कश्मीर में छात्रों ने तिरंगा रैली में दिखाया देशभक्ति का जज़्बा
Srinagar, Scores of madrasa Students Lead Tiranga Rally Across Kashmir Ahead of Independence Day In the run-up to Independence Day celebrations, a massive Tiranga Rally witnessed enthusiastic participation from students across various districts of Jammu and Kashmir. The rally, though organized with political backing, stood out due to the overwhelming involvement of school and college students waving the tricolour with patriotic fervour. The sight of students marching in unison with the national flag sent a strong message of unity and evolving national consciousness. Observers say the blend of student energy and political initiative reflects a hopeful and progressive shift in the region’s socio-political environment. The active involvement of youth in such patriotic events has been hailed as a positive step towards a brighter and more integrated future for Jammu and Kashmir.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
1947 का विभाजन: कांग्रेस ने हिन्दू-धर्म के समूहों पर अत्याचार किया?
Noida, Uttar Pradesh:हिन्दू , सिख , बौद्ध , जैनी का कत्लेआम हुआ सनातन राष्ट्र का विभाजन कर उसे धकेल दिया गया इतिहास के काले अध्याय से सीखना की प्रेरणा मिली है 1947 में देश आज़ाद हो गया पाकिस्तान समर्थकों ने जिन्होंने भू भाग भी नहीं माँगा था , ज़बरदस्ती पाकिस्तान के हवाले कर दिया गया सिंह हिंदी बाहुल्य था , ज़बर्दस्ती पाकिस्तान के हवाले कर दिया गया पंजाब ज़बर्दस्ती उनके हवाले कर दिया गया बंगाल भी ज़बर्दस्ती बांग्लादेश को दिया यह सब सत्ता के प्रति आतुर उस कांग्रेस ने किया जो लोग 1947 में मौन थे , जिनके स्वर नहीं फुट रहे थे उनकी नजरें तब भी सत्ता में थी , देश की कीमत पर सत्ता मिले वो आज भी वही है . पिछले कुछ दिनों पूर्व बांग्लादेश के अंदर हिन्दुओं पर हुए कत्लेआम को देखा होगा , तब भी यह मौन थे , क्योंकि उन्हें वोट बैंक का डर था , उनके लिए दलित हिन्दू कोई नहीं था , वो लोग तब भी मौन थे आज भी मौन हैं इन्होने देश के साथ धोखा किया था . सनातन काल से जो भारत एक भारत था अब भारत टुकड़ों में बट गया , उस भारत के टुकड़े कर दिए गए 1947 से आते आते जिस देश की आज़ादी के लिए , वल्लभ भाई पटेल ने , नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने , राजगुरु , राम प्रसाद बिस्मिल , चंद्रशेखर आज़ाद , झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई , वीर सावरकर जैसे महा पुरुषों ने लड़ाई लड़ी . वो देश को लड़ाते रहे , विभाजन की कीमत भारत को चुकानी पड़ी , निर्दोष नागरिकों को चुकानी पड़ी , और कीमत आज तक भारत चूका रहा है - कभी आतंकवाद , नक्सलवाद उग्रवाद के रूप में डस रहा है . यह लोग ऐसे घूमते हैं जैसे भारत इन्होने बनाया है , जैसे ये लोग नहीं होते तो भारत नहीं होता , जिन्होंने देश का विभाजन करवाया वो सर्वे सर्व हो गए , सब कुछ उस खानदान के नाम हो गया . CITIZEN SHIP AMENDMENT ACT का विरोध का कोई औचित्य नहीं था - पाकिस्तान , अफ़गानिस्तान ये भारत के हिस्से थे अगर कोई हिन्दू हिन्दू , सिख , ईसाई को निकल गया है इसमें कोई ऐसा प्रावधान नहीं था की इसमें मुस्लमान की जमीन लेंगे या सपा की जमीन लेंगे मैं पूछता था ये विरोध क्यों कर रहे हैं ??? अगर किसी विस्थापित जैन , हिन्दू , पारसी को भारत मदद कर रहा है तो आपको परेशानी क्या था , ये वास्तविक दोषी है 1947 के विभाजन की और कत्लेआम की भी अगर उस समय मोदी प्रधानमंत्री होता और वल्लभ पटेल जैसा प्रधानमंत्री होता तो आज ऐसा KARNE की हिमाकत नहीं करता .0
0
Report
काशी में भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोग देशभक्ति के रंग में डूबे
Varanasi, Uttar Pradesh:काशी में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी धर्मनगरी। मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने किया आगाज, देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए काशीवासी। 2 किलोमीटर तक की दूरी में 10 हजार लोग हुए शामिल, जन-जन में दिखा गजब का उत्साह। देशभक्ति के जज़्बे के आगे थम गया पूरा शहर, लहराता दिखा सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत काशी की सड़कों पर दिखा जनसैलाब。0
0
Report
प्रयागराज पुलिस ने अतीक-अशरफ की 155 करोड़ बेनामी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू की
Prayagraj, Uttar Pradesh:माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ के अवैध साम्राज्य पर प्रयागराज पुलिस एक और बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। पुलिस ने माफिया ब्रदर्स की 155 करोड़ की बेनामी संपत्ति को चिन्हित किया है. जिसके राजस्व अभिलेखों का सत्यापन कराया जा रहा है, सत्यापन के बाद पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत माफिया ब्रदर्स की बेनामी संपत्ति को कुर्क करके अपने कब्जे में लेगी. पुलिस को राजस्व अभिलेखों के सत्यापन में पता चला है कि माफिया ब्रदर्स ने दूसरों के नाम पर करोड़ों की संपत्तियां ले रखीं हैं। जिसमें प्रयागराज के सदर तहसील के अंतर्गत 155 करोड़ की बेनामी संपत्ति का भी पता चला है। पुलिस ने उक्त संपत्ति को लेकर जब राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार खतौनी में दर्ज नाम के व्यक्ति से पूछताछ की तो उक्त व्यक्ति ने करोड़ों संपत्ति के अर्जित करने का सोर्स नहीं बता सका। गहनता से पड़ताल और जांच की गई तो पता चला कि उक्त संपत्ति माफिया ब्रदर्स की बेनामी संपत्ति है। पुलिस फिलहाल अब माफिया ब्रदर्स की बेनामी संपत्ति को विधिक प्रक्रिया अपनाकर कुर्क करने की तैयारियों में जुट गई है। बता दें कि बीते माह भी प्रयागराज पुलिस ने लखनऊ, प्रयागराज और कौशांबी स्थित माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की लगभग 350 करोड़ की बेनामी संपत्ति को जब्त किया था। बताया जाता है कि माफिया ने अपने रसूख और दबंगई के बल पर उक्त संपत्तियों को अर्जित किया था। जिसको पुलिस ने विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए गैंगस्टर एक्ट तहत कुर्क कर लिया था। अब एक बार फिर से माफिया के अवैध साम्राज्य पर बड़ी कार्रवाई की पुलिस तैयारी में है।0
0
Report
Advertisement
बारिश के दौरान जर्जर मकान की दीवार गिरने से सविता चतुर्वेदी की मौत
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के सगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनकहरी गांव में गुरुवार शाम करीब 4 बजे बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां एक जर्जर कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त मकान के अंदर तीन लोग मौजूद थे। बताया गया है कि 45 वर्षीय सविता चतुर्वेदी अपने कच्चे मकान में निर्माण कार्य करवा रही थीं। इसी दौरान दीवार गिरने लगी, जिसे देखकर तीनों लोगों ने बाहर निकलने की कोशिश की। दो लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन सविता चतुर्वेदी का पैर मलबे में फंस गया और दीवार उनके ऊपर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही सगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।0
0
Report
बीड़ में इमामपूर का नाम बदले जाने की चर्चा; मंत्री गोगावलें का संकेत
Beed, Maharashtra:बीड: संभाजीनगर, धाराशिव, अहिल्यानगरनंतर आता बीडच्या इमामपूरचंही नाव बदणार; मंत्री भरत गोगावलेंचा थेट इशारा..! 'इमामपूर'चं नाव बदला भरत गोगावलेंचा थेट सल्ला; बीडमध्ये नामांतराच्या चर्चेला उधाण. बातमी बीडमधून आहे. छत्रपती संभाजीनगर, धाराशिव आणि अहिल्यानगरनंतर आता बीडमधील इमामपूरचंही नाव बदला असा थेट सल्लाच मंत्री भरत गोगावलें यांनी दिला आहे. गावचे नाव इमामपूर असले तरी इथे लोक राहत नाहीत. तर गावाचे नाव बदलून टाका असे वक्तव्य मंत्री गोगावलें यांनी केले आहे. अहिल्यानगर, छत्रपती संभाजीनगर आणि धाराशिवच्या नामांतरानंतर आता बीडच्या इमामपूरचं नावही बदलण्याचा इशारा मिळाल्याने नव्या चर्चेला तोंड फुटलंय.. नेमके काय म्हणाले मंत्री गोगावलें पाहुयात..!!0
0
Report
स्वतंत्रता दिवस से पहले श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी, बख्शी स्टेडियम के आस-पास चाक-चौबंद इंतजाम
Srinagar, Uttarakhand:स्वतंत्रता दिवस से पहले श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है श्रीनगर शहर में, खासकर बख्शी स्टेडियम के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां कल स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह होगा। स्टेडियम के आसपास कई लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए टेम्पररी बंकर और मोबाइल चेकपॉइंट शामिल हैं। सुरक्षाकर्मियों ने खास एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर भी चेकिंग तेज कर दी है। श्रीनगर के मुख्य बाज़ारों और शॉपिंग मॉल में, निगरानी के उपायों के तहत CCTV कैमरे पूरी तरह चालू रखे गए हैं। बख्शी स्टेडियम की ओर जाने वाली सड़क को भी सुरक्षा ज़ोन बनाया गया है, जहां 15 अगस्त के समारोह से पहले पाबंदियां और ट्रैफिक व्यवस्थाएं लागू हैं। अधिकारियों ने लोगों को ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने और स्वतंत्रता दिवस समारोह को आसानी से और शांति से पूरा करने के लिए सुरक्षाकर्मियों के साथ सहयोग करने की सलाह दी है。0
0
Report
Advertisement
पटड़ां में 27 वर्षीय ठाकुरदीप की मौत: नशे के इंजेक्शन के आरोप, खुलासा पोस्टमार्टम
Patran, Punjab:पातड़ां से सतपाल गर्ग स्टोरी। पातड़ां क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने चिट्टे का इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया, पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू, पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के असली कारण का खुलासा, परिवार की और वयान के बाद अगली कार्रवाई शुरू होगी। पातड़ां क्षेत्र के नजदीक हरमन नगर निवासी 27 वर्षीय ठाकुरदीप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पिता बलविंदर सिंह और अन्य परिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को चिट्टे का इंजेक्शन लगाकर उसकी जान ली गई। परिजनों के अनुसार, ठाकुरदीप सिंह एक ऐसे कथित ठिकाने पर गया था जिसे देह व्यवसाय के आरोपों में जेल में बंद रह चुकी एक महिला द्वारा चलाए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि युवक की मौत नशे का इंजेक्शन लगाने के कारण हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इलाके में चिट्टे के बढ़ते प्रकोप को लेकर सवाल। स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से नशे की बिक्री और कथित नशे के अड्डों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि इलाके में नशे का कारोबार खुले तौर पर चल रहा है और शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस जांच के बाद मौत का असली कारण सामने आएगा। युवक की मौत वास्तव में नशे का इंजेक्शन लगाने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस द्वारा मामले में संबंधित लोगों से पूछताछ और घटनास्थल की जांच किए जाने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण तथा जिम्मेदारी तय हो सकेगी।0
0
Report
बरेली: तेज रफ्तार स्कूल बस पेड़ से टकराई, 31 बच्चे घायल, 6 गंभीर
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कूल की बस बस में सवार थे 31 बच्चे 13 हुए घायल आधा दर्जन बच्चो की हालत गम्भीर न्यू इंग्लैड स्कूल की बताई जा रही बस एक्सीडेंट में बस का आगे का हिस्सा हुआ बुरी तरह क्षतिग्रस्त सभी बच्चो को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती भोजीपुरा थाना क्षेत्र के जटऊ पट्टी के पास हुआ हादसा ।0
0
Report
1947 विभाजन की त्रासदी: स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के रतापुर सामुदायिक केंद्र में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने 1947 के विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले गुमनाम शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया। राज्यमंत्री दिनेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई पीढ़ी को देश की आजादी के संघर्ष और वर्ष 1947 के विभाजन की त्रासदी से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान सिर्फ देश की सीमाएं ही नहीं बंटी थीं, बल्कि लोगों के दिल भी बंट गए थे। लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा और इस त्रासदी ने देश के इतिहास पर गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने कहा कि विभाजन की विभीषिका को याद करने का उद्देश्य उन लोगों के संघर्ष, पीड़ा और बलिदान को कभी न भूलना है, जिन्होंने उस कठिन दौर को झेला। कार्यक्रम में सलोन विधायक अशोक कोरी, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
शिमला के शकराला में भूधंसाव: सैकड़ों मकान दरारों से त्रस्त, जलनिकासी पर जोर
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सटी मल्याणा पंचायत के शकराला क्षेत्र में सैकड़ों लोग खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। यहां रास्तों से लेकर घरों तक में लगातार दरारें बढ़ रही हैं। इससे स्थानीय लोगों को हर समय अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता सता रही है। लोगों की समझ से बाहर है कि पूरा क्षेत्र लगातार क्यों धंस रहा है। घरों में दरारें आने पर लोग मरम्मत करवाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद फिर दरारें उभर आती हैं। शकराला क्षेत्र में 150 से ज़्यादा मकान हैं और यहाँ कई मकानों में दरारें पड़ चुकी हैं। बरसात के इस मौसम में लोगों की चिंता और बढ़ी हुई है। शकराला में लोगों के घर तक पहुंचने वाली सीढ़ियां भी एक ओर झुक गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरी पहाड़ी में दशकों से लगातार धंसाव हो रहा है। पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में नेशनल हाईवे और निचले हिस्से में फोरलेन निर्माण के लिए की गई कटिंग से खतरा और बढ़ गया है। इसी आशंका के चलते स्थानीय लोगों ने करीब चार लाख रुपये खर्च कर भवनों की छतों और बाथरूम से निकलने वाले पानी की उचित निकासी के लिए पाइप बिछाने का काम शुरू किया है। लोगों का मानना है कि जल निकासी की समस्या भी जमीन धंसने का एक कारण हो सकती है।0
0
Report
सतना के कोटर में भारी बारिश से जलजमाव, अधिकारी मौके से नदारद
Satna, Madhya Pradesh:Anchor सतना। जिले के कोटर में भारी बारिश ने नगर परिषद के दावों की पोल खोल दी है। मुख्य बस स्टैंड पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जिससे मुख्य सड़क नदियों में तब्दील हो गई है। जलजमाव का आलम यह है कि पानी लोगों के घरों और दुकानों के भीतर तक घुस गया है, जिससे भारी नुकसान हुआ है। खुद कोटर नगर परिषद कार्यालय भी बाढ़ के पानी में डूब चुका है, जहां खड़ी सरकारी गाड़ियां पानी में तैरती नजर आईं और कर्मचारी दफ्तर के बाहर सड़क पर खड़े रहने को मजबूर हो गए। इस भीषण बदहाली के बीच जिम्मेदार अधिकारी मौके से पूरी तरह नदारद हैं, जिससे स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है。0
0
Report
सीएम ने शौर्य स्मारक पर पुष्प अर्पित कर डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी डिजिटल सामग्री एवं लाइब्रेरी की अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा - यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा' अभियान पूरे देश में राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का उत्सव बन गया है। हर राज्य, हर नगर और हर जिले में तिरंगा शान से लहरा रहा है। वहीं, आज विभाजन विभीषिका दिवस पर हम उस दर्दनाक दौर को भी स्मरण करते हैं, जब विभाजन के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपना घर-बार छोड़कर भारत और पाकिस्तान की ओर पलायन करने को विवश हुए। उस समय की पीड़ा और कठिन परिस्थितियों को याद कर आज भी मन व्यथित हो उठता है। इतिहास की उस त्रासदी से सीख लेते हुए आइए एकता, भाईचारे और अखंड राष्ट्रीय भावना को और मजबूत करने का संकल्प लें।0
0
Report
Advertisement
किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल में क्वांटम लीप-7 का आयोजन
Galibpur Village, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस शुक्रवार को किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल में क्वांटम लीप-7 एकेडमिक एक्सपो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष डॉ. मोनिका गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जबकि अध्यक्षता डॉ. प्रवीण कुमार मद्धेशिया ने की। इस दौरान डॉ. सुमन कुमार गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष लालजी वर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, पर्यावरण, जल संरक्षण और स्वच्छता से जुड़े आकर्षक मॉडल एवं प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई। पर्यावरण संरक्षण से संबंधित मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्य अतिथि ने बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना की। विद्यार्थियों ने अतिथियों को अपने प्रोजेक्ट की जानकारी दी। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों ने शिक्षा, विज्ञान और पर्यावरण संरक्षण के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।0
0
Report
मराठी भाषा सीखने के लिए अमराठी रिक्षा-टैक्सी चालकों को मुदतवृद्धि मिली
Mumbai, Maharashtra:*विषय: अमराठी रिक्षा टॅक्सी चालकांना मराठी भाषा शिकण्यास मुदतवाढ. मराठी व्यवसायिकांनी मराठी भाषेचं ज्ञान हे घेतलंच पाहिजे मराठीचा मानसन्मान राखला पाहिजे मराठी संस्कृती जपली पाहिजे. सरकारने सुद्धा अशा मराठी लोकांना मराठी शिकण्यासाठी संधी दिली पाहिजे आणि त्यांचे उद्योगधंदे रोजगार जिवंत ठेवला पाहिजे. त्यांना मराठी शिकविण्यासाठी सरकार सध्या जे प्रयत्न करत आहेत ते वाखाणण्यासारखे आहेत.*0
0
Report
15 अगस्त की तैयारियों में मदरसा इशातुल उलूम में खानापूर्ति, राष्ट्रगान नहीं आता बच्चों को
Bareilly, Uttar Pradesh:सरकार का फरमान है कि इस बार सभी शिक्षक संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण अनिवार्य होगा साथ ही वंदेमातरम भी गाना होगा, तो जी मीडिया ने इसको लेकर रियलिटी चैक किया कि आखिर स्कूलों में इसकी क्या तैयारियां है। हमारे संवाददाता अजय कश्यप ने बरेली के आजम नगर के मदरसा इशातुल उलूम का जायजा लिया तो यहां 15 अगस्त की तैयारियों के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही थी, बच्चों से जब वन्देमातरम के बारे में पूछा गया तो ज्यादातर बच्चों को इसके बारे में कोई पता ही नहीं था, चौकाने वाली बात ये की बच्चों को 15 अगस्त के लिए नात और कव्वाली की तैयारी की गई थी, ज्यादा तर मदरसा के बच्चों को राष्ट्रीय गान नहीं आता था, ऐसे में आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि इन तैयारियों के बीच कैसे बच्चे में देशभक्ति की भावना को जाग्रत किया जाएगा0
0
Report
Advertisement
