Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sonbhadra231219

सोनभद्र के वैष्णो धाम में 22 साल से जलती अखंड ज्योति

ADArvind Dubey
Sept 22, 2025 07:52:13
Obra, Uttar Pradesh
ANCHOR सोनभद्र से आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं एक ऐसी आस्था, जो न सिर्फ समय की कसौटी पर खरी उतरी है बल्कि करोड़ों लोगों की श्रद्धा का केंद्र बन चुकी है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन डाला स्थित माता वैष्णो शक्तिपीठ धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ा। सुबह चार बजे से ही लोग कतारों में लग गए, कोई चुनरी चढ़ा रहा है, कोई नारियल अर्पित कर रहा है, तो कोई हवनकुंड के पास मन्नत की गांठ बांध रहा है। मान्यता है कि मां वैष्णो रानी यहां आने वाले हर भक्त की झोली खाली नहीं लौटातीं। यही वजह है कि यह मंदिर न सिर्फ यूपी और बिहार-झारखंड बल्कि देश के कोने-कोने और विदेशों से भी भक्तों को अपनी ओर खींचता है। तो आइए आपको दिखाते हैं सोनभद्र का वैष्णो धाम, जहां 22 साल से जल रही अखंड ज्योति आज भी भक्तों की आस्था को रोशन कर रही है। VO: डाला स्थित श्री वैष्णो शक्तिपीठ धाम वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर बसा यह तीन मंजिला भव्य मंदिर दूर से ही श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। मंदिर के भीतर बनी प्राकृतिक गुफाओं में जब भक्त प्रवेश करते हैं, तो उन्हें ऐसा लगता है मानो वे जम्मू की पवित्र गुफाओं में ही प्रवेश कर गए हों। जगह-जगह बने बाघ, हाथी, भालू, चीता और सांप की आकृतियाँ, जंगल की रहस्यमयी छवि और फिर मां वैष्णो देवी की पिंडी के दर्शन… यह पूरा अनुभव भक्तों को भक्ति और रोमांच दोनों से भर देता है। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता है यहां की अखंड ज्योति। जम्मू के कटरा से शारदीय नवरात्र के अवसर पर लाई गई यह ज्योति 2004 से निरंतर जल रही है। आज तक न बुझी यह ज्योति श्रद्धा और विश्वास का जीवंत प्रतीक बन चुकी है। BYTE 1 (पुजारी आशुतोष शुक्ला): यह धाम अब केवल सोनभद्र तक सीमित नहीं रहा। देश के हर राज्य से ही नहीं, विदेशों से भी लोग यहां आते हैं। मान्यता है कि मां वैष्णो यहां आने वाले हर भक्त की सच्ची मनोकामना पूरी करती हैं। जम्मू से लाई गई अखंड ज्योति लगातार जल रही है और यही भक्तों की सबसे बड़ी आस्था का आधार है। VO:मंदिर की स्थापना भी किसी साधारण कहानी की तरह नहीं, बल्कि एक चमत्कारिक घटना से जुड़ी हुई है। सन 2001 में एक सड़क हादसे में जब एक कारोबारी की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, तो लोगों को लगा कि वह जीवित नहीं बचेंगे। लेकिन घंटों बाद जब कार का दरवाजा खोला गया तो वे बिल्कुल सुरक्षित बाहर निकल आए। लोगों ने इसे मां वैष्णो का आशीर्वाद माना और उसी स्थान पर मंदिर बनाने का संकल्प लिया गया। इसके बाद साल 2004 में शारदीय नवरात्र के अवसर पर अखंड ज्योति जम्मू से लाई गई और भव्य मंदिर का उद्घाटन हुआ। कहा जाता है कि जिस दिन ज्योति लाई गई, उसी दिन अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा चली, बादल गरजे और घनघोर बारिश होने लगी। भक्तों का मानना है कि यह देवी शक्ति का आगमन था, जिसने मंदिर को और भी चमत्कारी बना दिया। BYTE 2 (पुजारी): जब मंदिर का निर्माण शुरू हुआ, तो यहां चारों ओर घना जंगल था। कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि इतने बड़े मंदिर का निर्माण होगा। लेकिन मां की कृपा इतनी रही कि कभी पैसों की कमी नहीं आई। हर दिन कार्य आगे बढ़ता गया और अंततः यह दिव्य धाम तैयार हो गया। जम्मू से लाई गई अखंड ज्योति ने इस मंदिर को भक्तों के लिए चमत्कारी बना दिया है। VO: तीन मंजिला इस धाम की ऊंचाई 115 फीट है। पहली मंजिल पर मां महालक्ष्मी का दरबार है, दूसरी मंजिल पर मां नवदुर्गा विराजमान हैं और सबसे ऊपर मां वैष्णो देवी की पिंडी के दर्शन होते हैं। साथ ही भगवान शिव, हनुमान, भैरव बाबा, गायत्री और ब्रह्मा जी की प्रतिमाएं भी यहां स्थापित हैं। मंदिर परिसर में धर्मशाला और प्रेक्षागृह बनाए गए हैं ताकि बाहर से आने वाले भक्तों को ठहरने में कोई दिक्कत न हो। सुरक्षा के लिए पूरे मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हर नवरात्र में यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और मंदिर समिति की ओर से सभी को प्रसाद वितरित किया जाता है। ANCHOR: सोनभद्र का यह वैष्णो शक्तिपीठ धाम आज लाखों लोगों की आस्था का केंद्र बन चुका है। जम्मू से लाई गई अखंड ज्योति यहां पिछले 22 सालों से जल रही है और भक्तों के विश्वास को और मजबूत कर रही है। नवरात्रि की शुरुआत पर जब यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती है, तो पूरा वातावरण मां वैष्णो के जयकारों से गूंज उठता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि जो भी यहां सच्चे मन से मां वैष्णो से प्रार्थना करता है, मां उसकी हर मनोकामना जरूर पूरी करती हैं। यही कारण है कि सोनभद्र का यह मंदिर आज देश-विदेश के भक्तों के लिए भक्ति और विश्वास का जीवंत प्रतीक बन चुका है। Byte: मंदिर पुजारी byte: मंदिर पुजारी 121 मंदिर आए दंपति भक्त WKT – अरविन्द दुबे, सोनभद्र
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMABHAYA MOHANTY
Sept 22, 2025 09:07:03
Keonjhar, Odisha: ସ୍ଲାଗ-କେନ୍ଦୁଝର ଷ୍ଟାଡିୟମରେ ସାଂସଦ ଖେଳ ମହୋତ୍ସବ ଉଦଘାଟିତ। ଆଙ୍କର- ଦେଶରେ କ୍ରୀଡା ର ବିକାଶ ନେଇ ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀ ନରେନ୍ଦ୍ର ମୋଦି ଙ୍କ ଆଗ୍ରହ କ୍ରମେ ସାଂସଦ ଖେଲ ମହୋତ୍ସବ ଦେଶରେ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଛି, ଏନେଇ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାରେ ସାଂସଦ ଖେଲ ମହୋତ୍ସବ ଆଜି କେନ୍ଦୁଝର ଷ୍ଟାଡିୟମରେ ଉଦ୍ଘାଟିତ ହୋଇଛି । ଆଜିର କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ମୁଖ୍ୟ ଅତିଥି ଭାବରେ କେନ୍ଦୁଝର ସାଂସଦ ଅନନ୍ତ ନାୟକ ଯୋଗ ଦେଇ ଖେଳ କୁ ଉଦ୍ଘାଟନ କରିଥିଲେ । କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାରେ କ୍ରୀଡାର ବିକାଶ ପାଇଁ ଅଧିକରୁ ଅଧିକ ପଦକ୍ଷେପ ନିଆଯିବ ଓ କେନ୍ଦ୍ର ସରକାରଙ୍କ ସୌଜନ୍ୟରୁ ଦେଶର ବିଭିନ୍ନ ସ୍ଥାନରେ ସାଂସଦ ଖେଲ ମହୋତ୍ସବ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇ କ୍ରୀଡାର ବିକାଶ ପାଇ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ଧ୍ୟାନ ଦିଆଯାଉଛି ବୋଲି କେନ୍ଦୁଝର ଲୋକସଭା ସଦସ୍ୟ ଅନନ୍ତ ନାୟକ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି । କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାରେ କ୍ରୀଡାବିତଙ୍କ ବିଭିନ୍ନ କ୍ରୀଡାରେ ସଫଳ ପ୍ରଦର୍ଶନ କରାଇବା ବେଶ ଆନନ୍ଦର କଥା । କ୍ରୀଡା ଓ କ୍ରୀଡାବିତଙ୍କ ବିକାଶ ପାଇଁ କେନ୍ଦ୍ର ଓ ରାଜ୍ୟ ସରକାର ବିଶେଷ ଗୁରୁତ୍ୱ ପ୍ରଦାନ କରୁଥିବାବେଳେ ଏହି ସାଂସଦ ଖେଳ ମହୋତ୍ସବ ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ଉଦ୍ୟମ ଓ ଆଗ୍ରହ ଯୋଗୁଁ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେଉଛି । ଏହି କ୍ରୀଡାର ବିକାଶ ପାଇଁ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାର କୋଣ ଅନୁକୋଣର ୮ହଜାରରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ ଖେଳାଳୀ ପଞ୍ଜୀକରଣ କରିଥିବାବେଳେ ଏହା କ୍ରୀଡାର ଏକ ଜିଲ୍ଲାସ୍ତରୀୟ ମହାକୁମ୍ଭରେ ପରିଣତ ହୋଇଛି ବୋଲି ସେ ନିଜ ଅଭିଭାଷଣରେ କହିଥିଲେ । ଏହି ସାଂସଦ ଖେଲ ମହୋତ୍ସବ ରେ ଭାଗ ନେଇଥିବା ଖେଳାଳି ମାନେ ଏପରି ପଦକ୍ଷେପ କୁ ସ୍ୱାଗତ କରିଥିବା ବେଳେ ଏହି ଖେଲ ମହୋତ୍ସବ ମାଧ୍ୟମରେ ବହୁ ଭଲ ଖେଳାଳି ଜିଲ୍ଲା, ରାଜ୍ୟ ତଥା ଦେଶ ପାଇଁ ଗୌରବ ଆଣିବେ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ଖେଲ ମହୋତ୍ସବ ରେ ଭାଗ ନେଇ ଥିବା ଖେଳାଳି । ବାଇଟ-୧- ଅନନ୍ତ ନାୟକ (ସାଂସଦ, କେନ୍ଦୁଝର) ବାଇଟ-୨- ମନୋଜ ତାମୁଡିଆ (ଖେଳାଳି) ବାଇଟ-୩- ସୁରିଆ ମାଝୀ (ଖେଳାଳି)
0
comment0
Report
DBDEVENDRA BISHT
Sept 22, 2025 09:06:53
Almora, Uttarakhand: Devendra Singh Almora Anchor - सांस्कृतिक और धार्मिक नगरी अल्मोड़ा में शारदीय नवरात्र की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। नगर के दस स्थानों पर माता दुर्गा के भव्य पांडाल सजाए गए हैं, जहां भक्त भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। आज सभी पंडालों में विधि-विधान के साथ माता की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। पूरे नगर में धार्मिक माहौल के बीच माता की जयकारों के साथ श्रद्धा और भक्ति की छटा देखने को मिल रही है। बाइट - प्रकाश जोशी, स्थानीय निवासी
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Sept 22, 2025 09:06:41
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 सितंबर को मथुरा में स्थित प्राचीन कृष्ण कुब्ज़ा मंदिर के दर्शन करेंगी। मंदिर के मुख्य पुजारी आशीष चतुर्वेदी ने इस जानकारी की पुष्टि की है। यह मंदिर मथुरा के इतिहास और संस्कृति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है और भगवान कृष्ण और उनकी भक्त कुब्ज़ा के बीच के पवित्र संबंध को दर्शाता है। मंदिर का महत्व: कुब्ज़ा मंदिर एक प्राचीन और ऐतिहासिक स्थल है जिसका उल्लेख कई पुराणों और धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। यह मंदिर भगवान कृष्ण और कुब्ज़ा की कथा से जुड़ा हुआ है। कुब्ज़ा एक कुबड़ी (हंचबैक) महिला थी जो कंस के महल में इत्र और चंदन का लेप बनाने का काम करती थी। जब भगवान कृष्ण और बलराम कंस को मारने के लिए मथुरा आए, तो रास्ते में उनकी मुलाकात कुब्ज़ा से हुई। कुब्ज़ा ने अपनी भक्ति और श्रद्धा से भगवान कृष्ण को चंदन का लेप अर्पित किया। कुब्ज़ा की निस्वार्थ भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान कृष्ण ने उसे उसके कुबड़ेपन से मुक्त कर दिया और उसे एक सुंदर रूप प्रदान किया। इसके बाद भगवान कृष्ण ने कुब्ज़ा को यह वरदान दिया कि जब भी कोई भक्त उनके दर्शन करेगा, वह उसके साथ कुब्ज़ा का भी स्मरण करेगा। यह मंदिर इसी घटना का प्रतीक है और भक्तों के लिए कुब्ज़ा की भक्ति और भगवान कृष्ण की कृपा का महत्व दर्शाता है। मुख्य पुजारी का वक्तव्य: मंदिर के मुख्य पुजारी आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन की तैयारियों को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए एक सम्मान की बात है कि देश की प्रथम नागरिक इस प्राचीन और पवित्र स्थल पर दर्शन के लिए आ रही हैं। यह न केवल मंदिर के लिए, बल्कि पूरे मथुरा के लिए एक गौरव का क्षण है। दर्शन कार्यक्रम: राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिला प्रशासन और पुलिस ने मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। राष्ट्रपति के दर्शन कार्यक्रम के दौरान कुछ समय के लिए आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।राष्टपति वृन्दावन में बाँके बिहारी के दर्शन करेगी, भागवत कथा सुनेगी, श्री कृष्ण जन्मभूमि दर्शन प्रस्तावित है उसके बाद मथुरा कृष्ण कुब्ज़ा मंदिर दर्शन करेंगी. यह दौरा मथुरा की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी मदद करेगा। कुब्ज़ा मंदिर, अपनी ऐतिहासिक और पौराणिक कथाओं के साथ, मथुरा आने वाले भक्तों और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। आशीष चतुर्वेदी --मुख्य पुजारी wt --मंदिर से
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Sept 22, 2025 09:06:20
Delhi, Delhi:यमुनापार में सांसद मनोज तिवारी ने किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जन्मदिन के उपलक्ष में सेवा पखवाड़े के कई कार्यक्रमों में शामिल हुए मनोज तिवारी। यमुनापार उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने आज सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत गोकलपुर विधानसभा हर्ष विहार के मंडोली विस्तार स्थित डीडीए के पार्क नंबर 6 में महिला एवं पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के साथ हुई। जिसमें हर्ष विहार, मंडोली,नंद नगरी, उस्मानपुर, बुराड़ी सहित 20 टीमों के लगभग 240 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जोन अध्यक्ष पुनीत शर्मा, डिप्टी चेयरमैन मुकेश बंसल, निगम पार्षद वीर सिंह पवार,जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी, भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी, भाजपा नेता चौधरी रतन सिंह, आशीष तिवारी, वीरेंद्र खंडेलवाल, संजीव चौधरी,कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन में कोच अभिषेक एवं मोहल्ला सुधार समिति के अध्यक्ष प्रमोद जांगिड़, सुदेश माहौर, चरण सिंह माहौर, मुकेश कुमार MMT instute संस्थापक एवं पदाधिकारी उमेश नरेश का विशेष सहयोग रहा। आप तस्वीरों के माध्यम से देख सकते है की सांसद मनोज तिवारी,मोहल्ला सुधार समिति के अध्यक्ष प्रमोद जांगिड़,सुदेश माहौर के साथ खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका होशला बड़ा रहे है एवं उनके बारे मे भी जान रहे है सांसद मनोज तिवारी के टॉस करके कब्बड़ी मैच का शुभारम्भ करवाया और खड़े होकर इस खेल को देखा और प्रतियोगियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा की गली-गली से खेल प्रतिभाएं निकल रही हैं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है सांसद खेल महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उसे अभियान का हिस्सा है जिसके तहत खेल प्रतिभाओं को अवसर देना और देश के हजारों पूर्ण युवाओं को सही दिशा देना शामिल है जो नशे की लत के चलते अपना भविष्य और प्रतिभा दोनों को बर्बाद कर देते हैं जीवन में खेल कूद समाहित होता तो ऐसे युवा तन और मन दोनों रूप से स्वस्थ होंगे और सदाचार की राह पर चलकर अनुशासन भरे जीवन का लाभ लेंगे और घर परिवार समाज दिल्ली और देश का नाम रोशन करेंगे। बाइट -- संसाद मनोज तिवारी rakesh chawla north east delhi 9999186003
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Sept 22, 2025 09:05:44
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र CIA2 की टीम ने अवैध हथियार सहित 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार,4 देसी कट्टे व 4 जिंदा रौंद किए बरामद, बड़ी वारदात को आरोपी देने वाले थे अंजाम कुरुक्षेत्र:- CIA 2 की टीम ने अवैध हथियार सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से 4 देसी कट्टे व 4 जिंदा रौंद बरामद किए गए हैं। आरोपी कुरुक्षेत्र या उसके आसपास कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। एडिशनल एसपी प्रतीक गहलोत ने विस्तार से मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों कुरुक्षेत्र के जाने माने आइलाइट सेंटर व लाडवा में ठेके पर गोली चलने की घटनाएं घटित हुई इसके बाद कई टीम गठित की गई जिसमे एक टीम को बड़ी सफलता मिली जिन्होंने पांच अपराधियों को चार तमंचे, चार जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा अब पुलिस इनका सारा नेटवर्क खंगालने में जुटी है. बाईट: एडिशनल एसपी प्रतीक गहलोत
0
comment0
Report
RRRikeshwar Rana
Sept 22, 2025 09:05:33
Dantewada, Chhattisgarh:एंकर - शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं। दंतेवाड़ा समेत आस-पास के इलाकों के साथ-साथ रायपुर, भिलाई और अन्य शहरों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे। देश के 52वें शक्ति पीठों में से एक मां दंतेश्वरी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्र की पहली सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता मंदिर परिसर में लगा हुआ है। सुबह 5 बजे से ही मां के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। वहीं इस अवसर पर मां दंतेश्वरी मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है। तो वही भारी बारिश के बीच भी दंतेश्वरी मांई के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई भारी बारिश के बीच भी श्रद्धालु मांई के दर्शन के लिए कतार लगाकर खड़े रहे। बाइट - यशवंत यादव श्रद्धालु हाफ चेक शर्ट में। बाइट - पुना राम श्रद्धालु। बाइट - विकास वशिष्ठ श्रद्धालु।
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Sept 22, 2025 09:05:20
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा-जैसलमेर खबर की लोकेशन-जैसलमेर रिपोर्टर-शंकर दान मोबाइल-9799069952 स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत BSF की 38वीं बटालियन ने चलाया जैसलमेर शहर मे की सफाई अभियान जैसलमेर 'स्वच्छता ही सेवा अभियान' के तहत 38वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल द्वारा 19 और 20 सितम्बर को स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (उत्तर) के अधीन आयोजित हुआ। अभियान के दौरान BSF के अधिकारी और जवानों ने ऐतिहासिक गडीसर झील एवं इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में सफाई कर प्लास्टिक, गंदगी और अपशिष्ट पदार्थों को हटाया। इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट इन्द्रेश कुमार यादव के नेतृत्व में जवानों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। कमांडेंट यादव ने कहा कि “स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण प्रदान करना है। सीमा सुरक्षा बल न केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा करता है बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए भी सदैव तत्पर रहता है।” BSF जवानों ने उपस्थित नागरिकों को संदेश दिया कि स्वच्छता केवल एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण में नागरिक कर्तव्य है। इस पहल को लेकर स्थानीय नागरिकों ने BSF के प्रयास की सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया। सीमा सुरक्षा बल का यह प्रयास समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को साफ-सफाई के कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Sept 22, 2025 09:04:09
Jaunpur, Uttar Pradesh:निषाद पार्टी प्रमुख डॉ. संजय निषाद ने अधिकारियों संग की बैठक, मछुआरों के हित में दिए दिशा-निर्देश REPORT-AJEET SINGH PLACE-JAUNPUR ANCHOR-जौनपुर। निषाद राज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं और संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मछुआरों के हित में ठोस दिशा-निर्देश दिए। जीएसटी दरों में कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला आम जनता के लिए बड़ी राहत देने वाला है। रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें सस्ती होंगी, जिससे जनता और किसानों दोनों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो संभव था, वह सब किया है और इस फैसले का विपक्ष को भी स्वागत करना चाहिए। ज़ी मीडिया के सवाल पर संजय निषाद ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए डॉ. निषाद ने कहा कि कांग्रेस के साथ 14 साल तक बिना शर्त समर्थन में सरकार चलाने से महंगाई बढ़ी थी और जनता त्राहि-त्राहि कर रही थी। आज विपक्ष उन्हीं गलतियों का हिसाब देने से बच रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने अर्थव्यवस्था चौपट कर दी थी, लेकिन मोदी सरकार ने उसे दुरुस्त कर भारत को विश्व अर्थव्यवस्था में चौथे से तीसरे नंबर तक पहुंचाया है। टैक्स सुधार और कड़े फैसलों से ही यह संभव हुआ है। वोट चोरी के आरोप पर डॉ निषाद ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए डॉ. निषाद ने कहा कि निषाद समाज पर 18% से ज्यादा मुकदमे कांग्रेस ने लगाए थे। नोट और नौकरी चोरी का आरोप लगाकर सत्ता से बाहर किया गया। आज निषाद समाज जाग चुका है और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस को तंज कसते हुये उन्होंने तंज करते हुए कहा, “मिल्कमैन और लेडरमैन तो हीरो हो गए, लेकिन अदर मैन जीरो हो गए, उनका हिस्सा कहां चला गया?” बाईट संजय निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष
0
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Sept 22, 2025 09:03:40
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज उन्नाव : उन्नाव में मुस्लिम समुदाय द्वारा पुलिस टीम पर पथराव व हंथापाई का मामला, एक्शन में प्रशासन। बिना परमिशन जुलूस निकाल मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रविवार रात किया था हंगामा । पुलिस पर पथराव व मारपीट मामले में अब कड़ा एक्शन शुरू हो गया है। शाने वारिस, अयाज, नौशाद, सोनू, अल्तमश, महताब आलम, आमिर, आफाक अहमद समेत 25 से 30 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज। बलवा, धमकी, मारपीट, सरकारी कार्य मे बाधा, बल प्रयोग करने, बच्चों को आपराधिक कार्य मे उकसाने की गंभीर धाराओं में FIR दर्ज। पुलिस ने 6 उपद्रवियों को हिरासत में लिया, अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र का मामला।
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Sept 22, 2025 09:03:21
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में 350 बोरी अवैध डीएपी कृषि विभाग और पुलिस ने पकड़ी,खाद नकली होने की आशंका,जांच के लिए सैंपल भेजा गया,उर्वरक विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज हरदोई में कृषि विभाग और पुलिस ने कालाबाजारी के लिए ले जाई जा रही 350 बोरी डीएपी बरामद की है।दरअसल कृषि विभाग को रात में ट्रैक्टर ट्राली से डीएपी खाद को कालाबाजारी के लिए दूसरी जगह ले जाने की सूचना मिली थी।सूचना पर पुलिस और कृषि विभाग ने छापेमारी की।इस दौरान खाद लाइसेंस विक्रेता और उसके भाई मौके से ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गए।पुलिस ने मौके पर मौजूद तीन मजदूरों को हिरासत में लिया और तीन ट्रैक्टर ट्राली सीज़ किए हैं।जिनमें 350 बोरी डीएपी अपलोड थी।यह खाद असली है या नकली इसकी जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।खाद को पुलिस के सुपुर्द किया गया और उर्वरक विक्रेता भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र के जल्लामऊ निवासी पवन यादव की महुरा तिराहे पर खाद बीज की दुकान है।क़ृषि विभाग और सुरसा पुलिस को महुरा तिराहा पर दुकान में अवैध खाद भंडार कर ट्रैक्टर ट्राली में खाद अपलोड कर दूसरी जगह ले जाए जाने की सूचना मिली थी।जिसके बाद कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा जहां पर 3 ट्रैक्टर ट्राली में डीएपी खाद लोड की जा रही थी।उर्वरक विक्रेता पवन यादव अपनी दुकान का स्टाक।भी नहीं दिखा सका और चकमा देकर अपने भाई रोहित यादव के साथ मौके से फरार हो गया।छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 2 ट्रैक्टर और 3 ट्रालियों को कब्जे में लिया जिनमें अपलोड 350 बोरी डीएपी बरामद की है।छापेमारी के दौरान बरामद की गई डीएपी असली है या नकली इसकी जांच के लिए कृषि विभाग की ओर से सैंपल भेजा गया है।वहीं जिलाधिकारी के आदेश पर इस मामले में उर्वरक विक्रेता पवन यादव और रोहित यादव के खिलाफ खाद की कालाबाजारी को लेकर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है और दोनों की तलाश की जा रही है। बाइट -- अनुनय झा जिलाधिकारी हरदोई
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Sept 22, 2025 09:03:07
Balrampur, Uttar Pradesh: बलरामपुर। वाराणसी में अधिवक्ताओं के साथ हुई पुलिसिया बर्बरता और एकतरफा कार्यवाही के विरोध में बलरामपुर जनपद के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया। सोमवार को जिला बार एसोसिएशन, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन और युवा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं का कहना है कि वाराणसी कचहरी परिसर में पुलिस ने निर्दोष अधिवक्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया, जिसमें कई अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गये। यहां तक कि बुजुर्ग व महिला अधिवक्ताओं को भी पुलिस ने नहीं बख्शा और अमानवीय व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वाराणसी प्रशासन ने एकतरफा कार्यवाही करते हुए निर्दोष अधिवक्ताओं पर संगीन धाराओं में फर्जी एफआईआर दर्ज करा दी, जो न्यायसंगत नहीं है। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार का व्यवहार न केवल अधिवक्ताओं का अपमान है, बल्कि न्याय व्यवस्था पर भी चोट है। संयुक्त बार एसोसिएशन बलरामपुर ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए चेतावनी दी है कि यदि सरकार व प्रशासन ने शीघ्र ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो अधिवक्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। अधिवक्ताओं ने अपने ज्ञापन में यह भी मांग की कि निर्दोष अधिवक्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं और दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ हुआ अन्याय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top