icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
845401
PKPankaj Kumar1 Aug 2025, 08:34 am

रक्सौल स्टेशन का नया भवन बनेगा विश्वस्तरीय, जानें क्या होगा खास!

Motihari, Bihar:अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रक्सौल स्टेशन के पुराने भवन को तोड़कर अब उसके जगह पर आधुनिक सुविधा युक्त विश्वस्तरीय स्टेशन भवन बनाया जाएगा। स्थानिए सांसद डॉ संजय जयसवाल एवं विधायक प्रमोद सिन्हा के द्वारा संयुक्त रूप से इसके लिए विधवत रूप से आज भूमि पूजन किया गया। रक्सौल का नया स्टेशन भवन बनने के बाद पशुपति नाथ मंदिर की तरह दिखेगा। इनके बीच का गुंबज चार मंजिला होगा। जो देखने मे काफी आकर्षक दिखेगा। विश्व स्तरीय स्टेशन भवन में टिकट काउंटर, पूछताछ काउंटर, वेटिंग हॉल, महिला प्रतीक्षालय, पर्यटक रूम, जीआरपी थाना परिसर, रिजर्वेशन काउंटर सब आधुनिक रूप का बनेगा। इस सबंध में स्थानिए सांसद डॉ संजय जयसवाल ने कहा कि रक्सौल स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा। इस कार्य योजना को दो भागों में पूरा किया जाएगा। पहले भाग में 54 करोड़ रुपए के लागत से स्टेशन भवन का विश्वस्तरीय बनाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। दूसरे भाग में रेल पटरी , यार्ड, प्लेटर्फम एवं स्टेशन के उत्तर साइड में नए स्टेशन भवन का निर्माण किया जयगा। बाईट - डॉ सजंय जायसवाल - सांसद
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

देवरिया में गोवंश तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: तीन गिरफ्तार, एक घायल

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में गो-तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के मठिया के पास पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस के अनुसार थाना बरियारपुर पुलिस संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप में गोवंश लादकर बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मठिया के पास घेराबंदी की। इसी दौरान एक पिकअप वाहन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बैरियर तोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर मठिया चौराहे के पास पिकअप रुक गई और उसमें सवार तीनों आरोपी भागने लगे। पुलिस के अनुसार, भाग रहे आरोपियों में से एक ने झाड़ियों की आड़ से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी स्वयंवर यादव घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। मौके से पुलिस ने दो अन्य आरोपियों हरिकेश यादव और पन्नेलाल यादव को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन से तीन गोवंश के बछड़े और एक भैंस भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, इन पशुओं को गोवध के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, घायल आरोपी स्वयंवर यादव के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के मुकदमे शामिल है।
0
0
Report

कोरबा के गांव में दस फुट कोबरा घुसा; रेस्क्यू टीम ने जंगल में छोड़ा

Korba, Chhattisgarh:एंकर – कोरबा जिला अंतर्गत रजगामार क्षेत्र के केसला गाँव में ग्रामीणों के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब गाँव के एक ग्रामीण मंगत राम के घर की बाड़ी में रखें खपरैल में करीब 10 फीट लंबा किंग कोबरा (पहाड़ चित्ती) घुसा दिखा. जिसे देखते ही घर के सदस्यों के मन में डर का माहौल बन गया. घर की बड़ी में किंग कोबरा दिखने की बात जंगल में आग की तरह फैली और बड़ी संख्या में ग्रामीण किंग कोबरा को देखने के लिए मगत राम के घर इकट्ठा हो गए। घर मालिक ने बिना किसी जोखिम उठाए तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और स्नेक रेस्क्यु टीम को दिया. आवासीय क्षेत्र में किंग कोबरा निकलने की सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे. टीम जब गांव में पहुंची उस पूरे गांव में बिजली गुल थी जिसके कारण खपरैल में छिपे विशालकाय किंग कोबरा को सुरक्षित बाहर निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही रेस्क्यू टीम के लिए भी खतरा पैदा कर सकती थी। लेकिन जितेंद्र सारथी ने हिम्मत नहीं हारी और अपने साथी बॉबी श्रीवास के संग मिलकर सावधानी और निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया का पालन करते हुए टॉर्च की मदद से काफी मशक्कत के बाद किंग कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर थैले में डाला. फिर पंचनामा की कार्यवाई पूरा कर किंग कोबरा को वापस उसके सुरक्षित प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ा गया。 बाइट- मंगत राम
0
0
Report

दुर्ग पुलिस ने नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट बेचने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट बेचने वाले दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है तो वहीं दोनों ही आरोपियों के पास से 18000 नग नकली सिगरेट भी जप्त की गई है जिसकी कीमत 2 लाख 7 हजार ₹ आंकी गई है फिलहाल पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। दरअसल सिटी कोतवाली पुलिस में आईटीसी लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी कि इंदिरा मार्केट के एसएसडी ट्रेडर्स में आईटीसी लिमिटेड कंपनी की गोल्ड फ्लैक प्रीमियम ब्रांड के नाम पर नकली पैकेजिंग और पहचान से मिलते जुलते नकली सिगरेट उत्पादों का विक्रय किया जा रहा था इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी विशाल और निखिल से पूछताछ शुरू की तो पहले तो उन्होंने पुलिस को गुमराह किया लेकिन जब पुलिस ने सख्ती बरती तो दोनों ही आरोपियों ने बताया कि वे पिछले कई साल से गोल्ड फ्लैक प्रीमियम नाम कि नकली सिगरेट बेच रहे थे पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 हजार नकली सिगरेट भी बरामद की है फिलहाल दोनों ही आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.
0
0
Report
Advertisement

गोपालपुरा ने रमतीयों प्ले जोन से बच्चों को लत से बचाने की पहल शुरू की

Churu, Rajasthan:सुजानगढ़। तकनीक के इस दौर में बच्चों को मोबाइल और नशे की लत से दूर रखने के लिये ग्राम पंचायत गोपालपुरा ने एक अनूठी पहल की है। ग्राम पंचायत की प्रशासक सविता राठी की सोच से पंचायत भवन के विशाल हॉल में «रमतीयों» प्ले जोन तैयार किया गया है, जो क्षेत्र में चर्चा और प्रेरणा का विषय बना हुआ है। इस प्ले जोन का उद्घाटन गांव की होनहार बालिका नैना राईका, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रणजीत भींचर, ब्रह्माकुमारी के सुजानगढ़ केन्द्र की व्यवस्थापिका बीके सुप्रभा, एसीबीईओ धर्म सिंह मीणा तथा आरपी कैलाश चिनिया ने फीता काटकर किया। प्रशासक सविता राठी ने अपने निजी खर्चे से 55 फीट लंबे और 40 फीट चौड़े हॉल के फर्श पर पेंटिंग के जरिए लूडो, सांप-सीढ़ी, चर-भर, शतरंज और निशाना सर्कल जैसे पारंपरिक और बौद्धिक खेल तैयार करवाए हैं। इस प्ले जोन में रोजाना दोपहर 2 से 5 बजे तक स्कूली बच्चे और गांव के बुजुर्ग साथ मिलकर खेल सकेंगे। प्रशासक सविता राठी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य गांव के बच्चों को नशे व डिजिटल लत से दूर रखकर उनका शारीरिक और बौद्धिक विकास करना है। राठी ने बताया कि इस प्ले जोन का संचालन और प्रबंधन स्वयं बच्चों द्वारा ही किया जाएगा, ताकि वे खेल-खेल में मैनेजमेंट और नेतृत्व के गुण भी सीख सकें। प्ले जोन को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखा गया。
0
0
Report
Advertisement

CM के दौरे से पहले किसान आंदोलन तेज, पट्टे- पानी मांगों पर जोर

Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर श्री गंगानगर जिले में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले क्षेत्र में किसान आंदोलन और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा 14 अगस्त को अनूपगढ़ में आयोजित होने वाले बड़े प्रदर्शन की चेतावनी के बाद पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड पर आ गया है। किसान सभा के प्रमुख नेता श्योपत राम मेघवाल को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसान नेता के घर के बाहर दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में और अपनी मांगों को लेकर किसान नेताओं ने आपातकालीन प्रेस वार्ता बुलाई। जहां उन्होंने अपनापक्ष रखा। किसान सभा की प्रमुख मांग है कि वन भूमि, जोड़ पायतन और रकबा राज में लंबे समय से बसे हुए परिवारों को तुरंत आवासीय पट्टे जारी किए जाएं। इसके साथ ही क्षेत्र की फसलों के लिए पर्याप्त तथा नियमित सिंचाई पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और क्षेत्र में लगातार फैल रहे 'मेडिकल चिट्टे' (अवैध नशे) के कारोबार पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाए।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी से गुमला जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 3 घायल गंभीर

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:वाराणसी से गुमला जा रही एक यात्री बस डिवाइडर से टकराकर अचानक पलट गई जिसका बस सवार कई यात्रियों को चोट लगी।घटना औरंगाबाद के एन एच -19 पर नगर थाना क्षेत्र के ओवरब्रीज के पास की है।सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस तथा आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और फिर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया जहां घायल यात्रियों का प्राथमिक इलाज किया गया।घायलों में 3 की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है जबकि अन्य यात्रियों की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है।
0
0
Report

बस्तर पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन: 4 गिरफ्तार, शराब-गांजा तस्करों का पर्दाफाश

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में नशे के खिलाफ बस्तर पुलिस का अभियान लगातार जारी है, जिसके तहत पुलिस ने अलग अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार से जुड़े 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, बस्तर थाना क्षेत्र भाटपाल चौक से पुलिस ने पुलिस ने आरोपी जयराम विश्वकर्मा को पकड़ा आरोपी प्रतिबंधित नशीली कैप्शूल की बिक्री करने के लिए ग्राहक का इतजार कर रहा था, आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 82 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्शूल बरामद की वहीं बोधघाट थाने की पुलिस एवं पैंथर पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए भेटगुड़ा शिव मंदिर डोंगरी के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, आरोपी पवन कुमार कश्यप के कब्जे से पुलिस ने अलग अलग ब्रांड की 24 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की जिसकी कीमत 8360/- रूपये बताई जा रही है वहीं एक अन्य मामले में बोधघाट थाने की पुलिस ने 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया जिनके पास से पुलिस ने 8 किलोग्राम गांजा बरामद किया आरोपी दुपहिया वाहन के माध्यम से उड़ीसा से गांजा लेकर जगदलपुर आ रहे थे। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग अलग मामला दर्ज किया कर लिया है।
0
0
Report
Advertisement

ब्योहारी: अवैध रेत के उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 300 घनमीटर जब्त

Shahdol, Madhya Pradesh:ब्योहारी तहसील में अवैध रेत के उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज और राजस्व विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेत और परिवहन में लगे वाहनों को जब्त किया है। सभी कार्रवाई को मिलाकर करीब 300 घनमीटर खनिज रेत जब्त की गई है। कलेक्टर के निर्देश और जिला खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में ब्योहारी तहसील में खनिज विभाग की टीम ने मध्य रात्रि में कार्रवाई की। ग्राम मैरटोला में पेट्रोल पंप के पास हाइवा क्रमांक MP 17 ZF 1742 को पकड़ा गया। हाइवा में 28 घनमीटर खनिज रेत बिना अभिवहन पारपत्र यानी ईटीपी के परिवहन करते पाया गया। इसके अलावा MP 18 ZK 7247 क्रमांक के ट्रैक्टर और बिना नंबर के लाल रंग के मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर को भी रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया। तीनों वाहनों को जब्त कर ब्योहारी थाने में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। वाहनों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय, शहडोल में प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं देवगांव में 30 घनमीटर और झारौसी में रेलवे ब्रिज के पास 30 घनमीटर, जबकि गौशाला के पास 20 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण भी पकड़ा गया था। ब्योहारी तहसील में अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में कुल मिलाकर करीब 300 घनमीटर खनिज रेत जब्त की गई है। अवैध रूप से भंडारित रेत को जेसीबी की मदद से मिट्टी मिलाकर मौके पर ही विनष्टीकरण किया गया। प्रशासन की टीम द्वारा ब्योहारी तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की जांच लगातार जारी है। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन का कहना है कि खनिज नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report

पाकुड़ में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारी जोरशोर से चल रही है

Pakur, Jharkhand:पाकु़ड़ में जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारी आरजे स्टेडियम में जोरशोर से चल रही है. 15 अगस्त को पाकुड़ डीसी मेघा भारद्वाज झंडोतोलन करेंगी. स्वतंत्रता दिवस को लेकर विगत कई दिनों से जिला पुलिस जवानों, होमगार्ड के जवान और स्कूली छात्र-छात्राओं ने परेड का पूर्वाभ्यास किया. आज संपन्न हुए परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण डीसी मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने किया. उन्होंने झंडोतोलन भी किया और तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान डीसी और एसपी ने मुख्य समारोह के कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए परेड से संबंधित कई दिशा निर्देश दिए. मौके पर जिले के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. डीसी मेघा भारद्वाज ने कहा कि नगर के मुख्य समारोह स्थल आरजे स्टेडियम में झंडोत्तोलन होना है, इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है. सारी तैयारी अंतिम चरण पर है.
0
0
Report

तिरंगा यात्रा के दौरान गैस सिलेंडर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर तिरंगा यात्रा के लिए गैस से गुब्बारे फुलाने के दौरान सिलेंडर फटने से दो मजदूर गम्भीर रूप से झुलस गये घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से एक को हाईयर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है. नगर क्षेत्र के मोहल्ला साठा निवासी राकेश व राजेश उत्सवों पर गैस के गुब्बारे लगाने का कार्य करते हैं। भाजपा द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के लिए दोनों दोस्त काला आम चौराहा पर गुब्बारे फुला रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर में नाज़िल लगाने के दौरान सिलेंडर फट जाने से दोनों झुलस गए। गम्भीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज सेंटर लाया गया है और राजेश को हाईयर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top