Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Harda461331

आदिवासी महिला की बेटी की मौत पर मिली सहायता हड़पने वाला खेत मालिक!

ADArjun Devda
Jul 15, 2025 12:38:21
Harda, Madhya Pradesh
हरदा: बेटी की मौत पर मिली आर्थिक सहायता हड़प गया खेत मालिक, आदिवासी महिला ने जनसुनवाई में लगाई गुहार VO1_जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में आज एक आदिवासी महिला ने न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित महिला सुनिता बाई काजले, निवासी का आरोप है कि बेटी की मृत्यु पर सरकार द्वारा दी गई आर्थिक सहायता की राशि को खेत मालिक ने धोखे से हड़प लिया। महिला ने बताया कि सरकार से उसे 4 लाख रुपये की सहायता राशि मिली थी। खेत मालिक ने FD (फिक्स्ड डिपॉजिट) करवाने के नाम पर सुनिता बाई से अंगूठा लगवाया और बैंक से पूरा पैसा निकलवा लिया। लेकिन FD नहीं कराई गई। जब सुनिता बाई को शक हुआ तो उसने बैंक जाकर जानकारी ली, तब जाकर पूरे फरेब का खुलासा हुआ। पीड़िता का कहना है कि खेत मालिक ने उसकी अशिक्षा और भोलेपन का फायदा उठाकर यह ठगी की। अब वह अपने पैसे के लिए दर-दर भटक रही है और आज जनसुनवाई में अधिकारियों के सामने अपनी पीड़ा रखी।महिला ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसे उसकी पूरी राशि वापस दिलाई जाए। बाइट 01 सुनीता बाई, महिला बाइट 02 एस के डेहरिया डिप्टी कलेक्टर ---
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top