icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
136118
DKDARSHAN KAIT28 Jul 2025, 08:46 am

अंबाला में तीज महोत्सव: महिलाओं का जोश और उत्साह देखने लायक!

Kurukshetra, Haryana:स्वयं सहायता समूह की महिलाओं अंबाला में तीज महोत्सव के कार्यक्रम में शाहबाद से हुई रवाना कहा- सरकार ने तीज महोत्सव का किया अच्छा कार्यक्रम कुरुक्षेत्र:-शाहबाद से स्वयं सहायता समूह की सेकड़ो महिलाएं अंबाला में आयोजित तीज महोत्सव कार्यक्रम में रवाना हुई है। तीज महोत्सव कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में जोश व उस्ताह दिखाई दिया।महिलाओ ने जानकारी देते हुए बताया कि आन अंबाला में तीज महोत्सव का अच्छा कार्यक्रम सरकार की तरफ से किया गया है। जिसमे स्वंय सहायता समूह की सेकड़ो महिलाएं शाहाबाद से जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से यह अच्छा कार्यक्रम किया जा रहा है। और जिन भाइयों के भाई नहीं है उन महिलाओं को खास तौर पर इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। बाईट:- महिलाएं
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सरसा के खन्ना कॉलोनी में पेयजल संकट गहरा, 22 दिन पानी नहीं आ रहा

Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के लोग पिछले 22 दिनों से पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। टैंकरों के सहारे गुजर-बसर कर रहे कॉलोनीवासियों ने अब सरकार और प्रशासन से जल्द राहत की मांग की है। वोल 1 सुनो सरकार… सिरसा में पानी की है दरकार। यह आवाज आज सिरसा की खन्ना कॉलोनी के हर घर से उठ रही है। भीषण गर्मी के बीच पिछले 22 दिनों से खन्ना कॉलोनी के लोगों के घरों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंची है। नलों में पानी के जगह सिर्फ हवा आ रही है और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान नजर आ रहे हैं। सुबह से लेकर देर रात तक लोग पानी की उम्मीद में नलों को देखते रहते हैं, लेकिन जब पानी नहीं आता तो उन्हें अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ता है। पीने से लेकर खाना बनाने, नहाने और घरेलू कार्यों तक हर काम पानी के बिना प्रभावित हो रहा है। वोल 2 खन्ना कॉलोनी में रहने वाले परिवार अब अगले दिन के लिए पानी जमा करने को मजबूर हैं। जिस घर में थोड़ी बहुत पानी की व्यवस्था हो जाती है, वहां बड़े-बड़े ड्रम, बाल्टियां और टंकियां भरकर रखी जा रही हैं ताकि जरूरत के समय काम आ सके। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को दूर-दराज के इलाकों से पानी लाना पड़ रहा है, जबकि कुछ परिवार अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों के यहां से पानी मांग कर काम चला रहे हैं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को शिकायत दी, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। वोल 3 जल संकट इतना गहरा गया है कि अब लोग निजी टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर हो गए हैं। सिरसा शहर में एक पानी के टैंकर की कीमत 700 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक पहुंच गई है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह खर्च अतिरिक्त बोझ बन गया है। कई परिवारों का कहना है कि हर कुछ दिनों में टैंकर मंगवाना उनकी क्षमता से बाहर हो चुका है। ऐसे में उन्हें पानी की हर बूंद को संभालकर इस्तेमाल करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जिस पानी को सरकार द्वारा घर-घर पहुंचाया जाना चाहिए, उसके लिए अब उन्हें अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। पिछले 22 दिनों से पानी नहीं आ रहा। हमें टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। एक टैंकर 700 से 1000 रुपए तक का आ रहा है। सरकार और प्रशासन हमारी समस्या का जल्द समाधान करे। वोल 4 खन्ना कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पानी की समस्या के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। घरों में साफ-सफाई की व्यवस्था बिगड़ गई है और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी डर सता रहा है। भीषण गर्मी के मौसम में पानी की कमी लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा रही है। महिलाओं को सुबह से शाम तक पानी की व्यवस्था में जुटना पड़ रहा है। कई घरों में पीने के पानी और घरेलू उपयोग के पानी को अलग-अलग तरीके से संभालकर रखा जा रहा है। कॉलोनी वासियों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पेयजल सप्लाई को सुचारू किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। वोल 5 वहीं दूसरी ओर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी इस समस्या को स्वीकार कर रहे हैं। विभाग का कहना है कि पानी की सप्लाई में आई तकनीकी और वितरण संबंधी समस्याओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन राजेश कुमार ने कहा है कि विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही पानी की आपूर्ति को सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा। विभाग को समस्या की जानकारी है। हमारी टीम लगातार काम कर रही है और जल्द ही पानी की सप्लाई को सुचारू करने का प्रयास किया जाएगा। बाइट राजेश कुमार, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग। वोल 6 सिरसा की खन्ना कॉलोनी में पानी का संकट अब केवल एक कॉलोनी की समस्या नहीं रह गया है, बल्कि यह शहर की मूलभूत सुविधाओं पर भी सवाल खड़े कर रहा है। एक तरफ भीषण गर्मी और दूसरी तरफ 22 दिनों से सूखे पड़े नल लोगों की परेशानी को लगातार बढ़ा रहे हैं। कॉलोनी वासियों की मांग है कि उन्हें जल्द स्थायी समाधान दिया जाए ताकि उन्हें पानी के लिए भटकना न पड़े और महंगे टैंकरों पर निर्भर न रहना पड़े। अब देखना होगा कि प्रशासन और सरकार इस गंभीर समस्या का समाधान कितनी जल्दी कर पाते हैं और सिरसा के लोगों को पानी की इस बड़ी समस्या से कब राहत मिलती है।
0
0
Report

पटना बाढ़ थाना क्षेत्र के कोन्दी स्टैंड पर दिनदहाड़े हथियार दिखाकर गाली-गलौच के साथ मारपीट

Barh, Bihar:पटना बाढ़ थाना क्षेत्र के कोन्दी स्टैंड पर बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार दिखाकर गाली-गलौच और मारपीट की। मंगलवार शाम को ऑटो स्टैंड पर आमलोगों के साथ हो रहे धक्का मुक्की और गालियों के बाद बदमाशों ने पच्चीस से अधिक ई-रिक्शा और टेंपो का शीशा तोड़ दिया। चार से पाँच बदमाश भीड़ में दहशत फैलाने के लिए हाथों में कट्टा, चाकू, और डंडा लेकर दिखे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो बदमाश भाग चुके थे। घटना से दो दिन पहले बेढना पूर्वी पंचायत के मुखिया राजकुमार के बेटे और भाई को ऑटो स्टैंड पर जुआ खेलने को लेकर गोली मारी गई थी, जिसमें मुखिया पक्ष के लोगों पर आरोप लगाते हुए उसी के विरोध में ई-रिक्शा और टेम्पो चालक के साथ मारपीट करने की बात सामने आई। ऑटो स्टैंड पर कब्जा और वर्चस्व को लेकर एक सप्ताह से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है.
0
0
Report

सांवलियाजी धाम में रिकॉर्ड चढ़ावा, 40 करोड़ के पार, भक्तों ने दान किया

Begun, Rajasthan:मेवाड़ के आराध्य देव भगवान श्री सांवलियाजी के दरबार में श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा और विश्वास एक बार फिर चढ़ावे के रूप में दिखाई दिया है। मंदिर का भंडार सात चरणों में संपन्न हुई गणना के बाद पूरी तरह गिना गया, जिसमें नकद राशि, ऑनलाइन भेंट, सोना, चांदी, विदेशी मुद्रा और चेक सहित कुल 40 करोड़ 81 लाख 40 हजार 278 रुपए की प्राप्ति दर्ज की गई है। भंडार से प्राप्त नकद राशि 33 करोड़ 15 लाख 18 हजार 759 रुपए रही, जबकि ऑनलाइन ट्रांसफर, मनीऑर्डर, भेंटकक्ष और अन्य माध्यमों से 7 करोड़ 66 लाख 21 हजार 519 रुपए की भेंट प्राप्त हुई। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने 1 किलो 738 ग्राम 800 मिलीग्राम सोना और 110 किलो 648 ग्राम चांदी भी भगवान के चरणों में अर्पित की। मंदिर को करीब 20 देशों की विदेशी मुद्रा भी प्राप्त हुई है, जो सांवलियाजी धाम की अंतरराष्ट्रीय पहचान और श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को दर्शाती है। पिछले वर्ष जून माह में प्राप्त चढ़ावे की तुलना में इस बार उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लगातार बढ़ रहा चढ़ावा यह साबित करता है कि सांवलियाजी धाम आज भी लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है और देश-विदेश से भक्त बड़ी संख्या में यहां पहुंचकर अपनी श्रद्धा अर्पित कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

महोबा के 14 युवाओं ने पैरा कमांडो चुना; गांव ने जश्न में विदाई दी

Mahoba, Uttar Pradesh:DATE-24-06-2026 PLACE-MAHOBA REPORT-RAJENDRA TIWARI एंकर- महोबा में भारतीय सेना के पैरा कमांडो पद पर चयनित हुए होनहार युवक को पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों की धुन पर थिरकते हुए धूमधाम से विदा किया। ट्रेनिंग के लिए जा रहे युवाओं की विदाई के दौरान गांव में जश्न का माहौल देखने को मिला। पूर्व सैनिकों द्वारा संचालित एकेडमी में ट्रेनिंग लेकर जनपद के 14 बच्चो का भारतीय सेना में चयन हुआ है । फिलहाल पूरा गांव खुशियों से झूम उठा और जलूस निकाल कर चयनित युवाओं को रवाना किया गया। वी/ओ-दरअसल महोबा में बुंदेलखंड पूर्व सैनिक एसोसिएशन द्वारा संचालित निःशुल्क अकादमी में बच्चों को ट्रेनिंग दी जाती है ताकि उनका भविष्य बन सके और देश की सेवा कर सके । इसी अकादमी का छात्र मनीष कुमार भारतीय सेना के पैरा कमांडो पद पर भर्ती हुआ है। चयनित होने के बाद मनीष जब ट्रेनिंग के लिये बैंगलौर जा रहा था तब पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने इस पल को यादगार बना दिया। मनीष को रवाना करने के लिए पूरा गांव एकत्रित हुआ और डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों की धुन पर बच्चे, बूढ़े युवा सहित महिलाएं भी ख़ुशी से झुमती थिरकती नजर आईं। ग्रामीणों द्वारा सिर्फ मनीष को ही नही बल्कि जनपद के चयनित सभी 14 बच्चो को धूमधाम से विदाई देकर इस पल को उत्सव की तरह मना यादगार बना दिया। बुंदेलखंड पूर्व सैनिक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कैप्टन मोहन ने बताया कि हम लोगो ने डिफेंस अकादमी खोली है जिसमें बच्चो को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जात है उन्ही बच्चो में एक है मनीष कुमार जिनके उत्साहबर्धन के लिए हम सभी लोग एकत्रित हुए हैं। हमारी अकादमी में अभी तक 600 से साढ़े छह सौ बच्चे निकल चुके हैं। वहीं सेना में चयनित युवा मनीष कहते है कि हमने लाइब्रेरी में पढ़ाई कर पेपर निकाला इसके बाद हमारे सर ने हमको गाइड किया जिनकी बदौलत आज हमारा सेलेक्शन पैरा एसएफ में हुआ है।
0
0
Report

मथुरा मुठभेड़: 15 हजार इनामी बदमाश श्याम सिंह गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

Mathura, Uttar Pradesh:# **मथुरा में पुलिस मुठभेड़: 15 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार** **मथुरा।**मथुरा जनपद में थाना फरह पुलिस और एंटी रिवार्डिड टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तार चोरी के मामले में वांछित चल रहे 15,000 रुपये के इनामी बदमाश श्याम सिंह को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है。 ### **चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़** पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 जून 2026 की देर रात (करीब 23:55 बजे) थाना फरह पुलिस और एंटी रिवार्डिड टीम मुखबिर की सूचना पर परखम गौशाला के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। जब पुलिस ने उसे घेरना चाहा, तो बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। ### **आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में लगी गोली** पुलिस टीम ने खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। घायल बदमाश की पहचान **श्याम सिंह पुत्र पोहप सिंह उर्फ कोक सिंह** (निवासी कुथियाना, थाना अम्बाह, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है。 ### **मोटर साइकिल और अवैध हथियार बरामद** पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है: * **अवैध हथियार:** 01 तमंचा (.315 बोर), 02 जिंदा कारतूस और 02 खोखा कारतूस। * **वाहन:** 01 मोटर साइकिल。 * **नकदी:** 500 रुपये नगद。 ### **दर्ज हैं कई आपराधिक मामले** पकड़ा गया बदमाश श्याम सिंह थाना फरह में दर्ज बिजली अधिनियम (तार चोरी) और बीएनएस व आर्म्स एक्ट के तहत वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस विभाग की ओर से 15,000 रुपये का इनाम घोषित था。 > **पुलिस का बयान:** पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पर फायरिंग करने और अवैध हथियार बरामदगी के संबंध में अभियुक्त के खिलाफ एक और नया मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। >
0
0
Report
Advertisement

headline

Noida, Uttar Pradesh:अलीगंज अग्निकांड मामला अभी तक कि एसआईटी जांच में सामने आई जानकारी जांच के मुताबिक बिल्डिंग में कोई ऐसी व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे धुंआ बाहर निकल सके इमारत में असुरक्षित तरीके से अंदर ही एसी के आऊटर और अन्य बिजली के उपकरण लगे थे प्रतिष्ठान के मैनेजर, डायरेक्टर व उनके सहयोगी और अन्य लोगों ने फायर सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं की थी बिल्डिंग में आकस्मिक रूप से निकलने व प्रवेश की भी कोई व्यवस्था नहीं थी भवन में जाने-आने का एक ही मुख्य रास्ता था अन्य कोई निकास द्वार या आकस्मिक द्वार नहीं था और बिजली की व्यवस्था अनियमित तरीके से थी आरोपियों को पता था कि ऐसी आकस्मिक स्थिति में लोगों की जान जा सकती है बावजूद इसके आरोपियों ने जानबुझकर लापरवाही की एसआईटी जांच में ये भी आया कि डोर लॉक होने की वजह से ही 15 लोग बाहर नही निकल सके Lda ने एसआईटी को बताया है कि अलीगंज में जिस अवैध बिल्डिंग में आग लगने से 15 लोगों की जान गई, उस मामले में पांच जोनल अफसरों सहित 18 इंजीनियर दोषी पाए गए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए एलडीए वीसी ने रिपोर्ट शासन को भेज दी गई।
0
0
Report
Advertisement

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मोहर्रम ताजिया न उठाने पर विवाद गहराया, आज सुनवाई

Prayagraj, Uttar Pradesh:પ્રयાગરાજ इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, बड़ा ताज़िया नहीं उठने पर उपजे विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज, हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन से बड़ा ताज़िया न उठाए जाने की जानकारी मांगी है, सुबह 10 बजे हाईकोर्ट की डिविजन बेंच में मामले की सुनवाई होगी, ऐतिहासिक मोहर्रम कमेटी की तरफ से दाखिल की गई है जनहित याचिका, बड़ा ताज़िया कमेटी के ताजिया न उठाए जाने के फैसले पर जताई गई है नाराज़गी, हाईकोर्ट से मामले में दखल देकर बड़ा ताज़िया उठाए जाने की मांग की गई है, याचिका में कहा गया है कि अगर अध्यक्ष रेहान खान सक्षम नहीं हैं तो दूसरे को सौंपी जाए जिम्मेदारी, याचिका में कहा गया है कि बड़ा ताज़िया उठाए जाने की 200 साल पुरानी परंपरा है, मुस्लिमों के साथ हिंदू भी बड़ा ताज़िया की वर्षों पुरानी परंपरा से जुड़े रहें हैं, बग़ैर किसी ठोस कारण ताज़िया न उठाया जाना लोगों की आस्था और ऐतिहासिक परंपरा के साथ खिलवाड़ है, दरअसल इस बार बड़ा ताज़िया कमेटी ने मोहर्रम की नवीं और दसवीं (यौमे आशूरा) पर जुलूस और ताजिया नहीं उठाने का फैसला लिया है, बड़ा इमामबाड़े पर अकीदतमंद ताज़िए की ज़ियारत करने के साथ फातिहा पढ़ सकतें हैं, ताज़िए पर चढ़ाए गए फूलों को दसवीं मोहर्रम के दिन गाड़ी में रखकर कर्बला ले जाकर दफ़्न करने का फैसला लिया गया है, बड़ा ताजिया कमेटी के इसी फैसले को लेकर अकीदतमंदों में काफ़ी नाराज़गी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top