Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sirsa125055

सुनीता दुग्गल का बड़ा बयान: हरियाणा में कानून व्यवस्था कंट्रोल में!

VKVIJAY KUMAR
Jul 18, 2025 12:02:37
Sirsa, Haryana
सिरसा की भाजपा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल का बड़ा बयान। हरियाणा में कानून व्यवस्था कंट्रोल में है। अभय चौटाला को धमकी मिलने के सवाल पर सुनीता दुग्गल का बयान। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी कानून व्यवस्था को लेकर चिंतित है। अभय चौटाला को धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ हरियाणा पुलिस जांच करेगी। पुलिस की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा में जहां भी बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है वहां हरियाणा पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी भी हुई है। अभय चौटाला द्वारा कानून व्यवस्था बिगड़ने पर सीएम नायब सिंह सैनी को हरियाणा छोड़ने के सवाल पर सुनीता दुग्गल का बयान। अभय चौटाला जैसे सीनियर नेता को सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ ऐसे बयान शोभा नहीं देते। कांग्रेस के विधायक और नेता सीएम नायब सिंह सैनी की तारीफ करते रहते है। ==================================================================== सिरसा के डबवाली को जिला बनाने की कवायद हुई शुरू। सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने हरियाणा सरकार का जताया आभार। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार पंवार हरियाणा सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी के चेयरमैन है। सीएम नायब सिंह सैनी ने जिला बनाने के लिए कमेटी का किया था गठन। डबवाली सहित हरियाणा में नए 5 जिले बनाने को लेकर हरियाणा सरकार ने जताई सहमति। इससे पहले डबवाली को पुलिस जिला बनाया गया है। हांसी और डबवाली में आईपीएस को तैनात किया गया है। डबवाली जिला बनने से लोगों को लाभ मिलेगा। ==================================================================== कांग्रेस पर जमकर बरसी सुनीता दुग्गल। बड़ी विडंबना है कि कांग्रेस अब तक अपना नेता प्रतिपक्ष नहीं बना पाई। कांग्रेस हिंदुस्तान की सबसे पुरानी पार्टी है। इतनी बड़ी पार्टी के हालात कैसे हो गए। पिछले 11 सालों से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी नहीं बना पाए। बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। बीजेपी में संगठन मजबूत है। धरातल पर बीजेपी का संगठन काम करता है। भारतीय जनता पार्टी में पन्ना प्रमुख , मंडल अध्यक्ष तक पद दिए  है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा , सीएम नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली के नेतृत्व में हमे काम करने का मौका मिला। 
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top