाह इलाका के पहाड़ियों से बरसाती पानी नाला बन के बहता नज़र आ रहा है। ऐसे में आलमी मशहूर हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह के बाहर निज़ाम गेट पर बरसाती नाला बहता दिखाई दे रहा है। मुल्क भर से अजमेर पहुंचे ज़ायरीन दरगाह हाज़री के लिए इस नाले को पार करते दिखाई दे रहे है। बता दे के दरगाह के बाहर बहते तेज नाले में कई लोग बह चुके है तो मोटर बाइक,ठेले,और दुकानों में भी पानी घुस जाता है । इस लिए दरगाह इलाका मकीन लोगो को बहते नालो को पार करने से समझाते भी है। मगर जबरन लोग तेज बहते पानी को पार करने से बाज़ नही आते और खुद ही पानी मे बह भी जाते है। नाले के बहते पानी से लोगो को बचाने के लिए मकामी और दुकानदार रस्से का जाल भी बिछा कर रखते है ताकि किसी की जानी नुकसान से ज़ायरीन को महफूज़ रखा जा सके। फिलहाल अजमेर में सुबह से ही रिमझिम और रुक रुक के बरसात का सिलसिला जारी है।
0
comment0
Report
WMWaqar Manzoor
Aug 23, 2025 08:17:27
Ganderbal, :
Peoples Democratic Party (PDP) leader Gh Nabi Lone Hanjura expressed concern over the confusion surrounding the government’s order on Jamaat schools, while also criticizing the National Conference (NC) for its response. Hanjura said there was clear contradiction between the government’s statements and its actions. “First of all, there is confusion within the government itself — the Minister is saying one thing, while the order says something else. But here the real issue is about students and teachers — what will happen to them? This is our helplessness: the government is unable to act. If the order is wrong, why hasn’t a corrigendum been issued till now? Why hasn’t any clarification come? And if they did not issue this order, then they should make it clear,” he stated.
0
comment0
Report
WMWaqar Manzoor
Aug 23, 2025 08:17:22
Ganderbal, :
Democratic Progressive Azad Party (DPAP) leader Sujada Bashir criticized the National Conference (NC) over its stand on the government’s order concerning Jamaat schools. Bashir said the government’s approach was confusing, as its statements and actions did not match. “We don’t understand what the government is actually doing — they say something else, but the orders are different. Instead of focusing on the poor condition of government schools, they are targeting Jamaat schools. They don’t want to work; their only aim is to mislead people,” she says.
0
comment0
Report
NSNavdeep Singh
Aug 23, 2025 08:16:44
Moga, Punjab:
ਮੋਗਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਤੋਂ ਫਿਰੋਤੀ ਮੰਗਣ ਵਾਲੇ 02 ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ । ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਤੋਂ ਹੁਣ ਤੱਕ ਇਹ ਮੰਗ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਕੁੱਲ 8 ਲੱਖ ਦੀ ਫਰੌਤੀ । ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਮੁਸਤੈਦੀ ਨਾਲ ਫਿਰੌਤੀ ਦੀ ਰਕਮ ਦੇਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚੱਕੇ ਦੋ ਦੋਸ਼ੀ। 2 ਦੋਸ਼ੀ ਬੇਹਰੀਨ ਵਿੱਚ ਬੈਠੇ ਕਰਦੇ ਸਨ ਇਹਨਾਂ ਫੜੇ ਗਏ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਮਦਦ । ਮੋਗਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬੁੱਟਰ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਨੂੰ ਇਸੇ ਹੀ ਪਿੰਡ ਦੇ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨ ਦਿੰਦੇ ਸੀ ਧਮਕੀਆਂ ਅਤੇ ਸਰਪੰਚ ਦੀ ਇੱਕ ਇੱਕ ਮੂਵਮੈਂਟ ਨੂੰ ਕਰਦੇ ਸੀ ਟਰੇਸ। ਤਿੰਨ ਦੋਸ਼ੀ ਪਿੰਡ ਬੁੱਟਰ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਅਤੇ ਇੱਕ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ । 2 ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਤੋਂ 02 ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ (ਮਾਰਕਾ Samsung ਅਤੇ Oppo) ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ।
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Aug 23, 2025 08:15:59
Katihar, Bihar:
कटिहार ब्रेकिंग -- वोटर अधिकार यात्रा के बाद समेली प्रखंड के बकरी मोड़ के बीच एक चारपहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर , तीन घायल वाहन चालक को अपने हिरासत में लेते हुए तीनों घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली पहुंचाया प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर तीनों घायल की पहचान बरारी प्रखंड के मरघीया गांव का निवासी राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा के बाद समेली प्रखंड के बकरी मोड़ के बीच एक चारपहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी । जिस घटना में बाइक सवार तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुड़ गई । घटना की जानकारी पोठिया पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंचकर चारपहिया वाहन चालक को अपने हिरासत में लेते हुए तीनों घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वही तीनों घायल की पहचान बरारी प्रखंड के मरघीया गांव का निवासी बताया जा रहा है। बाइट -- मोहम्मद अशरफ आलम, स्थानीय निवासी बाइट -- स्थानीय निवसी -- विजुअल --
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top