Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Harda461331

हरदा में तेंदुए का खौफनाक हमला, दो मजदूर गंभीर रूप से घायल!

Arjun Devda
Jun 30, 2025 13:37:25
Harda, Madhya Pradesh
एंकर _ हरदा जिले से बड़ी खबर सामने आई है... जहां खेत में दवाई छिड़काव करने गए मजदूरों पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। VO1_ घटना हरदा जिले के ग्राम नगावामाल की है, जहां दीपक पिता मुकेश उम्र 24 साल और अर्जुन पिता तेजराम उम्र 30 साल खेत में काम कर रहे थे। तभी झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक हमला बोल दिया।दोनों घायल मजदूरों को तुरंत उपचार के लिए खिरकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। तेंदुए की तलाश के लिए वन विभाग ने एक टीम बनाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों में घटना के बाद दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है।फिलहाल तेंदुए की तलाश जारी है, और वन विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है। बाइट 01दीपक घायल , बाइट 02 आर के वर्मा, डॉक्टर
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement