icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
457001
CSChandrashekhar Solanki18 Jul 2025, 10:06 am

रतलाम में करनी सेना का जोरदार प्रदर्शन, लाठीचार्ज की जांच की मांग!

Ratlam, Madhya Pradesh:CHANDARSHEKHAR SOLANKI/RATLAM रतलाम में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में करनी सेना परिवार ने जोरदार प्रदर्शन किया। हरदा लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग को लेकर कार्यकर्ता स्टेडियम मार्ग से नारेबाज़ी करते हुए कलेक्टरेट पहुँचे। करनी सेना ने रतलाम में भी हुए लाठीचार्ज को लेकर एडिशनल एसपी राकेश खाखा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। करनी सेना परिवार का आरोप है कि बीते रविवार को प्रदर्शन खत्म होने के बाद एडिशनल एसपी ने जबरन लाठीचार्ज किया, गालियां दीं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा – मेरा संडे खराब क्यों किया?" प्रदर्शनकारियों ने अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम था, जिसमें हरदा प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग की गई। दूसरे ज्ञापन में रतलाम में हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर जबरन की गई एएसपी लाठीचार्ज कार्रवाई की जांच और एडिशनल एसपी को हटाने की मांग की गई। करनी सेना ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिन के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पुलिस की सख्त निगरानी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। लेकिन करवाई 7 दिन मे नहीं होने पर बड़े आंदोलन और पूलिस के साथ आमना सामना होने की चेतावनी भी दे डाली है बाइट - यादवेद्र सिंह ( प्रदेश संयोजक करनी सेना परिवार बाइट - शालिनी श्रीवास्तव ( अपर कलेक्टर रतलाम रतलाम चंद्रशेखर सोलंकी 9039441511
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फुलोई थौलू मेले में आस्था का सैलाब: दूधगाड़ू महोत्सव

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जिले के बाड़ागड्डी क्षेत्र के मुस्टिकसौड़ में देखने को मिला। यहाँ क्षेत्राधिपति श्री हरि महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ऐतिहासिक दूधगाड़ू 'फुलोई थौलू' मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मेले में भगवान श्री हरि महाराज, हुणेश्वर भगवान, नागराजा देवता एवं माता खंडद्वारी के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पौराणिक मेले का मुख्य आकर्षण भगवान का दिव्य दुग्धाभिषेक और उच्च हिमालयी क्षेत्रों से श्रद्धापूर्वक लाए गए दुर्लभ देव पुष्पों ब्रह्मकमल, फेणकमल आदि से की गई विशेष पूजा-अर्चना रही। ढोल-दमाऊं और रणसिंघों की दिव्य ध्वनि के बीच देव डोलियों ने मेले में प्रवेश किया तो पूरा क्षेत्र 'हरि महाराज' के जयकारों से गूंज उठा। यह अनूठी परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जो देवभूमि की लोक संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। यह मेला आज भी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। ग्रामीणों ने कहा यह मेल वर्षों से क्षेत्र की सुख समृद्धि और मंगल कामना के लिए किया जाता है。
0
0
Report

पंचायत सहायक के मानदेय बढ़ोत्तरी समेत 5 मांगे: 7 सितम्बर से अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

Jalaun, Uttar Pradesh:पंचायत सहायकों के मानदेय में वृद्धि, स्थायीकरण समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर यूपी सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया है। यूनियन की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में शीघ्र समाधान न होने पर 7 सितंबर 2026 से लखनऊ केEco Garden में अनिश्चितकालीन शासन प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि यूनियन ने इससे पहले 1 जून 2026 को मांग पत्र और अल्टीमेटम दिया था। 3 जून को शासन स्तर पर वार्ता हुई, जिसमें दो माह का समय मांगा गया था, लेकिन मानदेय वृद्धि और स्थायीकरण समेत अन्य मांगों पर सकारात्मक आदेश नहीं जारी हो सके। यूनियन की प्रमुख मांगों में सदस्य प्रतिनिधियों की शासन स्तर पर मुलाकात कराना, पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाकर पंचायत सचिव के समान 30 हजार रुपये प्रतिमाह करना अथवा कम से कम प्रदेश में निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के बराबर मानदेय देना, संविदा व्यवस्था समाप्त कर स्थायी सेवा नियमावली बनाना और पंचायत सहायकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देना शामिल है। महिलाओं की मातृत्व अवकाश, स्थानांतरण एवं समायोजन की नीति लागू करना और आगामी भर्ती में अनुभव के आधार पर 50 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की मांग भी उठाई गई है। यूनियन ने कहा कि एक सप्ताह में सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
0
0
Report

चौकिया चौकी इंचार्ज के विरुद्ध दुकानदार पिटाई का वीडियो वायरल

Jaunpur, Uttar Pradesh:चौकिया चौकी इंचार्ज पर दुकानदार की लाठी से पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल जौनपुर। चौकिया चौकी क्षेत्र से पुलिस कार्रवाई से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चौकिया चौकी इंचार्ज एक दुकानदार को सड़क पर दौड़ाते हुए लाठी से मारते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के रवैये को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि किसी मामले को लेकर पुलिसकर्मी और दुकानदार के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद सड़क पर मारपीट की स्थिति बन गई। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम के पीछे की पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब लोगों की नजर पुलिस अधिकारियों की जांच और कार्रवाई पर है। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना किन परिस्थितियों में हुई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

वर्धा के सार्वजनिक निर्माण विभाग में 14 करोड़ के भुगतान में गड़बड़ी, बिना काम के पैसे जारी

Wardha, Maharashtra:- वर्ध्यात मायक्रोसील सरफेसिंगचा थरच झाला नसताना कंत्राटदाराला तब्बल १४ कोटीचे अदा केले देयक - वर्ध्याच्या सार्वजनिक बांधकाम विभागातील धक्कादायक प्रकार - सार्वजनिक बांधकाम विभागाच्या कारभारावर गंभीर प्रश्नचिन्ह - आमदार राजेश बकाने यांनी मुख्यमंत्री फडणवीस यांच्याकडे केली तक्रार घोराड, सेलू, मदनी, सोनेगाव, धोत्रा (रेल्वे) आणि अल्लीपूर या मार्गावरील रस्त्यांच्या कामात मायक्रोसील सरफेसिंगचा थराच्या नावावर काढले 14 कोटींचे देयक प्रत्यक्षात मायक्रोसील सरफेसिंगचा थरच झालेला नसताना मार्चअखेर सुमारे १४ कोटी रुपयांचे देयक कंत्राटदाराला दिल्याची तक्रारीत नमूद - शासनाच्या पैशाची हेराफेरी करणाऱ्या संबंधित कार्यकारी अभियंताला तात्काळ निलंबन करण्याची आमदार बकाने यांची मागणी
0
0
Report

पेट्रोल पंप से बाइक चोरी CCTV में कैद चोर, इलाके में पुलिस खोज जारी

Kota, Rajasthan:गार्ड्स के सामने पेट्रोल पंप से उड़ाई बाइक, CCTV में कैद हुई शातिर चोर की वारदात  ​आरके पुरम थाना क्षेत्र का मामला; ओपन यूनिवर्सिटी के सामने बने पेट्रोल पंप पर वारदात, फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी पुलिस कोटा। शहर में इन दिनों बाइक चोर गिरोह के सक्रिय होने से वाहन चालकों में भय का माहौल है। ताजा मामला शहर के आरके पुरम थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां ओपन यूनिवर्सिटी के सामने स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़ी मोटरसाइकिल को शातिर चोर चुराकर ले गया। ​हैरानी की बात यह रही कि पेट्रोल पंप पर सुरक्षा कर्मचारी तैनात थे, लेकिन शातिर चोर उनके देखते ही देखते बड़ी सफाई से बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया। चोरी की यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। ​घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर आरके पुरम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फुटेज में दिख रहे संदिग्ध के आधार पर चोर को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
0
0
Report

धौलपुर के शिवालयों में सावन के आखिरी सोमवार को आस्था का सैलाब

Dholpur, Rajasthan:सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा धौलपुर धौलपुर। सावन के आखिरी सोमवार पर जिले भर के शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा जिला गूंज उठा। चोपड़ा महादेव, अचलेश्वर महादेव, बसेड़ी के भूतेश्वर महादेव, सैपऊ महादेव, बाड़ी, बसेड़ी, राजाखेड़ा और मनिया सहित सभी छोटे-बड़े शिव मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने कावड़ में जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर व्रत रखा। मंदिरों में बेलपत्र, धतूरा, भांग और दूध से शिवलिंग का श्रृंगार किया गया। पुजारियों द्वारा विशेष आरती और रुद्राभिषेक भी किया गया। इससे पहले सावन के दूसरे और तीसरे सोमवार पर भी ऐसी ही भारी भीड़ देखी गई थी, लेकिन आखिरी सोमवार होने के कारण आज भक्तों की संख्या कहीं ज्यादा रही। दूर-दराज के गांवों से लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक और पैदल चलकर मंदिर पहुंचे। कई जगह कावड़ियों के जत्थे डीजे के साथ नाचते-गाते हुए जल चढ़ाने पहुंचे। त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सभी बड़े शिव मंदिरों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। चोपड़ा महादेव और मचकुंड महादेव जैसे बड़े मंदिरों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई और यातायात व्यवस्था सुचारू रखी गई। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। सावन के आखिरी सोमवार पर पूरा धौलपुर शिवमय नजर आया और भक्तों ने उत्साह के साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना की।
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा में कांवड़ यात्रा: बेणेश्वर से मंदारेश्वर 45 किमी नंगे पांव भक्तों के साथ भक्ति के साथ

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले में दो दिवसीय भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन बड़ी धूमधाम से और भक्ति मय हुआ। बेणेश्वर से लेकर बांसवाड़ा तक आस्था,भक्ति और संकल्प का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जिलेभर से कांवड़ यात्री बेणेश्वर पहुंचे और माही, सोम व जाखम नदी का पवित्र जल लेकर वापस अपने अपने गंतव्य स्थल के लिए निकल पड़े। बेणेश्वर से बांसवाड़ा तक 45 किमी का सफर कांवड़ियों ने नंगे पांव किया। कंधों और हाथों में जल भरी कांवड़ लेकर बम बम भोले व भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ बांसवाड़ा मंदारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और रात से ही शिवजी का जलाभिषेक किया गया । आज सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने को मिली, एसपी सुधीर जोशी खुद मंदिर पहुचे और जलाअभिषेक किया और व्यवस्थाओ का जायजा लिया,इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक कांवड़िएं शामिल हुए। बेणेश्वर से बांसवाड़ा तक पूरा मार्ग भगवा रंग में रंगा नजर आया। कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया। मार्ग में सभी गांवों में कांवड़ियों की सेवा, अल्पाहार व जलपान की व्यवस्था गई। यात्रा में दंडवत करते हुए बांसवाड़ा पहुंचे कावड़िए रोशन चोधरी प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने 21 अगस्त को बेणेश्वर से दंडवत यात्रा शुरू की थी, जो रविवार सत 10 बजे मंदारेश्वर पहुंचकर जलाभिषेक कर संकल्प पूरा किया। कावड़ यात्रा संघ मंदारेश्वर-बांसवाड़ा के रणजीत सिंह शेखावत, कांतिलाल पटेल, बृजमोहन तूफान सहित कार्यकर्ताओं ने यात्रा की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या में सावन के दौरान मछली और मांस से परहेज पर इकबाल अंसारी का बयान

Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: बाबरी मस्जिद के पूर्व मुद्दई इकबाल अंसारी ने अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत समारोह के दौरान आयोजित मछली भोज पर कहा, "अयोध्या नगरी धर्म की नगरी है और यह सावन का पवित्र महीना है। सावन के महीने में, खासकर हिंदू धर्म में, इसे पूजा-पाठ का महीना माना जाता है। पूजा-पाठ के इस महीने में लोगों को मांस और मछलियों को वर्जित रखना चाहिए... क्योंकि यह एक पवित्र महीना है। यह सावन का महीना है। यह हरियाली का महीना है। अयोध्या एक जिला है... लोगों को इस पवित्र महीने में पूजा-पाठ पर ध्यान देना चाहिए। लोगों को मांस, मछली, मुर्गा और अंडे जैसी चीज़ों पर ध्यान नहीं देना चाहिए..."
0
0
Report

नोएडा में स्वाइन फ्लू के मरीज 14, मौसम के साथ खतरे की आशंका

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा गौतमबुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू के 14 मरीज मिले मानसून सीजन शुरू होने के बाद स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी अब तक 14 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि सभी मरीज निजी अस्पतालों की OPD में जांच कराने पहुंचे थे स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की रिपोर्ट जारी की मरीजों में बुखार, खांसी और गले में खराश जैसे सामान्य लक्षण स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित मरीजों की लगातार निगराणी में जुटीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की विभाग ने स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए जरूरी नियमों का पालन करने की सलाह दी स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top