icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
822111
SKShrawan Kumar Soni13 Aug 2025, 07:04 am

पलामू में तिरंगा यात्रा: बीजेपी सांसद विष्णुदयाल राम का जोश!

Barwadih, Jharkhand:पलामू में बीजेपी सांसद विष्णुदयाल राम के अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा, विधायक आलोक चौरसिया समेत कई गणमान्य हुए शामिल पलामू के मेदिनीनगर शहर में आजादी के जश्न को लेकर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीजेपी सांसद विष्णुदयाल राम और विधायक आलोक चौरसिया के अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस तिरंगा यात्रा में सांसद, विधायक के अलावा बीजेपी प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी समेत सैकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए। शहर के भारत माता चौक से निकली यह तिरंगा यात्रा के तहत पूरे मेदिनीनगर बाजार से होते हुए छः मुहान चौक पर समाप्त हुई। मीडिया से बात करते हुए सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाला गया है। बाइट - विष्णुदयाल राम, बीजेपी सांसद बाइट - आलोक चौरसिया, बीजेपी विधायक बाइट - मनोज सिंह, बीजेपी प्रदेश महामंत्री
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झारखंड में मंत्री सुधिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद कांग्रेस-झामुमो के कार्यक्रम स्थगित

Ranchi, Jharkhand:झारखंड सरकार के मंत्री सुधिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के कारण कांग्रेस पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने सभी कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिये हैं। 7 सितम्बर को कांग्रेस ने MMDR के विरोध में लोकभवन पर प्रदर्शन का आयोजन किया था और झामुमो ने सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया था, जिसे स्थगित कर दिया गया है। झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने बताया कि मंत्री सोनू के निधन के बाद पार्टी के सभी आगामी कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिये गये हैं। अभी हमारी पार्टी और प्रदेश अवसाद के हैं। दुख की घड़ी में दूसरे विषय पर न कुछ सोचा जा सकता है न चर्चा किया जा सकता है। हम अपने नेता के निधन के बाद की विकट स्थिति में हैं। वित्त मंत्री Radha Krishna Kishore ने बताया कि कांग्रेस द्वारा जितना भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था उसे स्थगित किया गया है। 7 सितम्बर को MMDR को लेकर कांग्रेस द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। विपक्ष के किसी कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया जाता है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने कहा कि एक सहयोगी छोड़कर चले गए हैं, पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है, चाहे लोक भवन का घेराव हो या एसआईआर से जुड़ी बैठक हो, सभी रद्द कर दिये गये हैं।
0
0
Report
Advertisement

Durga Puja के दौरान नॉन-वेज बिक्री की रोक मांग पर शास्त्री का बयान

Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में चल रही हनुमत कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर अपने बयानों से राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में हलचल मचा दी है। दुर्गा पूजा पर मांसाहारी बिक्री पर रोक: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मांग की है कि इस बार पश्चिम बंगाल में नवदुर्गा के दौरान देवी प्रतिमा के आसपास नانवेज खाद्य पदार्थों की ब्रिकी नहीं होनी चाहिए, ताकि पूजा की पवित्रता और धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहे। स्थानीय प्रतिक्रिया, संतों की प्रतिक्रिया और राजनीतिक प्रतिक्रिया में CPM नेता बिकाश रंजन भट्टाचार्य के बयान भी सुर्खियों में रहे।
0
0
Report
Advertisement

करंट लगने से 32 वर्षीय महेंद्र साहू की मौत, मुडेरी में हादसा

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मुडेरी में आज सुबह करंट लगने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंद्र साहू निवासी ग्राम मुडेरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महेंद्र सुबह नहा रहा था, तभी पानी के समरसिबल / मोटर में करंट आने से उसे जोरदार करंट लग गया। परिजन आनन-फानन में उसे लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके तीन बच्चियां और एक लड़का है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report

सहारनपुर में इमारत ढहाने के दौरान 15-20 फुट गहरा कुआँ मिला, ASI का निरीक्षण संभव

Noida, Uttar Pradesh:ये नेशनल से ड्रैग करें सहारनपुर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में बने दो मंज़िला इमारत को शनिवार को तोड़ा जा रहा था। पोकलेन मशीन मंगाई गई, एक हिस्से में आकर मशीन ने भी काम करना बंद कर दिया। इसके बाद दूसरी मशीन मंगाई गई और फर्श को तोड़ा जाने लगा, जिस पर फर्श नहीं टूट रही थी। काफ़ी कोशिशों के बाद जब भी इसे तोड़ा गया तो उसके नीचे लगभग 15-20 फ़ीट गहरा एक कुआँ मिला। 4 फुट गोलाकार गोलाई है। प्रशासन के मुताबिक आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया द्वारा भी इसका निरीक्षण कराया जाएगा; इसके अलावा हिन्दूवादी संगठनों ने पहले ही कहा था कि यहाँ मंदिर था और वहाँ था जिसके ऊपर मस्जिद बनायी गई है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
0
0
Report

निर्जला वास्कले मौत: परिजनों ने हाईवे चक्काजाम कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-पानसेमल के कन्या शिक्षा परिसर में 9 वीं कक्षा की छात्रा निर्जला वास्कले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों का फूटा आक्रोश, परिजनों ने सेंधवा-खेतिया स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर पुलिस पर जांच में लापरवाही के लगाए गम्भीर आरोप मृतिका के पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए छात्रावास के कर्मचारियों पर भी खड़े किए सवाल। पानसेमल के कन्या शिक्षा परिसर में 9वीं कक्षा की छात्रा निर्जला वास्कले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से कल लटका मिला था। घटना के बाद आज परिजनों ने सेंधवा-खेतिया स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया और पुलिस पर जांच में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मृतिका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी की मौत दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हो गई थी लेकिन परिवार को करीब 5:30 बजे सूचना दी गई। अस्पताल पहुंचने पर बेटी मृत अवस्था में मिली। परिजनों का आरोप है कि जब वे हॉस्टल पहुंचे तो जिस कमरे में बेटी का शव लटका मिला था वहां पंखा चालू था और कमरे में करीब 8 से 10 बालिकाएं बैठी थीं। उनका कहना है कि पुलिस को घटनास्थल को सुरक्षित कर कमरे को सील करना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। मृतिका के पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए छात्रावास के कर्मचारियों की भूमिका की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल परिजन निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सड़क पर हैं अब देखना होगा कि पुलिस जांच में मौत की असली वजह क्या सामने आती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top