Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mathura281001

मासूम से रेप का आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार!

KLKANHAIYA LAL SHARMA
Jul 10, 2025 03:32:21
Mathura, Uttar Pradesh
मासूम से रेप का आरोपी मुठभेड़ में घायल मथुरा के थाना सुरीर थाना क्षेत्र में पुलिस की नाबालिग से रेप के आरोप मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लग गई जिसकी वजह से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। 6 साल की बालिका से किया था दुराचार थाना सुरीर क्षेत्र के गांव अमानुल्लापुर निवासी रिजवान पुत्र साबू पर आरोप था कि उसने 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुराचार किया था। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर धारा 65(2) और पोक्सो एक्ट 5M, 6 में मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस की दबिश के कारण आरोपी फरार चल रहा था। घायल रिजवान को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। पुलिस ने रिजवान के पास से एक 315 बोर का तमंचा 2 जिंदा और 2 खोखा कारतूस बरामद किए। पुलिस अब रिजवान के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने में जुट गई है। बाइट--एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top