262001
पीलीभीत में युवक की संदिग्ध मौत, क्या है सच?
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम अमखिडिया में दो युवक संदिग्ध अवस्था में गांव में मिले। आरोप है कि ग्रामीणों ने चोर का शोर कर एक युवक को पकड़ लिया जबकि एक फरार हो गया आरोप है कि ग्रामीणों ने युवक के साथ मारपीट की जिससे उसकी चोट आई है वहीं पुलिस का कहना है कि युवक गिर गया था जिससे उसके चोट आई है, मारपीट की घटना नहीं हुई है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है जिसमें युवक खून से लथपथ है। सीओ जहानाबाद विधि भूषण मौर्य ने बताया कि दूसरे गांव का युवक किसी युवती से मिलने आया था दोनों एक ही समुदाय के हैं युवक के फोन की सीडीआर निकलवाई जा रही है तहरीर मिलने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई होगी। गौरतलब है की ग्रामीण क्षेत्रों में चोर का शोर करके कई लोगों के साथ मारपीट हो चुकी है पुलिस लगातार जागरुक कर रही है फिर भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पार्षद लक्ष्मी देवी के देर से पहुंचने पर खाटूश्यामजी नगरपालिका चुनाव स्थगित
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सोमवार को दिनभर चले सियासी घटनाक्रम के बाद देर रात चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी देवी के मतदान के लिए निर्धारित समय तक नहीं पहुंचने पर निर्वाचन अधिकारी ने पांच बार समय सीमा बढ़ाई। अंतिम बार रात 11:30 बजे तक इंतजार किया गया लेकिन पार्षद के नहीं पहुंचने पर मतदान पेटी को सील कर स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया। नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की प्रेम देवी और कांग्रेस की विनिता पूनिया के बीच मुकाबला है। दोनों दलों के पास आठ-आठ पार्षद हैं, जबकि 3 निर्दलीय और 1 आरएलपी पार्षदों की भूमिका अहम मानी जा रही है। इसी बीच कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी देवी के मतदान के लिए नहीं पहुंचने से पूरे दिन राजनीतिक हलचल बनी रही। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कपिल उपाध्याय ने पार्षद के पहुंचने की उम्मीद में पांच बार समय सीमा बढ़ाई। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के कार्यकर्ता भी लक्ष्मी देवी के पहुंचने का इंतजार करते रहे। इस दौरान विधायक वीरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से समझाइश की। उच्च अधिकारियों से भी दो बार वार्ता हुई और परिणाम जारी करने की मांग उठी। वहीं विधायक ने भाजपा पर आरोप लगाया कि जनादेश का गला घोंटा जा रहा है। देर रात तक लक्ष्मी देवी के नहीं पहुंचने पर निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्णय लिया। मतदान पेटी को सील कर स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया। आरओ कपिल उपाध्याय ने बताया कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को पोस्टपोन किया गया है। आयोग द्वारा अगली तारीख जारी किए जाने के बाद ही चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और पार्षद लक्ष्मी देवी का वोट भी उसी दौरान डाला जाएगा। वहीं लक्ष्मी देवी के समय पर मतदान केंद्र नहीं पहुंचने को लेकर उनके परिवारजनों की ओर से विरोध जताया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें मतदान के लिए लाने की मांग की। रिश्तेदारी के समीकरणों के चलते लक्ष्मी देवी के वोट को लेकर दोनों दलों में दिनभर चर्चाएं चलती रहीं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान डीवाईएसपी राजेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। अब चुनाव आयोग की ओर से नई तारीख घोषित होने के बाद ही खाटूश्यामजी नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होगी。0
0
Report
पिता के अंतिम संस्कार के बीच परीक्षा देने वाली पिंकी राजबंशी ने सबको चौंकाया
Mirpur, West Bengal:তখনো স্বশানে পড়ে বাবা দেহ,মন শক্ত করে প্রথম পরীক্ষা দিয়েই স্কুল পোশাকেই বাবাকে শেষ বারের মতো দেখতে কালনার মহাস্বশানে হাজির মেয়ে, গত পরশু ব্রেন ষ্টোকে কালনা হসপিটালে চিকিৎসা চলাকালীন মারাযায় কালনা পৌরসভা র অস্থায়ী কর্মী দীনেশ রাজবংশী, তার পরিবারের অনেকেই আমাদের রাজ্যের বাইরে থাকেন তাই মরদেহ মর্গে রাখা হয়, মৃত্যুর খবর বাড়িতে পৌঁছাতেই কান্নায় ভেঙে পড়েন মৃতর পরিবার, গতকাল কালনা শশীবালা সাহা গার্লস স্কুলে ছাত্রী পিঙ্কি রাজবংশীর পরীক্ষাছিলো, মন শক্ত করেই পরীক্ষায় বসে পিঙ্কি, পরীক্ষা শেষ করেই বান্ধবীদের সহ যোগিতায় বাবাকে শেষ বারের মতো দেখতে কালনার মহা স্বশানে স্কুল পোশাক পরেই হাজির হয় পিঙ্কি, তার পরেই কান্নায় ভেঙে পড়ে সে, পাড়ার প্রতিবেশী ও আত্মীয়রা তাকে শান্তনা দেই, রাতে বাড়ি ফিরেই আমাদের জানাই সে আরও পড়তে চাই কিন্তু উপায় নেই কারণ বাবার কাজের জন্যে তাকে ফিরে যেতেই হবে বিহারে, বাইট এক - পিঙ্কি রাজবংশী (মৃতর মেয়ে) বাইট দুই - অনিল রাজবংশী (মৃতর প্রতিবেশী)0
0
Report
शामली में अखिलेश यादव के पक्ष में बयान, सपा के संघर्ष तेज
Noida, Uttar Pradesh:शामली, उत्तर प्रदेश: सपा सांसद इकरा हसन ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर दिए गए बयान पर कहा, "बिल्कुल ही बेवकूफी का बयान है। मुझे लगता है कि अगर उत्तर प्रदेश में कोई व्यक्ति ऐसा है जो भाजपा को हरा सकता है, तो वो सिर्फ अखिलेश यादव जी हैं। काँग्रेस अपने दम पर कुछ कर नहीं पाएगी। गठबंधन रहा तो बहुत अच्छा रहेगा, नहीं रहा तो यह उनके लिए नुकसान है हमारे लिए नहीं।"0
0
Report
Advertisement
इटली के बुर्का बैन पर प्रमोद कृष्णम का तंज: राहुल गांधी मौसी से सलाह
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इटली में स्कूल-कॉलेजों में हिजाब और बुर्के पर प्रतिबंध पर कहा, "इटली की प्राइम मिनिस्टर ने जो ऐलान किया है कि वो बुर्का बैन करने का प्रस्ताव ला रहीं हैं, तो राहुल गांधी जी को इटली जाकर के अपनी मौसी जी से बात करनी चाहिए। क्योंकि ये बात तो राहुल जी को गवारा नहीं होगी, क्योंकि जब तीन तलाक हटाया गया, मुस्लिम बहनों के हक़ की लड़ाई और हकों की रक्षा के लिए भारत में तीन तलाक हटाया गया तो राहुल गांधी जी ने उसका विरोध किया था। तो यदि उनके ननिहाल में ऐसा कोई फैसला होता है, तो उन्हें वहाँ जाकर के अपनी मौसी जी को समझाना चाहिए."0
0
Report
तेजा जी मेले के रंगारंग आर्केस्ट्रा से बारां में उत्साह, सुरक्षा के साथ आयोजन
Baran, Rajasthan:तेजाजी मेले को लेकर रंगारंग कार्यक्रम किया आयोजित , कलाकारों की प्रस्तुतियों से गदगद हुए दर्शक ,देर रात्रि तक डटे रहे दर्शक बारां जिले के अंता में वीर तेजाजी महाराज के मेले को लेकर नगर पालिका द्वारा आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन जीत लिया गया । बता दे कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पालिका द्वारा तेजाजी मेले के दौरान 2 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें प्रथम दिन भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया वही सोमवार रात्रि को आर्केस्ट्रा का रंगारंग कार्यक्रम किया गया । देर रात्रि तक चले इस रंगारंग कार्यक्रम में लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम आकर्षक का केंद्र रहे जिनका दर्शकों द्वारा देर रात्रि तक भरपूर आनंद लिया गया वही सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा भी माकूल इंतजाम किए गए । कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दयावंती सैनी द्वारा मीडिया कर्मियों का सम्मान किया गया विजुअल _ कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ देते कलाकार0
0
Report
दिल्ली पुलिस फिजिकल टेस्ट के दौरान युवक की मौत, DPA वजीराबाद में हादसा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए चल रही फिजिकल परीक्षा के दौरान 23 साल के लड़के की अचानक गिरने से मौत हो गई। घटना दिल्ली पुलिस अकादमी (DPA) वजीराबाद में सोमवार को हुई। मृतक की पहचान सौरभ कुमार के रूप में हुई है। वह अनूपशहर के सलामतपुर गांव स्थित नेता नगर का रहने वाला था। एक युवक (सौरव)23 जो उत्तर प्रदेश के अनूप शहर का रहने वाला है। वह फिजिकल टेस्ट देने DAP वजीराबाद में ग्राउंड नंबर 3 में आया था। तीन राउंड होते ही वह गिर गया। वहां तैनात अधिकारियों ने उसे तुरंत CPR दी एंबुलেন্স से उसे जेपीसी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मेडिकल बोर्ड के नेतृत्व में पोस्टमार्टम होगी—we हम परिवार को पूरा सहयोग देंगे।0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर दान चोरी केस: सुप्रीम कोर्ट ने SIT स्टेटस रिपोर्ट पर नज़र तेज की
Noida, Uttar Pradesh:राम मंदिर दान चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट के आज के आदेश में SIT की स्टेटस रिपोर्ट के मुख्य हिस्से दिए गए हैं सुप्रीम कोर्ट ने 16 सितंबर, 2026 को कोर्ट की निगरानी वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की फाइल की गई लेटेस्ट स्टेटस रिपोर्ट का रिव्यू किया है। CCTV और चोरी के सबूत: PFC बिल्डिंग में काउंटिंग रूम के CCTV फुटेज से 8 पहचाने गए आरोपियों और उनके मददगारों के साथ बिना इजाज़त के करेंसी निकालने या छिपाने के 105 अलग-अलग मामले सामने आए। कीमती सामान का वेरिफिकेशन: 803 रिसीप्टेड सामान को वेरिफाई किया गया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर के अंदर फिजिकली जांचा गया इसमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। 86 अनरिसीप्टेड सामान: अलग से पहचाने गए और फिजिकल वेरिफाई किए गए। चांदी: सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) को पिघलाने के लिए भेजे गए 944.411 kg सफेद धातु (चांदी) के रिकॉर्ड की जांच की गई। सोशल मीडिया/मीडिया के आरोप: बताए गए खास दान (जिसमें 200 kg और 38.288 kg चांदी की ईंटें, एक चांदी का हार, चरण पादुका और एक रामचरितमानस दान शामिल हैं) की जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।` गवाहों के बयान: 14 सितंबर, 2026 तक 173 गवाहों (ट्रस्ट अधिकारियों, बैंकिंग कर्मचारियों, CCTV ऑपरेटरों, चार्टर्ड अकाउंटेंट और सुरक्षा कर्मचारियों सहित) के बयान दर्ज किए गए। सॉलिसिटर जनरल ने बताया कि जांच पूरी हो गई है और SIT का इरादा 25 सितंबर, 2026 को या उससे पहले चार्जशीट फाइल करने का है।0
0
Report
फरीदाबाद में गाड़ी में आग लगाकर फायरिंग: तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार व बाइक बरामद
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद- फरीदाबाद में गाड़ी में आग लगाकर फायरिंग करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक और अवैध हथियार बरामद फरीदाबाद के गांव अनंगपुर में गाड़ी में आग लगाने और फायरिंग की वारदात को सुलझाते हुए क्राइम ब्रांच NIT ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 16-17 जुलाई की रात को गांव अनंगपुर में आकाश नाम के व्यक्ति की गाड़ी में कुछ युवकों ने आग लगा दी थी और फायरिंग की थी। पीड़ित की शिकायत पर थाना में मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच NIT को सौंपी गई थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों - रवि, दिनेश और मोहित उर्फ टेढ़ा (निवासी दिल्ली) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकJKLMााइकिल और एक देसी कट्टा बरामद किया है। कथन- पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी रोबिन का पीड़ित आकाश के साथ पहले झगड़ा हुआ था, जिसका बाद में सामाजिक तौर पर समझौता हो गया था। लेकिन रोबिन रंजिश रख रहा था। उसी रंजिश के चलते रोबिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर रात के समय इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर गोली चलाई और फिर आग लगा दी। जब परिवार बाहर आया तो उन पर भी फायरिंग की गई। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। रवि के खिलाफ पहले से 3 मुकदमे और मोहित उर्फ टेढ़ा के खिलाफ 4 मुकदमे दर्ज हैं। ये आरोपी वारदात के बाद से फरार थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
फरीदाबाद पुलिस ने साइबर ठगों पर बड़ा प्रहार, 7 दिन में 66 गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद: साइबर ठगों पर फरीदाबाद पुलिस का बड़ा प्रहार, 7 दिन में 66 आरोपी गिरफ्तार एंकर- फरीदाबाद की साइबर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 7 दिनों में 66 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 12 से 18 तारीख के बीच की गई कार्रवाई में पुलिस ने 4 लाख 90 हजार रुपये से अधिक की नकद राशि बरामद की है, जबकि 39 लाख 73 हजार रुपये से अधिक की राशि बैंक खातों में सीज / फ्रीज की गई है। वीओ- प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस साल 1 जनवरी से 31 अगस्त तक फरीदाबाद साइबर पुलिस ने कुल 359 मुकदमे वर्कआउट किए हैं। इनमें 1352 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लगभग 23 करोड़ रुपये की राशि बरामद / सीज की गई है, जिसमें से करीब 15 करोड़ रुपये पीड़ितों को वापस लौटाए जा चुके हैं। यह कार्रवाई साइबर डीसीपी हेडक्वार्टर के नेतृत्व में साइबर सेंटर, साइबर थाना बल्लभगढ़ समेत तीनों साइबर थानों की टीमों द्वारा की गई। यशपाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 66 आरोपियों में ज्यादातर ऐसे लोग हैं जिन्होंने लालच में आकर अपने बैंक अकाउंट साइबर ठगों को दिए थे। कई आरोपी म्यूल अकाउंट सप्लाई करने का काम करते थे। इनके खाते हरियाणा के अलावा महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में ठगी में इस्तेमाल हुए हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है, कुछ को जमानत मिली है तो कुछ को जेल भेजा गया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर चेन में जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। अंत में पुलिस प्रवक्ता ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अपना बैंक खाता किसी को भी न दें, यह गंभीर अपराध है। जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें। बाइट - यशपाल, पुलिस प्रवक्ता, फरीदाबाद0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज के अभ्यर्थी बोले- बीएड अनिवार्यता से 10-12 लाख साथी भर्ती से बाहर
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: TGT-PGT उम्मीदवार अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं. एक उम्मीदवार ने कहा, "हम टीजीटी की पुरानी नियमावली के मांग के लिए आए हैं। सरकार ने पहले यह कभी नहीं बताया है कि बीएड इसमें अनिवार्य होगा और यूपी टेट भी इसमें अनिवार्य कर दिया गया है जो कि यूपी टेट के फॉर्म आने के बाद सरकार ने इस चीज ऐलान किया है। इससे हमारे कई साथी बाहर हो जाएंगे, कम 10 से 12 लाख साथी बाहर हो रहे हैं जिससे हम भर्ती से वंचित रह जाएंगे。"0
0
Report
गुमला में दो मोटरसाइकिल भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल
Gumla, Jharkhand:गुमला में दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर गुमला। घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी पेट्रोल पंप के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान चिरोडीह निवासी गंगेश्वर बड़ाइक के रूप में हुई है। वहीं, घायल अनिल उरांव और संतोष लोहार, दोनों हेसराग निवासी बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार, अनिल उरांव और संतोष लोहार मोटरसाइकिल से घाघरा की ओर से अपने घर हेसराग जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से घाघरा की ओर आ रहे गंगेश्वर बड़ाइक की मोटरसाइकिल से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गंगेश्वर बड़ाइक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को तत्काल घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, घायल दोनों युवक नशे की हालत में बताए जा रहे थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलने पर घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव के साथ दोनों दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर थाना ले गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।0
0
Report
फरीदाबाद की सेक्टर-12 टाउन पार्क लाइब्रेरी उद्घाटन के महीनों बाद भी बंद, ताले लटके
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद मे इस लाइब्रेरी के उद्घाटन दो मंत्रियों ने किया था जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया था लेकिन उसके बावजूद भी यह लाइब्रेरी आज तक बंद क्यों पड़ी है और सेक्टर-12 टाउन पार्क की लाइब्रेरी, गेट पर लटके ताले फरीदाबाद। सेक्टर-12 टाउन पार्क में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार की गई लाइब्रेरी इन दिनों बदहाली का शिकार है। हैरानी की बात यह है कि इस लाइब्रेरी का उद्घाटन 28 दिसंबर 2025 को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की मौजूदगी में किया गया था, लेकिन उद्घाटन के कई महीनों बाद भी लाइब्रेरी आम लोगों और विद्यार्थियों के लिए नहीं खोली गई है। ग्राउंड जीरो पर पहुंची हमारी टीम ने जब लाइब्रेरी का जायजा लिया तो मुख्य गेट पर ताले लटके मिले। लाइब्रेरी के अंदर किताबें रखने के लिए बनाए गए काउंटर खाली पड़े दिखाई दिए। वहीं विद्यार्थियों के लिए लगाए गए कंप्यूटर भी धूल फांकते नजर आए।लाइब्रेरी के अंदर साफ-सफाई का भी अभाव दिखाई दिया। लंबे समय से बंद पड़े होने के कारण परिसर में गंदगी नजर आई। ऐसे में सवाल उठता है कि जिस उद्देश्य से लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर यह सुविधा तैयार की गई थी, उसका लाभ विद्यार्थियों और शहरवासियों को आखिर कब मिलेगा लाइब्रेरी के बंद होने से पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को उम्मीद थी कि उद्घाटन के बाद उन्हें पढ़ाई के लिए बेहतर और आधुनिक सुविधा मिलेगी, लेकिन फिलहाल लाइब्रेरी के गेट पर लगे ताले उनकी उम्मीदों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि उद्घाटन के करीब नौ महीने बाद भी लाइब्रेरी को शुरू क्यों नहीं किया गया? आखिर लाइब्रेरी को विद्यार्थियों के लिए कब खोला जाएगा और यहां रखे कंप्यूटर व अन्य संसाधनों का इस्तेमाल कब शुरू होगा देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक संज्ञान लेता है और सेक्टर-12 टाउन पार्क की इस लाइब्रेरी के गेट पर लगे ताले कब खुलते हैं।0
0
Report
Advertisement
DAP दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार को मिलेगा पूरा सहयोग
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: वज़ीराबाद DAP में दौड़ के दौरान युवक की मौत पर DCP, नॉर्थ-ईस्ट राहुल अलवल ने कहा, "एक युवक (सौरव)23 जो उत्तर प्रदेश के अनूप शहर का रहने वाला है। वो फिजिकल टेस्ट देने DAP वजीराबाद में ग्राउंड नंबर 3 में आया था। तीन राउंड होते ही वो गिर गया। वहां तैनात अधिकारियों ने उसे तुरंत CPR दी एंबुलेंस से उसे जेपीसी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मेडिकल बोर्ड के नेतृत्व में पोस्टमार्टम होगी... हम परिवार को पूरा सहयोग देंगे।"0
0
Report
इटली के बुर्के बैन पर मौलाना यासूब अब्बास का करारा जवाब
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: स्कूलों में बुर्का और नकाब पर इटली की प्रस्तावित पाबंदियों पर मौलाना शिया धर्मगुरु यासूब अब्बास ने कहा, "जिस तरीके से इटली में बुरखे पर बैन लगा है और यूरोप के तकरीबन 24 जगह पर बुरखे को बैन करने की बात हो रही है। इससे पूरी तरीके से मानसिकता का पता चल रहा है कि इस्लाम धर्म से कितनी नफरत है। इस्लाम ने औरत को एक ज्वेलरी की तरह समझा है। इस्लाम ने औरत को सम्मान दिया है, इस्लाम ने औरत को इज्जत दी है। बुरखे का मतलब यह नहीं है कि औरत को पिंजरे की चिड़िया बना के घर में बिठा दिया जाए...लोग कहते हैं बुरखे से कट्टरता फैलती है, असल में ये उनके मानसिकता की बात है, ना इस्लाम की विचारधारा की बात है, ना बुर्खे की बात है।"0
0
Report
दिल्ली-देहरादून राजमार्ग में दुर्घटनाओं रोकथाम के लिए प्रशासन का संयुक्त निरीक्षण
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून दिल्ली-देहरादून राजमार्ग के मोहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने 21 सितंबर को घटनास्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हादसों के कारणों का जायजा लेते हुए NHAI, RTO और पुलिस विभाग के अधिकारियों को दुर्घटनाओं की तकनीकी जांच करने तथा रोड इंजीनियरिंग, ब्लैक स्पॉट्स और ओवर स्पीडिंग पर आधारित एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही चालकों की सतर्कता के लिए मौके पर बड़े साइन बोर्ड और रफ्तार पर अंकुश लगाने हेतु रंबल स्ट्रिप्स (ब्रेकर) तत्काल लगाने के आदेश दिए गए। इस मौके पर एसपी सिटी, प्रशासन, NHAI और RTO के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
