icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
332001
ASAshok Singh Shekhawat7 Jul 2025, 02:03 am

सीकर में हत्या के प्रयास का आरोपी 4 महीने बाद गिरफ्तार!

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर डेट लाइन रींगस सीकर हरीश गुर्जर स्थानीय संवाददाता 7014484873 हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, 4 माह से चल रहा था फरार एंकर सीकर जिले की रींगस पुलिस ने 4 माह से फरार चल रहे हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में राहुल उर्फ बुली (23) पुत्र राजेश हरिजन निवासी वार्ड संख्या 19 रींगस हाल निवास इंद्रा कॉलोनी गोविंदगढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की तलाश में गठित पुलिस टीमों ने अहमदाबाद, गुजरात और जयपुर के कई इलाकों में दबिश दी। गौरतलब है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 11 फरवरी को रीको औद्योगिक क्षेत्र से सवारियां भरकर फाटक संख्या 108 पर पहुंचे टैंपो चालक कमलेश कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिस पर कमलेश के बड़े भाई मोहनलाल पुत्र गणपत राम जाट निवासी ढाणी पावंडा की तन बावड़ी द्वारा पुलिस थाने में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हिसार में गोयनका श्रद्धांजलि: दिग्गज नेताओं का जुटान, गोयनका परिवार के योगदान पर चर्चा

Hisar, Haryana:हिसार: प्रख्यात समाजसेवी नन्द किशोर गोयनका को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए आज हिसार स्थित गोयनका सदन में दिनभर दिग्गज हस्तियों का तांता लगा रहा, जिसमें पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. डी.पी. वत्स ने विशेष रूप से पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दी। इस भावुक क्षण पर डॉ. वत्स ने नंद किशोर गोयनका के साथ अपने लंबे और गहरे संबंधों को याद करते हुए कहा कि मेरे साथ उनका एक लंबा और गहरा वास्ता रहा है। वह न केवल एक महान समाजसेवी थे, बल्कि आज अग्रोहा जिस मुकाम पर है, उसके विकास में गोयनका परिवार का योगदान अतुलनीय है।
0
0
Report

135 किलोग्राम गांजे के साथ दिल्ली नंबर कार जब्त, फरार चालक की तलाश

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 135 किलोग्राम गांजा और एक दिल्ली नंबर की कार जब्त की है। हालांकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। यह कार्रवाई बाबूबरही थाना क्षेत्र के पीपराघाट बांध के पास की गई।_sadem_SDPO कामिनी कौशल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली नंबर की एक कार में बड़ी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर बाबूबरही थाना पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ पीपराघाट बांध के पास घेराबंदी कर वाहन जांच अभियान शुरू किया।_ _जांच के दौरान संदिग्ध कार पुलिस को देखकर रुक गई, लेकिन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी में car से छह पैकेटों में रखा कुल 135 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।_olta police ने गांजा और कार दोनों को जब्त कर लिया है। बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।_इस मामले में पुलिस पदाधिकारी के बयान पर बाबूबरही थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। केस में वाहन चालक, मालिक और अन्य अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए मामले के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है।बताया जा रहा गांजा नेपाल से लाया जा रहा था हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर तफ्तीश में जुट गई है।
0
0
Report

सासाराम में गैवेल नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर बंधक बनाकर पैसे मांगने का मामला

Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर गुजरात के अहमदाबाद के एक युवक को झांसा में लेकर सासाराम बुलाया गया तथा उसे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा गांव में एक मकान में 10 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया तथा उसके परिजनों से लगातार पैसे की उगाही की गई। गुजरात पुलिस ने रोहतास पुलिस से संपर्क किया इसके बाद मामला सामने आया और सासाराम के मुफस्सिल थाना की पुलिस ने बेदा गांव के एक मकान में छापामारी कर अहमदाबाद निवासी अगोड़ा मुकेश भाई को मुक्त कराया। पुलिस ने मोहम्मद इरफान नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो सहरसा जिला का रहने वाला है। वही इस मामले में एक महिला सहित दो अन्य लोगों की भी संलिप्त है। जो फरार बताए जा रहे हैं। संबंध में सासाराम के एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गैवेल नेटवर्क मार्केटिंग नामक कंपनी के नाम पर नेटवर्क मार्केट में नौकरी देने के झांसा देकर गुजरात से अगोड़ा मुकेश भाई को सासाराम बुलाया गया। एक महिला कर्मी के माध्यम से लगातार अगोड़ा मुकेश भाई को फोन कॉल किया गया एवं उसे 50 हजार से 60 हजार रुपए प्रति महीना कमाने का झांसा देकर सासाराम बुलाया गया। जहां सासाराम रेलवे स्टेशन से उसे एक लड़की ने रिसीव किया और बेदा स्थित एक मकान में रख दिया। बाद में उसे बंधक बनाकर उससे पैसे की उतिगी की जाने लगी। इतना ही नहीं, बंधक बनाए गए व्यक्ति के परिजनों उसके माता-पिता को फोन कर भी पैसे मंगवा गए। लेकिन इसकी शिकायत जब गुजरात के अहमदाबाद पुलिस थाना में की गई तो वहां की पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ है। बता दे कि नेटवर्क कंपनी के नाम पर कम समय में अधिक पैसा कमाने का लालच देकर लड़कियों के माध्यम से भोले भाले लोगों को फसाया जा रहा है तथा उससे पैसे की उगाही की जा रही है। इसका खुलासा होते ही हड़कंप मच गया है। सासाराम के एसडीपीओ-2 संजीव कुमार के नेतृत्व में बेदा गांव में जब छापेमारी की गई तो पुलिस ने बंधक को मुक्त कराया। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।
0
0
Report
Advertisement

जल जीवन मिशन घोटाले के बाद केंद्र ने राजस्थान को बड़ा बजट मंजूर किया

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जल जीवन मिशन घोटाले के बाद अब केंद्र सरकार से बजट आना शुरू हो गया है. केंद्र सरकार ने राजस्थान के लिए 500 करोड से ज्यादा का बजट स्वीकृति किया है. अब माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राजस्थान में जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ेगी. जेजेएम में बजट का गणित- राजस्थान में हर घर नल योजना के जरिए लाखों परिवारों तक पीने का पानी पहुंचना है. करीब 45 लाख आबादी तक पेयजल योजनाएं पहुंचाने के लिए बजट की भी जरूरत है. जेजेएम घोटाले की कार्रवाई के बाद केंद्र सरकार ने राजस्थान को 537 करोड का बजट स्वीकृत किया है. इससे प्रदेश में ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं के क्रियान्वयन को नई गति मिलेगी और 'हर घर जल' के लक्ष्य को समय से पूरा करने में सहयोग मिलेगा. इसके पहले राज्य सरकार संवेदकों के साथ हुए समझौते के मुताबिक 1 हजार करोड जारी किए. अब समझौते के मुताबिक सरकार इसी महीने 1 हजार करोड और जारी करेगी. संवेदक के मुताबिक अभी भी पिछला 2 हजार करोड का बजट बाकी है. जेजेएम में किस साल कितने कनेक्शन- नंबर साल कनेक्शन 1. 2019-20 1,02,169 2. 2020-21 6,80,883 3. 2021-22 5,38,030 4. 2022-23 13,88,472 5. 2023-24 12,17,862 6. 2024-25 9,44,618 7 2025-26 2,71,691 8. 2026-27 45,001 सामान्य,अनुसूचित जाति,जनजाति क्षेत्रों के बजट- केंद्र सरकार की स्वीकृति के अनुसार ₹537.70 करोड़ की सहायता राशि में सामान्य क्षेत्र के लिए ₹307.45 करोड़, अनुसूचित जाति घटक के लिए ₹177.73 करोड़, अनुसूचित जनजाति घटक के लिए ₹52.52 करोड़ का प्रावधान किया गया है. यह संपूर्ण राशि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं पर किए गए व्यय की प्रतिपूर्ति के रूप में प्राप्त होगी. मिशन डायरेक्ट राजन विशाल के मुताबिक राजस्थान में भौतिक रूप से पूर्ण 3,241 योजनाओं में से 2,520 योजनाओं का अंतिम रूप से जल्द ही चरणबद्ध तरीके से 'जल अर्पण' किया जाएगा. डिजिटल मॉनिटरिंग से बढ़ेगी पारदर्शिता- जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत सभी परिसंपत्तियों की सुजलम भारत प्लेटफॉर्म पर जियो-टैगिंग सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही सुजलम एप्लीकेशन के प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग मॉड्यूल पर योजनाओं की प्रगति का नियमित किया जाएगा. इससे परियोजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता, प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होगी.
0
0
Report

राजगढ़ में जगन्नाथ मेले पर लोक संगीत संध्या ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया

Alwar, Rajasthan:राजगढ़ में लोक संगीत संध्या: जगन्नाथ मेले पर सजी सांस्कृतिक शाम अलवर के राजगढ़ में भगवान जगन्नाथ जी के मेले के पावन अवसर पर राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, पंचायती पुस्तकालय और कला संगम के संयुक्त तत्वावधान में पंचायती पुस्तकालय सभागार में भव्य लोक संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुरमनाथ एंड ग्रुप ने गणेश वंदना से की। इसके बाद कालबेलिया नृत्य और ‘केसरिया बालम’ की प्रस्तुति पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं। अजमेर के राधा ग्रुप ने चरी, भवई और घूमर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। वहीं युसूफ खान ने भपंग वादन और ‘हो रही है टर्र ही टर्र’ गीत से माहौल को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी देशराज कुलदीप ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा ने की, जिन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन राजस्थान की लोक कला और संस्कृति के संरक्षण एवं नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
0
0
Report

केंद्र ने राजस्थान के जल जीवन मिशन को 537 करोड़ का बजट दिया, गति बढ़ेगी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जल जीवन मिशन घोटाले में आरोपियों पर कार्रवाई के बाद अब केंद्र सरकार से बजट आना शुरू हो गया है. केंद्र सरकार ने राजस्थान के लिए 500 करोड़ से ज्यादा का बजट स्वीकृति किया है. अब माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राजस्थान में जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ेगी. जेजेएम में बजट का गणित- राजस्थान में हर घर नल योजना के जरिए लाखों परिवारों तक पीने का पानी पहुंचना है. करीब 45 लाख आबादी तक पेयजल योजनाएं पहुंचाने के लिए बजट की भी जरूरत है. जेजेएम घोटाले की कार्रवाई के बाद केंद्र सरकार ने राजस्थान को 537 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है. इससे प्रदेश में ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं के क्रियान्वयन को नई गति मिलेगी और 'हर घर जल' के लक्ष्य को समय से पूरा करने में सहयोग मिलेगा. इससे पहले राज्य सरकार संवेदकों के साथ हुए समझौते के मुताबिक 1 हजार करोड जारी किए. अब समझौते के मुताबिक सरकार इसी महीने 1 हजार करोड और जारी करेगी. संवदेकों के मुताबिक अभी भी पिछला 2 हजार करोड का बजट बाकी है. जेजेएम में किस साल कितने कनेक्शन- नंबर साल कनेक्शन 1. 2019-20 1,02,169 2. 2020-21 6,80,883 3. 2021-22 5,38,030 4. 2022-23 13,88,472 5. 2023-24 12,17,862 6. 2024-25 9,44,618 7 2025-26 2,71,691 8. 2026-27 45,001 सामान्य,अनुसूचित जाति,जनजाति क्षेत्रों के बजट- केंद्र सरकार की स्वीकृति के अनुसार ₹537.70 करोड़ की सहायता राशि में सामान्य क्षेत्र के लिए ₹307.45 करोड़, अनुसूचित जाति घटक के लिए ₹177.73 करोड़, अनुसूचित जनजाति घटक के लिए ₹52.52 करोड़ का प्रावधान किया गया है. यह संपूर्ण राशि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं पर किए गए व्यय की प्रतिपूर्ति के रूप में प्राप्त होगी. मिशन डायन राजन विशाल के मुताबिक राजस्थान में भौतिक रूप से पूर्ण 3,241 योजनाओं में से 2,520 योजनाओं का अंतिम रूप से जल्द ही चरणबद्ध तरीके से 'जल अर्पण' किया जाएगा. डिजिटल मॉनिटरिंग से बढ़ेगी पारदर्शिता- जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत सभी परिसंपत्तियों की सुजलम भारत प्लेटफॉर्म पर जियो-टैगिंग सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही सुजलम एप्लीकेशन के प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग मॉड्यूल पर योजनाओं की प्रगति का नियमित किया जाएगा. इससे परियोजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता, प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होगी.
0
0
Report
Advertisement

एलवर-भरतपुर रोड हादसा: कार ने स्कूटी सवार की मौत, जाम से राहगीर परेशान

Govind Garh, Ramwas, Rajasthan:अलवर-भरतपुर रोड हादसा: कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, 2 किमी जाम बड़ौदा मेव (अलवर) अलवर-भरतपुर मार्ग पर धोला की प्याऊ के पास गुरुवार को तेज रफ्तार कार ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे 34 वर्षीय युवक राजेश गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी करीब 100 फीट दूर जा गिरी और कार खंभे से टकराकर गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर करीब 2-2 किमी लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश के बाद देर रात करीब 12:30 बजे जाम खुलवाया। पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report

दतिया उपचुनाव: संजना सिंह के प्रचार से चुनावी रंग में बदला मुकाबला

Datia, Madhya Pradesh:दतिया विधानसभा उपचुनाव में मुकाबला अब और रोचक होता जा रहा है। भाजपा, कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के बाद अब भारतीय गण वार्ता पार्टी की प्रत्याशी एवं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर संजना सिंह ने भी चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि मां पीतांबरा की प्रेरणा से वह दतिया आई हैं और जनता की सेवा के लिए चुनाव मैदान में उतरी हैं। दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय गण वार्ता पार्टी की प्रत्याशी एवं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर संजना सिंह ने अपने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर चुनावी बिगुल फूंक दिया। उन्होंने कहा कि उनका चुनाव चिन्ह बैटरी टॉर्च है और जल्द ही जनसंपर्क व चुनावी सभाओं की शुरुआत की जाएगी। उनके प्रचार अभियान में देशभर से किन्नर अखाड़ों के संतों और उस्तादों के शामिल होने की तैयारी है। भोपाल निवासी संजना सिंह मध्यप्रदेश की पहली ट्रांसजेंडर सरकारी कर्मचारी रह चुकी हैं। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग में सेवाएं दीं, स्वच्छ भारत मिशन और राज्य निर्वाचन आयोग की स्टेट आइकॉन भी रहीं। करीब दो वर्ष पहले उन्होंने सरकारी सेवा छोड़कर किन्नर अखाड़े का दामन थामा, जहां उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि मिली। संजना सिंह ने कहा कि उन्होंने दतिया को नहीं चुना, बल्कि "मां पीतांबरा ने मुझे दतिया के लिए चुना है।" उनका कहना है कि यह चुनाव केवल दतिया का नहीं, बल्कि पूरे किन्नर समाज की दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव है। उन्होंने कहा कि उनका न कोई परिवार है और न कोई उत्तराधिकारी, इसलिए राजनीति उनके लिए निजी लाभ का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का रास्ता है। उन्होंने भयमुक्त दतिया बनाने, निष्पक्ष मतदान का माहौल तैयार करने और विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प भी दोहराया। बाइट संझना सिंह (महामंडलेश्वर एवं प्रत्याशी, भारतीय गण वार्ता पार्टी)
0
0
Report
Advertisement

कैलाश विजयवर्गीय के बयानों पर फिर सुर्खियाँ, कहते हैं सामने बोलना चाहिए

Indore, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। इंदौर में अपने विधानसभा क्षेत्र के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने साफ कहा कि वे जो भी कहते हैं, सामने कहते हैं और किसी को बुरा लगता है तो उन्हें इसकी परवाह नहीं है। इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि मैं मुंह पर बोलता हूं, किसी को बुरा लगे तो लगे, वैसे वैसे भी सत्तर साल का हो गया हूँ, यूँ ही सठिया गया हूँ; किसी को बुरा लगे तो लगे, अपने को क्या फर्क पड़ता है। उनके इस बयान के दौरान मंच पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति या दल का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका यह अंदाज एक बार फिर सुर्खियों में आ गया।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ मेट्रो के फेज-1बी में भूमिगत-एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण शुरू

Lucknow, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ में मेट्रो विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठ गया है। चारबाग से वसंतकुंज तक बनने वाले लखनऊ मेट्रो के फेज-1बी का जमीनी काम शुरू हो चुका है। मेरे पीछे मूसाबाग का वही इलाका है, जहां एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए पाइलिंग से पहले खुदाई और मृदा परीक्षण की प्रक्रिया शुरू की गई है। करीब 11.16 किलोमीटर लंबे इस ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर पर सात भूमिगत और पांच एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे। शुरुआती चरण में ठाकुरगंज से वसंतकुंज तक करीब 4.6 किलोमीटर के एलिवेटेड सेक्शन का निर्माण होगा, जबकि चारबाग से चौक तक अंडरग्राउंड सेक्शन का काम भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। करीब 5801 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद पुराने शहर और पश्चिमी लखनऊ के लाखों लोगों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक मेट्रो सेवा का लाभ मिलेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top