Back
निम्बाहेड़ा में रिटायर्ड डॉक्टर के घर 5 लाख की चोरी, चोरों का आतंक!
Chittorgarh, Rajasthan
जिला रिपोर्टर - अभिषेक शर्मा
मो. न. - 8278662011
#निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ -
एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा के कल्याण चौक क्षेत्र में तड़के एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। सेवानिवृत्त हड्डी रोग चिकित्सक डॉ. प्रभात कड़ावत के सूने मकान में तीन नकाबपोश चोर घुसे और करीब 5 लाख की चोरी को अंजाम दिया। वारदात के वक्त डॉक्टर दंपती पुणे में थे। चोरों ने 10 ताले तोड़े, 3 तोला सोना, पौन किलो चांदी और 75 हजार रुपये नकद चुरा लिए। इंटरनेट लाइन काट दी गई ताकि CCTV फुटेज अपलोड न हो सके, लेकिन वारदात रिकॉर्ड हो गई। डॉ. कड़ावत के लौटते ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
बाईट - प्रभात कड़ावत ......... रिटायर्ड डॉक्टर
0
Share
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Chinsurah, West Bengal:
ভিসার মেয়াদ শেষ হওয়ার পরেও ভারতে থাকছিলেন,এমনই এক বাংলাদেশী নাগরিককে গ্রেফতার করল চুঁচুড়া থানার অন্তর্গত সাহাগঞ্জ ফাঁড়ির পুলিশ।
পুলিশ সূত্রে জানা গেছে,বছর ৪৮ এর কিংকর অধিকারীকে আজ ব্যান্ডেল কেওটা লিচুবাগান এলাকায় ইতস্তত ঘোরাফেরা করছিলেন, দেখে সন্দেহ হয়।স্থানীয়রা তাকে জিজ্ঞাসবাদ করে।পরে পুলিশ ডেকে পুলিশের হাতে তুলে দেয়।
পুলিশ তার কাছ থেকে একটি বাংলাদেশী পাসপোর্ট উদ্ধার করে।যাতে ভিসার মেয়াদ গত বছর ডিসেম্বর পর্যন্ত ছিলো।
তাকে জিজ্ঞাসা করে পুলিশ আরো জানতে পারে উত্তরপাড়া শিবতলা স্ট্রিটে তার দিদির বাড়ি।সেখানেই যাওয়ার সময় ভুল করে ব্যান্ডেল স্টেশনে নেমে কেওটা সাহাগঞ্জের দিকে চলে যান ওই বাংলাদেশী।
ভিসা না থাকা সত্বেও
বাংলাদেশি নাগরিক অবৈধভাবে ভারতে বসবাস করছেন এই অভিযোগে তাকে গ্রেফতার করে পুলিশ।
পুলিশ সূত্রে জানা গেছে,কিংকর অধিকারী ২০২২ সালে বাংলাদেশে পাসপোর্ট তৈরি করেন এবং ২০২৩ সালে ভারত সরকারের দেওয়া ভিসা নিয়ে ভারতে আসেন। পুলিশ তাঁকে গ্রেফতার করে চুঁচুড়া আদালতে পেশ করে। আদালত তাঁকে ১৪ দিনের জেল হেফাজতের নির্দেশ দেয়।
0
Share
Report
Udaipur, Rajasthan:
उदयपुर नगर निगम वार्ड नंबर 10 राता खेता निवासी और भीलूराणा कच्ची बस्ती में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत अंजू बाला ने विषाक्त सेवन कर खुदकुशी कर ली। मृतका नगर निगम से भाजपा के पूर्व पार्षद लोकेश कोठारी की बहन थीं। सूचना मिलने पर धानमंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमबी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। खुदकुशी बोए बाद अंजू का एक वीडियो भी सामने आया। जिसमे वे पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया सहित अन्य बड़े नेताओं का नाम लेते हुए बोल रही है कि उसे विभाग के कुछ लोग प्रताड़ित कर रहे है। इसी बाद परिजनों ने इस पूरी घटना के पीछे गहरी साजिश होने की आशंका जाहिर करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। परिजन मांग पूरी होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करेगें। वही पुलिस ने मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है।
बाईट- मृतका का सुसाइड से पहले बनाया हुआ वीडियो
0
Share
Report
Udaipur, Rajasthan:
उदयपुर के गोगुंदा थाना क्षेत्र के गोगुंदा हाईवे स्थित ललित मोटर्स के शोरूम में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर छत के रास्ते शोरूम में दाखिल हुए। जहा उन्होंने अकाउंट सेक्शन की अलमारियों व ड्रावरों के ताले तोड़कर 2 लाख 80 हजार रुपए नकद, टायर और अन्य सामान चुरा ले गए। चोरों की यह हरकत वहा लजे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसमे साफ दिख रहा है कि चोर रात्रि करीब 3 बजे दो अज्ञात चोर छत के रास्ते शोरूम में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुवायना कर मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
0
Share
Report
Rudraprayag, Uttarakhand:
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन के चार वर्ष पूर्ण होने पर “विकास संकल्प पर्व” के तहत केदारनाथ धाम में विशेष पूजा अर्चना*
*प्रदेश एवं भारत वर्ष के चहुंमुखी विकास के लिए की गई सामूहिक प्रार्थना*
मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संपूर्ण उत्तराखंड में “विकास संकल्प पर्व” उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भगवान केदारनाथ के पावन धाम में देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, प्रगति, सामाजिक सौहार्द, और सतत विकास की कामना के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
विशेष पूजा कार्यक्रम में श्रद्धालु, तीर्थ पुरोहित, अधिकारी एवं यात्रा से जुड़े कर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष सजावट की गई थी और चारों ओर आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त था।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समुचित प्रबंध किए गए थे। मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उत्तराखंड को आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं सशक्त बनाने की प्रार्थना की गई तथा उन्होंने मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व, संवेदनशीलता तथा लगातार निगरानी के चलते वर्ष 2025 की चारधाम यात्रा विशेष रूप से केदारनाथ यात्रा का संचालन सुचारू, सुरक्षित एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप संपन्न हो रहा है।
केदारनाथ धाम में विशेष पूजा के माध्यम से प्रदेश की उन्नति की कामना की गई तथा वैदिक विधियों के साथ धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ, इस “विकास संकल्प पर्व” के तहत जनभागीदारी को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया, यह आयोजन उत्तराखंड सरकार की जनहितकारी योजनाओं और विकासात्मक उपलब्धियों के प्रति जनता को जागरूक करने एवं जनसंपर्क को सुदृढ़ करने का माध्यम बना। केदारनाथ जैसे आस्था के केंद्र में इस प्रकार के आयोजन से राज्य में सकारात्मक ऊर्जा और जनसहभागिता को नई दिशा मिली है।
0
Share
Report
Hamirpur, Himachal Pradesh:
मुहर्रम के मद्देनजर डीआईजी ने जिले के अति संवेदनशील कस्बे में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
ANK:-हमीरपुर जिले के अति संवेदनशील इलाके मौदहा कस्बे में आगामी मुहर्रम के मद्देनजर डीआईजी राजेश एस ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजनमानस को सुरक्षा का एहसास दिलाया है साथ ही मुहर्रम के जुलूस के मद्देनजर प्रमुख मार्गों होते हुए आलाव मैदान और मीरा तालाब के पास कर्बला के स्थान पहुंच कर निरीक्षण करते हुए महकमे के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं डीआईजी राजेश एस ने बताया की मुहर्रम को लेकर पुलिस की तैयारियां पूरी है साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों से बातचीत कर कार्यक्रमों के विषय में जानकारी ली गई है साथ ही लोगों से भी आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने और प्रशासन का भी सहयोग बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि आम लोगों के साथ पुलिस प्रशासन सदैव साथ खड़ा है इस दौरान पुलिस अधीक्षक,एसडीएम,सीओ सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
BYTE:-राजेश एस (डीआईजी चित्रकूट धाम मंडल)
0
Share
Report
Agra, Uttar Pradesh:
आगरा
गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम से अभद्रता
संदिग्ध बदमाश को पकड़ने गई थी पुलिस
सूचना पर कई पुलिस की गाड़ियां गांव पहुंची
ग्रामीणों को समझाकर आरोपी को ले गई पुलिस
पुलिस टीम से अभद्रता, कहासुनी का वीडियो वायरल
गांव में हुए घटनाक्रम की हो रही जांच - पुलिस
थाना अछनेरा क्षेत्र के छः पोखर का मामला
कपिल अग्रवाल
आगरा
0
Share
Report
Varanasi, Uttar Pradesh:
वाराणसी में बने UP के पहले नाइट बाजार पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर।
इंदौर के तर्ज पर काशी के कैंट-लहरतारा ओवर ब्रिज के नीचे बसा था नाइट बाज़ार।
पीएम मोदी ने किया था 2022 में नाइट बाज़ार का उद्घाटन।
नाइट बाज़ार में तकरीबन 70 दुकानों को नोटिस देकर नगर निगम ने खाली करने का दिया था आदेश।
खाली न करने पर नगर निगम के बुलडोजर ने तोड़ी दुकानें।
10 करोड़ की लागत से स्मार्ट सिटी ने बसाया था नाइट मार्केट।
0
Share
Report
Ghazipur, Uttar Pradesh:
गाजीपुर में सावन मास और मुहर्रम के मद्देनज़र जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसडीएम मनोज पाठक के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम 6 बजे कांवड़ यात्रा और ताजिया जुलूस के मार्गों का निरीक्षण किया गया। प्रशासन का उद्देश्य है कि कांवड़ियों और ताजियेदारों को किसी भी तरह की असुविधा न हो और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो।
एसडीएम ने बताया कि शहर के दो प्रमुख गंगा घाट दादरी घाट और चीतनाथ घाट पर विशेष रूप से सावन की रातों में भारी भीड़ रहती है। इसलिए इन घाटों की सुरक्षा, बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्था ।
0
Share
Report
Ghazipur, Uttar Pradesh:
गाजीपुर के ताजपुर डेहमा क्षेत्र के पतार गांव के पास शुक्रवार की दोपहर 3 बजे ट्रेन की चपेट में आकर एक 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव निवासी निरंजन राजभर के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक निरंजन भोजन लेकर काम पर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुल्लहपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि निरंजन तीन भाइयों में सबसे छोटा था ।
0
Share
Report
स्वामी सहजानंद सरस्वती के पैतृक गांव देवा में स्कूल मैदान को ट्रैक्टर से जोतने पर ग्रामीणों का हंगाम
Ghazipur, Uttar Pradesh:
गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अज्ञात दबंगों द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय के मैदान को शुक्रवार की शाम 4 बजे ट्रैक्टर से जोत दिया गया। ये वही ऐतिहासिक मैदान है जो स्वामी सहजानंद सरस्वती के पैतृक स्थल पर स्थित है और वर्षों से ग्रामीणों के लिए खेलकूद, मॉर्निंग वॉक और स्वास्थ्य लाभ का केंद्र रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध स्वरूप सांकेतिक प्रदर्शन किया।
0
Share
Report