icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
845101
IAImran Ajij7 Sept 2025, 03:16 pm

बगहा में ठनका गिरने से मची अफरा तफरी, जानें क्या हुआ!

Bagaha, Bihar:BIHAR DESK... LOCATION- BAGAHA REPORT- IMRAN AZIZ FORMAT- WT/ PKG, GROUND REPORT, VISUAL VIDEO BYTE PTC PIC 0709ZBJ_BAGA_LIGHTNING_R ANCHOR- मौसम विभाग नें बिहार में पश्चिम चम्पारण ज़िला समेत कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है इसी बीच आज बगहा के तीन इलाकों में ठनका गिरने से अफरा तफ़री मच गईं। वाल्मीकिनगर के टंकी बाज़ार में मोबाइल देख रहें बच्चों के समीप ठनका गिरने की पहली घटना हुईं जिसमें दो बच्चे मामूली तौर पर जख़्मी हो गए जिनका घर हीं में उपचार किया गया फिलहाल बच्चे खतरे से बाहर हैं जबकि दूसरी घटना लौकरिया थाना क्षेत्र के हरनाटांड स्थित सुंदरपुर में एक युवक के पैर पर ठनका गिरने से बुरी तरह झूलस गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं तीसरी बड़ी घटना में आकाशिय बिजली गिरने से पूर्व सरपंच और जनसुराज नेता कैलाश राम (45) की दर्दनाक मौत हो गईं। घटना के बाद इलाके में चीख पुकार मच गईं। मृतक अपने पीछे पत्नी रम्भा देवी और दो बेटे व दो बेटियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए । दरअसल स्कूल में नाईट गार्ड की ड्यूटी कर रविवार को बारिश के बीच खेत की ओर गए किसान पर अचानक ठनका गिरने से उसकी जान चली गईं। ख़ास बात यह है की लोग उस वक़्त कम आवाज़ाही कर रहें थे बावजूद इसके कुछ लोग जिनकी नज़र उनपर पड़ी लोगों नें समझा की कोई नशेड़ी या पियक्कड़ बेसुध होकर सड़क पर पड़ा है। ऐसे में अगर समय रहते कैलाश को अस्पताल पहुंचाया गया होता तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी। घटना चिउटाहां थाना क्षेत्र के जीमरी नौतनवा की है। जबकि वाल्मीकिनगर में ख़राब मौसम के बीच मोबाइल यूज करते समय बिजली गिरने से मामूली तौर पर दो बच्चे जख्मी हुए और हरनाटांड के सुंदरपुर में भी ठनका गिरने से एक युवक बुरी तरह झूलस गया जिसे इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लिहाजा बारिश, तूफान और बिजली चमकने या मेघ गरजने पर मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने की सरकार और प्रशासन की ओर से अपील की गईं है । इस मामले में बगहा 2 सीओ रवि प्रकाश चौधरी नें कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुआवजे का भरोसा दिलाया है क्योंकि पुलिस प्रशासन को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है बगैर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के किसी भी तरह की सरकारी मदद नहीं मिल सकती है। बता दें की मृतक कैलाश राम जीमरी नौतनवा पंचायत के लोकप्रिय सरपंच थे जिनका इलाके में अच्छा जनाधार और आम लोगों में बेहतर पकड़ थी, वें जनसुराज के संस्थापक सदस्य भी थे। सक्रिय राजनीती के कारण जनसुराज प्रणेता प्रशांत किशोर से जुड़कर हाल के दिनों में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्त्ता के तौर पर काम कर रहें थे। वहीं राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नौतनवा में बतौर नाईट गार्ड के तौर पर रात में भी कार्यरत होने की जानकारी हेडमास्टर शिवशंकर यादव नें दी है । ग्राउंड ज़िरो से हालात का जायजा लिया हमारे संवाददाता इमरान अज़ीज़ नें, Wt इमरान अज़ीज़ ज़ी मीडिया बगहा बाइट- अर्जुन राम, चश्मदीद बाइट- प्रभावती देवी, ठनका गिरने की प्रत्यक्षदर्शि बाइट- शिवशंकर यादव, प्रधानाध्यापक, राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय नौतनवा बाइट- मंजीत कुमार, मृत सरपंच के पुत्र पीटीसी इमरान अज़ीज़ ज़ी मीडिया बगहा
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बस दुर्घटना: 16 घायल, तीन की हालत गंभीर, विधायक पहुँचकर अस्पतालों का हाल बताया

Vijayapura, Karnataka:गुंडम बस दुर्घटना में घायलों का डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल बीजापुर और मेकाज में इलाज जारी, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे विधायक विक्रम मंडावी, बीजापुर- रविवार सुबह बीजापुर से तेलंगाना के चेरला जा रही बस गुंडम के पास अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे 16 ग्रामीण घायल हो गए। जिसमे गंभीर तीन यात्रियों को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेजा गया है जबकि दो का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। आज घायलों से मिलने बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी जिला अस्पताल पहुंचे। मंडावी ने गंभीर रूप से घायल लिंगगिरी निवासी पल्लवी और धर्मारम निवासी भीमा मडकम का कुशलक्षेम जाना और अधिकारियों को निर्देश दिए। रविवार की सुबह बीजापुर बस स्टैंड से तेलंगाना के चेरला जा रही बस तरेम से 8 किलोमीटर दूर गुंडम के पास अचानक सडक़ से नीचे खेतों में जा घुसी। बस में करीब 20 से ज़्यादा यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना के तुरंत बाद गुण्डम सीआरपीएफ के जवानों और तरेम थाना की टीम ने सभी घायल यात्रियों को बस से निकाला। सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए एम्बुलेंस से बीजापुर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बासागुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेजा गया। आज बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से हाल जाना। गंभीर रूप से घायल पल्लवी और भीमा मडकम की स्तिथि को लेकर डॉक्टरों से चर्चा की और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफ़र किया गया है। इन तीनों की स्तिथि नाजुक है। कंडक्टरी कर रहा युवक रिंकू मोडियम का पैर बुरी तरह से इस दुर्घटना में झुलस गया है। दुर्घटना में घायल सभी यात्री उसूर ब्लॉक के अलग अलग गाँवो के निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन चालक नशे की हालत में बस चला रहा था मोड़ के पास बस की स्पीड ज़्यादा होने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बड़ी घटना घट गई। चालक की लापरवाही का खामियाजा निर्दोष ग्रामीणों को भुगतना पड रहा है。
0
0
Report

बड़ी खबर: भाजपा का 10 साल बाद नगर पालिका बोर्ड बना, मुकेश सिंघल अध्यक्ष

Dholpur, Rajasthan:10 साल बाद भाजपा का वनवास खत्म,नगर पालिका में बनेगा बोर्ड भाजपा के मुकेश सिंघल ने कांग्रेस की रेनू सिंघल को 9 वोटो से हराया 8 से 27 की संख्या पर पहुंची भाजपा कांग्रेस में लगाई सेंध बाड़ी नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी के मुकेश सिंघल ने कांग्रेस की रेनू सिंघल को 9 वोटो से हरा दिया है। ऐसे में मुकेश सिंगल बाड़ी नगर पालिका के 19वे अध्यक्ष बने हैं। 45 वार्ड की नगर पालिका में मुकेश सिंघल को कुल 27 मत मिले,वहीं कांग्रेस की रेनू सिंगल को 18 मतों पर संतोष करना पड़ा। ऐसे में 09 मतों से मुकेश सिंगल विजई घोषित किए गए हैं। उन्हें निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अमित वर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई साथ में उन्हें सफाई को लेकर भी शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद मुकेश सिंघल ने शहर की जनता का आभार जताया और कोई घोषणा न करते हुए बताया कि जनता की जो समस्याएं हैं,जिनको लेकर जनता उनसे आस लगाए हुए हैं,उसके समाधान का भरसक प्रयास किया जाएगा। शहर की साफ-सफाई,जलभराव और अन्य मुख्य समस्याओं पर पहले ध्यान दिया जाएगा। इसके बाद शहर के विकास को लेकर कार्य होगा。 गौरतलब है की भारतीय जनता पार्टी के 45 वार्डों में केवल आठ पार्षद बने थे,कांग्रेस को 21 सीटे मिली थी। 16 सीट अन्य के खातों में गई थी। ऐसे में कांग्रेस का बोर्ड बनता नजर आ रहा था। लेकिन पूर्व विधायक गिरिराज मलिंगा और भाजपा पार्टी के पदाधिकारी की मेहनत से ऐसा पासा पलटा की भाजपा 08 से 27 पर पहुच गई। भाजपा ने सभी निर्दलीय पार्षदों को अपने पक्ष में कर लिया साथ मे कांग्रेस के पार्षदों में भी सेंध लगा दी। दूसरी तरफ कांग्रेस खुद के तीन पार्षदों के कम होने से 18 पर सिमट कर रह गई。 कांग्रेस के विष्णु सिंघल ने लगाया पार्षद चोरी का आरोप :- कांग्रेस के विष्णु सिंघल ने जनता के द्वारा दिए गए जनमत पर जनता का आभार जताया और बताया कि जनता तो कांग्रेस का बोर्ड चाहती है लेकिन बीजेपी ने शासन,प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए पार्षदों की चोरी कर ली। यहां तक की कांग्रेस पार्षदों को भी येन-केन प्रकारेण अपने साथ मिला लिया। हार स्वीकार है। विपक्ष में बैठेंगे और नगर पालिका में भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे। विष्णु सिंगल की पत्नी ने कांग्रेस से नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। विष्णु सिंगल भी वार्ड 29 से चुनाव लड़े थे। पूर्व में उन्हें अध्यक्ष पद का दावेदार कांग्रेस ने बनाया था लेकिन वह 14 वोटो से चुनाव हार गए थे。 मुकेश सिंघल बाड़ी के 19 वें चेयरमैन :- प्रतिष्ठित व्यापारी अग्रवाल समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे मुकेश सिंघल अब शहर के 19 वें अध्यक्ष बन चुके हैं। मुकेश सिंघल का बीजेपी पार्टी से लगाव रहा है हालांकि वह पार्टी में किसी भी पद पर नहीं रहे हैं। पूर्व विधायक गिरिराज मलिंगा के आग्रह पर वह नामांकन के अंतिम दिन और अंतिम समय बाड़ी पहुंचे,जिन्होंने वार्ड 23 से नामांकन दाखिल किया। नाम वापसी के समय तक उनके साथ नामांकन करने वाले अन्य प्रत्याशियों ने स्वतः ही अपने नाम वापस ले लिए,ऐसे में वह वार्ड 23 से निर्विरोध पार्षद बने और अब नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान हुए हैं। मुकेश सिंगल का कहना है कि वह जयपुर से बाड़ी आए हैं तो कुछ सोच समझकर ही आए होंगे। अभी कोई घोषणा नही करेंगे। पहले काम होगा और बाड़ी के विकास के लिए समर्पित भाव से सेवा की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

तीन दिन बाद भी अधिकारी नहीं पहुँचे, किसानों का ज्ञापन दीवार पर टंगा

Raipur, Chhattisgarh:एंकर - खैरागढ़। किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों का अनोखा विरोध अब तीन दिन बाद भी चर्चा में है। शुक्रवार को कलेक्टर और अपर कलेक्टर से मिलने पहुंचे किसानों ने करीब एक घंटे तक अधिकारियों का इंतजार किया। जब कोई उच्च अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो किसानों ने अपना आवेदन कलेक्ट्रेट परिसर की दीवार पर ही टांग दिया और वापस लौट गए। किसानों का कहना था कि वे अपनी समस्याएं सीधे जिले के जिम्मेदार उच्च अधिकारियों तक पहुंचाना चाहते थे। तहसीलदार और डिप्टी कलेक्टर ज्ञापन लेने पहुंचे, लेकिन किसानों ने उनसे ज्ञापन देने से इनकार कर दिया। हैरानी की बात यह है कि विरोध के तीन दिन बीत जाने के बाद भी किसानों का वही आवेदन कलेक्ट्रेट की दीवार पर चस्पा दिखाई दे रहा है। किसानों का आरोप है कि बारिश की कमी से फसलों को नुकसान हुआ है। क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने, फसल नुकसान का मुआवजा देने और सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग की गई है। अब दीवार पर लगा यह ज्ञापन महज एक आवेदन नहीं, बल्कि किसानों की नाराजगी का प्रतीक बन गया है। सवाल यह भी है कि तीन दिन बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस आवेदन पर पड़ी या नहीं?
0
0
Report

बिजेडी राजस्थान निकाय चुनाव में बीजेपी ने मारी बड़ी जीत, कांग्रेस पर तीखा वार

Jaipur, Rajasthan:प्रदेश के 197 निकायों में बीजेपी की जीत के बाद बीजेपी प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया गया... मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे... जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया... इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जीत का श्रेय दिया... वहीं मुख्यमंत्री ने जीत को बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प की जीत बताया... कांग्रेस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा हमला... पहले कहते थे अधिकारी हमारी नहीं मानते, अब कह रहे अधिकारी हमारी मानते हैं- CM... कांग्रेस चुनाव के समय झूठ बोलने का काम करती है- CM... कांग्रेस हमेशा जनता को बहकाने का काम करती है- CM... कांग्रेस के झांसे में नहीं आएं- CM भजनलाल... कांग्रेस ने हमेशा लूट, झूठ और तुष्टीकरण की राजनीति की- CM... कांग्रेस जनता के दुख-सुख में शामिल नहीं होती- CM... कांग्रेस सिर्फ जाति और धर्म के समीकरण बनाती है- CM... कांग्रेस को कुर्सी का डर था, हर तीन महीने में चुनाव करवाते थे- CM... कांग्रेस के पास सरकार के कामों का जवाब नहीं- CM... वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज पूरे राजस्थान में खुशी का माहौल है... मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की जीत बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं की जीत है, जिन्होंने मेहनत कर सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया... सीएम ने कहा कि ये जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प की जीत है... ये विकसित भारत की जीत है... प्रधानमंत्री ने सभी वर्गों के लिए काम किया है... राजस्थान की जनता के लिए शिक्षा, सड़क और रोजगार के क्षेत्र में काम किया गया है... मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा नेतृत्व सदियों में मिलता है... मुख्यमंत्री ने कहा कि निकायों के लिए बीजेपी ने जो संकल्प पत्र दिया है, उसे पूरा किया जाएगा... उन्होंने कहा कि सरकारें आती थीं और जाती थीं, लेकिन जो काम दशकों से नहीं हुए, वो काम सरकार ने किए हैं... मुख्यमंत्री ने किशाऊ समझौते का जिक्र किया... कहा कि राजस्थान बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुआ है... किसान और युवाओं के लिए सरकार काम कर रही है... आधुनिक विकास की आवश्यकता है और सरकार आधुनिक विकास की दिशा में काम कर रही है... मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज 7 नगर निगमों के परिणाम आए हैं, जिनमें से 6 बीजेपी ने जीते हैं... इसके साथ ही 31 नगर परिषदों और 162 नगर पालिकाओं में भी बीजेपी की जीत हुई है......... कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग जातिवाद और धर्मवाद की बात करते हैं... ये राजनीति नहीं करते, बल्कि समीकरण बनाते हैं... कौनसी जाति को टिकट देना है और किस धर्म के व्यक्ति को टिकट देना है, जिससे उनका समीकरण बन जाए... मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ समीकरण बनाती है और जनता के दुख-सुख में शामिल नहीं होती... मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राजस्थान में वन स्टेट, वन इलेक्शन की बात कही थी... आज निकाय चुनाव हुए हैं और पंचायत चुनाव भी होंगे... इससे प्रदेश का पैसा बच रहा है...सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को कुर्सी का डर था... इसलिए हर तीन महीने में चुनाव करवाते थे... मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की जनता बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है... मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अभी दो-तीन प्रदेशों में है... आने वाले समय में कांग्रेस को ढूंढने से भी नहीं मिलेगी... सीएम ने कहा कि कांग्रेस जवाब नहीं देती... हमने कितने काम किए और उन्होंने कितने काम किए, कांग्रेस ने विधानसभा में भी इसका जवाब नहीं दिया... मुख्यमंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप जनता के सुख-दुख में शामिल होइए... मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के बयानों पर भी पलटवार किया... कहा कि पहले कांग्रेस कहती थी कि अधिकारी बात नहीं मानते... अब कह रहे हैं कि अधिकारी बात मान रहे हैं...सीएम ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के समय झूठ बोलने का काम करती है और हमेशा जनता को बहकाने का काम करती है... मुख्यमंत्री ने जनता से कहा कि कांग्रेस के लोगों के झांसे में नहीं आएं... कांग्रेस ने हमेशा लूट, झूठ और तुष्टीकरण की राजनीति की है........ विष्णु शर्मा
0
0
Report

कृष्णानगर पुलिस ने अवैध प्रेम संबंधों के चलते पति की हत्या का पर्दाफाश किया

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ थाना कृष्णानगर पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्या का खुलासा. रामबाबू की हत्या का खुलासा अवैध प्रेम संबंधों में पत्नी ने कराईं थी पति राम बाबु की हत्या पत्नी ने रची अपने पति की हत्या की खौफनाक साजिश . चचेरे मामा से कराईं पति की चाकू से हत्या. पुलिस ने आरोपी पत्नी और मामा को किया गिरफ्तार । पुलिस ने आरोपी मामा नीरज मौर्या और मृतक की पत्नी मास्टरमाइंड पुष्पा मौर्य को गिरफ्तार किया कब्जे से आलाकत्ल चाकू बरामद । पुलिस ने 180-200 सीसीटीवी फुटेज, टैक्निकल एवं मैनुअल साक्ष्यों एवं स्थानीय सूचना तंत्र के माध्यम से किया खुलासा
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर भाजपा कार्यक्रम में दो गुट भिड़े, कुर्सियां चलीं, पुलिस हिरासत में

Morena, Madhya Pradesh:BREAKING NEWS: ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर ग्वालियर गिरवाई थाना क्षेत्र में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में मचा भारी हड़कंप केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संबोधन के दौरान हुआ बड़ा हंगामा मंच से सिंधिया कर रहे थे जनसभा को संबोधित, तभी आपस में भिड़े दो गुट मामूली कहासुनी के बाद कार्यकर्ताओं के बीच जमकर चलीं कुर्सियां सभा स्थल पर मची अफरा-तफरी, कुर्सियां फेंकने का वीडियो आया सामने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है कार्यकर्ताओं की मारपीट का वीडियो घटनाक्रम के तुरंत बाद एक्शन मोड में आई ग्वालियर पुलिस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर पाया काबू, 4 से 5 लोग हिरासत में पकड़े गए उपद्रवियों को थाने ले जाकर पुलिस कर रही है कड़ी पूछताछ
0
0
Report

सत्य निकेतन हादसे के बाद DUSU नेताओं की श्रद्धांजलि और सुरक्षा के लिए कमेटी

New Delhi, Delhi:साउथ कैम्प सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे जगह पर मरने वालों को DUSU छात्र संघ ABVP विजेता नेताओं श्रद्धांजलि दी. अध्यक्ष ने कहा कॉलेज में बॉय और गर्ल्स का हॉस्टल बने और बाहर पीजी पर MCD अलग कमेटी बनाए. लोकेशन—सत्य निकेतन, दिल्ली. सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझझोर कर रख दिया. हादसे की जगह पहुंचे DUSU के नवनिर्वाचित छात्र नेताओं ने मृतकों के परिवारों और घायलों के लिए उचित मुआवजे की मांग उठाई. कॉलेज में हॉस्टल बॉय और गर्ल्स का बना बाहर पीजी पर MCD नजर रखने के लिए कमेटी बने; छात्राओं ने वोट दिया है उनकी बनेगे काम करेंगे. DUSU पदाधिकारियों ने प्रशासन से अपील की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए.
0
0
Report
Advertisement

NSUI ने जीवाजी विश्वविद्यालय में नियुक्ति-नियमितीकरण और वेतन लाभों की जांच की मांग की

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में नियुक्ति, नियमितीकरण और वित्तीय लाभों को लेकर सोमवार को एनएसयूआई ने जोरदार प्रदर्शन किया। अध्यक्ष पारस यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने कई गंभीर सवाल उठाते हुए विमलेंद्र सिंह राठौर और राजेश कुमार सक्सेना से जुड़े मामलों کی स्वतंत्र जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कुलगुरु प्रो. दिवाकर राजपूत जमीन पर बैठ गए और कार्यकर्ताओं की शिकायतें सुनीं। उन्होंने पूरे मामले में दो दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया। एनएसयूआई ने ज्ञापन में दोनों मामलों से जुड़े नियुक्ति आदेश, नियमितीकरण प्रक्रिया, सेवा अभिलेख, पद स्वीकृति और वित्तीय लाभों की जांच कराने की मांग की है। संगठन का आरोप है कि कई बिंदु ऐसे हैं, जिनकी दस्तावेजों के आधार पर स्वतंत्र जांच जरूरी है। साथ ही जांच पूरी होने तक संबंधित कर्मचारियों को ऐसे महत्वपूर्ण दायित्वों से हटाने की मांग की गई है, जिनसे जांच प्रभावित होने की आशंका हो सकती है। ‘दैनिक वेतनभोगी से पीआरओ तक कैसे पहुंचे राठौर?’ एनएसयूआई ने विमलेंद्र सिंह राठौर की वर्ष 1998 में 89 दिवस के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में नियुक्ति से लेकर वर्तमान दायित्व तक की पूरी प्रक्रिया की जांच की मांग की। संगठन ने पूछा कि उनकी सेवा किस नियम और आदेश के तहत आगे बढ़ी तथा समन्वयक पद की स्वीकृति और नियुक्ति किस आधार पर हुई। वर्ष 1998 से अब तक मिले वेतन, भत्ते, एरियर और अन्य वित्तीय लाभों के विशेष ऑडिट की मांग भी की गई है। सक्सेना के नियमितीकरण और ग्रेड-पे पर भी सवाल एनएसयूआई ने राजेश कुमार सक्सेना के वर्ष 1995 के संविदा नियुक्ति से नियमितीकरण तक की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। 14 मई 2012 से भूतलक्षी प्रभाव से नियमितीकरण, 1900 से 2800 ग्रेड-पे, समयमान वेतनमान, वेतन पुनर्निर्धारण, एरियर और अन्य वित्तीय लाभों की नियमसंगतता की जांच की मांग की गई है। संगठन ने संबंधित सेवा पुस्तिका, नोटशीट, व्यक्तिगत फाइल, विधिक राय और नियमितीकरण समिति के दस्तावेज सुरक्षित रखने की मांग की। ईओडब्ल्यू-लोकायुक्त भेजने की मांग: एनएसयूआई ने दोनों मामलों में उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने, मूल अभिलेख सुरक्षित रखने और जांच के दौरान संबंधितों को महत्वपूर्ण दायित्वों से हटाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि जांच में वित्तीय अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदारी तय कर राशि की वसूली की जाए
0
0
Report
Advertisement

अजमेर में भाजपा ने 8 निकायों में बहुमत के साथ जीत दर्ज की; मेयर अनामिका शर्मा विजयी

Ajmer, Rajasthan:अजमेर में भाजपा को आशातीत सफलता मिली है.. जिले की 9 में से आठ निकायों में भाजपा को प्रचंड जीत का उपहार जनता ने दिया है.. अजमेर नगर निगम सहित अन्य 8 परिषदों और पालिकाओं में भाजपा ने सभापति और अध्यक्ष पद पर काबिज होकर जीत का परचम फहराया है। जिले में सिर्फ केकड़ी नगर परिषद में कांग्रेस के सभापति अनिल मित्तल को विजय प्राप्त हुई है... अजमेर नगर निगम में मेयर के पद पर भाजपा की अनामिका शर्मा ने 43 वोट लेकर कांग्रेस की किरण गढ़वाल को हराया है.. नसीराबाद में भाजपा के सुखदेव चौधरी ने जीत दर्ज करवाई है... पीसांगन में भाजपा के लोकेश लम्बा पालिका अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए हैं.. पुष्कर में भाजपा के राजेंद्र बाकोलिया विजय हुए हैं.. किशनगढ़ में भाजपा के राजकुमार बड़जात्या 41 वोट हासिल कर सभापति चुने गए हैं.. टांटोटी में भाजपा के टीकम चंद छापरवाल ने चुनाव जीत लिया है... सांवर नगर पालिका में भाजपा की पद्ममनी देवी ने जीत दर्ज करवाई है... वहीं अजमेर नगर निगम के मेयर पद चुनाव को लेकर दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं ने परस्पर जीत के दावे किए जिससे माहौल रोचक हो गया.. पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम। के बीच भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया... निगम में बोर्ड और मेयर का पद भाजपा को झोली में आने से अजमेर उत्तर के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने खुशी जताई और कहा कि अजमेर का विकास अब और तेज गति से होगा.. वहीं नवनिर्वाचित मेयर अनामिका शर्मा ने बताया कि उनकी प्राथमिकता शहको सुंदर और स्वच्छ बनाने की है
0
0
Report

नीमकाथाना नगरपालिका अध्यक्ष महेश मेगोतिया की कांग्रेस जीत

Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए परिणाम हुआ जारी。 नीमकाथाना में फिर बजा कांग्रेस का डंका। कांग्रेस से महेश मेगोतिया बने अध्यक्ष।तीन वोटो से हुए विजय। कांग्रेस के महेश मेगोतिया को मिले 21 वोट भाजपा को मिले 18 वोट।जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।विधायक आवास पर विधायक सुरेश मोदी ने नेतृत्व में मनाया जीत का जश्न।इस दौरान आतिशबाजी कर मनाया जीत का जश्न。 सीकर जिले के नीमकाथाना में नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम जारी हो गया है। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने एक बार फिर अपना कब्जा बरकरार रखा है। कांग्रेस प्रत्याशी महेश मेगोतिया ने भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह मंगावा को 3 वोटों के अंतर से हराकर नगरपालिका अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। मतदान में महेश मेगोतिया को 21 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह मंगावा को 18 वोट प्राप्त हुए। परिणाम सामने आते ही कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। विधायक सुरेश मोदी के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया。 अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कुल 39 पार्षदों ने मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी महेश मेगोतिया के पक्ष में 21 वोट पड़े, जबकि भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह मंगावा को 18 वोट मिले। इस तरह महेश मेगोतिया तीन मतों से विजयी घोषित किए गए。 चुनाव परिणाम में कांग्रेस के पक्ष में 21 वोट आने के बावजूद भाजपा को 18 वोट मिलने से क्रॉस वोटिंग को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस के पास 20 पार्षद थे और तीन निर्दलीय पार्षदों का समर्थन कांग्रेस को मिला था। वहीं मतदान के दौरान तीन निर्दलीय पार्षदों में से दो ने मतदान किया, जबकि वार्ड नंबर 5 की निर्दलीय पार्षद किरण कंवर ने मतदान नहीं किया। परिणाम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विधायक सुरेश मोदी के आवास पहुंचे। यहां विधायक सुरेश मोदी के नेतृत्व में जीत का जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। महेश मेगोतिया, नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष: महेश मेगोतिया ने जीत के बाद कहा कि नीमकाथाना की जनता ने कांग्रेस में विश्वास जताया है और उन्हें जीत दिलाई है, इसके लिए वे क्षेत्र की जनता के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल कांग्रेस या उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि नीमकाथाना की जनता की जीत है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनता की सेवा करेंगे और सभी को साथ लेकर विकास के काम किए जाएंगे。 मेगोतिया ने कहा कि पिछले करीब दो वर्षों से विकास कार्यों की जो गति धीमी हुई थी, उसे अब दोबारा रफ्तार दी जाएगी और नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा。 गौरतलब है कि 40 वार्डों वाली नीमकाथाना नगरपालिका के चुनाव परिणाम में कांग्रेस के 20 पार्षद, भाजपा के 17 पार्षद और तीन निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे। अध्यक्ष पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 21 था। कांग्रेस को तीनो निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिलने के बाद उसके पास बहुमत का आंकड़ा पहुंच गया था。 नीमकाथाना में नगरपालिका बनने के बाद से अब तक कांग्रेस की शहरी सरकार बनती रही है। इस बार भी कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करते हुए नगरपालिका की सत्ता अपने पास बरकरार रखी है。
0
0
Report

खाटूश्यामजी नगर पालिका चुनाव में मतदान नहीं करने पर हंगामा, मतगणना करवाने की मांग

Sikar, Rajasthan:सीकर खाटूश्यामजी पालिका अध्यक्ष चुनाव पर घमासान, फंसा पेंच, कांग्रेस पार्षद के मतदान नहीं करने से बढ़ा विवाद, तीसरी बार बढ़ाया मतदान का समय विधायक वीरेंद्र सिंह ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मतगणना की मांग को लेकर कलेक्टर आवास पहुंचे विधायक सहित कांग्रेस नेता, आंदोलन की दी चेतावनी सीकर जिले के खाटूश्यामजी नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस की नवनिर्वाचित पार्षद लक्ष्मी देवी के मतदान नहीं करने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर जहां भाजपा में कांग्रेस के कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं तो वहीं प्रशासन द्वारा तीसरी बार मतदान का समय बढ़ाकर 8 बजे करने के विरोध में दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला सहित कांग्रेस कार्यकर्ता सीकर जिला मुख्यालय स्थित जिला कलेक्टर आवास पहुंचे। दांतारामगढ़ विधायक सहित कांग्रेस नेताओं ने जिला कलेक्टर आशीष मोदी को ज्ञापन देकर खाटूश्यामजी नगर पालिका सभापति पद की मतगणना करवाने की गुहार लगाई। हालांकि कांग्रेस की नेताओं का कहना है कि जिला कलेक्टर ने अभी तक कोई संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं दिया जिसके चलते कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही मतगणना नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ बड़ा आंदोलन करेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। कांग्रेस नेताओं ने मामले को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार और भाजपा नेताओं पर लोकतंत्र की हत्या करने सहित कई गम्भीर आरोप भी लगाए। 1.बाइट - वीरेंद्र सिंह विधायक, दांतारामगढ़। 2.बाइट - सुनीता गठाला जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सीकर。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top