Back
गौशाला में दलदल, सैकड़ों गौवंश मौत: यूपी सरकार के दावे खोखले?
OSONKAR SINGH
Sept 12, 2025 04:01:06
Indore, Madhya Pradesh
ग्राम पंचायत सगवारा की गौशाला दलदल में तब्दील, गौवंशो को दी जा रही क्रूर सजा
टॉपलीड- उत्तर प्रदेश सरकार गौवंशो के संरक्षण संवर्धन के लिए भले ही कितना धन बांट रही हो पर गौवंशो की दुर्दशा का अंदाजा इन् तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है कि आखिर गौवंशो के लिए आने वाला धन कहा जा रहा है।
चित्रकूट जिले के सगवारा ग्राम पंचायत में बनी गौशाला दलदल में तब्दील है और महीनों से इसी दलदल भरी गौशाला में गौवंशो को बंद कर दिया जाता है जहां दलदल में गौवंश सने खड़े रहते है। इस बारिस के मौसम में दो से ढाई महीने होने जा रहे है आज तक न जाने कितने गौवंशो ने यहां तडप तडप कर दम तोड़ चुके होंगे इस बात का कोई लेखा जोखा नही है।
ग्रामीणों की माने तो सगवारा गांव में गौशाला और विकास के लिए करोड़ो रूपये निकाले गए होंगे लेकिन यहां की गौशाला और गांव की स्थिति देखकर आप अंदाजा लगा सकते है कि आखिर धन खर्च कहा किया गया है।
ग्रामीण पदुमनारायन पांडेय ने कहा कि इस गौशाला के लिए यहां का प्रधान भर जिम्मेदार नही है बलिक इसके लिए यहां के जिलाधिकारी भी इसके लिए जिम्मेदार है। प्रधान को इनकी सह प्राप्त है। उन्होंने कहा सीडीओ बीडीयो के खाते चेक करवाया जाए तो भ्रष्टाचार खुलकर सामने आ जायेगा। पदुम नारायण पांडेय ने कहा कि इस सरकार में भ्रस्टाचारी अधिकारियों पर कार्यवाही क्यो की जाती है जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दावा करते है कि कोई बक्सा नही जाएगा। उन्होंने कहा सगवारा की गौशाला में चार महीने से गौवंशो को दलदल में रखा जा रहा है और जब वह मरती है तो बगल में एक गड्ढा खोदकर रखा गया है जहां उठाकर फेक दिया जाता है। इन्होंने प्रशासन और मुख्यमंत्री से कार्यवाही करने और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
ग्रामीण सुरेश सिंह ने गौशाला में गौवंशो की दुर्दशा के लिए ग्राम प्रधान और नीचे स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदार बता रहे है और कहा जो धन सरकार इनकी सेवा के लिए दे रही उससे ग्राम प्रधान और सचिव खुद की सेवा करते है। पूर्व प्रधान ने भी गौवंश की दुर्दशा के लिए ग्राम प्रधान के साथ ही प्रशासन को भी जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा मनरेगा जैसी योजना है जिससे यहा इंटरलॉकिंग की जा सकती थी किंतु जब व्यवस्था नही संभाली जाएगी तो यही होगा उन्होंने कहा इनकी व्यवस्था के लिए मांग की जा सकती है किंतु जब कोई मांगेगा नही तो क्या होगा।
चित्रकूट के सगवारा में गौआश्रय स्थल अब गौवंशो के लिए कब्रगाह की तरह बन गया पर जिम्मेदार लोगों को तनिक भी दया नही आ रही है। अगर खुद को थोड़ी देर के लिए ऐसे कीचड़ में रहना पड़ जाए तो समझ में आ सकता है कि इन गौवंशो का क्या दर्द होगा।
बेसक सगवारा की गौशाला की तस्वीरे विचलित करने वाली है पर क्या इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही की जाएगी ?यह एक बड़ा सवाल है जिसका उत्तर आने वाला वक्त ही बताएगा।
नोट- अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया लिखने उन्होंने फोन नही रिसीब किया है । कृपया जिलाधिकारी शिवशरनप्पा जीएन को फोनो पर लेने का कष्ट करिएगा
मोबाइल 9454417532
बाइट- पदुम नारायण पांडेय ग्रामीण
बाइट- सुरेश सिंह ग्रामीण
बाइट- शिवदत्त द्विवेदी पूर्व प्रधान
वाकथरु ओंकार सिंह
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAnuj Tomar
FollowSept 12, 2025 07:31:570
Report
ASANIMESH SINGH
FollowSept 12, 2025 07:31:490
Report
AMAjay Mishra
FollowSept 12, 2025 07:31:250
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 12, 2025 07:31:17Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DELHI CM REKHA GUPTA HOLDS MEETING WITH REPRESENTATIVE OF SOUTH DELHI LOK SABHA AT DELHI SECRETARIAT/ VISUALS
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowSept 12, 2025 07:31:100
Report
ANAnil Nagar1
FollowSept 12, 2025 07:30:300
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowSept 12, 2025 07:21:562
Report
MSMrinal Sinha
FollowSept 12, 2025 07:21:421
Report
STSumit Tharan
FollowSept 12, 2025 07:21:311
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 12, 2025 07:21:094
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowSept 12, 2025 07:20:584
Report
ACAshish Chauhan
FollowSept 12, 2025 07:20:501
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 12, 2025 07:20:442
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowSept 12, 2025 07:20:342
Report
DIDamodar Inaniya
FollowSept 12, 2025 07:20:183
Report